analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Shravan Month

Horoscope Today: July 08 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 July 2023

Today’s Horoscope: July 08 2023

वैदिक पंचांग Book consultation

दिनांक – 08 जुलाई 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी रात्रि 09:51 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद रात्रि 08:36 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – सौभाग्य शाम 05:23 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – सुबह 09:23 से सुबह 11:03 तक

सूर्योदय-06:04

सूर्यास्त- 19:23*

दिशाशूल– पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करते समय पिताजी से बातचीत अवश्य करनी होगी। साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। बिजनेस कर रहे लोग अपनी डीलों को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। आपके साथी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप कुछ विशेषकर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत कर देंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक परिस्थितियों को आप समझकर आगे चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे है, वह उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने मन की किसी इच्छा को अपने माताजी से जाहिर करेंगे, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पुरानी गलती से शपथ लेनी होगी। यदि आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात हो, तो आप उनसे बातचीत करते समय सावधानी बरते और कार्यक्षेत्र में आपको कोई लंबे समय से चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप आज यदि किसी नए काम की शुरुआत पिताजी से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ रहने के कारण आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की कुछ योजनाओं में निराशा हाथ लगेगी। परिवार में सदस्य के बीच यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो उसमें आपको अपनी राय देने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आपको कोई नुकसान हो सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी बात दूसरों के सामने अवश्य रखें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको कहीं यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके किसी करीबी से किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे और यदि आपका कोई बचपन का मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो उसमें आपको उससे पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। किसी संपत्ति का सौदा आज बहुत ही देखभाल कर करें ।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। माता-पिता के साथ मिलकर आप संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि पिताजी के सेहत में लंबे समय से गिरावट चल रही थी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए परिवार के सदस्यों के सामने खरी खोटी सुनाने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचने के लिए होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। यदि आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करेंगे, तो इससे आपको चल रही समस्याओं में कुछ राहत अवश्य मिलेगी। आपको किसी व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में आज आपकी किसी सदस्य से खास बातचीत हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों को आज किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी परिजन को लेकर आज कोई अहम फैसला ले सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपने माता-पिता से राय अवश्य लें। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो पहले बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। यदि आपने कोई काम अपने पिताजी से पूछकर किया, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में आपको अपने जूनियर से काम लेना होगा, तभी आप किसी काम को समय से पूरा कर पाएंगे। यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो उसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी होगी, नहीं तो वह कोई बड़ी गलती बन सकती है। आपको पिताजी की सेहत के चिंता सता सकती है, इसलिए उनके रुटीन चेकअप कराते रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेषकर कुछ कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें और कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: July 08 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 July 2023 Read More »

img 7430

Horoscope Today: July 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 July 2023

Today’s Horoscope: July 07 2023

वैदिक पंचांग Book Appointment

दिनांक – 07 जुलाई 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी रात्रि 12:17 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्रशतभिषा रात्रि 10:16 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग – आयुष्मान रात्रि 10:30 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:44 तक

सूर्योदय-06:03

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी जांच-पडताल कर लेनी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं और आप अपने धन का कुछ हिस्सा बचत की योजना में अवश्य लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी बात से नाराज हो सकते हैं, लेकिन बातचीत के जरिए वह भी समाप्त हो जाएगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है, लेकिन वह चिंता व्यर्थ की होगी। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। व्यापार में यदि आप किसी को साझेदार बनाना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है और नौकरी में कार्यरत लोग किसी को पार्टनर बनाने की योजना बनाएंगे। परिवार में आप लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान देंगे, लेकिन फिर भी आपकी तरक्की देखकर आपके कुछ मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं। आप किसी सरकारी योजना में धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। टेंशन संबंधित मामलों में आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वाले लोग सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपका कोई मतभेद पनप सकता है। आप कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान ना दे, नहीं तो बेवजह आपका मन परेशान रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप यदि कोई वाहन चलाएं, तो उसमें भी आप सावधानी बरतें। आप कुछ नया करने के लिए सोच विचार करेंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको बड़े सदस्यों से सलाह की आवश्यकता होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे और आपका किसी बात को लेकर आज मन परेशान रहेगा। आप अपनी किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत अवश्य करें और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी और आपने यदि किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा किया, तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग महिला मित्रों से सावधानी बरते, नहीं तो वह उन्हें कोई समस्या दे सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचें और आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने के लिए भी जीवनसाथी के साथ मिलकर प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं और स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज काफी हद तक दूर होगी, जिससे आपका मनपसंद रहेगा और आप यदि किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाए, तो वहां बहुत ही तो तोलमोल कर बोले, नहीं तो किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातक को आज अपने व्यापार में किसी को साझेदार बनने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि आपने किसी को बड़ी रकम उधार दी, तो वह आपके उसे धन का गबन कर सकता है। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। संतान को आज किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और किसी कानूनी मामले में यदि आपने कोई ढील दी, तो विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। काम की अधिकता रहने के कारण आपको मानसिक तनाव बना रहेगा और आप अपने बाकी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन लंबे समय से चल रहा था, तो आप उसे भी काफी हद तक समाप्त करेंगे। यदि आपने किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लिया, तो यह आपको समस्या दे सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप यदि अपनी नौकरी में बदलाव चाहते थे, तो आपको कोई दूसरा ऑफर आ सकता है, जिससे आपका मनप्रसन्न होगा। घर में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से आज किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी किसी मकान, दुकान, प्लाट आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप आध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे, लेकिन आपकी करियर को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और यदि आप कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी जानकारी लीक नहीं होने देनी है और आप कुछ नया करने की उधेडबुन में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को छोड़कर इधर-उधर ध्यान नहीं लगाना है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में किसी व्यक्ति के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा, लेकिन अत्यधिक काम के कारण थकान में कमजोरी रहने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्यों से भी आपकी कहासुनी हो सकती है। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें, नहीं तो उससे आपको गलती होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको समाज में कोई अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा और आप वाहन चलाते समय आप थोड़ा सावधानी बरते, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण उन्हे घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: July 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 July 2023 Read More »

img 7701

Horoscope Today: July 06 2023॥Aaj Ka Rashifal 06 July 2023

Aaj Ka Rashifal 06 July 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 06 जुलाई 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया सुबह 06:30 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – धनिष्ठा रात्रि 12:25 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – प्रीति रात्रि 12 :00 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक

सूर्योदय-06:03

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और आप व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ न कमाने के कारण भी अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। परिवार में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको किसी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले, तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा। जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और पार्टनरशिप में किसी काम को करने में आप पार्टनर की सलाह मशवरा अवश्य करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्या को यदि नजरअंदाज किया, तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज अपने साथियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उन्हे खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अपनी सहयोगियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने नौकरी में कार्यरत लोगों ने अपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है और उनके जूनियर उनका कोई नुकसान भी करा सकते हैं। आपको बिजनेस के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका कामकाज बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगने आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्या लेकर आने वाला है। परिवार की कलह आज आपके लिए सिरदर्द बनेगी और आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई काम करना पड़े आप उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों को सुरक्षा अवश्य करें, नहीं समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आप आज कोई खुशखबरी आ सकती है और आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा लगने वाला है और आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को आज बड़े सदस्यों की बातचीत की मदद से दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई एकाग्र होकर करनी होगी, तभी आप किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको आज यदि किसी समस्या का सामना करना पड़ा है, तो उसमें अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, लेकिन यदि आप किसी काम को करने की योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे आप नजरअंदाज ना करें और आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आज आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपका कोई पुराना कर्ज उतर सकता है और यदि आपकी किसी परिचित से अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। आप आज मन से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने आवश्यक कार्य को समय नहीं देंगे। आपके किसी परिचित से आपको कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। व्यापार से संबंधित कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचारकर ले। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप आज अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके ऊपर काम अधिक रहने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपसे परेशान रहेंगे। व्यापार में यदि आपने किसी को साझीदार बनाने का सोचा है, तो वह आपको कोई समस्या दे सकता है, लेकिन कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। माताजी से आज आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी योजना बनाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और आप अपने कामों को भी समय रहते पूरा करेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े काम में हाथ डालने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। आप अपने किसी प्रिय से मिलने जा सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं की यदि आप शुरुआत करेंगे, तो सभी से आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी गलत काम के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रियतम से मुलाकात करने जा सकते हैं। घूमने फिरने में आपको जानकारी प्राप्त होगी। पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो उसे आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बनकर आपके सामने आ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ दरार आ गई थी, तो वह आज दूर होगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। आपको वाद-विवाद की स्थिति से भी दूर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी वाद विवाद की स्थिति में आज आपको धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में कोई समस्या पैदा हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं के कारण परिवार में किसी सदस्य से मदद लेनी पड़ सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको परिवार में चल रही कलह को घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो कोई बाहरी व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। आपको अपने किसी परिचित की ओर से कोई निराशाजनक सुनने को मिल सकती है। आपका मन इधर-उधर की बातों को लेकर परेशान रहेगा। किसी काम के लिए यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय रहेगा। आप अपने व्यापार से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: July 06 2023॥Aaj Ka Rashifal 06 July 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!