analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

17bc521b e446 45b2 92af 5e0586e6a8d7

Horoscope Today: Astrological prediction for July 10, 2023

Horoscope Today: July 10, 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 10 जुलाई 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मासश्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथिअष्टमी शाम 06:44 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – रेवती शाम 06:59 तक तत्पश्चात अश्विनी

योगअतिगण्ड दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – सुबह 07:44 से सुबह 09:24 तक

सूर्योदय-06:04

सूर्यास्त– 19:23

दिशाशूल– पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण –

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप खुश मिजाज व्यक्तित्व रहने के कारण जीवनसाथी के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। यदि आपने आलस्य दिखाया,तो आपके काफी काम लटक सकते हैं। बिजनेस में आप पार्टनर बनने से बचें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और राजनीतिक क्षेत्र में जो लोग कार्यरत हैं,उन्हें किसी अच्छे काम को करने का मौका मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपको किसी दूर रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो उनको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। भाई व बहनों से यदि आप धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके विरोधी भी बन सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। आपको सही तरीके से धन कमाना होगा व किसी गलत तरीके से कमाने के चक्कर में ना आए,नहीं तो आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। यदि आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे,तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा रही थी,तो वह आज दूर होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आज किसी निकटतम व्यक्ति से मुलाकात होगी और कुछ मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से आप परेशान रहेंगे। यदि आपकी सामने कोई राज उजागर होगा, तो आपको समस्या आ सकती हैं। विदेश जाने की इच्छा रख रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने धन का सही इस्तेमाल करें। अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें,तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में आपकी किसी पुरानी गलती के कारण रिश्तों में खटपट हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, जिसके कारण वह गलत व सही की कोई परवाह नहीं करेंगे। यदि आप वरिष्ठ सदस्यों से कोई सलाह लें,तो उस पर अमल अवश्य करें। आप अपने धन को खर्च के साथ-साथ बचत पर भी पूरा ध्यान दें,तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप भावनाओं में रहने के कारण किसी गलत काम के लिए भी हां कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले आप बहुत ही सावधानी बरतें। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप बहुत ही तो तोलमोल कर बोलें,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपको किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था,तो वह आज दूर होगा। माता-पिता के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन लाभ लेकर आने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने बिजनेस के कुछ योजनाओं को नहीं बना पाएंगे। आपका कोई काम समय से पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा, लेकिन यदि संतान को शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आज आप उसके लिए उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी लिए गए फैसले के लिए खुशी होगी,क्योंकि जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आए प्राप्त होने से खुशी होगी और आप अपना कोई पुराना कर्जा भी आसानी से उतार पाएंगे। आपको यदि संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता बनी हुई थी,तो वह आज दूर हो सकती है। आप अपने पिताजी से किसी किए हुए वादे को आज पूरा करें,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका आध्यात्मिक के कार्य के और आपका झुकाव बना रहेगा। पूजा पाठ व किसी धार्मिक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको लेनदेन से संबंधित किसी मामले में सावधानी बरतनी होगी।आप अपने घर की कुछ छोटी-मोटी चीजों के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी योजना बनाएंगे। परिवार में यदि किसी सदस्यों को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़े, तो आप उसमें उनका पूरा साथ दें ।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे,जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। आपके अत्यधिक तले होने भोजन के कारण कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर लें,नहीं तो बाद में आपको उसमें समस्या होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर परिवार में चल रही कलह के कारण अशांति पूर्ण माहौल रहेगा,जिसके कारण आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। आपके मन में उलझन बनी रहेगी। आपकी सोच समझी योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह पूरी हो सकती हैं। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या हो,तो उसमें आप ढील ना बरतें। भाइयों के साथ आपकी कोई करार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी किसी चल रही समस्या में आप धैर्य बनाकर रखें, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकाल पाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता सता रही थी,तो उसमें आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी वह चिंता दूर होगी। आपको अपने कामों के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा,तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे । जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी कामों में सफलता मिलने से आपको खुशी होगी और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आप धर्म कर्म के कार्यों में भी काफी रुचि दिखाएंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 10, 2023 Read More »

img 7625

Horoscope Today: Astrological prediction for July 9, 2023

Today’s Horoscope: July 09 2023॥Aaj Ka Rashifal 09 July 2023

वैदिक पंचांग Book consultation

दिनांक – 09 जुलाई 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथिसप्तमी शाम 07:59 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्रउत्तरभाद्रपद शाम 07:29 तक तत्पश्चात रेवती

योगशोभन दोपहर 02:44 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – शाम 05:44 से शाम 07:25 तक

सूर्योदय-06:04

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल– पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने पार्टनर से किसी विवाद के कारण समस्या होगी और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में आपसी तनाव पैदा हो सकता है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी गलत योजना में धन लगाने से बचें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी परिजन के माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज विरोधियों से सावधान रहें, क्योंकि वह आपकी तरक्की के मार्ग में बाधा लेकर आ सकते हैं। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपकी कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही किसी समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी ने यदि अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर इधर-उधर लगाया, तो उन्हें परीक्षा के दिनों में अत्यधिक मेहनत करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको घर से बाहर जाते समय किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको किसी काम के पूरा न होने से तनाव बना रहेगा और आपके मन में उलझनें रहने के कारण आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किस बाद में। परिवार में आपके किसी दिए गए सुझाव का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी। यदि बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नुकसान उठाना पड़े, तो उसमें सावधानी बरतें और आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आप अपने पार्टनर से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है और आपके स्वास्थ्य में यदि लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही थी, तो उसमें आपके कष्टो में वृद्धि होगी। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में आज चुप रहना बेहतर रहेगा। आप संतान के लिए किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। आप अपने घर किसी भजन, कीर्तन व पूजा पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप प्रत्येक काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य के प्रति अग्रसर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थी आज पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप भी प्रसन्न रहेंगे। आपके बिजनेस संबंधी यदि कुछ काम लंबे समय से रुके हुए थे, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में उससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय के कामों में भी कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे, तो उसमें आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आपने किसी को कोई बड़ी रकम उधार में दी, तो यह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती हैं। व्यवसाय में यदि आप कोई परिवर्तन करेंगे, तो इससे आपको आज कोई नुकसान हो सकता है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। माता-पिता को आप धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बनाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपको व्यापार आदि से कोई नुकसान हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप वाहन चलाते समय आज सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई नया काम आज आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी किसी काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है और बिखरे व्यापार को भी आप काफी हद तक संभालने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपको शेयर मार्केट तथा लॉटरी में धन का निवेश करने से भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन आदि जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती हैं, लेकिन आपको भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। यदि आप अपना नया मकान और दुकान आदि बनवा रहे थे, तो आपका वह काम रुक सकता है। आप अपने आपको वाद विवाद से दूर रखने की पूरी कोशिश करें।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 9, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!