Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है।
5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी डॉक्टर से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बात को शेयर करने से बचना होगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं और वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाएं रखना होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में आप कोई बड़ी डील बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें, नहीं तो समस्या सकती है। आपका अपने पिताजी से किसी संपत्ति संबंधित बात को लेकर वाद विवाद बन सकता है, लेकिन आपको उसमें उनकी सुनना बेहतर रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और किसी परिजन से किए हुए वादे को आज पूरा करेंगे। आपकी किसी बात पर जीवनसाथी आपसे रूठ सकती है, जिसमें आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपनी किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करने की शुरुआत करें, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको किसी नए संपत्ति अथवा वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होगा। अविवाहित जातकों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप कुछ विशेष कार्य को कर दिखाने की कोशिश में व्यस्त रहेंगे। यदि कोई बड़ी डील आपको पार्टनरशिप में मिले, तो आप उसमें पार्टनर से बातचीत अवश्य करें। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। अपने व्यवसाय की योजना को बनाने में आप काफी समय मेहनत करेंगे और जिनकी शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। परिवार में आपके कुछ लिए गए फैसलों को लेकर परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई गलत निवेश न करें और कुछ विशेष कर देखने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार के कारण आपके साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप यदि किसी वाद विवाद में पड़े, तो वह आपके लिए कानूनी हो सकता है। आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना बड़ा मुश्किल होगा और आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई फोन के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके नौकरी मे किए गए प्रयास ठीक होंगे, तो वह आपको प्राप्त हो सकते है। आप अपने धन को सही दिशा में लगाये, तो उसमे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यापार में आपको अपनों के कारण समस्या हो सकती है। आप अपने वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। संतान को कहीं बाहर घूमाने लेकर जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन देखकर आपके परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में काम अधिक मिलने के कारण मन थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा, लेकिन आप उसे अपने ऊपर हावी न होने दें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके परिवार में किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। किसी कानूनी मामले को लेकर यदि आप परेशान थे, तो आपको उसमें अभी और परेशान होना होगा, क्योंकि आपके विरोधी आपको परेशान कर रहे हैं। स्वास्थ्य में चल रहे उतार-चढ़ाव को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। विधार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका मन आध्यात्म की ओर अग्रसर रहेगा, जिसमें आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आप अपने धन को शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। किसी कानून संबन्धित मामले में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी आप उस मामले से आसानी से बाहर निकाल पाएंगे। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको मित्रों व परिवार के सदस्यों पर पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनके कार्य से आज लोगों को एक नई राह मिलेगी और जन कल्याण के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर यदि चिंता सता सकती है, इसलिए आप कोई भी काम बहुत ही सोच विचार कर करें। आपको किसी बात को लेकर बेवजह तनाव बना रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उससे कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपका मन अध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा और आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा और परिवार में लोग आपकी किसी बात का विरोध करेंगे, जिससे आपको समस्या तो होगी, लेकिन आपको उसे समझने की कोशिश करनी होगी। आपको पुराने रीति रिवाजों को अपनाकर नई राह पर चलेंगे, जिससे संतान को खुशी होगी|
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.
Horoscope Today: August 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 August 2023
वैदिक पंचांग
दिनांक – 13 अगस्त 2023
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
शक संवत -1945
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – अधिक श्रावण
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी सुबह 08:19 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र – आर्द्रा सुबह 08:26 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग – वज्र शाम 03:56 तक तत्पश्चात सिद्धि
राहुकाल – शाम 05:34 से शाम 07:11 तक
सूर्योदय-06:17
सूर्यास्त- 19:09
दिशाशूल- पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।
जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा।
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.