analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7500

Horoscope Today: Astrological prediction for July 29, 2023

Horoscope Today: July 29 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 July 2023

ज्योतिषीय सलाह के लिए अपना अपॉइंटमेंट बुक करे :-
वैदिक पंचांग

दिनांक – 29 जुलाई 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – जेष्ठा रात्रि 11:35 तक तत्पश्चात मूल

योग – ब्रह्म सुबह 09:34 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 09:28 से सुबह 11:07 तक

सूर्योदय-06:12

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पद्मिनी (कमला) एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपका गुस्सा आस पास रहने वालों को सहज नही बैठने देगा। सेहत में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी जिससे कार्य करने के लिये पूरी तरह तैयार नही रहेंगे अधिकांश कार्य अन्य के भरोसे करना पड़ेगा लेकिन मन के अनुसार ना होने पर गुस्सा आएगा। धन की आमद भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगी। बिक्री केवल उधारी की शर्त पर होने के कारण व्यवसायी वर्ग विशेष रूप से उधारी के लेनदेन के कारण दुविधा में रहेंगे धन की आमद के लिये जोर जबरदस्ती ना करें अन्यथा आगे के लिये संबंध खराब होंगे। घर के सदस्य अथवा मित्र परिचित आपसे भयभीत होने के कारण मदद करने में भी संकोच करेंगे लेकिन आप इसे गलत नजरिये से देखेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये सामान्य से अधिक शुभ रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे आस पास वाले लोग उसके विपरीत राय देंगे हानि के भय से मन असमंजस में रहेगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय अथवा कार्य करेंगे उसका परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा भले सफलता देर से ही मिले। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद आशा से कम होगी पर होगी जरूर उधारी के व्यवहार भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में लेन देन को लेकर निश्चित कलह होगी। घर का वातावरण पहले से शांत रहेगा लेकिन महिलाए का स्वभाव रहस्यमयी रहेगा पल में प्रसन्न अगले ही पल लड़ाई कर बैठेंगी। कमर अथवा कंधे में दर्द की शिकायत शारीरिक अकड़न से परेशानी हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन खर्चीला साबित होगा घर अथवा कार्य क्षेत्र पर ना चाहते हुए भी आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन बाद में इससे शांति और संतोष भी अनुभव करेंगे। परिजन अपनी अनैतिक मांगो को लेकर मध्यान तक परेशान करेंगे पूरी होने पर ही सब्र आएगा। कार्य क्षेत्र का भी यही हाल रहेगा सहकर्मियों को प्रसन्न रखने के साथ व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा में।बने रहने के लिये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा धन की आमद खर्च से कम रहने के कारण आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। सेहत भी आज ज्यादा ठीक नही रहेगी ठंड का प्रकोप स्वास्थ्य पर पड़ेगा जुखाम बुखार सरदर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा से बचें अन्यथा स्थिति गंभीर होगी। बुजुर्गों को संतुष्ट नही कर पाएंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपको राहत प्रदान करेगा बुद्धि विवेक का विकास होगा समाज मे आपकी अलग पहचान बनेगी किसी से काम निकालना भी आसान होगा लेकिन घर का वातावरण इसके एक दम विपरीत रहेगा परिजनों को सही सलाह देना भी कलह को निमंत्रण देने जैसा रहेगा। परिजन आपको केवल स्वार्थ पूर्ति के लिये ही याद करेंगे अन्य समय अपने मन की चलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप अपनी बुद्धि और चालाकी से अन्य के लाभ को अपने पक्ष में कर सकेंगे। कुछ दिनों से चल रही मंदी में कमी आएगी धन की आमद फिर भी सही समय पर ना होने से आर्थिक कमी बनी रहेगी। संध्या के समय धन भर की थकान मनोरंजन से कम होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा आज आपको वाणी और व्यवहार संयमित रखने की सलाह है। जिसे आप अपना हितैषी समझकर व्यक्तिगत सुख दुख में शामिल करेंगे वही आपके साथ धोखा करेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में खटास आएगी। महिलाए विशेषकर बेतुकी बयानबाजी से बचे अन्यथा अन्य की गलती का आरोप भी आपके ऊपर आएगा। नौकरी पेशा लोगो से अपने को श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे बड़ी चूक हो सकती है सतर्क रहें। व्यवसायी वर्ग को भविष्य के लिये बड़ा सौदा मिलने की संभावना है किसी अपरिचित से भी विवेक से पेश आये आज अनजान लोगों से ही लाभ आसार है। संतानों की पढ़ाई को लेकर चिंता होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा लेकिन परिश्रम का फल किसी न किसी रूप में शुभ ही मिलेगा। दिन के आरंभ से मन मे व्यवसाय वृद्धि को लेकर तरह तरह के विचार आएंगे मध्यान तक इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन लाभ आज अकस्मात और जहां से सोचा नही वहां से होगा। नौकरी पेशाओ को गलत आचरण के कारण किसी से अपमानजनक शब्द सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वयं में सुधार करने की जगह प्रतिशोध लेने के लिए तैयार रहेंगे। संध्या का समय धन लाभ कराएगा अकस्मात होने से आश्चर्य चकित और प्रसन्न रहेंगे। आज किसी को ना चाहकर परिजनों के विरोध के बाद भी आर्थिक अथवा अन्य रूप से मदद करनी पड़ेगी लेकिन अपना बजट ना बिगड़े इसका ध्यान रहे। सेहत में संध्या बाद गिरावट आएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपका व्यवहार अन्य लोगो के प्रति लापरवाह रहेगा आज आप अपने मे ही मगन रहेंगे आवश्यक घरेलू कार्यो को भी बिना कलह के नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी ऐसा ही व्यवहार रहेगा स्वयं कुछ करेंगे नही कोई करेगा तो उसके काम मे नुक्स निकाल कर बाधा पहुचायेंगे। धन लाभ के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद भी आवश्यकता से बहुत कम होगा। आज आपको अन्य लोगो की बुराइया सुनने और करने में आनंद आएगा दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने की जगह मूकदर्शक बन आनंद लेंगे। संध्या के समय अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या से भी संतोष ही करेंगे। विपरीत लिंगियों से सतर्क रहें लांक्षन लगने का भय है। खर्च आज कम ही रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा आज आपको घर एवं बाहर अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम करना पड़ेगा धन की आमद तो आज अनिश्चित रहेगी लेकिन सार्वजिनक क्षेत्र पर मान सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। महिलाए घरेलू कार्यो को जल्दी पूरा कर बाहर घूमने की योजना में रहेंगी लेकिन कोई ने काम आने से समय नही मिल सकेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा धन प्राप्ति की संभावना बनते बनते आगे के लिये टलेगी। लेकिन आवश्यकता पूर्ति लायक हो ही जाएगी। आज मन चंचल भी रहेगा संगीत कला आदि में रुचि दिखाएंगे। धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र नही रहेगा। बाहरी आकर्षण के बाद भी घरेलू वातावरण में अधिक सहज अनुभव करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें अन्यथा हानि निश्चित है। दिन के आरंभ में स्वभाव में रूखापन रहेगा किसी की सरल बातो का जवाब उल्टा देकर वातावरण स्वयं ही खराब करेंगे। सेहत में भी थोड़ी बहुत नरमी रहने के कारण कार्यो को मन से नही करेंगे। कार्य व्यवसाय पर आज धन संबंधित कारणों से कोई नई परेशानी खड़ी होगी आज इसके सुलझने के आसार कम ही है। सामाजिक जीवन सामान्य रहेगा स्वार्थ हेतु ही व्यवहार करेंगे परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी। नौकरी पेशाओ को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है वाहन से सावधान रहें खराब होने अथवा चोटादि का भय है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम।नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप मध्यान तक किसी बहु प्रतीक्षित कार्यो को लेकर उलझन में रहेंगे स्वभाव में व्यवहारिकता थोड़ी कम रहेगी जिसके कारण अपने कार्य निकालने में परेशानी आएगी आज आपको सभी से मीठा व्यवहार करने की सलाह है तभी कामना पूर्ति सम्भव है अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या के बाद का समय कार्य सिद्धि वाला है धन की थोड़ी बहुत आमद थोड़े प्रयास से अवश्य हो जाएगी इसको बढ़ाने के लिये स्वभाव में मिठास रखें। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर भरोसा रखेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भी सौप कर दुविधा में डालेंगे। घर के सदस्यों की कम ही बनेगी एक दूसरे की गलतियां निकालेंगे आरोग्य बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बीते कल से ठीक रहेगा। मन आध्यात्मिक कार्यो में रुचि लेगा कार्य करते हुए भी मन ही मन धार्मिक विचार चलते रहेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी ना किसी बात को लेकर पहले मतभेद होंगे बाद में मजबूरी में अथवा तालमेल बनाये रखने के लिये एकमत हो जाएंगे लेकिन संतानों को लेकर कोई न कोई परेशानी बनी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा लाभ की संभावना ना रखें अन्यथा बाद में निराश होने पड़ेगा खर्च निकालने के लिये भी किसी का मुह ताकना पड़ेगा। नौकरी वाले जातकों का अधिकारी वर्ग पर क्रोध बढ़ेगा। धन की आमद ना के बराबर रहेगी फिर भी संभव हो तो किसी से उधार के व्यवहार ना ही करें। मानसिक अशांति को छोड़ सेहत में सुधार आएगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLXiGp86vJXsNs5NdbD9XL2Sfi6kqpvgSQ

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 29, 2023 Read More »

img 1429

Horoscope Today: Astrological prediction for July 28, 2023

Horoscope Today: July 28 2023॥Aaj Ka Rashifal 28 July 2023

वैदिक पंचांग Book Consultation

दिनांक – 28 जुलाई 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी दोपहर 02:51 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्रअनुराधा रात्रि 12:55 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योग – शुक्ल रात्रि 11:57 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:45 तक

सूर्योदय-06:11

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल– पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

आज का राशिफल

दिनांक : 28 जुलाई 2023

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। आज के दिन आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च होने से धन की कमी रहेगी जिससे पहले से बनी योजनाएं खटाई में पड़ सकती है। व्यवसायिक यात्रा में धन खर्च होने पर भी परिणाम नगण्य रहेंगे। परिश्रम का फल ना मिलने पर क्रोध बढेगा जो परिवार में अशांति का कारण बनेगा। संतानों से मदभेद रहेंगे। आज किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति में अधिक आसक्ति दिखाने से सामाजिक मान हानि होने की संभावना है। घर का वातावरण भी आपकी गलतियों के कारण दूषित होगा। संयमित व्यवहार रखने एवं वाणी से मौन धारण करने पर कई बड़ी मुश्किलों से बचेंगे। प्रेम प्यार में धोखा हो सकता है सावधान रहे। मध्यान के बाद स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। आकस्मिक धन लाभ किसी भी समय हो सकता है सतर्क रहें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन शुभफली रहेगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी आज दिमाग में केवल पैसा ही रहेगा सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान धनवानों जैसी रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवारिक बड़े लोगो से अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन जाएंगे मध्यान से व्यावसायिक गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। घरेलु कार्य भी इस कारण स्थगित करने पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र के कारण भावनाओ को दरकिनार करेंगे जिससे परिवार में वातावरण अशान्त हो सकता है। अनुभवियों से नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ सामान्य बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप योजना बना कर कार्य करेंगे फिर भी सफलता की संभावना संदिग्ध ही रहेगी। परिजन आपकी कार्य प्रणाली से परेशान रहेंगे। कलात्मकता लाने के प्रयास भी लाभ नहीं करा पाएंगे। आप किसी नए सहयोगी की तलाश में रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज मंदी रहने पर भी लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु आप इनका फायदा नहीं उठा पाएंगे। व्यवहार में तल्खी रहने से लोग दूरी बनाएंगे। अधिक कंजूसी प्रवृति रहने से कार्य क्षेत्र पर अकेले ही परेशानी सहनी पड़ेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है परंतु मन चाहा रोजगार पाने के लिए अभी थोड़ा और संघर्ष करना पड़ेगा। मित्र-परिजनों के साथ हास्य-परिहास के वातावरण मिलने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। दिमाग को शांत रखने का प्रयास करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर आज संयम बरतेंगे फिर भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में असफलता मिलने से मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे काम चलाने लायक धन लाभ हो जाएगा परंतु इससे आपको संतोष नहीं होगा। दोपहर बाद पुराने कार्यो में सफल होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक – धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारी अथवा घर में खर्च करना पड़ेगा। पैतृक मामलो को लेकर आज भी थोड़ा चिंतित रह सकते है परिजनों अथवा ख़ास लोगो से धन अथवा अन्य कारणों से विवाद हो सकता है। परिजनों के विपरीत व्यवहार से परेशानी होगी। संध्या का समय थोड़ा राहत देने वाला रहेगा। बाहर घूमने फिरने के अवसर मिलेंगे जिससे मन हल्का होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज परिस्थितियां आपके विपरीत रहने वाली है प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें। व्यवहारिक जगत में भी आज विवेक का परिचय दें। अधिक बोलने से बेहतर है कि मौन धारण करें कई समस्याओं से बचेंगे। आलस्य थकान के कारण कार्य प्रभावित हो सकते है ठण्ड से बचकर रहें सर्दी के कारण पीड़ा हो सकती है आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। घर में भी किसी बुजुर्ग की सेहत पर खर्च रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी दयनीय रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद होगी परन्तु लेन-देन अधिक रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। यात्रा में शरीर के साथ सामान की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें। स्त्री वर्ग से शारीरिक एवं आर्थिक सहयोग मिलेगा। चिढचिढा स्वभाव वातावरण अशान्त कर सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन का पहला भाग आनंद से व्यतीत करेंगे सुख के लगभग सभी साधन उपलब्ध होंगे लेकिन आलस्य अधिक रहने से लापरवाही बढ़ेगी। मध्यान से स्थिति में परिवर्तन आने लगेगा। शारीरिक परेशानियां बनने से कार्य में व्यवधान आ सकता है। ना चाहकर भी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन परिश्रम के बाद भी परिणाम शून्य रहेगा। लोगो से आपकी बात की विपरीत प्रतिक्रिया मिलने पर मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। दुर्व्यसनों पर खर्च होगा। धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। मध्यान बाद सभी तरह से सावधानी बरतें। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज टालना ही बेहतर रहेगा। धन खर्च करने पर भी अधिकतर कार्य अधूरे ही रहेंगे। परिजनों के साथ भी आज संबंधो में रुखापन रहेगा। धन लाभ मुश्किल से होगा। जोखिम वाले कार्य ना करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन कभी ख़ुशी तो कभी निराशा मिलने से मन ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। बेहतर रहेगा की मध्यान तक कोई जोखिम का कार्य हाथ में ना लें।दोपहर बाद कई दिनों से रुके सरकारी महत्त्वपूर्ण कार्य बनने से धन की बचत के साथ ही भविष्य में लाभ के संकेत मिलेंगे। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होगी। कार्यो में अवरोध नहीं रहने से धन की आमद रुक रुक कर सीमित मात्रा में होती रहेगी लेकिन आज संतोष कम ही होगा। स्वार्थ सिद्धि की भावना आज प्रबल रहेगी फिर भी पराये कार्यो में बिना बात टांग फ़साने से भी अपना समय बर्बाद करेंगे लेकिन पीठ पीछे आलोचना ही मिलेगी। नौकर वर्ग से परेशानी होगी। घर में मौन धारण करने से शांति रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में आज मन होते हुए भी नहीं जा पाने की ग्लानि रहेगी। संध्या के समय मौज-शौक पर पैसा लुटाएंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कार्यो को आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में करेंगे जिससे बाद में कोई गलती उभरेगी। स्वभाव में जल्दबाजी रहने के कारण अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता रहेगी लेकिन व्यक्तिगत निर्णय में किसी का हस्तक्षेप करने से विवाद पर भी उतर सकते है। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें अन्यथा पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने से बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। आपकी प्रशंशा करने वाले पीठ पीछे आलोचना करेंगे परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे स्थिति सुधरने में अभी वक्त लगेगा। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से झड़प हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटने से आश्चर्यचकित रहेंगे। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है

परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से थोड़ी असुविधा भी होगी। पूर्व में सोची गयी योजनाएं आज फलीभूत होंगी। आप अपने बल पर किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को पूर्ण करेंगे जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलु आवश्यकताओ की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। विपरीत लिंगीय सुख मिलेगा लेकिन किसी के ऊपर अनैतिक दबाव न बनाये अन्यथा सम्मान बढ़ने की जगह घट भी सकता है। सर्दी अथवा जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी। उपहार मिलेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। शारीरिक रूप से छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ स्वस्थ रहेंगे। कार्य व्यवसाय में सुधार होने और परिजनों का सहयोग मिलने पर आकस्मिक लाभ कमा सकेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती करने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी आपकी भी किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। धन लाभ की प्रबल योग है परंतु गलत जगह निवेश भी हो सकता है। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी आप आराम से बितायेंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी थोड़ी पेट सम्बंधित समस्या रह सकती है। कामो की भरमार रहने से थोड़ी असमंजस की स्थिति भी बनेगी परन्तु मध्यान तक सभी बोझ स्वतः ही उतरने लगेगा। मध्यान के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा रहने से मन में उच्चाटन आएगा आपका मन अलग-अलग जगह भटकने के बाद भी मध्यान तक निर्वाह योग्य धन लाभ हो जाएगा। आज सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे लेकिन अपने काम से काम रखे तो अधिक लाभ भी बना पाएंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। सन्ध्या बाद कार्यो को छोड़ आराम करने का मन करेगा। घरेलु कार्यो में लापरवाही के कारण झगडे होने की संभावना है।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLXiGp86vJXsNs5NdbD9XL2Sfi6kqpvgSQ

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 28, 2023 Read More »

img 1467

Horoscope Today: Astrological prediction for July 27, 2023

Horoscope Today: July 27 2023॥Aaj Ka Rashifal 27 July 2023

वैदिक पंचांग Book Consultation

दिनांक – 27 जुलाई 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष –शुक्ल

तिथिनवमी शाम 03:47 तक तत्पश्चात दशम

नक्षत्रविशाखा 28 जुलाई रात्रि 01:28 तक तत्पश्चात् अनुराधा

योग – शुभ दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम04:03 तक

सूर्योदय-06:1सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल– दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपको प्रतिकूल परिस्थिति में भी लाभ के अवसर दिलाएगा। स्वास्थ्य के हिसाब से भी आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्य प्रणाली से सभी प्रभावित होंगे परन्तु अतिआत्मविश्वास बनते कार्यों में बाधक बन सकता है। नौकरी पेशा जातक कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जा सकते हैं जिसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक लाभ काफी माथापच्ची के बाद होगा, फिर भी उम्मीद से कम और आवश्यकता से अधिक ही होगा। आज आप घर में सुख-सुविधा बढ़ाने पर अधिक जोर देंगे फिर भी अन्य व्यस्तता के चलते पारिवारिक जीवन का आनंद कम ही मिलेगा। व्यर्थ के खर्चो में कमी लाने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा थकान भरी लेकिन उत्साहित करेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन अधिकांश समय आलस्य-प्रमाद रहेगा। कार्यो को भी लापरवाही से करेंगे फिर भी हानि की संभावना आज कम ही है। मध्यान तक काल्पनिक विचार अधिक रहने से वास्तविकता से दूर रहेंगे। उधार धन सम्बंधित व्यवहार के कारण मानसिक चिंता रहेगी जीवन साथी से मामूली बात पर झगड़ा होने की संभावना है। सोच समझ के ही शब्दों का प्रयोग करें। मध्यान बाद स्थिति अनुकूल रहेगी अधूरे कार्यो को पूर्ण करने के लिए समय उत्तम रहेगा। पुराने रुके कार्य किसी अनुभवी के सहयोग से पूर्ण होने पर धन लाभ होगा आज धन लाभ आकस्मिक एव खर्च भी आकस्मिक ही रहेगा। पारिवारिक व्यवहारों के कारण भी व्यस्तता अधिक रहेगी मन ना होने पर भी परिजनों के दबाव के चलते घरेलू कार्य के लिये समय देना पड़ेगा आज चोरी जैसी घटना भी हो सकती है सतर्क रहें। लोहे के उपकरणों एवं गहरे जल से सावधान रहें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन का आरंभिक एवं अंतिम भाग आनंद दायक रहेगा मध्यान का समय कार्य व्यवसाय में संघर्ष वाला रहेगा फिर भी शांति से व्यतीत हो जाएगा। आज व्यापार क्षेत्र में आये बदलाव से थोड़ी असुविधा होगी लेकिन बाद में लाभ होगा नए अनुबंध मिलेंगे। सरकारी अनुबंध मिलने की सम्भवना भी जगेगी। मध्यान के समय आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो की अनदेखी करेंगे। घर में भी आकस्मिक कोई घटना होने से माहौल गरम हो सकता है परन्तु संध्या तक स्थिति सामान्य हो जायेगी। परिवार में आज एक खर्च पर नियंत्रण करेंगे तो दूसरा खर्च बढ़ेगा। संध्या बाद मनोरंजन के अवसर मिलेंगे परिजनों से स्नेह मिलेगा आपका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी लेकिन आज आस पड़ोसियों से सावधान रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपकी आशाओं से एक दम विपरीत रहने वाला है। झूठ बोलने की आदत के कारण लोगो का विश्वास खो देंगे। आज आपके ऊपर परिवार वाले भी कम ही विश्वास करेंगे। दिन व्यापारियों के लिए भी लाभ की आशाएं हानि में बदलेगा। पूर्व नियोजित कार्यो के अचानक रुकने एवं अनुबंधों के निरस्त होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। क्रोध आवेश में आकर किसी का दिल भी दुखायेंगे बाद में ग्लानि होगी। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले। संध्या के समय जुगाड़ से थोड़ा बहुत धन मिलने पर राहत मिलेगी लेकिन व्यसनों पर खर्च बढेगा। गृहस्थ में कलह रहने के कारण घुटन रहेगी बाहर समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे लेकिन आज बाहर का भी लगभग यही हाल रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत भी चुस्त रहने से कार्य करने में मन लगा रहेगा कुछ मनोकामनाओं की पूर्ति और बीच-बीच में धन की आमद होने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग को

प्रतिस्पर्धा कम रहने पर भी कार्य क्षेत्र पर आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता की आशा जगेगी परन्तु पूर्ण होने में थोड़ा और समय लग सकता है इसके लिये आज भागदौड़ ना करे आज नही तो आने वाले समय मे सफलता स्वतः ही मिल जाएगी। महिलाओ को घर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी परिवार में कद भी बढ़ेगा। आज किसी को उधार धन आज ना दें वापसी में परेशानी आएगी। धार्मिक पर्यटक क्षेत्र की यात्रा की योजना बनेगी। घर मे बिना जरूरत ना बोले।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको समाज के किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से बिगड़े काम बनेंगे। परन्तु घर के बुजुर्ग आपकी कार्यप्रणाली को लेकर नाराज भी रह सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी लेकिन आगे के लिये राह भी यही से मिलेगी। अहम् की भावना भी अधिक रहने से किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे चाहे हानि ही क्यों ना हो। पेट सम्बंधित व्याधियां बढ़ने से कार्य पर प्रभाव पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी पर उधार के व्यवहार अथवा अन्य किसी कमी के कारण आपको स्वयं किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। बेरोजगारों को थोड़े प्रयास से नए रोजगार मिल सकते है। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी इसके लिए कम ही समय दे पाएंगे लेकिन दान पुण्य के लिये खर्च करने में संकोच नही होगा। मनोरंजन के खर्च भी अतिरिक्त होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। आज किसी कार्य में विशेष योग्यता होने का फायदा आपको मिलेगा कार्य क्षेत्र पर सम्मान के साथ भाग्य एवं पदोन्नति हो सकती है लेकिन आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाह एवं अन्य के कार्यो में निष्ठां रखेंगे जिससे सम्मान में वृद्धि तो होगी परन्तु आर्थिक हानि भी रहेगी। दोपहर तक बड़े लोगो का नरम व्यवहार रहने से अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी परंतु अवकाश नहीं मिलने से क्रोध बढ़ेगा। मध्यान के बाद स्वास्थ्य नरम रहने से कार्यो की गति धीमी रहेगी फिर भी धन लाभ थोड़ी जोर जबरदस्ती के बाद होता रहेगा। संध्या के समय मनोरंजन के ऊपर खर्च करके मानसिक शान्ति मिलेगी रमणीक स्थलों की यात्रा पर जा सकते है। मायके अथवा ससुराल पक्ष से निकटता का आभास होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको क्षमता से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी मन इच्छित कार्य ना होने से क्रोध आएगा। सरकारी कार्यो में विलम्ब होंगे कार्यो में बार बार व्यवधान आएंगे। झुंझलाहट में किसी से बुरा बर्ताव करने के कारण मान हानि हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में छोटी सी कलह विकराल रूप ले सकती है। अहम् को त्याग अपनी गलती मान लेने से बड़ी समस्याओं से बच सकते है। मध्यान बाद कि स्थिति इससे विपरीत रहेगी परेशानियों के बाद भी कार्य पर ध्यान लगाए रहेंगे जिससे धन लाभ के प्रयासों में अवश्य सफलता मिलेगी। संध्या के बाद का कुछ समय मौज-शौक की पूर्ति करने में बितायेंगे परन्तु दुर्व्यसनों से बच कर ही रहे अन्यथा धन एवं मान हानि भी हो सकती है। सन्तानो के ऊपर आज विशेष नजर रखें मित्रो के साथ कुछ गड़बड़ कर सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन साफ सुथरा रहेगा आपके मन मे सम्मान पाने की लालसा रहेगी लेकिन इसके लिये समझौते करना पसंद नही करेंगे फिर भी जहां धन संबंधित मामले आएंगे वहां अपने स्वभाव में परिवर्तन भी लाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपकी पहचान भद्र इंसान जैसी बनेगी लोगो की परेशानी सुलझाने में अपना काम छोड़ कर लगेंगे जिससे बाद में स्वयं को परेशानी भी होगी। कार्य व्यवसाय से आज भाग दौड़ के बाद माध्यम आय प्राप्त होगी। उधारी के व्यवहार अधिक ना करें अन्यथा बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर मे शांति रहेगी पिता से थोड़ी बहस हो सकती है। संध्या के समय सम्मान तो भरपूर मिलेगा लेकिन आर्थिक मामलों में आश्वाशन से ही काम चलाना पड़ेगा। सेहत ठीक ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। दिन के पूर्वार्ध में दिनचार्य किसी अन्य के कारण प्रभावित होगी अपने कार्यो में विलंब होगा मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में पहले लाभ होगा परन्तु बाद में लापरवाही के कारण अव्यवस्था बनेगी जिसे सुधारने में थोड़ा समय लगेगा।व्यस्तता आज भी अधिक रहेगी लेकिन आज खुल कर निर्णय ले सकेंगे। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। आपके विचारों में प्रखरता रहने से मान मिलेगा लेकिन घर से बाहर ही। धार्मिक विषय के गूढ़ रहस्यों में रूचि लेंगे। देवयात्रा के योग भी है। दान-पुण्य करेंगे। सामाजिक रूप से भी आपकी छवि सशक्त बनेगी। घरेलु खर्च भी रहेंगे छूट पुट नोकझोंक होने पर भी आज घर मे ही आनंद आएगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप धार्मिक क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे धर्म-कर्म दान-पुण्य की भावना प्रबल रहेगी परन्तु पारिवारिक दृष्टिकोण से आज उदासी ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था अधिक रहने से कार्यो में ठीक से मन नहीं लगेगा मध्यान बाद कम समय में अधिक लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे हाथ से ना जाने दें। परिवार में भावनात्मकता अधिक रहने से एक दूसरे के विचारों की कद्र करेंगे घर के बुजुर्ग कुछ बातों को छोड़ आपकी प्रशंसा करेंगे। स्त्री पक्ष का स्नेह मिलेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन में बेचैनी रहेगी आज इनसे दूर ही रहे। बाकि सब कार्य एवं व्यवहार यथावत चलते रहेंगे। समय निकाल कर पर्यटन की योजना बनाएंगे। पौरिणीक धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। उगाही से भी धन मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। मध्यान तक शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान रहेगी। कार्य व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनने पर भी कार्यो को सिरे नहीं चढ़ा पाएंगे आँखों के सामने हानि होगी परन्तु नियंत्रण नहीं रहने पर कुछ नहीं कर पाएंगे विचारो की संकीर्णता लाभ में बाधक बनेगी। विपरीत लिंगीय के मोह में फंस कर समय बर्बाद करेंगे। अकस्मात बेमन से यात्रा करनी भी पड़ सकती है। दोपहर बाद परेशानी एवं विविध बाधाओं में कमी आने से राहत मिलेगी सर आने से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएं संध्या तक अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक आज आराम के मूड में रहेंगे। संध्या बाद सेहत सामान्य बनेगी मनोरंजन के मूड में रहेंगे पर वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLXiGp86vJXsNs5NdbD9XL2Sfi6kqpvgSQ

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 27, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!