analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Horoscope Today: May 26 2023॥Aaj Ka Rashifal 26 May 2023

Today’s Horoscope

Today’s Horoscope: May 26 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 26 मई 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी (वृद्धि तिथि) पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – अश्लेषा रात्रि 08:50 तक तत्पश्चात मघा

योग – ध्रुव शाम 07:04 तक तत्पश्चात व्याघात

राहु काल – सुबह 10:56 से 12:37 तक

सूर्योदय – 05:55

सूर्यास्त – 07:18

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:13 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 12:58 तक

आज का राशिफल

मेष Aries Horoscope Today: May 26 2023

आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही शरीर अस्वस्थ रहने से आलस्य छाया रहेगा अति क्रोध एवं पेट की समस्याओं से ग्रसित रहेंगे जिससे कार्य करने का मन नही करेगा। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी से पुरानी बात को लेकर विरोध उभरेगा। मानसिक अशांति का असर कार्य-व्यवसाय पर पड़ेगा आस पास के लोग भी आपकी सोच के विपरीत कार्य कर गुस्से को बढ़ाएंगे व्यवसाय में लाभ हाथ आते आते अंत समय मे आगे के लिये टलने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज एकांत वास का सहारा ले व्यर्थ की बहस बाजी से बचे रहेंगे। विशेषकर महिलाए बेतुकी बयानबाजी से बचें।

वृष Taurus Horoscope Today: May 26 2023

आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज दिन भर स्वास्थ्य उत्तम रहने से कार्यो को ज्यादा गंभीर होकर करेंगे। सहयोग भी बिना मांगे मिलने से अधूरे कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। मध्यान के समय नए अनुबंध मिलेंगे चौकन्ने रहे अन्यथा कोई अन्य आपकी लापरवाही का फायदा उठा सकता है। भविष्य की आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से आगे लाभ के मार्ग बनेंगे लेकिन किसी की सलाह के बाद ही निर्णय लें। सरकारी कार्यो में लेदेकर सफलता मिलेगी। घर में वातावरण पल पल में बदलेगा सन्तानो की जिद दुविधा में डालेगी कुछ समय के लिये अशांति होगी लेकिन रिश्तेदारो से भेंट होने पर आनंद का वातावरण बनेगा।

मिथुन Gemini Horoscope Today: May 26 2023

आज के दिन आपका संतोषि स्वभाव केवल दिखावा मात्र ही रहेगा अंदर ही अंदर उथल पुथल लगी रहेगी। आज अधिकांश कार्य बेमन से ही करेंगे जिसके फलस्वरूप परिणाम भी उसी अनुसार मिलेंगे। धन पाने के लिये मन बेचैन रहेगा लेकिन ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे आज की स्थिति को देखते हुए यह आपके लिए हितकर ही रहेगा। आज जितना लाभ मिलना है बैठे बिठाये भी मिल सकता है ज्यादा उठापटक करने पर आगे के लिये भी मार्ग बंद हो सकते है। सहकर्मी एवं परिजन आपको शंकालु दृष्टि से देखेंगे जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा फिर भी स्थिति को संभाल लेंगे। खर्च भी आज नियंत्रण में रहने से निश्चिन्त रहेंगे। सेहत मामूली बातो को छोड़ सामान्य रहेगी।

कर्क Cancer Horoscope Today: May 26 2023

आज के दिन आपका स्वभाव अटपटा रहेगा कहेंगे कुछ करेंगे उसके विपरीत। शारीरिक चुस्ती दिन भर बनी रहेगी फिर भी बिना स्वार्थ के किसी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे मध्यान बाद परिस्थिति वश स्वभाव में गंभीरता स्वतः ही आ जायेगी आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से ख़ुशी बढ़ेगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। संतान के ऊपर खर्च करेंगे। संध्या का समय थकान से भरा रहेगा फिर भी मनोरंजन के साधन खोज लेंगे।

सिंह Leo Horoscope Today: May 26 2023

आज का दिन भी आपके प्रतिकूल रहने वाला है प्रत्येक कार्य में सावधानी बरतें हानि आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगी। कार्य क्षेत्र पर जो भी निर्णय लेंगे परिणाम उसके एकदम विपरीत जाएगा। आज मजबूरी में भी किसी के ऊपर आँख बंद कर विश्वाश ना करें धोखा हो सकता है। प्रातः काल अथवा संध्या के समय किसी प्रियजन से ग़लतफ़हमी के कारण तीखी बहस होगी। दुर्घटना में चोट का भय है, वाहन सावधानी से चलाएं। संभव हो तो आज यात्रा टालें। व्यर्थ बहस से बच कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रयास के बाद निकट भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। शरीर मे नई पुरानी समस्या लगी रहेगी।

कन्या Virgo Horoscope Today: May 26 2023

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके व्यवहार कुशलता से सामाजिक व्यक्तित्त्व निखरेगा जिसका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ शीघ्र ही देखने को मिलेगा परन्तु आज बोलचाल में सतर्कता भी बरतनी पड़ेगी आवश्यकता के समय ही अपने विचार रखें। कार्य क्षेत्र पर लाभ अर्जित करेंगे आशा से कम होने पर हतोत्साहित ना हो निकट भविष्य में स्थिति समान ही बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से आनंददायक भेंट होने पर कुछ समय के लिये अतीत की यादों में डूबेंगे। सन्ध्या के समय अकस्मात धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन मे मधुरता बनी रहेगी। पर्यटन का अवसर भी मिल सकता है। ठंडी वस्तुओ के सेवन का परहेज करें।

तुला Libra Horoscope Today: May 26 2023

आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा बीते दिनों से जिस कार्य को लेकर भागदौड़ कर रहे थे आज उसके पूर्ण होने की संभावना है लेकिन आरम्भ में आज भी कुछ न कुछ व्यवधान आएंगे फिर भी निराश ना हो विजय आपकी ही होगी। व्यवसायियों को नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे लेकिन नए कार्य के आरम्भ के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से प्रलोभन दिया जा सकता है सतर्क रहें अन्यथा धन एवं मान हानि हो सकती है। मातृ पक्ष से लाभ की सम्भवना है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

वृश्चिक Scorpio Horoscope Today: May 26 2023

आज के दिन के कुछ भाग को छोड़कर शेष शांति से बिताएंगे रहेगा। आज आपका ध्यान आध्यात्मिक एवं गूढ़ रहस्यों को जानने के लिये प्रेरित होगा लेकिन अन्य व्यस्तता के चलते इसके लिये ज्यादा समय नही निकाल पाएंगे। आज जमीन सम्बंधित अधूरे कार्य पूरे होने से राहत की सांस लेंगे। किसी बुजुर्ग के सहयोग से लाभ होगा। नौकरी पेशा जातको को आज अधिक कार्य भार से असहजता अनुभव होगी। स्त्री-पुत्र का सुख-सहयोग मिलेगा। किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि करा सकता है। पुराना रोग उभरने से परेशानी होगी।

धनु Sagittarius Horoscope Today: May 26 2023

आज का दिन आपको प्रतिकूल फल देगा। आज आपका अथवा किसी परिजन का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से मानसिक चिंता बढ़ेगी अतिरिक्त भागदौड़ होने से कार्य व्यवसाय को उचित समय नही दे पाएंगे। जल्दबाजी में कार्य करने पर कुछ न कुछ त्रुटि होने से किसी से विवाद हो सकता है। आकस्मिक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। परिजनों का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने के कारण मन दुखी होगा फिर भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन लेकर ही करें। नौकरी वालो को अन्य दिनों की तुलना में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा फिर भी उचित लाभ न मिलने से निराशा होगी। व्यर्थ बहस से स्वयं को दूर ही रखें।

मकर Capricon Horoscope Today: May 26 2023

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपने कुशल व्यवहार से हानि को भी लाभ में बदलने की क्षमता रखेंगे परन्तु आज आपका दिमाग आर्थिक विषयो में अधिक भटकने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी भी आ सकती है। नौकरी-व्यवसाय में किसी स्त्री के सहयोग से लाभ होगा महिला वर्ग से व्यवहारिक रहें कुछ दिनों से परेशान कर रहे प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगि परीक्षा में सफल होंगे। छोटी यात्रा के योग बनेंगे टालने के प्रयास में ना रहे इससे लाभ ही होगा। धन लाभ आज किसी भी समय हो सकता है सतर्क रहे। सेहत के प्रति भी सावधानी बरतें लापरवाही आगे गंभीर रूप ले सकती है।

कुंभ Aquarius Horoscope Today: May 26 2023

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य उत्साह से करेंगे धन संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति भी समय से होने पर कार्य करने में दिलचस्पी बढ़ेगी। मध्यान पश्चात स्थिति विपरीत होने से महत्त्वपूर्ण कार्य के वादे पूरे करने में पसीना छूटेगा समय पर पूर्ण ना होने पर किसी की आलोचना सुनने को मिलेगी।संध्या के समय किसी समारोह में सम्मिलित होने पर अतिरीक्त खर्च करना पड़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर भी सुविधा बढ़ाने पर कुछ न कुछ खर्च लगा ही रहेगा आज किसी भी प्रकार के लोभ में ना पढ़ें। पारिवारिक वातावरण स्थिर रहेगा। सेहत भी ठीक ठाक ही रहेगी।

मीन Pisces Horoscope Today: May 26 2023

आज का दिन शुभफल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आपको अपने आस पास के लोगो से अति महत्त्वपूर्ण बाते सीखने को मिलेंगी लेकिन स्वभाव में जल्दबाजी रहने के कारण कम समय मे अधिक ज्ञान पाने के चक्कर मे प्राप्त किया ज्ञान भी भूल सकते है इसलिये ध्यान से सभी की बातों को सुने आगे बहुत काम आने वाली है।

आज आपका मन कार्य व्यवसाय को छोड़ परिवार के प्रति समर्पित रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों पर आश्रित रहना पड़ेगा। मित्र-संबंधियों के मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। सन्ध्या बाद का समय बाहर ही बीतेगा। ज्यादा तले भुने खाने से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी।

mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 26 2023॥Aaj Ka Rashifal 26 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 25 2023॥Aaj Ka Rashifal 25 May 2023

Today’s Horoscope 25/05/2023

Today’s Horoscope: May 25 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 25 मई 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी 26 मई प्रातः 05:19 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – पुष्य शाम 05:54 तक तत्पश्चात अश्लेषा

योग – वॄद्धि शाम 06:08 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहु काल – दोपहर 02:17 से 03:57 तक

सूर्योदय – 05:55

सूर्यास्त – 07:18

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:13 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 12:58 तक

व्रत पर्व विवरण – स्कंद षष्ठी, अरण्य षष्ठी, संत टेऊँरामजी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।

जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आपको आज कोई सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ समस्याओं को लेकर अपने सीनियर्स से बातचीत करेंगे, तो वह भी आसानी से हल हो जाएंगी, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो थी या चोरी हो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त होगी। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, जिसके कारण संतान के कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचें, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने गुरुजनों से कुछ मदद ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किसे करूं और किसे छोड़ दूं। तनाव रहने के कारण आपके ऊपर दवाब बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आपको थोड़ा परेशान करेगी। अधिकारियों से भी आपको किसी बात को लेकर डांट खानी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी नौकरी में बदलाव की योजना पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसे देखकर उनको खुशी होगी। विद्यार्थियों का अध्ययन और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से पढ़ाई पर पूरा फोकस बना पाएंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की देखकर आज माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन व्यस्त रहने के कारण आप उनकी जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके हाथ पैरों में दर्द, सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या पैदा सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज आपसे मिलने में आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे आपको तरक्की भी मिल सकती है, जो आपको खुशी देगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा। आपका कोई मित्र निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है। आपको व्यापार संबंधी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है और परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो आप उस पर अमल करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अधिक धन देंगे, जिसके कारण आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अत्यधिक तले हुए भोजन से आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ जाएगा, जिसके बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है और आपको समस्या होगी। आपकी किसी बचपन के मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पिताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में चुप रहना बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो लोग अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। यदि रिश्ते में अपने साथी से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे तुरंत स्वीकार करें, नहीं तो अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलेगी, जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं और आप अपने कामों पर फोकस बनाए रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इधर-उधर के कामों पर ध्यान न लगाएं। बिजनेस कर रहे लोग अपने जरूरी कामों पर फोकस बनाएं रखे, नहीं तो उन्हें कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको किसी संपत्ति का सौदा बहुत सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें|

Consultation:- mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 25 2023॥Aaj Ka Rashifal 25 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 May 2023

Today’s Horoscope: May 24 2023

Today’s Horoscope: May 24 2023

हिन्दू पंचांग

दिनांक – 24 मई 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी 25 मई प्रातः 03:00 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – पुनर्वसु दोपहर 03:06 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – गण्ड शाम 05:20 तक तत्पश्चात वॄद्धि

राहु काल – दोपहर 12:37 से 02:17 तक

सूर्योदय – 05:56

सूर्यास्त – 07:18

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:13 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 12:58 तक

व्रत पर्व विवरण – महादेव विवाह (ओडिशा)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है।

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी नई नौकरी की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन देखकर आपके साथी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए कुछ गलतियों को माफ करना होगा और आप किसी बाहरी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने पिताजी के साथ की आवश्यकता होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित होंगे, जहां आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी छवि और निखर कर आएगी। नौकरी में कार्यरत लोग अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने खर्चों में कटौती करके कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार विमर्श अवश्य करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात के लिए जिद न करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं और माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुश होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो उसे बखूबी निभाएं, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपने धन का सही उपयोग करना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें उछाल देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग सावधानी बरतें, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपकी अत्यधिक धन व्यय करने की आदत से आपको समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी, लेकिन आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाए, नहीं तो अत्यधिक तले भूने भोजन के कारण आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है और आपके किसी पुराने मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपकी आय बढ़ने से आपके कुछ खर्च भी बढ़ सकते हैं, लेकिन आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श अवश्य करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपका कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। विद्यार्थी का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, लेकिन उन्हें एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा। आपके कुछ बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आप उसमें नाकामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रखने वाला है। परिवार में आपके भाई-बहन के विवाह में यदि कोई बाध रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। बिजनेस में आपका रुका हुआ धन आपको मिलने से प्रसन्नता ठिकाना नहीं रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। घर परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप उससे घबराएं, नहीं लेकिन व्यस्त रहने के कारण आपको अपनी जिम्मेदारियों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग आज अपनी रुकी हुई योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। आप खुद को साबित करने के चक्कर में किसी गलत राह पर चल सकते हैं। माताजी से आप अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें वह आपकी कोई मदद अवश्य करेंगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। आपको दोस्तों के कहने में आकर किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा और आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में यदि सदस्यों को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको संतान की संपत्ति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी भी परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें, तभी आप उससे बाहर निकल पाएंगे, नहीं तो आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर कुछ पूजा पाठ आदि करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपने घर की साज सज्जा की कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी नए निवेश की तैयारी करने से पहले अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करनी होगी|

consultation:- mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 May 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!