analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

astrological signs

Astrological Signs in Order: Understanding the Zodiac

Astrological Signs and their meanings & Importance

The zodiac, a celestial coordinate system, has fascinated humans for centuries. It is believed that our personalities and destinies are influenced by the positions of the sun, moon, and planets at the time of our birth. Astrology, the study of these celestial influences, uses the twelve astrological signs to provide insights into our character traits, compatibility with others, and life events. In this article, we will explore the astrological signs in order, shedding light on their unique qualities and meanings.

Table of Contents

  1. Aries: The Trailblazer
  2. Taurus: The Grounded One
  3. Gemini: The Curious Communicator
  4. Cancer: The Intuitive Nurturer
  5. Leo: The Confident Leader
  6. Virgo: The Analytical Perfectionist
  7. Libra: The Harmonious Diplomat
  8. Scorpio: The Intense Transformer
  9. Sagittarius: The Adventurous Optimist
  10. Capricorn: The Ambitious Achiever
  11. Aquarius: The Independent Thinker
  12. Pisces: The Compassionate Dreamer
  13. Conclusion
  14. FAQs

Aries: The Trailblazer img 8067

As the first sign of the zodiac, Aries represents new beginnings, energy, and enthusiasm. Aries individuals are known for their boldness, ambition, and willingness to take risks. They possess a natural leadership ability and are driven by their desire to conquer challenges.

Taurus: The Grounded One img 8079

Taurus is an earth sign, symbolizing stability, practicality, and sensuality. Taureans are known for their strong determination, loyalty, and appreciation for the finer things in life. They possess a deep connection to nature and enjoy creating a secure and harmonious environment.

Gemini: The Curious Communicator img 8069

Gemini, an air sign, represents intellectual curiosity, adaptability, and social intelligence. Geminis are excellent communicators and possess a quick wit. They have a thirst for knowledge and enjoy exploring various interests. Their versatility and sociability make them great conversationalists.

Cancer: The Intuitive Nurturer img 8070

Cancer, a water sign, is associated with emotions, intuition, and nurturing qualities. Cancerians are deeply compassionate, empathetic, and protective. They have a strong sense of loyalty towards their loved ones and value emotional connections. Their intuitive nature allows them to understand the needs of others.

Leo: The Confident Leader img 8071

Leo, a fire sign, represents confidence, creativity, and leadership. Leos are natural-born leaders and are often the center of attention. They exude charisma, have a generous spirit, and inspire others with their enthusiasm. Leos are known for their warm-heartedness and love for self-expression.

Virgo: The Analytical Perfectionist img 8072

Virgo, an earth sign, symbolizes practicality, attention to detail, and a quest for perfection. Virgos are meticulous, analytical, and highly organized. They possess a strong work ethic and excel in tasks that require precision. Their critical thinking and problem-solving skills make them reliable and dependable.

Libra: The Harmonious Diplomat img 8073

Libra, an air sign, represents balance, harmony, and diplomacy. Librans value fairness, justice, and cooperation. They have a natural sense of aesthetics and strive to create equilibrium in their relationships and surroundings. Librans are skilled at seeing multiple perspectives and are excellent peacemakers.

Scorpio: The Intense Transformer img 8074

Scorpio, a water sign, embodies intensity, passion, and transformation. Scorpios are known for their depth, determination, and emotional strength. They possess an innate ability to delve into the depths of any situation and are not afraid to confront the darker aspects of life. Scorpios are fiercely loyal and possess a magnetic aura.

Sagittarius: The Adventurous Optimist img 8075

Sagittarius, a fire sign, symbolizes adventure, optimism, and intellectual pursuits. Sagittarians have a thirst for knowledge and a love for exploration. They are natural philosophers and enjoy seeking the deeper meaning of life. Sagittarians are open-minded, independent, and have a contagious enthusiasm.

Capricorn: The Ambitious Achiever img 8076

Capricorn, an earth sign, represents ambition, responsibility, and discipline. Capricorns are highly motivated individuals who strive for success. They possess a strong sense of duty and have excellent organizational skills. Capricorns are determined, practical, and are often seen as the “rock” in their relationships.

Aquarius: The Independent Thinker img 8077

Aquarius, an air sign, embodies uniqueness, independence, and intellectualism. Aquarians are progressive thinkers who value individuality and freedom. They have a strong sense of social justice and are often at the forefront of change. Aquarians are known for their unconventional ideas and ability to think outside the box.

Pisces: The Compassionate Dreamer img 8078

Pisces, a water sign, represents compassion, spirituality, and creativity. Pisceans are highly empathetic and have a deep understanding of human emotions. They possess a vivid imagination and often channel their creativity into artistic endeavors. Pisceans are compassionate listeners and offer support to those in need.

Conclusion

The astrological signs provide a fascinating framework for understanding ourselves and the people around us. Each sign possesses unique qualities, strengths, and areas for growth. By exploring the astrological signs in order, we gain insight into the diverse spectrum of human personalities and behaviors. Whether we believe in astrology or not, the zodiac offers a valuable tool for self-reflection and a deeper appreciation of the complexities of human nature.

Astrological Signs in Order: Understanding the Zodiac Read More »

img 7605

Horoscope Today: June 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 June 2023

Aaj Ka Rashifal 23 June 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 23 जून 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी शाम 07:53 तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – मघा पूर्ण रात्रि तक

योग – वज्र 24 जून प्रातः 04:32 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:41 तक

सूर्योदय-05:59

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने के प्रयासों में तेजी आएगी और आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होगी। आप संवेदनशील मामलों में आगे रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपने परिजनों से आज किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नकारात्मक चर्चाओं से बचें। कुछ नए लोगों से भी आप अपने मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि रहेगी। यदि आप यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें। अपने लक्ष्य को त्यागकर आगे बढ़े, तभी आप कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी सक्रियता रखेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आज दूर होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और आप किसी काम में निसंकोच आगे बढे़ेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपनों पर भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्य में आज आप आगे बढ़ेंगे और रीति नीति का पालन करेंगे। आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी आज निखार आएगा और आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। कलात्मक क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। गरीबों का साथ और सहयोग बना रहेगा। आप अपने आवश्यक कार्य को गति देंगे। किसी बड़े कार्य में निवेश करने से आपको समस्या होगी और आप अपने आय व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने आवश्यक कार्य में यदि ढील बरती, तो बाद में आपको उनके लिए समस्या हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकते हैं, जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और आपके काम में अच्छा उछाल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी बड़ी उपलब्धि के मिलने से खुशी होगी और अनुशासन के कार्यों पर आप पूरा जोर देंगे। आपका साहस और पराक्रम बढे़गा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर होंगे। जीवनसाथी के करियर में तरक्की मिलने से आपको खुशी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं, लेकिन आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे और आपकी किसी मन की इच्छा पूरी होने से आज खुशी होगी। किसी काम की शुरुआत करने से पहले आप माता पिता से बातचीत अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में कुछ नए स्रोतों को भी आप शामिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर आपको जाने के योग बनते दिख रहे हैं और आपकी सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी बड़े निवेश को किया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपकी कोई कीमती वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप लोगों के सामने अपनी बात रखने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय के नियमों पर बिल्कुल ध्यान देंगे। घर परिवार में रिश्तों में कुछ खटपट हो सकती है और यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाए रखना होगा। अपनों के सहयोग से आपके ऊपर कार्य पूरे होंगे। संबंधों का भाव आपको ऊपर बना रहेगा। आप सबका सम्मान करेंगे और कार्यक्षेत्र में आप किसी वाद विवाद में पड़ने से बचें, नहीं वह कानूनी हो सकता है। आपको कुछ कामों के लिए योजनाएं बनानी होगी, तभी वह पूरे होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा और आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करेंगे और नेतृत्व क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करते समय आपको सावधान रहना होगा। आपकी किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदो पर खरी उतरेगी। कोई काम यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत व लगन से कम करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और आपके आर्थिक प्रयास तेज रहेंगे। आप राजनीति के कामों में भी हाथ आजमा सकते हैं और कर्म निष्ठा से काम करने पर आपका जोर रहेगा। व्यापार की कुछ योजना को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत रहेगी, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन यदि आपने अपने काम में लापरवाही दिखाई, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आप अपनी बात बड़ों के सामने रखने में कामयाब रहेंगे। अपनी प्रतिभा से आप लोगों को आसानी से हैरान करेंगे। बुद्धि का प्रयोग करके आप सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मित्रों के साथ चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए उपकरणो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपने कामों में तेजी करनी होगी। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: June 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 June 2023 Read More »

Horoscope Today: June 22 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 June 2023

Aaj Ka Rashifal 22 June 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 जून 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी शाम 05:27 तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्रअश्लेशा 23 जून प्रातः 04:18 तक तत्पश्चात मघा

योगहर्षण 23 जून रात्रि 03:32 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 02:21 से शाम 04:02 तक

सूर्योदय-05:59

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल– दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी घरेलू मामलों में पूरी रुचि बढे़ेगी और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके काम के प्रयास तेज रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों में ढील बरतने से बचना होगा, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। बंधु बंधुत्वोम से आपकी सामाजस्यता रहेगी। आप कुछ नए कार्य को करने पर जोर देंगे। करीबियों की भावनाओं पर पूरा ध्यान दें। आपकी संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें और रचनात्मक कार्य में आप आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको परिवार में सामंजस्यता बनाए रखनी होगी। आप अपने कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगा सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं में आज रूचि बढ़ेगी और आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कामों में आज वृद्धि होगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने से पहले बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आज उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुछ नए कार्य को आज गति मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके किसी काम में जल्दबाजी दिखाने की आदत आपसे कोई गलती करा सकती है और आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। कारोबार कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता दिखानी होगी और किसी को आज धन उधार देने से बचें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को गति देंगे और आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अपने कामों में तेजी रखें, तभी उनके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उसे भरोसे को तोड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आने वाला है। आप अपने कामों से अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके बड़प्पन दिखाने की आदत के कारण आप अपने साथियों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा और करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी पद पर प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप अपनी कुछ नई योजनाओं को लेकर भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कुछ अवरोध दूर होंगे और भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी और यदि आपको कुछ शारीरिक समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उनसे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आज खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आपने अपने किसी काम को कल पर छोड़ा, तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या बन सकता है। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपके परिजन आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर चलने से बचना होगा और आपको आज एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आप अपने कामों के लिए नीति बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग धैर्य धारण करके आगे बढ़ें। आपको अपनी कुछ रुकी हुई डीलों को फाइनल करने से आज अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। आप अपने डेली रूटीन को बनाएं रखें, नहीं तो समस्या होगी और साझेदारी में किसी काम को करने से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है और आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले, नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कुछ विरोधी उनके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मेहनत व लगन से काम करके आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। कोई काम यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज दूर होगा और अपने कामों में आज आप लापरवाही करने से बचें। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आप परेशान रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हे सफलता अवश्य मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से अच्छा धन मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और परिवार में आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। यदि आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उनका समाधान भी पिताजी की मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: June 22 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 June 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!