analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 8015 1

Horoscope Today: June 16 2023॥Aaj Ka Rashifal 16 June 2023

Today’s Horoscope: June 16 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 जून 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी सुबह 08:39 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – कृत्तिका शाम 03:07 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – धृति 17 जून रात्रि 01:23 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 10:59 से दोपहर 12:39 तक

सूर्योदय-05:58

सूर्यास्त- 19:20

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।

जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में रहकर नाम कमाने के लिए रहेगा। कला कौशल में वृद्धि होगी और कुछ नए कार्यों को गति मिलेगी। आपके अपने कुछ अनोखी कोशिश से आगे बढ़ेंगे। साथियों से सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको खुशी होगी और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और उछाल देखने को मिलेगा। आपको धन संबंधित किसी भी समस्या को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करेंगे तभी वो किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं। आप किसी को अपने मन में चल रही किसी बात को बता सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपने पारिवारिक रिश्तों में मिठास को बनाएं रखेंगे। लेनदेन के मामले में आपकी रूचि बढ़ेगी और अपनों की खुशी के किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने खर्चों पर लगाम लगा लें नहीं तो बाद में वह काबू से बाहर हो सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विवाहितों को संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी रहेगी और आपकी किस पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप कोई काम आज बहुत ही सोच विचारकर करें नहीं तो यदि आपने किसी काम को कल पर छोड़ा तो इससे आपको समस्या हो सकती है लेकिन आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। मामा पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलेगा और घर में आज किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विभिन्न कामों में आप शीघ्रता दिखाएंगे और सक्रियता पर पूरा जोर देंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। आपकी सही बात भी परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। आप अपनी किसी आदत को लेकर आज परेशान रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा जिससे आप किसी काम में अच्छा धन खर्च करेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने ऊपर ध्यान बनाए रखें और किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि बनी रहेगी और मनोरंजन के कार्यक्रमों में आज आप सम्मिलित होंगे और किसी व्यापार में आज आपके लाभ में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी परिजन की सीख पर चलकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप विभिन्न कार्यों में धैर्य बनाए रखें। समय की नजाकत को पहचानकर आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है लेकिन किसी काम में आप जोखिम उठाने से बचें। आपके परिजनों से यदि संबंधों में दरार चल रही थी तो वह भी दूर होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी निजी संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा और व्यापार की कार्य योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी और कामकाज में यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें लेकिन किसी काम में आज पार्टनरशिप ना करें। आपका कोई मामला यदि लंबे समय से रुके पड़े थे तो आज वह काम पूरा हो सकता है। आपको सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाबी मिलेगी और व्यापार कर रहे लोगों को कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए मेहनत से ही राह आसान होगी। आप अपने आय और व्यय में संतुलन बना कर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप अंकुश बनाए रखें और व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल ना हों। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी काम में लापरवाही दिखाई तो आपको समस्या हो सकती है। कुछ अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन आज आप किसी से उधार लेने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप सभी कामों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप अपनी बुद्धि के बल से वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी और कुछ नया सीखने की कोशिश में भी आज आप लगे रहेंगे लेकिन आप अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको शीघ्रता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भौतिक साधनों में आज वृद्धि होगी और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निजी जीवन में आप प्रभावी रहेंगे और आप अपनों को समय देने में पूरी कोशिश करेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्को से लाभ लेकर आने वाला है। सामाजिक विषयों पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपको किसी सूचना के मिलने से उसे इधर-उधर नहीं करना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने कार्य को गति देंगे और सबको बचाने की कोशिश में आगे बढ़ेंगे। आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ नए अनुभवों का लाभ उठाएंगे और धार्मिक काम करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में यदि किसी व्यक्ति से करियर में सलाह करना पड़े तो अपने भाइयों से करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आप अपने काम को बेहतर बनाने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन आप परंपराओं का पूरा पालन करेंगे और आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बचत की योजना में धन लगाने को मिल सकता है और आज किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे|

For consultation :- mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: June 16 2023॥Aaj Ka Rashifal 16 June 2023 Read More »

img 7701

Horoscope Today: June 14 2023॥Aaj Ka Rashifal 14 June 2023

Today’s Horoscope: June 14 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 15 जून 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी सुबह 08:32 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – भरणी दोपहर 02:12 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – सुकर्मा 16 जून रात्रि 02:03 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – दोपहर 02:20 से शाम 04:00 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:20

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने किसी काम को पहल करने की आदत से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से आप आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र के कामों पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। बिजनेस के कामों को लेकर किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपके कार्य में पूरा सहयोग देंगे। आप अपने साथियों का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे, लेकिन किसी आवश्यक कार्य को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सक्रियता लेकर आएगा और विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। रिश्तों में बल मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपकी कुछ योजनाएं सफल होंगी और किसी काम को लेकर आप बजट बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी फिजिकल खर्च की आदत के कारण आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा और आप महत्वपूर्ण कार्यों में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपके किसी अधिकारी से बहसबाजी चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी, लेकिन आप अपने कामों से को समय से पहले पूरा करके देंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके आकर्षण को देखकर आज अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है लेकिन आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे और उन्हें कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने कामों में सावधानी बरतनी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा और सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी किसी पुरानी गलती के कारण माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं और पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजर अंदाज न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आपको किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना होगा। आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी बड़ी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। कामों के पूरा होने से आज आपको खुशी होगी और किसी नई सम्पत्ति से आपको लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाएं रखें। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से किसी कार्य को करने के लिए रहेगा और आप अपने आवश्यक कार्य में ढील देने से बचें। आपके लंबे समय से पड़ी हुई योजनाएं सफल होगी और सूझबूझ से आप अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आपको किसी के मामले में पड़ने से बचना होगा। आप किसी परिजन की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। आपको घर परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा भी निभाना होगा, नहीं तो माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा और परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ संबंध घनिष्ट रहेंगे। व्यापार में आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी दूर होगा। व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत होंगे। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। यदि आपने पहले किसी से कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे। लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाएं रखें। मेहनत से काम करके आप वह सब कुछ कर सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी, लेकिन कार्यक्षेत्र के कामों में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। मित्रों के साथ आपको अति उत्साहित होकर आगे बढ़ेंगे। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना होगा। विभिन्न क्षेत्रों में आपके संबंध बेहतर रहेंगे और आपकी सफलता का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। अपने आवश्यक कार्य पर आप पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आप किसी पुरानी आदत को लेकर परेशान रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर आप परिवार में चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा और आपकी बुद्धिमत्ता में आप आगे बढे़ंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाएं रखेंगे और आपका किसी नए भूमि व वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आप पर्दा उठ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। करियर में आज आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और भाईचारे की भावना को बनाए रखें। आपके संबंध लोगों से सहज रहेंगे। सामाजिकता बढ़ाने की कोशिश में आप लगे रहेंगे और आवश्यक कार्य को करने में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप घर या बाहर किसी से फैसले में ना पड़े, नहीं तो आपका किसी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में संबंध बेहतर रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा देखकर आपके विरोधी भी हैरान रहेंगे। अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपके व्यक्तित्व को देखकर लोग हैरान रहेंगे। आपको किसी काम में निसंकोच आगे बढ़ने से बचना होगा। कोई लेनदेन से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या बन सकता है|

Consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: June 14 2023॥Aaj Ka Rashifal 14 June 2023 Read More »

img 8092

Horoscope Today: June 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 June 2023

Today’s Horoscope: June 13 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 14 जून 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – आषाढ़ (गुजरात, महाराष्ट्र में ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी सुबह 08:48 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – अश्विनी दोपहर 01:40 तक तत्पश्चात भरणी

योग – शोभन प्रातः 04:18 तक तत्पश्चात अतिगंड

राहु काल – दोपहर 12:40 से 02:21 तक

सूर्योदय – 05:54

सूर्यास्त – 07:26

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:19 से 01:01 तक

व्रत पर्व विवरण – योगिनी एकादशी

आज का राशिफल

मेष Horoscope Today: June 13 2023

आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। आज जहाँ आप हानि की संभावना रखेंगे वहां से भी लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी कई साधनो से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंशा करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा परन्तु गृहस्थ में इसके विपरीत वातावरण रहने से होत्साहित हो सकते है। परिजन आज आपकी बात का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे। सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

वृष Horoscope Today: June 13 2023

आज का दिन भी आपको प्रतिकूल फलदेगा। प्रातःकाल से ही कार्य करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से असमर्थता रहेगी। मन एक साथ दो विषयो में भटकने से असमंजस में फंसे रहेंगे। बार-बार प्रयास करने पर भी निराशा मिलने से मन ऊबने लगेगा। घर एवं बाहर बड़बोलेपन के कारण स्वयं मुसीबत सर लेंगे। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी पूजा के समय ध्यान इधर उधर की बातों में ज्यादा भटकेगा। लोग मीठा बोलकर आपकी परोपकार की वृत्ति का नाजायज फायदा उठाएंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा परन्तु ज्यादा देर रोक नही सकेंगे।

मिथुन Horoscope Today: June 13 2023

आज का दिन आपको राज समाज से लाभ के साथ-सातः मान-सम्मान भी दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन मे आज आप धनी व्यक्तियों जैसी पहचान बनाएंगे। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे। महिला वर्ग भी आज महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी। जननेंद्रित संबंधित समस्या रह सकती है पानी अधिक पियें।

कर्क Horoscope Today: June 13 2023

आज के दिन आस-पास का वातावरण अनुकूल मिलने से दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे जिससे समय से पहले पूर्ण कर लेंगे परन्तु फिर भी आज धन अथवा अन्य लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। मध्यान के आस-पास किसी अन्य व्यक्ति के व्यवहार अथवा कार्य की थकान के कारण स्वभाव में झुंझलाहट आएगी। लोगो से कार्य निकालने के लिए खुशामद भी करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। महिलाये पुरुषों का बराबर सहयोग करेंगी।

सिंह Horoscope Today: June 13 2023

आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी स्वयजनो से वैर विरोध रहेगा फिरभी गंभीर परिणाम नही होंगे।

कन्या Horoscope Today: June 13 2023

आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। शारीरिक शिथिलता के बाद भी कार्यो की व्यस्तता सेहत ज्यादा खराब करेगी। धन संबंधित कार्य जोड़ तोड़ की नीति से पूर्ण करलेंगे फिर भी आज के दिन से जो आशा रहेगी उसके पूर्ण होने में अंत तक संदेह रहेगा अधूरे रहने की संभावना ज्यादा है। विद्यार्थ वर्ग मध्यान तक पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे इसके बाद चंचलता आने लगेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी की मामूली गलती से बड़ा नुकसान होने की सम्भवना है सतर्क रहें। महिलाये आज स्वयं को अन्य से अत्यंत बुद्धिमान आंकेंगी। घरेलू सुख मिलने से पहले कुछ कटु अनुभव भी होंगे।

तुला Horoscope Today: June 13 2023

आज आपके द्वारा बनाई योजनाएं शीघ्र फलीभूत होंगी। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आज सरलता से पूर्ण होने की संभावना अधिक रहेगी। कार्य व्यस्तता के कारण घरेलु कार्यो की अनदेखी पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है फिर भी धन लाभ होने से संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धर्म कर्म में विश्वास रहने पर भी समय नहीं दे सकेंगे तंत्र मंत्र में अधिक रूचि लेंगे। आज आप सभी को साथ लेकर चलेंगे जिससे अधिक स्नेह एवं सम्मान मिलेगा। परंतु घर के बुजुर्ग एवं अधिकारी वर्ग से सावधान रहें मतभेद के चलते गर्मा-गर्मी हो सकती है। धन लाभ आवश्यकतानुसार हो जाएगा।

वृश्चिक Horoscope Today: June 13 2023

आज के दिन आपको अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी लेकिन आशा से कुछ कम ही। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे टोने टोटको पर प्रयोग कर सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। अविवाहितो के लिए रिश्ते आएंगे।

धनु Horoscope Today: June 13 2023

आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल देगा। व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर Horoscope Today: June 13 2023

आज के दिन गृहक्लेश के कारण वातावरण कलुषित होने की संभावना अधिक है। भाई-बंधू वैरभाव रखेंगे परिवार के अन्य सदस्य भी आपका पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन जायदाद सम्बंधित कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना करें अन्यथा बाद में पश्चाताप होगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग आज पर्यटन के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते भी रहने से शिथिलता आयेगी। अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। आस-पड़ोसियों से सम्बन्ध बिगड़ेंगे। यथा सम्भव लंबी यात्रा टालें। चोरी की घटनाएं घट सकती है।

कुंभ Horoscope Today: June 13 2023

आपका आज का दिन शुभ रहेगा। जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे विलम्ब हो सकता है लेकिन अंत में कुछ ना कुछ लाभ भी मिलेगा। सहकर्मी आज आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल कुछ समय के लिए गरम रहेगा। आज आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी इस कारण अन्य लोगो से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह हो सकती है। घर के बुजुर्गो का व्यवहार नई ऊर्जा भरेगा। आज किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश कर सकते है जल्द लाभ मिलने की संभावना है। विपरितलिंगीय के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण रखें।

मीन Horoscope Today: June 13 2023

आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। मन बहलाने के लिये अनैतिक कर्म भी कर सकते है।

Consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: June 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 June 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!