analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 8108

Horoscope Today: Astrological prediction for July 26, 2023

Horoscope Today: July 26, 2023

वैदिक पंचांग Book Consultation

दिनांक – 26 जुलाई 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी शाम 03:52 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – स्वाती 27 जुलाई रात्रि 01:10 तक तत्पश्चात विशाख

योग – साध्य दोपहर 02:39 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक

सूर्योदय-06:11

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से दोपहर 03:52 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है।

आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति कराएगा। जिससे आप कोई उम्मीद नहीं रखते आज वही आपके जीवन में कोई नई दिशा देगा। मानसिक रूप से आप आज अत्यंत शंकालु एवं वाणी से बेबाक रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र एवं घर के बड़ों का सम्मान ध्यान में रखकर ही शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा मान हानि तो होगी ही साथ में प्रेम संबंधों में कड़वाहट भी बनेगी। नौकरी पेशाओं के लिये दिन निराशाजनक रहेगा। जिस कामना से मेहनत कर रहे हैं उसका श्रेय किसी अन्य को मिलने से परेशान होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। व्यवसायी वर्ग को थोड़े परिश्रम के बाद आशाजनक धन लाभ होगा। भविष्य के लिये भी संचय कर पाएंगे। आरोग्य में कुछ कमी आएगी। मूत्राशय अथवा अन्य शारीरिक व्याधि हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा दिन के आरंभ में आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दी एवं मनमाना रहेगा फिर भी इससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा कार्य क्षेत्र हो या घर आज अपने बुद्धि विवेक से ही कार्य करें अन्य किसी की बातों में आकर काम करेंगे तो बाद में पछताना पड़ेगा। व्यवसाय से उचित लाभ कमाएंगे परन्तु इसके लिये नैतिकता को कुछ समय के लिये त्यागना पड़ेगा बाद में मन मे ग्लानि भी होगी लेकिन धन लाभ के आगे भूल जाएंगे। घर मे सुख सुविधा बढ़ाने पर भी अतिरिक्त खर्च करेंगे। पिता अथवा पैतृक कारणों से भी खर्च में वृद्धि होगी धन लाभ होने पर ज्यादा अखरेगा नही। अचल संपत्ति में निवेश भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। संतानों का सहयोग मिलेगा लेकिन भविष्य संबंधित निर्णय स्वयं ही ले। स्वसन अथवा अन्य छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे पूर्व में मिली प्रशंशा से मन मे अभिमान आएगा लेकिन आज आपके अधिकांश निर्णय विपरीत ही जाने वाले है इसलिये कम से कम पराये कार्यो में सलाह अथवा बिचौलिये ना बने। घर मे पैतृक संपत्ति को लेकर या किसी पुराने विवाद के कारण भाई बंधु अथवा किसी अन्य से किसी बात को लेकर गरमा गरमी होने की सम्भवना है मौन साधने के प्रयास करे अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा दिन भर रहेगी परन्तु इंतजार करने के बाद संध्या के आसपास आकस्मिक होगा इसलिये चौकन्ने रहे वरना किसी अन्य के हिस्से में जा सकता है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी फिर भी ठंडी वस्तुओ के सेवन से परहेज करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी अधिकांश समय अशांति में बीतेगा घर मे किसी पुरानी बात अथवा संतानों के कारण प्रातः काल ही संघर्ष की स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अग्नि अथवा किसी अन्य कारण से क्षति होने की संभावना है। अपनी गलती नौकरों अथवा सहकर्मियो के ऊपर डालने पर टकराव हो सकता है। विवेकी व्यवहार अपनाए नही तो व्यवसाय की प्रतिष्ठा खराब होने पर आगे नई परेशानी खड़ी होगी। धन की आमद आज माता अथवा अचल संपत्ति के कार्यो से सामान्य ही होगी खर्च भी तुरंत हो जाएगी। उधारी के व्यवहार कम से कम रखें देनदारी में विलंब ना करें धन को लेकर किसी से तीखी झड़प हो सकती है। मानसिक क्लेश अन्य व्याधि को जन्म देगा आध्यात्म में कुछ समय बिताए शांति मिलेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा लेकिन आज आपका स्वभाव अत्यंत गर्म रहेगा जिससे किसी ना किसी से मामूली बातो पर उलझ संबंधों में खटास लाएंगे। सहयोग की कमी रहने पर भी अपने साहस से हाथ मे लिये कार्यो को निर्णायक स्थित तक पहुचा देंगे लेकिन आज आपको चाहे कितना भी लाभ मिले फिर भी मन मे कुछ न कुछ अभवा लगा ही रहेगा। खास कर घरेलू परिस्थितियों को लेकर अधिक असंतुष्ट रहेंगे महिलाए अपने से उच्च वर्ग से बराबरी करने के चक्कर मे स्वयं तो दुखी होंगी परिजनों को भी करेंगी। माता पक्ष के लोगो से संबंध में कड़वाहट आ सकती है बात बात पर गर्मी दिखाने से बचे। कमर से नीचे के अंगों में नई पुरानी व्याधि से परेशानी होगी। वजन वाले कार्य करने से बचें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज भी दिन सामान्य ही रहेगा दिन के आरंभ से ही धन एवं अन्य कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे साहस रहेगा लेकिन धैर्य की कमी बनते कार्यो को बिगाड़ सकती है किसी भी कार्य को करने से पहले सोच विचार अवश्य करें आज जो काम आपको लाभ दायक लगेगा बाद में उसी में त्रुटियां नजर आने लगेगी। आज आपके दिमाग में धन को लेकर जोड़ तोड़ लगी रहेगी लेकिन परिस्थितियां सहायक ना रहने पर मन की मन मे ही रह जायेगी। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते टल सकता है। नौकरी पेशाओ को आज मन मे ईर्ष्या रखने के कारण काम मे सफाई नही रहेगी प्रतिद्वन्दी का कार्य जानकर खराब करने पर अधिकारी की फटकार सुन्नी पड़ेगी। ठंड से बचे सर्दी जुखाम हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन भी आप अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे कोई कुछ भी कहे एक बार जो निर्णय कर लिया उसे पूरा करके ही मानेंगे। मन आज अनैतिक कार्यो समाज विरोधी कार्यो में अधिक भटकेगा अपना काम छोड़ अन्य के कामो में टिका टिप्पणी करने पर किसी से बहस हो सकती है नौकरी वाले लोग आज सावधान रहें सहकर्मी अथवा अधिकारीवर्ग द्वारा कोई इल्जाम लगाया जा सकता है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान तक परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन संध्या के आस पास इसका परिणाम आशा से थोड़ा कम मिलेगा फिर भी संतोष कर लेंगे। घर गृहस्थी में आज वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा पति पत्नी के बीच आत्मीयता की कमी रहेगी फिर भी कम काज समय गति से चलेंगे। अनैतिक कर्मो से दूर रहे सेहत खराब करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके लिये हानि देने वाला रहेगा आज आप जिस भी कार्य अथवा योजना को बनाएंगे आरम्भ में ही उसकी सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे इससे आत्मविश्वास में कमी आएगी रही सही कसर मन मे नकारत्मक भाव भरआस पास के परिचित पूरी कर देंगे जिससे आज कोई भी कार्य सिरे चढ़ाना बहुत परेशानी भरा रहेगा। नौकरी पेशाओ को भी आज अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता नही अपने काम मे ज्यादा सफाई रखे अन्य के कामो में आज भूल कर भी नसलाह ना दें अन्यथा गलती का नतीजा आपके सर आएगा। धन लाभ जोड़ तोड़ कर होगा जरूर पर खर्च पहके से ही तैयार रहने से हाथ नही लगेगा। सेहत दिन भी नरम रहेगी मन मे उदासी भी बनेगी संध्या बाद से राहत मिलने लगेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपको सामाजिक क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा लेकिन स्वभाव में थोड़ा रूखापन आने से ज्यादा देर टिकेगा नही। कार्य व्यवसाय को लेकर आज बीते दिनों की तुलना में असंतुष्ट रहेंगे धन लाभ काम चलाऊ आवश्यकता के समय ले देंकर हो जाएगा फिर भी ज्यादा की चाह मन को बेचैन करेगी। आज प्रतिस्पर्धा एवं किसी की आलोचना से स्वयं को दूर रखें अन्यथा लेने के देने भी पड़ सकते है। सरकारी कार्य व्यवहारिकता के बल पर पूर्ण हो सकते है स्वभाव में नरमी रखें नही तो कोई नया नियम आड़े आने पर लंबे समय के लिये लटक जाएंगे। भाग्य का साथ कुछ समय के लिये ही मिलेगा मौके को भुनाए संचित कोष में वृद्धि कराएगा अवसर को हाथ से ना जाने दे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। सेहत में स्वयं की गलती से कोई विकार आ सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगी। दिन के पूर्वार्ध से जिस कार्य को बनाने के लिये प्रयास करेंगे मध्यान बाद उसमे सफलता मिल जाएगी लेकिन आज पिता के आचार विचार आपसे मेल नही खाएंगे लेकिन काम निकालने के लिये भी इन्ही के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी इसलिये व्यवहारिक रहे अन्यथा आवश्यक कार्य लटक सकते है। सरकारी कार्य के लिये आज दिन शुभ रहेगा कई दिन से रुका काम लेदेकर बन सकता है बस अधिकारीवर्ग की मनमानी एवं व्यवहार को अनदेखा करना पड़ेगा। व्यवसाय से आज धन की आमद निश्चित लेकिन भविष्य के लिये संचय नही कर पाएंगे। घर मे वातावरण कुछ समय के लिये उग्र होगा। सेहत में लापरवाही के कारण विकार आ सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा फिर भी दिन से मिले जुले परिणाम मिलेंगे। दिन के आरंभ में धार्मिक कार्यो में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु रुचि कम होने के कारण मन नही लगेगा। कार्य व्यवसाय को लेकर आज कोई गुप्त चिंता दिनभर परेशान करेगी इसका निराकरण फिलहाल सम्भव नही। आपकी जीवन शैली आज उच्च वर्गीय से प्रेरित रहेगी अन्य लोगो से तुलना कर ठाठ बाट का जीवन जीने के सपने देखेंगे परन्तु परिस्थितियां इसके खिलाफ रहने पर मन दुखी होगा। पराक्रम शक्ति भी सामान्य से अधिक रहेगी लेकिन परिजनों के ऊपर इसे दिखाना कलह करा सकता है। भूमि भवन संबंधित कार्य फिलहाल टाले धन हानि की संभावना है। सहन की आमद आज सीमित रहेगी गृहस्थी में थोड़ी उठापटक के बाद शांति मिलेगी। विपरीत खान पान सेहत खराब कर सकता है ध्यान दें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी मध्यान तक सेहत में थोड़ी बहुत नरमी रहने के कारण दिनचार्य धीमी रहेगी दैनिक कार्य मे विलंब होने पर आगे के कार्यक्रम भी प्रभावित होंगे। दोपहर बाद से कुछ राहत मिलने लगेगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज अधिकांश समय पुराने कार्यो को पूर्ण करने में ही खराब होगा धन की आमद थोड़ी बहुत ही होगी ज्यादा के लिये हाथ पैर ना मारे अन्यथा परिणाम विपरीत ही मिलेंगे। संचित कोष में भी आकस्मिक खर्च आने से कमी आएगी। किसी परिजन का अनैतिक आचरण घर एवं समाज मे बदनामी का कारण बन सकता है आज अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप नियम विरुद्ध कार्य के लिये भी प्रेरित होंगे लेकिन ध्यान रहे आरम्भ में ये लुभावने लेकिन अंत मे कड़वाहट भरे हो सकते है।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLXiGp86vJXsNs5NdbD9XL2Sfi6kqpvgSQ

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 26, 2023 Read More »

img 7792

Horoscope Today: Astrological prediction for July 25, 2023

Horoscope Today: July 25, 2023

वैदिक पंचांग Astro Shop

दिनांक – 25 जुलाई 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथिसप्तमी शाम 03:08 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्रचित्रा रात्रि 12:03 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – सिद्ध शाम 03:02 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – शाम 04:03 से शाम 05:42 तक

सूर्योदय-06:10

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

आज का राशिफल

दिनांक : 25 जुलाई 2023

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन घरेलू उलझनों को छोड़ अन्य विषयों में विजय दिलाने वाला रहेगा। घर में किसी सदस्य के कारण सामाजिक सम्मान में कमी आने की संभावना है, बाद में पश्चाताप करने से पहले ही सतर्क रहें। धर्म कर्म आध्यात्म में आज रुचि कम ही रहेगी। दैनिक पूजा पाठ भी व्यवहारिकता के लिये करेंगे लेकिन किसी को आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिये मना नहीं करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कम समय में आशाजनक लाभ मिल सकता है लेकिन इसके लिए मन को मनोरंजन पर्यटन से हटा काम पर लगाना पड़ेगा। धन की आमद कम समय में आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या का समय लोगों की फरमाइशें पूरी करने में बीतेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दी रहेगा अपनी बात को मनवाकर ही दम लेंगे घर के सदस्यों के प्रति व्यवहार में कटुता रहेगी लेकिन विरोधियो के प्रति नरमी दिखाएंगे कार्य क्षेत्र अथवा सामाजिक स्तर पर इस वजह से हानि भी हो सकती है। व्यवसायियों को क्षेत्रीय कार्य की तुलना में विदेश अथवा बाहरी कार्यो से लाभ की संभावना अधिक है धन लाभ आज सामान्य रहेगा लेकिन दिखावे के खर्च अधिक रहेंगे। मौज शौक के लिये खर्च करने से पहले सोचेंगे नही महिलाए भी आज पुरुषों की तुलना में बराबर खर्चीली रहेंगी। घर में किसी वस्तु की खरीद के लिये बड़े बुजुर्गों से मतभेद हो सकते है। यात्रा से बचे अन्यथा धन व्यय के साथ सेहत भी खराब होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपको घर के सदस्यों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के अनुभवियों से बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्वभाव में आज नरमी रहेगी लेकिन अपना हित साधने के लिये क्रोध भी करेंगे। कार्य व्यवसाय आज भगवान भरोसे ही रहेगा लाभ के नजदीक पहुच कर कोई ना कोई बाधा आने से निराश होना पड़ेगा। दैनिक खर्च चलाने लायक धन भी मुश्किल से ही मिल सकेगा। मध्यान के बाद मित्र रिश्तेदारी से मिलकर मन की भड़ास निकालेंगे लेकिन ध्यान रहे परिजनों की बुराई भलाई से बचे अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा आंख अथवा कमर कंधे संबंधित समस्या गहरा भी सकती है। धन को लेकर व्यर्थ की भागदौड़ से बचे हासिल कुछ नही होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है। कुछ दिनों से चल रही नाकामयाबी का क्रोध परिजनों के ऊपर उतारने से घर का वातावरण अशांत होगा इसकी ग्लानि भी होगी लेकिन सब अस्त व्यस्त होने के बाद कोई लाभ नही होगा। परिजन किसी ना किसी बात पर जले भुने रहेंगे बेहतर रहेगा आज मौन धारण करले। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक लाभ होने की संभावना है इसके लिये पूरा समय भी देना पड़ेगा लेकिन व्यवसाय के अतिरिक्त भी काम रहने से ये संभव नही हो सकेगा। विरोधी पीठ पीछे सक्रिय रहेंगे सामने बोलने की हिम्मत नही जुटा पाएंगे। कुछ समय के लिये कमजोरी एवं शारीरिक दर्द की समस्या अनुभव होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन का अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा सेहत ठीक रहने पर भी काम करने से दूर भागेंगे व्यावसायिक क्षेत्र पर भी आज लेदेकर काम पूरा करने की वृत्ति से लाभ में कमी आएगी। धन लाभ की संभावना दिन भर लगी रहेगी लेकिन बार बार टलने से मन निराश होगा। लेखन अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को आकस्मिक लाभ तो होगा लेकिन कटु अनुभवों से गुजरने के बाद ही। परिवार के सदस्यों में केवल स्वार्थ झलकेगा पिता से किसी बात को लेकर ठनेगी भाई बहनों से संबंध सामान्य रहने पर भी ज्यादा महत्त्व नहीं देंगे। मध्यान बाद एकांत स्थान पर भ्रमण का मन करेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे लेकिन सुख बांटने वालो का अभाव खलेगा। अधूरे कार्य आज पूर्ण कर ले कल कलह क्लेश की भेंट चढ़ सकते है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन थोड़ा उदासीन रहेगा कार्य व्यवसाय के कारण परिजनों को समय नही दे सकेंगे इस कारण मन दुखी भी होगा परन्तु परिजनों को समझाने में असफ़ल रहेंगे। दिन के आरंभ से ही किसी महत्तवपूर्ण कार्य के सिलसिले से व्यस्त हो जाएंगे आकस्मिक यात्रा भी हो सकती है। भाग दौड़ का फल मध्यान बाद मन को तसल्ली होगी धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी भविष्य के लिये लाभ के सौदे पक्के होंगे। आज भी धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा लेकिन संध्या का समय अत्यंत खर्चीला रहने के कारण बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खाने पीने में संयम रखें

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका ध्यान अनर्गल बातो में अधिक रहेगा दुसरो को सताने में आंनद आएगा लेकिन किसी की नाराजगी के बाद कि स्थिति से अनजान रहेंगे। स्वभाव में चंचलता रहेगी सभी से नरमी से पेश आएंगे परिजनों का व्यवहार भी आपके प्रति अच्छा रहेगा लेकिन उटपटांग हरकतों से आस पास के लोगो को असहज करेंगे। किसी बड़े से डांट भी सुनने मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज जबरदस्ती खाना पूर्ति के लिये ही कार्य करेंगे बाहर घूमना मनोरंजन की ओर ध्यान रहने से लाभ को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। आज मध्यान के आस पास धन की आमद होने से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक प्रसन्नता होगी। महिलाए भी कामना पूर्ति के लिये सुबह से नाराज रहेंगी मध्यान बाद पूर्ण होने पर प्रसन्न हो जाएंगी। सेहत में संध्या बाद बदलाव आने की संभावना है सतर्क रहें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन भी आपको सावधान रहने की सलाह है आज आपकी आशा के एकदम विपरीत दिनचर्या रहेगी। आकस्मिक धन हानि के योग बन रहे है चाहे किसी भी रूप में हो। कार्य क्षेत्र पर आज भी स्थिति नुकसान दायक रहेगी किसी भी वस्तु का संग्रह ना करे। मध्यान का समय धन संबंधित मामलों को लेकर अधिक बेचैन रहेंगे कही से कोई आशा ना दिखने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज किसी से मदद की उम्मीद ना रखे नाही कुछ मांगे अन्यथा सामने वाले के प्रति हीं भावना आने से आगे के लिए व्यवहार खराब होंगे। संध्या का समय दिन की तुलना में बेहतर रहेगा मन ना होने पर भी मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक रूप से हल्का पन आएगा। घर मे किसी से बहस ना करे सेहत नरम-गरम रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपके विचार कई दिनों बाद अन्य लोगो से मेल खाएंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपका व्यक्तित्त्व निखरा रहेगा लेकिन घर मे आपकी दाल नही गलेगी परिजन आपके रहस्यमयी स्वभाव से चिढ़े रहेंगे। नौकरी पेशाओ के लिये दिन व्यवसायी वर्ग की तुलना में अधिक आनंद दायक रहेगा दिन भर आराम के साथ मनोरंजन के अवसर भी सुलभ होंगे लेकिन मन किसी कारण से भयभीत भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक कारोबारी माथापच्ची में रहेंगे किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने के बाद काम करने का मन नही करेगा। मित्र परिजनों के साथ देव यात्रा मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक होगा। अपने साथ परिजनों की सेहत का ख्याल रखें सर्दी संबंधित संमस्या हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप दिनभर आलस्य से भरे रहेंगे दिनचर्या धीमी गति से चलेगी। दिन के आरंभ से ही प्रत्येक कार्य में टालमटोल करेंगे लेकिन आराम ज्यादा देर नही कर पाएंगे कई दिन से लटके घरेलू कार्य सर पर आने से मजबूरी में करने पड़ेंगे अन्यथा घर मे कलह का भय रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे फिर भी जरूरत के अनुसार धन की आमद थोड़े ही समय मे हो जाएगी संतोषि मन व्यर्थ के कामो से दूर रखेगा। संध्या का समय मनोरंजन में बीतेगा छोटी धार्मिक एवं पर्यटक यात्रा के योग भी बन रहे है खर्च आज आय की तुलना में दुगना होगा फिर भी अखरेगा नही। घर मे छोटी मोटी बातो पर कुछ समय के लिये अशांति बनेगी सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका ध्यान काम की बातों को छोड़ या तो मौज मस्ती में रहेगा अन्यथा एकांत में रहना पसंद करेंगे। मन से संतोषि नजर आएंगे लेकिन अंदर ही अंदर किसी विशेष कार्य को लेकर जोड़ तोड़ लगी रहेगी। स्वभाव आज भी परोपकारी ही रहेगा पूर्व में किये शुभ कर्मों के कारण शुभ समाचार भी मिलने की संभावना है मध्यान का समय भविष्य को लिये नई दिशा प्रदान करेगा। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का अप्रत्याशित सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। इसके बाद का अधिकांश समय घरेलू कार्य सुलझाने में व्यतीत होगा संध्या के समय आनंद प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे खर्च पर नियंत्रण करने का पूरा प्रयास रहेगा फिर भी परिजनों की प्रसन्नता के लिए थोड़ा बहुत खर्च करना ही पड़ेगा। पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन सेहत में कुछ विकार आने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आस पास के लोगो को परेशानी होगी। घर एवं कार्य क्षेत्र पर लोगो को संदेह की दृष्टि से देखेंगे बाहर के लोग स्वार्थ के कारण कुछ नही कहेगे लेकिन घर मे किसी न किसी से अवश्य कहासुनी होगी। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा ना रखें मध्यान तक मन मारके काम करेंगे लाभ भी उसी अनुसार सीमित ही होगा। घरेलू कार्य एवं परिजनों से किया वादा पूरा करने में आनाकानी करेंगे लेकिन मौज शौक के लिये तैयार रहेंगे घर मे कलह का यह भी एक कारण बन सकता है। संध्या बाद पराक्रम में वृद्धि होगी लेकिन स्वभाव पहले से अधिक रूखा भी बनेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrologyhttps://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:-

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta:-

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 25, 2023 Read More »

Shravan Month

Horoscope Today: Astrological prediction for July 24, 2023

Horoscope Today: July 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 July 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 24 जुलाई 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी सुबह 01:42 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्रहस्त रात्रि 10:12 तक तत्पश्चात चित्रा

योगशिव दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – सुबह 07:48 से सुबह 09:27 तक

सूर्योदय-06:10

सूर्यास्त- 19:20

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है।

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपके लिये आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू सुख के साधनों एवं व्यवसाय में वृद्धि के लिये अधिक खर्च करना पड़ेगा। परिजन आज सुबह से ही किसी जिद्द को लेकर नाराज रहेंगे खर्च करवा कर ही मानेंगे। व्यवसाय में भी किसी ना किसी कारण से खर्च लगे रहेंगे। मध्यान तक का समय अस्त व्यस्त रहेगा। जिस समय जो काम करना है उसे नहीं कर पाएंगे। विलंब होने पर लाभ तो मिलेगा लेकिन आशाजनक नहीं। आज आपकी मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी। मनोरंजन मौज शौक पर आंख बंद कर खर्च करेंगे बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर में किसी न किसी की सेहत को लेकर भी खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अनुकूल न रहने पर बाहर समय बिताना पसंद करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा दिन के आरंभ से ही जिस भी कार्य को करेंगे उसी में विलंब होगा मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ की कामना रखेंगे मध्यान तक मन कार्यो को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकेगा लेकिन मध्यान बाद स्वभाव में स्थिरता आएगी एक बार सफलता मिलने के बाद अधूरे कार्यो को जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे फिर भी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। अपने कार्य छोड़ किसी अन्य की समस्या सुलझाने में समय खराब होगा लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त कार्य मिलने से असहज रहेंगे आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे ना रहे अन्यथा हानि हो सकती है। परिजन आपसे काफी आशाएं लगाए है आज निराश ही होना पड़ेगा। जोड़ो में दर्द कमजोरी अनुभव होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये अशुभ फलदायी रहेगा दिन के आरंभ से ही आर्थिक समस्या बेचैन करेगी आज स्वभाव खिन्न रहेगा अपनी कमियों या असफलता को अन्य के उपर थोपने से विवाद खड़ा होगा। घर की महिलाए सभी कार्य समय से करेंगी लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर असंतोषी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज मान हानि के योग बन रहे है अपने काम से काम रखे बिना मांगे किसी को सलाह ना दे खास कर विपरीत लिंगियों से आवश्यकता पड़ने पर ही व्यवहार करें दिन शांति से गुजर सकता है। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ अवश्य होगा लेकिन व्यवहारिकता की कमी के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी बनेगा। निवेश करने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य लें बुजुर्ग अनदेखी होने पर दुखी होंगे मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन धन लाभ की प्रबल संभावनाए है लेकिन आज आपकी महात्त्वकांक्षाये बड़ी हुई रहेंगी आवश्यकता अनुसार धनलाभ बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन सब्र नही होगा अधिक पाने की लालसा मानसिक रूप से बेचैन रखेगी। दिन भर किसी ना किसी कार्य से व्यस्त रहेंगे कार्य क्षेत्र पर भी भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु उसके अनुपात में सफलता नही मिल सकेगी। घरेलू एवं सार्वजिक कार्यो में रुचि नही रहने पर आपकी आलोचना हो सकती है। नौकरी वाले लोग जल्दी काम निपटा मनोरंजन की फिराक में रहेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य आने से कामना पूर्ति मन मे ही रह जायेगी। दूर रहने वाले स्वजनों से किसी कारण विरोधाभास अनुभव होगा। यात्रा के योग बनते बनते अंत समय मे टलने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन से आपको आशाएं काफी रहेंगी दिन भर की व्यस्तता के बाद संध्या बाद इससे संतोष ही होगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित नही रहेगी जिस काम के लिये निकलेंगे उसे छोड़ दूसरा ही काम निकल आएगा। आज किसी के जमानती बनने के प्रसंग भी बनेंगे संभव हो तो इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा बाद में धन और समय व्यर्थ होगा। कार्य क्षेत्र में मध्यान तक उदासीनता रहेगी लेकिन इसके बाद उछाल आने से बैठने का समय नही मिलेगा आलस्य से बचे अन्यथा कल आज जैसा लाभ नही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज गड़बड़ हो सकता है परिजन किसी महंगी वस्तु की जिद कर दुविधा में डालेंगे। सेहत लगभग सामान्य बनी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका व्यवहार मनमाना रहेगा सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की ही फिर भी आज आप जो भी निर्णय करेंगे उसमे देर अबेर ही सही सफलता मिल ही जाएगी लेकिन घर मे रूखा व्यवहार अशांति ला सकता है इसका भी ध्यान रहे घरेलू आवश्यकता पूर्ति समय पर करने से व्यर्थ विवाद से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहेगा प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के कारण लाभ में कमी आएगी फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद होने से खर्च निकाल लेंगे भविष्य के लिये धन की आवश्यकता पड़ेगी किसी से उधार लेने का मन बनाएंगे लेकिन आज प्रयास ना करें निराश होना पड़ेगा। आज हित शत्रुओ से सावधान रहें मुंह पर मीठा बोलकर पीछे से धोखा देंगे। आरोग्य आज अपनी ही गलती से बिगाड़ेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) Hidden secrets of Libra

आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा धन संबंधित अथवा अन्य बड़ी योजना आज सोच समझ कर ही बनाये हानि होने की संभावना अधिक है। आज आप जिसके उपर भरोसा कर निवेश अथवा अन्य व्यवहार करेंगे वही अंत समय पर धोका देगा। लोग आपसे अपना हित साधने के लिये बहुत मीठा व्यवहार करेंगे जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा बाद में मन दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखनी आवश्यक है धन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आमद की तुलना में खर्च अथवा हानि अधिक होगी फिर भी व्यवहारिकता से इसमे कमी ला सकते है। गृहस्थ में भी किसी न किसी रूप में नुकसान होने से दुगनी संमस्या बनेगी सेहत भी असामान्य रहने से साहस में कमी अनुभव होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मेहनत वाला रहेगा आरम्भ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे लेकिन थोड़ी ही देर में कार्य आने से व्यस्त हो जाएंगे मध्यान बाद आराम का समय मुश्किल से ही मिलेगा। आज आपको दैनिक आय के साथ पुराने सौदे अथवा उधार दिया धन मिलने की संभावना भी है इसके लिये थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे थोड़ी ही देर मे उससे धन लाभ होगा। उधार करने के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी स्थिति को देखते हुए करना पड़ेगा। संध्या का समय परिजनों की जगह बाहरी लोगों के साथ मनोरंज में बिताना अधिक पसंद करेंगे। परिवार में किसी न किसी से नाराजगी होगी लेकिन कुछ समय के लिये ही। कंधे अथवा कमर में दर्द से व्याकुल रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका कोई लक्ष्य नही होने से अपने उद्देश्य से भटक सकते है। दिन लाभदायक है इसका लाभ उठाने के लिये दृढ़ होकर कार्य करना पड़ेगा आज आप जो भी कार्य करेंगे उसके आरम्भ में ही असफल होने के अनुमान लगा लेंगे जिससे मन निराश होगा परन्तु आज जिस भी कार्य को आरम्भ करे उसे पूर्ण करके ही छोड़े परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। धन की आमद प्रयास करने पर आशाजनक होगी। स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी कार्य करते समय भी ध्यान अन्य जगह भटकेगा जिससे त्रुटि होने की संभावना भी रहेगी। घर का वातावरण शांत रहने पर भी आपको पसंद नही आएगा बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी बनेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपमे परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आध्यात्म में भी रुचि रहेगी लेकिन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वास करेंगे दिन का कुछ भाग इनमे लगेगा लेकिन धन खर्च होने पर भी मानसिक रूप से शांति नही मिल पाएगी। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाए है उससे थोड़ा कम लाभ अवश्य हो जाएगा धन की आमद थोड़े अंतराल के बाद सीमित मात्रा में होती रहने से मन संतुष्ट रहेगा। आज किसी परिचित के सहयोग से भविष्य में बड़ा लाभ निर्धारित होने से मन प्रसन्न रहेगा। मध्यान बाद काम मे मन कम ही लगेगा लंबे पर्यटन की योजना बनेगी घरेलू कार्यो में रुचि नही रहेगी आवश्यक कार्य भी विलंब से करेंगे। खान पान में संयम नही रहेगा बाद में पेट मे जलन अथवा दर्द की शिकायत होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन सेहत संबंधित समस्या दिन भर परेशान करेगी काम करने का मन करेगा लेकिन शारीरिक शिथिलता के कारण आलस्य आएगा। घर मे प्रातःकाल ही किसी से तकरार होने पर मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे परिजन किसी न किसी कारण से आपके ऊपर हावी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा आर्थिक मामले आज सुलझने की जगह अधिक उलझने से धन संबंधित संमस्या बनेगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन कर्ज लेने की नौबत आएगी। नौकरों पर अधिक ध्यान रखे चोरी अथवा अन्य प्रकार से हानि पहुचा सकते है। उधारी को लेकर भी किसी से कहासुनी होगी। यात्रा से यथा संभव बचने का प्रयास करे अन्यथा व्यर्थ खर्च और सेहत में अधिक गिरावट आएगी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी घर हो या कार्य क्षेत्र सभी जगह अपनी विजय करवाएंगे भले इसके लिये किसी से बहस या तकरार ही क्यो ना हो अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। सरल व्यवहार के दम पर आज कोई भी कार्य नही बना सकेंगे लेकिन विपरीत व्यवहार कर डरा धमका कर अपनी कामना पूर्ति कर लेंगे इससे आस पास के लोगो को खासी परेशानी होगी पर आपको इससे कोई फर्क नही पड़ेगा। विशेषकर नौकरी पेशा लोग सामने वाले कि मजबूरी का अधिक फायदा उठाएंगे। परिवार का वातावरण स्वारथी एवं ईर्ष्यालु रहेगा सदस्य आपस मे व्यवहार तो करेंगे लेकिन मतलब से ही। सेहत मध्यान तक सामान्य रहेगी इसके बाद विकार आने लगेगा फिर भी मनोरंज के अवसर खाली नही जाने देंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrologyhttps://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:-

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta:-

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 24, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!