analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7913

Horoscope Today: June 05 2023॥Aaj Ka Rashifal 05 June 2023

Today’s Horoscope: June 05 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 05 जून 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – आषाढ़ (गुजरात, महाराष्ट्र में ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा सुबह 06:38 तक तत्पश्चात द्वितीया (06 जून प्रातः 03:48 तक)

नक्षत्र – मूल रात्रि 01:23 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा

योग – साध्य सुबह 08:49 तक तत्पश्चात शुभ (06 जून प्रातः 05:25)

राहु काल – सुबह 07:35 से 09:16 तक

सूर्योदय – 05:54

सूर्यास्त – 07:22

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:29 से 05:11 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:17 से 12:59 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क भारी बातें ना करें । प्रबंधन के मामलों की अवहेलना से बचें। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कला कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहस बाजी में ना पड़े नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। करीबियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने होंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। लेकिन आप अपने धन को सही कामों में लगाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें करने से बचें। विद्यार्थियों को आज किसी नई परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके घर मे आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में कार्यरत लोगों को आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी। आप सबको जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं, जिसे पूरी करने में वह आपकी मदद अवश्य करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे भी सुलझेंगे। आधुनिक विषयों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामों की गति तेज रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहेगा। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं जिससे घर में घर में खुशियां रहेंगी, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक का रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बाद में समस्या होगी। किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें, नहीं तो वह आपको गलत समझ सकते है। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें और अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें। कानूनी मामले में आज आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा लेकिन किसी से अहंकार भरी बातें करने से बचें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपने खानपान को बेहतर बनाए रखें तभी आप किसी रोग से आसानी से लड़ सकते हैं। परिवार में आपको किसी सदस्य के विवाह चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को करने में जल्दबाजी ना दिखाएं नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं में आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है। आप उससे टकराएंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में आप अपनी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी। अपने सगे संबंधियों से आप मेल जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी|

consultation:-mail@analystastro.com

www.analystastro.com

Horoscope Today: June 05 2023॥Aaj Ka Rashifal 05 June 2023 Read More »

img 7500

Horoscope Today: June 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 June 2023

img 7500

Today’s Horoscope l: June 03 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 03 जून 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी सुबह 11:16 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – विशाखा सुबह 06:16 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग – शिव दोपहर 02:48 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहु काल – सुबह 09:16 से 10:57 तक

सूर्योदय – 05:54

सूर्यास्त – 07:22

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:29 से 05:12 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:17 से 12:59 तक

आज का राशिफल

मेष Horoscope Today: June 03 2023

आज का दिन शुभ रहेगा भविष्य की चिंता आज कम ही रहेगी। आज आपका मन पुरानी बातों में खोया रहेगा कुछ समय के लिए पुराने दिन को याद कर भावुक भी होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज जो भी करेंगे उसमे सफलता अवश्य मिलेगी आज वैसे तो ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे लेकिन जस काम को आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यावसायिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे लेकिन कोई व्यवधान आने पर निरस्त भी हो सकती है। नौकरी करने वाले आज जल्दी काम निपटा मित्र परिजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे लेकिन अन्य काम आने से कामना पूर्ति से अधिक समय लगेगा। धन की आमद मध्यान से पहले आवश्यकता से अधिक ही होगी। सेहत में कुछ विकार रहेगा फिर भी अनदेखा करेंगे।

वृष Horoscope Today: June 03 2023

आज के दिन आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की दिन का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं रहेगा। जैसी परिस्थितियां मिलेंगी स्वयं को उसके विपरीत चलाने का प्रयास करेंगे। दिन के आरंभ में ही किसी परिजन की बात को अनदेखा करने पर कलह होने की संभावना है। विशेषकर आज माता से बचकर ही रहे आपके ऊपर नजर बनाए हुए हैं पिता भी बाहरी रूप से माता का ही समर्थन करेंगे लेकिन अंदर से आप के प्रति नरम रहेंगे बाद में कामनापूर्ति माता के द्वारा ही होगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र के आर्थिक व्यवहारों को लेकर चिंतित रहेंगे उधारी बढ़ने के कारण मन में बेचैनी रहेगी लेकिन आपकी समझ से बाहर की बात होने के कारण बेबस ही रहेंगे। दोपहर बाद आपका मन अनर्गल प्रपंचों भटकेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी की हंसी उड़ाना मानहानि करा सकता है। उट पटांग भोजन के कारण सेहत में विकार आने की संभावना है।

मिथुन Horoscope Today: June 03 2023

बीते कल की तुलना में आज आपका स्वभाव एवं व्यवहार एकदम विपरीत रहेगा अध्यात्म एवं धार्मिक कार्यों में व्यवहारिकता मात्र रहेगी देखा देखी में धर्म के कार्य करेंगे। इसके विपरीत मनोरंजन के अवसर किसी भी हाल में हाथ से नहीं जाने देंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर आज गंभीरता नहीं रहेगी फिर भी मध्यान्ह तक थोड़े समय में दिनभर का कोटा पूर्ण कर लेंगे। धन कि आमद आवश्यकता से अधिक ही होगी खर्च भी इसके अनुसार ही होंगे। किसी परिजन को अथवा किसी परिजन से आपको मनमर्जी के लिए दबाव डाला जाएगा। जीवनसाथी से आर्थिक लाभ होगा लेकिन हाथ में आते ही तुरंत खर्च भी हो जाएगा। शत्रु पक्ष आपके सामने नहीं आएंगे फिर भी पीठ पीछे आपका अहित करने की योजना अवश्य बनाएं लेकिन चाह कर भी कोई आपका बुरा नहीं कर पाएगा। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन गिरने अथवा कटने का भय है सावधान रहें।

कर्क Horoscope Today: June 03 2023

आज भाग्य के भरोसे बैठने के कारण अपनी क्षमताओं को खुलकर प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे। कल की तुलना में आज परिस्थितियों में थोड़ा सुधार आएगा परंतु फिर भी बनते कार्यों में कोई ना कोई अड़चन भी आएगी कार्य व्यवसाय से आज असंतुष्ट ही रहेंगे बड़े व्यवसायियों की तुलना में छोटे व्यापारी फिर भी परिस्थिति अनुसार समझौता करने को तैयार रहेंगे जिसके फलस्वरूप अल्प लाभ से भी संतोष हो जाएगा। मध्यान्ह के बाद परिस्थिति में बदलाव आने लगेगा लेकिन फिर भी आर्थिक लेन-देन में अधिक स्पष्टता रखें अन्यथा कल पर टालना ही बेहतर है ।परिवार में भी आज परिस्थिति वश कठोर निर्णय लेने पर परिजनों से मतभेद होने की संभावना है। आज कार्यों को सहज रूप से ही होने दें जोर-जबर्दस्ती मामले को अधिक बिगाड़ सकती है। संध्या बाद से मन को राहत देने वाले प्रसंग बनने लगेंगे।

सिंह Horoscope Today: June 03 2023

आज का दिन वैसे तो आपके लिए सुख शांति दायक रहेगा लेकिन फिर भी मन में आर्थिक विषयों को लेकर उथल पुथल लगी रहेगी। किसी से उधार दिया पैसा अथवा सामान वापस मांगने पर आपसी संबंधों में खटास आने की संभावना है। कार्य क्षेत्र से अवकाश लेकर मित्र परिजनों के साथ समय बिताने में अधिक रुचि लेंगे। धन लाभ कुछेक मार्गो से जरुरत के अनुसार हो जाएगा। दोपहर बाद का अधिकांश समय मनोरंजन के साथ पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में बीतेगा। परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ प्रसन्न रखना असंभव होगा एक को मनाने पर दूसरा नाराज होगा जिससे दुविधा की स्थिति बनेगी। संध्या के समय किसी मनचाही वस्तु की प्राप्ति होने पर प्रसन्नता होगी लेकिन किसी परिजन का विपरीत व्यवहार रंग में भंग डालेगा। अति आवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण करें इसके बाद प्रत्येक कार्य में व्यवधान आने लगेगा। सेहत कमजोरी एवं सरगर्मी को छोड़ ठीक ही रहेगी।

कन्या Horoscope Today: June 03 2023

आज के दिन मानसिक रूप से दुविधा बनी रहेगी जिस कार्य को करना चाहिये उसे ना कर व्यर्थ के कामो में उलझेंगे। अपने काम छोड़ पराये कामो में टांग अड़ाने से अपमानित भी हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज निर्णय लेने में परेशानी आएगी लाभ के अवसर इसी कारण हाथ से निकलने की संभावना है। मन मे अहम की भावना रहने से किसी से सहायता लेना पसंद नही करेंगे लेदेकर काम निकालने की मानसिकता से थोड़ा बहुत धन लाभ अवश्य होगा परन्तु थोड़ा विलंब भी होगा। नौकरी पेशा लोग उच्चाधिकारियों से जले भुने रहेंगे मन की बात मन मे ही रखे अन्यथा आगे के लिये नई समस्या खड़ी होगी। गृहस्थ में शांति बनी रहेगी फिर भी अपनी बेतुकी हरकतों से माहौल खराब करेंगे। इच्छापूर्ति पर खर्च होगा।

तुला Horoscope Today: June 03 2023

आज का दिन आकस्मिक लाभ वाला है लेकिन आज आपका ध्यान मौज मस्ती में अधिक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पिछले कुछ दिनों से चल रही सुस्ती टूटेगी। मध्यान तक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद व्यस्तता बढ़ने पर बैठने का समय नही मिलेगा। नौकरी पेशा भी आज मध्यान तक अधिक व्यस्त रहेंगे जल्दबाजी में कार्य करने पर गलती होने की संभावना अधिक है विशेष कर कागजी काम देखभाल कर ही करे बड़ी चूक होने के आसार है। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बीतेगा उत्तम भोजन पर्यटन का आनंद लेंगे घर मे आज खर्च करने के बाद ही शांति का अनुभव होगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में नरमी आएगी।

वृश्चिक Horoscope Today: June 03 2023

आज के दिन परिस्थितियां हानिकारक बन रही है कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करे या अनुभवी की सलाह अवश्य लें संभव हो तो आज टालना भी बेहतर ही रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे दुखद समाचार मिलने से मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे नुकसान आज किसी न किसी रूप में होकर ही रहेगा। धन संबंधित निवेश को आज रोके लेकिन लेन देन को तुरंत निपटाने से आगे के लिये मार्ग खुला रहेगा। सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र के किसी अन्य व्यक्ति के कारण किसी परेशानी में फस सकते है मित्र मंडली में बैठते समय भी अनैतिक कार्यो से बचे मान हानि के प्रसंग बनेंगे। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का तो होगा लेकिन भविष्य को लेकर फिर भी उहा पोह लगी रहेगी।

धनु Horoscope Today: June 03 2023

आज के दिन आपके जन सम्पर्क में वृद्धि होगी सामाजिक दायरा बढ़ाने से इसका भविष्य में कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा लोगो मे आपकी छवि क्रोधी अथवा स्वार्थी जैसी बनेगी लेकिन आज लोग स्वयं ही मतलब से व्यवहार बनायेगे इसलिये किसी की सोच का आपके व्यक्तित्त्व पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। मध्यान तक किसी अधूरे कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे इसके बाद धन लाभ को लेकर इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आसपास सोच से अधिक होने पर उत्साहित रहेंगे। परिजनों में आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण शांत बना रहेगा घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्य मे मस्त रहेंगे। ठंड संबंधित बीमारी की संभावना है।

मकर Horoscope Today: June 03 2023

आज का दिन आपके लिए मनोकामना पूर्ति वाला रहेगा कई दिनों से मन में चल रही कामना पूर्ति किसी परिचय अथवा निकटस्थ संबंधी की सहायता से पूरी कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र हो अथवा परिवार कोई भी आप का विरोध नहीं करेगा शत्रुओं को भी अपने वश में कर लेंगे।किसी बड़े बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझा कर स्वार्थ सिद्धि करेंगे इस कारण बाद में इनकी नाराजगी भी देखनी पड़ेगी लेकिन मामला हल्के में ही निपट जाएगा। नौकरीपेशा जातक भी बीते कुछ समय से जिस प्रसंग को लेकर भयग्रस्त थे आज उससे मुक्ति मिल जाएगी। दोपहर के बाद विपरीतलिंगी लिंगीय प्रति अधिक आकर्षित होगा मित्र मंडली में बैठते समय कोई अनुचित कार्य करने के योजना बनेगी इस पर अनर्गल खर्च भी करेंगे निकट भविष्य में पश्चाताप ना हो इसलिए आज इससे बचना ही बेहतर रहेगा। आंखों में जलन एवं जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

कुंभ Horoscope Today: June 03 2023

आप आज का दिन सुख शांति से बिताएंगे दिन के आरंभ से ही किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा झंझट में पड़ने से बचेंगे मन भी आज काम के प्रति कम ही समर्पित रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक मंदी का सामना करना पड़ेगा इसके बाद थोड़ा बहुत व्यवसाय होने से दैनिक खर्च लायक आय हो जाएगी। नौकरी वाले लोग आज आलस्य से भरे रहेंगे बेमन से कार्य करने पर अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते है। पारिवारिक वातावरण वैसे तो शांत ही रहेगा कुछ समय के लिये किसी गकतफहमी अथवा परिजन के उद्दंड व्यवहार के कारण अशांति होगी। घूमने फिरने मौज शौक पूरे करने पर खर्च होगा। आरोग्य छोटी मोटी बातो को छोड़ बना रहेगा।

मीन Horoscope Today: June 03 2023

आज दिन के आरंभिक भाग में पेट संबंधित संमस्या परेशान करेंगी। खानपान में असंतुलन बरतने से पेट में दर्द, गैस, पेट का फूलना, कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। आज पूर्व में किए किसी गलत आचरण अथवा किसी के साथ किए विश्वासघात के कारण मन में संताप होगा। बदनामी का डर अंदर ही अंदर सताएगा। कार्य व्यवसाय से दिनभर लाभ की आशा लगाए रखेंगे। लाभ होगा भी लेकिन अकस्मात और आशा से एकदम कम। घरेलू वातावरण में तालमेल की कमी रहेगी परिजन किसी न किसी कारण से आपको शक की अथवा निम्न दृष्टि से देखेंगे। मन में मध्यांन तक यात्रा की योजना लगी रहेगी लेकिन अंत समय में किसी कारण से टालनी पड़ सकती है। संध्या बाद का समय ज्यादा परिश्रम ना करने के बाद भी थकान वाला रहेगा बड़े बुजुर्गों की बातों की अवहेलना ना करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

Consultation:-mail@analystastro.com

www.analystastro.com

Horoscope Today: June 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 June 2023 Read More »

img 7605

Horoscope Today: June 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 June 2023

Today’s Horoscope: June 02 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 जून 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ऋतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – स्वाती सुबह 06:53 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – परिघ शाम 07:10 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:37 तक

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 19:15

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है।

अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ लोग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप एक दूसरे के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की संगति को देखकर आपको तनाव हो सकता है। आपके यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचारकर बातचीत करनी होगी। परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन कोई काम आप बिना सोचे समझे ना करें और यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो वह आपके लिए कोई समस्या बन सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में अपने विचारों से माहौल को अच्छा बनाए रखेंगे और अधिकारियों से भी आपको शाबाशी मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को बेवजह बहसबाजी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उन्हे अभी कुछ समय पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपके कुछ शत्रु आपके शुभचिंतक बन सकते हैं, जिनसे आप सावधान रहें। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आपकी पूरी होगी और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत करेंगे और कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यस्त रहने के कारण आप अपने कुछ काम को कल पर टाल सकते हैं, लेकिन आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा अवश्य करें। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी उनकी कुछ योजनाएं उन्हें अच्छा लाभ दे पाएंगी। शेयर मार्केट में धन लगाने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आप परेशान रहेंगे और किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में उतार-चढ़ाव होने के कारण अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और आपके कामों में जल्दबाजी दिखाने की आदत आपको परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आपका कोई भी वाद-विवाद आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। संतान से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स की राय लेनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में आयोजन होने के लिए रहेगा और आपका मन आज पूजा पाठ में लगेगा और भगवान के प्रति आपकी आस्था जागृत होगी। परिवार के सदस्यों से जुड़ी कोई जानकारी घर से बाहर जा सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे, जिसके बाद आपका मन परेशान रहेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं को परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपका किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप से कोई गलती हो, तो आपको अधिकारियों से तुरंत माफी मांगनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा फोकस बनाएं रखें, तभी आप उन्हें आगे बढ़ा पाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा और अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाने की कोशिश में आप लगे रहेंगे, जिसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी वह पूरे हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र के कामों में जल्दबाजी ना दिखाइएं, नहीं तो वह आपका गलत हो सकता है और आपको पेट दर्द, कमर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जो आपको समस्या देगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा, तो वह दूर होगा और माहौल शांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य वाला है। आप घर या बाहर किसी भी स्थिति में लोगों पर गुस्सा करने से बचें और अपने क्रोध पर काबू बनाए रखें। आपको अपने भाई बहनों का भी सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको बाद में समस्या दे सकता है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

mail@analystastro.com

www.analystastro.com

Horoscope Today: June 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 June 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!