analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7605 1

Horoscope Today: Astrological prediction for August 04, 2023

Horoscope Today: August 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 August 2023

वैदिक पंचांग More info Visit

दिनांक – 04 अगस्त 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथितृतीया दोपहर 12:45 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्रशतभिषा सुबह 07:08 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योगशोभन सुबह 06:14 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 तक

सूर्योदय-06:14

सूर्यास्त- 19:14

दिशाशूल– पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन अनिर्णय की स्थित किसी भी कार्य को समय पर होने से रोकेगी। मेहनत करने के पक्ष में आज बिल्कुल नहीं रहेंगे इसके विपरीत महात्त्वकांक्षाये सामर्थ्य से अधिक रहेंगी। आलस्य प्रमाद में कार्यों को आगे के लिये टालेंगे बाद में सर पर आने पर जो भी निर्णय लेंगे अधिकांश तह जल्दबाजी में ही होंगे जिससे कोई न कोई भूल होगी। काम धंधा सामान्य रहने पर भी अपनी ही गलतियों के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उससे वंचित रह जाएंगे। अविवाहितों को योग्य साथी मिलेगा लेकिन यहाँ भी असमंजस की स्थिति के कारण बात बिगड़ ना जाये इसके लिये आज निर्णय ना लें तो ही बेहतर रहेगा। धन हाथ में नहीं रुकेगा। सेहत के ऊपर खर्च होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये सफलता दयाक तो रहेगा लेकिन आज आप अपनी ही किसी गलती से परेशानी को न्योता देंगे। दिन के आरंभ में जिस भी कार्य की रूप रेखा बनाएंगे मध्यान बाद तक ले देकर उसे पूरा कर ही लेंगे। व्यवसाय में जटिल समस्याए किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझेंगी। धन की आमद निश्चित होगी इसमे थोड़ा विलंब होने पर निराश ना हो। माता अथवा चल संपत्ति संबंधित सुखों में कमी देखने को मिलेगी। शत्रु पक्ष से कहासुनी भी हो सकती है मामला गंभीर होने की जगह तुरंत शांत भी हो जाएगा। परिवार में भाई बहनों को छोड़ अन्य सभी से विचार मेल नही खाएंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपका मन इधर उधर की बातों में अधिक रहेगा। एक काम करते हुए भी दिमाग अन्य जगह रहने पर कुछ त्रुटि होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाकर रहेगें उतना लाभ नही मिल पायेगा। धन की आमद होते होते किसी स्वजन परिचित की गलती से आगे के लिये टलेगी। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों के ऊपर अधिक निर्भर रहेंगे जाना बूझ कर अपना काम अन्य के ऊपर सरकाएँगे। भाई बंधुओ से आपसी तालमेल की कमी रहेगी आपके विचारों के उलट कार्य करने पर बहस भी हो सकती है लेकिन संतान सहयोगी बनने पर राहत मिलेगी। आरोग्य में कमी अनुभव करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आरम्भ से ही सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा इस वजह से दिनचर्या भी अस्त व्यस्त रहेगी। आप आज जहां भी जाएंगे या उठ बैठ करेंगे वही आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर तो रहेंगे लेकिन आर्थिक कमी के चलते विचार सिरे नही चढ़ पाएंगे। नौकरी पेशा जातक सब सुविधा मिलने पर भी प्रतिष्ठा की चाह ने अथवा अन्य किसी न किसी कारण से परेशान ही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ जुगाड़ करने पर अवश्य होगा लेकिन धन को रोक नही पाएंगे अनर्गल कार्यो में खर्च हो जाएगा। परिवार में किसी पुराने आपसी विवाद अथवा शत्रु पक्ष के कारण बेचैनी का वातावरण रहेगा। कल दे परिस्थिति बदलने लगेगी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना लें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे उसी में भ्रम की स्थित रहेगी कार्य आरंभ होने के बाद भी कोई ना कोई टांग अढायेगा लेकिन जिस भी कार्य को करें एकाग्र होकर लगे रहे विजय अवश्य मिलेगी। कार्य व्यवसाय की मध्यान तक धीमी रहेगी धन लाभ को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात लाभ के सौदे मिलने से धन की आमद निश्चित होगी लेकिन तुरंत नही होगा जबरदस्ती भी ना करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। गृहस्थ का वातावरण ठीक ठाक ही रहेगा लेकिन घरेलू सुख सुविधा संघर्ष के बाद ही जुटा पाएंगे। शत्रु पक्ष अथवा प्रतिस्पर्धियों के प्रति ढुलमुल रवैया आगे हानि का कारण बन सकता है इसका ध्यान रहे। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आशानुकूल रहेगा धन का खर्च विशेष रहेगा फिर भी सुख सुविधाओं में कुछ ना कुछ वृद्धि ही होगी। काम धन्धा आज ज्यादा बेहतर तो नही चलेगा फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नौकरी वालो के लिये कोई नई मुसीबत बढ़ने से मानसिक तनाव में रहेंगे। घर के सदस्यों का व्यवहार स्वार्थ सिद्धि से भरा रहेगा इच्छा पूर्ति करते रहने तक ही मीठा व्यवहार करेंगे माता अथवा पति-पत्नी में व्यवहारिकता की कमी रहेगी छोटी सी बात को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर कलह होने की संभावना है। सरकारी कार्यो में आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यसन दुराचरण से बचे मान हानि हो सकती है। सेहत संबंधित शिकायत खान पान में संयम ना रखने पर ही होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा धन की आमद बुद्धि बल का प्रयोग करने पर ही होगी लेकिन क्रोध पर नियंत्रण ना रहने के कारण स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे। बुद्धि विवेक आज प्रखर रहेगा लेकिन फिर भी धन संबंधित कार्यो में निराशा ही मिलेगी। घर के सदस्यों को छोड़ अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर आएंगे। अति आत्मविश्वास की भावना आज हानि करा सकती है इसका भी ध्यान रखें खास कर कर्क एवं कुम्भ राशि के लोगो से बच कर रहे अपने कार्य निकालने के लिये आपको परेशानी में डाल सकते है। जोड़ो में दर्द अथवा पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको मौन रहकर बिताने की सलाह है। किसी को भी बिना मांगे सलाह भूल कर भी ना दें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। घर का माहौल छोटी सी बात पर उग्र होगा खास कर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के प्रबल योग है संतान अथवा अन्य अनैतिक कार्य इसका कारण बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाएंगे उसी में हानि होगिनिस्के विपरीत जहां से कोई उम्मीद नही रहेगी वहां से खर्च चलाना पड़ेगा। संताने मनमानी करेंगी नजर बनाए रखें सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान हानि भी हो सकती है। धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा लेकिन झंझटो के बाद ही। रक्त पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप पूर्व में कई गई अपनी ही किसी गलती को लेकर शर्मिंदा होंगे। व्यवहारिकता की कमी और अहम की भावना आपसी संबंधों में खटास लाएगी। घर को छोड़ अन्य सभी जगह सम्मान में कमी का अनुभव करेंगे। आज किसी से भी बात करते समय हद पार ना करें अन्यथा लोगो मे आपके प्रति गलत धारणा बनेगी। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद जागेगी लेकिन अंत समय मे निराशा में बदल जाएगी। लोग आपसे केवल अपना काम निकालने के लिये ही व्यवहार रखेंगे। खर्चो पर भी नियंत्रण रखें भावुकता में आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे बाद में आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। पति-पत्नी में थोड़ी बहुत कहासुनी के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। जोड़ो में दुर्बलता महसूस करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप व्यवहारिकता में संतोष का प्रदर्शन करेंगे लेकिन अंदर ही अंदर उथल पुथल लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में भागदौड़ करने पर भी लाभ की जगह खर्च ही बढ़ेंगे आज धन लाभ केवल धैर्य धारण करने पर ही हो सकेगा जल्दबाजी में लिया निर्णय कोई नई मुसीबत ना खड़ी कर दे इसके लिये बाद में मिलने वाले परिणामो को ध्यान में रख कर ही कोई भी कार्य करें। अनैतिक कार्यो में मन जल्दी से भटकेगा आरम्भ में इसमें आनंद आएगा लेकिन बाद में परिणाम नेष्ट मिलेंगे। पिता अथवा पैतृक संबंधित कार्यो में नुकसान होने की संभावना है देखभाल कर ही करें। भाई बहनों से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे। शरीर मे तेज अथवा शक्ति की कमी अनुभव करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में जिद और अकड़ रहने के कारण कोई भी आपसे अपने मन की बात बोलने से कतरायेगा। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा फिर भी मन ही मन नौकरी व्यवसाय संबंधित तिकडम लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाओ से धन लाभ होगा लेकिन भाग्य पक्ष कमजोर होने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे आज नए कार्य अनुबंध भी मिलने की सम्भवना है। धन धार्मिक अथवा परोपकार के कार्यो पर खर्च होगा। घर परिवार में वातावरण असामान्य रहेगा पत्नी की उम्मीदों का हनन करना महंगा पड़ सकता है। माता से भी संबंध में चंचलता आएगी। मूत्राशय संबंधित समस्या रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपकी सोच के एकदम विपरीत रहेगा सोचेंगे कुछ होगा उसका उल्टा ही। मानसिक रूप से भी अंदर ही अंदर से जले भुने रहेंगे आवश्यकता होने पर भी अहम के कारण किसी की सहायता अथवा सलाह लेना पसंद नही करेंगे। लाभ की संभावनाए बनेगी अवश्य लेकिन आर्थिक हानि के डर से जोखिम नही लेंगे फलस्वरूप खर्च निकालने के लिये भी अन्य लोगो का मुह ताकना पड़ेगा। शत्रुओ पर पकड़ बनी रहेगी आपके आगे कोई सर नही उठायेगा फिर भी इसे अनदेखा न करें आपके संपर्क को लोभ देकर अपने पक्ष में कर सकते है सतर्क रहें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत और गृहस्थ दोनो में उतार चढ़ाव लगे रहेंगे।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for August 04, 2023 Read More »

img 7357

Horoscope Today: Astrological prediction for August 03, 2023

Horoscope Today: August 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 August 2023

वैदिक पंचांग For more information visit

दिनांक – 03 अगस्त 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया शाम 04:16 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्रधनिष्ठा सुबह 09:56 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – सौभाग्य सुबह 10:18 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – दोपहर 02:23 से शाम 04:01*

सूर्योदय-06:14

सूर्यास्त- 19:15

दिशाशूल– दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। सोचा हुआ लाभ पाने के लिये प्रातः काल से ही योजना बनाकर कार्यों में लगना पड़ेगा। मध्यान तक कि परिश्रम दिन के अंतिम भाग में फल देने लगेगी। धन लाभ नियत के अलावा आकस्मिक भी होगा लेकिन दिखावे के कारण खर्च अधिक बढ़ने से हाथ में नहीं रुकेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगों से अहम को लेकर ठनेगी। भूमि भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इन पर खर्च ही करना पड़ेगा। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक क्रोध आएगा परन्तु हद होने पर ही प्रदर्शन करेंगी। सेहत ठीक ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन के आरंभ में आप परिश्रम करने से बचेंगे लेकिन जितना इससे दूर भागेंगे उतने ही काम बढ़ेगे। दिन को लाभदायक बनाने के लिये मेहनत करनी ही पड़ेगी अन्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है लेकिन जिस कार्य को एक बार आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। धन के कारण मन मे बेचैनी रहेगी लेकिन इसके लिये ज्यादा झंझट में नही पढ़ेंगे। आध्यात्म क्षेत्र से जुड़े जातकों अथवा साधको के सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण भी शांत ही रहेगा। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे क्रोध के समय किसी से बात ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा धर्म कर्म आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी आज जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय इधर उधर की बातों में खराब होगा मध्यान बाद कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी भी लेकिन साथ ही साथ खर्च भी हो जाएगा हाथ कुछ नही लगेगा। माता से लाभ की संभावना है अंत समय मे टल भी सकता है। सेहत की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप दिन भर शारीरिक कारणों से परेशान रहेंगे शरीर मे कोई ना कोई व्याधि लगी रहेगी एक को ठीक करेंगे तो दूसरी समस्या उभर आएगी सेहत ठीक भी रहे तो मानसिक तनाव निर्णय लेने मे व्यवधान डालेगा। मध्यान बाद ही कार्य करने में थोड़े बहुत सक्षम होंगे। काम धंधा सामान्य रहेगा लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा अकस्मात खर्च आज परेशान करेंगे इसलिये सोच समझ कर ही कही धन फसाये। उधारी के व्यवहार गलती से भी ना करें अन्यथा वापसी की आशा ना रखें। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा घर मे असुविधा के कारण मन कम लगेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पिछले दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक क्लेश आज भी किसी न किसी कारण से लगा ही रहेगा। कोई भी काम बिना झंझट में पड़े सफल नही हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग को भी जोखिम लेने के बाद ही सफलता मिल सकेगी। मध्यान तक का समय दौड़ धूप भरा रहेगा इसके बाद भी परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन पहले की तुलना में कम और लाभ अधिक मिलेगा। पुराने कार्य पूर्ण होने अथवा उधारी की वापसी पर भी धन की आमद होगी। उधार किसी को ना दे अन्यथा वापसी में परेशानी आएगी। घर का वातावरण एवं सेहत दोनो बदलते रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपकी दिनचार्य में सुधार आयेगा। दिन के आरंभ में किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेगी परन्तु धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। मध्यान का समय आज विशेष रहेगा किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे लेकिन नतीजा आपके पक्ष में आने से उत्साह वृद्धि होगी। सरकारी कार्य अथवा व्यावसायिक कागजी कार्य आज करना शुभ है सफलता निश्चित मिलेगी। परिवार में वातावरण तनावग्रस्त रहेगा मतभेद के चलते बोल चाल भी प्रभावित होगीं। व्यसन से दूर रहें अन्यथा धन एवं शरीर हानि होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन मानसिक रूप से उठा पटक वाला रहेगा। दिमाग मे आज कुछ न कुछ खुरापात लगी ही रहेगी लेकिन मन के भेद आज किसी से बताना पसंद नही करेंगे। मध्यान तक का समय सोच विचार में नष्ट होगा इसके बाद ही कोई महात्त्वपूर्ण कार्य मे व्यस्तता आएगी। कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी से बचे वर्ना धन अथवा अन्य लाभ हाथ आते आते निकल सकता है। घर मे स्त्री वर्ग विशेष कर माता से भावनात्मक संबंध रहेंगे छोटी मोटी कहासुनी के बाद संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आरोग्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है दिमाग तो आज बात बात पर गर्म रहेगा ही किसी से अनजाने में कुछ ऐसा बोल देंगे जिसका बाद में पश्चाताप होगा लड़ाई होने पर प्रेम संबंध खराब होंगे वह अलग। कार्य व्यवसाय से भी ज्यादा उम्मीद न रखे धन की आमद होगी लेकिन उधारी अथवा अन्य खर्चो के लिये भी पूरी नही पड़ेगी। सहकर्मी तथा अधिकारी भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था रखने के लिये मामूली गलतियों व हानि को नजरअंदाज करना ही ठीक रहेगा। सरदर्द बदन दर्द की शिकायत रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा किसी भी काम मे जल्दी से हार नही मानेंगे। लेकिन कार्य व्यवसाय में अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण चाहते हुए भी कुछ नही कर पाएंगे। भाग दौड़ करने पर भी कम चलाऊ धन की प्राप्ति ही हो सकेगी। भाई बंधुओ से संबंध असामान्य रहने पर भी किसी ना किसी रूप में लाभ होने की संभावना है बीच मे थोड़ा बहुत क्रोध आएगा लेकिन आज वाणी एवं व्यवहार के बल पर ही सफलता पाई जा सकती है इसलिए छोटी बातों पर व्यवहार खराब करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा आज दिन भर बीच बीच मे किसी की उद्दंडता पर क्रोध भी आएगा लेकिन इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यो को करने से डरेंगे धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से इससे पार पा ही लेंगे। धन की आमद निश्चित ना होकर अकस्मात ही होगी लेकिन होगी जरूर। पराक्रम में वृद्धि का प्रयोग गलत जगह ना हो इसका ध्यान रखें स्वभाव का उखड़ापन स्नेहीजन से वैर करा सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय मे किसी न किसी रूप में मिलेगा। काम-काज सामान्य रहेगा धन की आमद होगी लेकिन भौतिक सुखों की कामना हाथ मे रुकने नही देगी। बोला चाल एवं व्यवहारिकता के बल पर अपने बिगड़े काम बना लेंगे लेकिन जिद्दी स्वभाव भी रहने के कारण आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी लेकिन निजी स्वार्थ निकालने के लिये किसी बात की परवाह नही करेंगे। धर्म कर्म में व्यवहारिकता मात्र रहेगी। सेहत में कुछ कमी अनुभव करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपको आर्थिक व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे वही पहले आलस बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा तथा आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा आपकी यही मानसिकता सभी कार्यो के प्रति रहेगी जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा। धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें धन नाश के प्रबल योग है। घर का वातावरण उथलपुथल रहेगा। सेहत भी नरम गरम बनी रहेगी|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for August 03, 2023 Read More »

img 8092

Horoscope Today: Astrological prediction for August 02, 2023

Horoscope Today: August 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 August 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 अगस्त 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:05 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – श्रवण दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – आयुष्मान दोपहर 02:34 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:23 तक

सूर्योदय-06:13

सूर्यास्त- 19:16

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन बीते कल की तुलना में थोड़ा अस्त व्यस्त फिर भी लाभदायक ही रहेगा। दिन के आरंभ में जिस काम में जुट जाएंगे उसे मध्यान तक पूर्ण करके ही दम लेंगे। भाग्य का साथ भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहने से ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन सभी सोचे कार्य भी पूर्ण करना सम्भव नहीं होगा एक आध में ही पूर्ण सफलता मिल सकेगी। धर्म कार्य परोपकार की भावना रहेगी लेकिन इसके लिये समय मुश्किल से ही निकलेगा। परिवार में आकस्मिक खर्च बढ़ने से असुविधा होगी फिर भी तालमेल बना लेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा दिन के आरंभिक भाग में घरेलू व्यस्तता के चलते अन्य कामो में फेर बदल करना पड़ेगा। आज मध्यान तक का समय लगभग व्यर्थ में ही खराब होगा इसके बाद से संध्या तक कार्य व्यवसाय में अकस्मात तेजी आएगी। जोखिम वाले कार्यो अथवा जिन कमो को करने से डरेंगे उन्ही से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ असमय होने पर अधिक महत्त्व नही रखेगा। विद्यार्थियो को अध्ययन अथवा प्रतियोगी परीक्षा में परेशानी आएगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ सामान्य रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन विविध समस्याए खड़ी होंगी। जिस कार्य को सुधारने पर जोर देंगे उसे छोड़ अन्य बिगड़ेगा इसी आपाधापी में मानसिक संतुलन खराब रहेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा मध्यान एवं संध्या का समय ही थोड़ा बहुत लाभ दिलायेगा इसके अतिरिक्त समय मे खाली दिमाग रहने के कारण उलजुलूल विचार आएंगे। पैतृक कारणों से कोई न कोई समस्या लगी रहेगी अथवा पैतृक संसाधनों की कमी के कारण भाग्य को कोसेंगे। धर्म कर्म में निष्ठा कल की तुलना में कम रहेगी। परिजनों से भी बात बात पर टोका टाकी के कारण नाराजगी होगी। संध्या बाद राहत भरे समाचार मिलेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन से आपको मिला जुला फल मिलेगा। दिन के आरंभ में चुस्ती रहेगी लेकिन कार्य केवल अपने स्वार्थ वाले ही करेंगे या अपनी पसंद के ही। कार्य व्यवसाय में आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु लाभ आशा से कम मिलने की संभावना है धन लाभ व्यवहारिकता के बल पर ही काम चलाऊ होगा इसलिए जिद्दी स्वभाव से बचे। घर के सदस्य आपके व्यवहार से परेशान होंगे। सरकारी अथवा कागजी कार्य अधूरे रहेंगे व्यर्थ में समय बर्बाद ना करें। सेहत कुछ समय के लिये खराब होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन मानसिक बेचैनी में बीतेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक मजबूरी में कहा सुनी के बाद ही काम के लिये तैयार होंगे बाद में जिस कार्य को करने लगेंगे उसी में तल्लीन हो जाएंगे। आज आप अन्य लोगो के सामने संतोषी होंने का दिखावा करेंगे लेकिन मन मे कुछ और ही लगा रहेगा। आर्थिक कारणों से मन की इच्छा अधूरी रहेंगी। कार्य व्यवसाय में भी विचारे कार्य धनाभाव के चलते अधूरे रहेंगे। परिश्रम मध्यान तक व्यर्थ होता दिखेगा लेकिन संध्या बाद अकस्मात धन लाभ होने से राहत मिलेगी। आरोग्य मानसिक चिन्ता को छोड़ ठीक ही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन व्यर्थ के कार्यो में रहने के कारण अपने उद्देश्य से भटक सकते है। बुद्धि विवेक रहने के बाद भी स्वार्थ सिद्धि के लिये निषेधात्मक कार्य करने से भी परहेज नही करेगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में मध्यान निकल जायेगा धन लाभ के लिये जल्दबाजी करेंगे लेकिन होगा संध्या के आस-पास ही संध्या बाद अनुकूलता आने लगेगी अकस्मात धन लाभ होगा अथवा होनी की संभावना पक्की होगी। महिलाएं पैतृक बातो को बढ़ा चढ़ाकर पेश करेंगी। सर्दी जुखाम से सेहत नरम बनेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी प्रतिकूल फलदायी रहेगा। महिलाओं को आज बर्ताव में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है ईर्ष्यालु स्वभाव के कारण अन्य लोगो से दूरी बढ़ेगी। आज आपको राह दिखाने वाले भी नाराज होंगे। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित लेन देन के कारण कहासुनी होने की सम्भावना है। विरोधी प्रबल रहेंगे किसी परिजन से भी व्यवसाय संबंधित बात ना बताये अन्यथा नई मुसीबत खड़ी होगी। मध्यान बाद तक का समय व्यर्थ भागदौड़ में बीतेगा संध्या बाद विवेक जाग्रत होने पर थोड़ी राहत मिलेगी। धन लाभ की संभावना बहुत कम है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन धन लाभ वाला है दिन के आरंभ से ही इसके प्राप्ती के लिये योजनाएं बनाएंगे होगा अवश्य लेकिन थोड़े विलम्ब से एवं रोकना भी असंभव ही रहेगा आते ही जाने के रास्ते बना लेगा। कार्य व्यवसाय से कुछ समय के लिये ही लाभ मिल सकेगा अधिकांश समय खाली जाएगा। नौकरी वालों को भागदौड़ का आशाजनक परिणाम मिल सकेगा। विरोधी वर्ग शांत रहेंगे लेकिन सांध्य के आसपास किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर तकरार होने की संभावना है। घर के बुजुर्ग एवं बच्चे एक मत रहेंगे। कामना पूर्ति ना होने पर क्रोध में अनाप शनाप बोलेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन दामपत्य जीवन एवं व्यावसायिक उलझनों की कठिनायों को लेकर परेशान रहेंगे। दिन का आरंभ किसी अशुभ समाचार अथवा कहासुनी से होगा इसका असर मध्यान तक बेचैन रखेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज नियमितता नहीं रहेगी धन लाभ के लिये बाजार का मुंह ताकना पड़ेगा लेदेकर जो होगा वही भी ना काफी।

पिता के सहयोग से बिगड़े काम बन सकते है लेकिन किसी ना किसी कारण से पैतृक सुख की कमी रहेगी। परिवार में बीमारी के कारण उदासीनता आएगी। संध्या तक धर्य से काम लें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके ऊपर चंचलता हावी रहेगी। बोलने से पहले विचार करें अन्यथा अवश्य ही किसी न किसी से बिना बात का झगड़ा मोल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लाभ हानि की परवाह किये बिना जल्दबाजी एवं मनमर्जी से निर्णय लेंगे फिर भी आज धन लाभ अवश्य ही होगा लेकिन सहकर्मियों को परेशान करने के बाद ही। नौकरी वाले लोग भाग दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे इस कारण अधिकारियो से कहा सुनी हो सकती है। परिजन आपके बिगड़े कार्यों को सुधारने में सहयोग करेंगे। ठंडी वस्तुओं से परहेज करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी कुछ ना कुछ हानि कराएगा अथवा पूर्व में हुई हानि की भरपाई में ही बीतेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक परिश्रम में कमी नही रखेंगे फिर भी कुछ लाभ ना मिलने पर क्रोध आएगा। जिससे सहयोग की उम्मीद रखेंगे वही अंत समय में टालमटोल करेगा। किसी अन्य के ऊपर निर्भर ना रहे अन्यथा निराश ही होना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय की स्थिति डांवाडोल रहेगी। लाभ के सौदे हाथ लगेंगे लेकिन किसी ना किसी कमी के कारण आज इनका फायदा नही उठा सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। महिलाएं सारा बोझ अपने ऊपर आने से चिड़चिड़ी रहेंगी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा आज आपको पुराने कार्यो अथवा पुराने परिचितों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र अथवा प्रतियोगिता में उतारचढ़ाव के बाद भी अन्य प्रतिस्पर्धी की तुलना में आपको अधिक सफलता मिलेगी। धन लाभ के लिये अनैतिक मार्ग भी अपना सकते है। सरकार संबंधित कार्य खर्च करने के बाद ही पूर्ण होंगे। परिजन एवं बाहरी लोग आपकी व्यवहारिकता से प्रसन्न रहेंगे लेकिन अकस्मात क्रोध आने पर आस पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब भी होगा। संध्या बाद आत्म संतोष रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for August 02, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!