analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Horoscope Today: May 21 2023॥Aaj Ka Rashifal 21 May 2023

Today's Horoscope Today: May 21 2023
Today’s Horoscope Today: May 21 2023
आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 21 मई 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – रोहिणी सुबह 09:05 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – सुकर्मा शाम 05:44 तक तत्पश्चात धृति

राहु काल – शाम 05:36 से 07:16 तक

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 07:16

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:31 से 05:14 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 12:58 तक

Aaj ka Rashifal आज राशिफल

मेष राशि (Aries)-Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे नैतिक मूल्यों को पूरा करे. ऑफिस में सभी महत्वपूर्ण कामों में आपको अपने सीनियर्स और को-वकर्स से मार्गदर्शन मिलेगा, मार्गदर्शन से काम पूरे होंगे साथ ही बहुत कुछ नया सीखने को भी मिलेगा. बिजनेसमैन के मन में बिजनेस में बदलाव को लेकर विचार आ रहा है, वह कर सकते हैं. वासी, सुनफा, और सुकर्मा योग के बनने से व्यापार में किये गए बदलाव कारगर साबित होंगे. स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी को महत्व देना चाहिए, स्टडी में एकाग्रता बनाएं रखने के लिए योग, मेडिटेशन और भगवान की भक्ति भी करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर पूजन करने की प्लानिंग बन सकती है. सेहत के मामले में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप पौष्टिक आहार का सेवन करें.

वृषभ राशि (Taurus)-Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन रहेगा शांत. कार्यस्थल पर स्वयं को आलस्य से दूर रखते हुए, और अपने आपको सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए काम में तेजी और निपुणता दिखाने की जरूरत है. पैतृक बिजनेसमैन के पास नई पार्टनरशिप का ऑफर आ सकता है, नए व्यक्ति को कारोबार में शामिल करने से पहले उसकी अच्छी से जांच पड़ताल कर लें. जनरल एण्ड कॉम्पिटिटिव एग्जाम स्टूडेंट्स को कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिसे सुनने के बाद वह खुशी से झूम उठेंगे. वासी, सुनफा, और सुकर्मा योग के बनने से पारिवारिक दृष्टि से दिन शुभ है, क्योंकि आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. सेहत के मामले में आप मानसिक उलझनों और रोगों में सुधार के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करें.

मिथुन राशि (Gemini)-Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ. नौकरीपेशा पर्सन ज्ञानार्जन की कोशिश करें, अन्यथा ज्ञान की कमी से प्रमोशन में बाधा बन सकती है. बिजनेसमैन को बड़े लेन-देन करते समय दूसरे पक्ष की मनोदशा भांपने की जरूरत होगी, जानने समझने के बाद ही पैसे का लेन देन करें अन्यथा पैसा फंसने का डर है. स्टूडेंट्स फालतू की यारी दोस्ती में समय न निकाले, टाइम के इर्म्पोटेंट को समझते हुए इसे यूज करें. “जब समय का तमाचा पड़ता है, तो कोई फकीर तो कोई बादशाह बन जाता है.”परेंट्स को संतान की हरकतों पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि संतान से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है, जिसको लेकर चिंतित हो सकते हैं. यदि आप एल्कोहॉलिक है तो तत्काल ही इसका त्याग कर दे, ऐसा न हो तो धीरे-धीरे इसे छोड़ दे, क्योंकि लीवर से संबंधित कोई गंभीर रोग होने की आशंका है.

कर्क राशि (Cancer)-Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम को बढाने का प्रयास करें. करियर की र्स्टाटिंग में किसी प्रकार की दुविधा है तो अपने फील्ड स्पेशलिस्ट से राय लें, जल्द लाभ मिलेगा. हॉटल, मोटल, मिठाई, डेली निड्स, फुड्स चैन और रेस्टॉरेंट से रिलेटेड बिजनेसमैन को बिजनेस के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने की जरूरत है, खासकर गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर रहें. र्स्पोट्स पर्सन को अपनी ऊर्जा को संचित रखना होगा उचित समय पर उस ऊर्जा का उपयोग कर फिल्ड में अपना बेस्ट दें. विवाह योग्य युवक-युवती के रिश्ते की बात चल सकती है, जल्दबाजी में आकर किसी भी रिश्ते के लिए हां करने से बचें, वैवाहिक बंधन में बंधे लोगों को एक दूसरे को कटु वचन बोलने से बचना चाहिए, अन्यथा बिना मतलब का मतभेद हो सकता है. सेहत की बात करे तो, गर्मी को देखते हुए तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें, इससे स्वास्थ्य को लाभ होगा.

सिंह राशि (Leo)-Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे जॉब में होगी तरक्की. वर्कस्पेस पर को-वर्कस और जूनियर्स मदद की उम्मीद लेकर आते हैं, तो उन्हें निराश न करें, अपनी क्षमतानुसार उनकी मदद जरूर करें. वासी, सुनफा, और सुकर्मा योग के बनने से बर्तनों के बिजनेस में वृद्धि एवं मुनाफा प्राप्त हो सकता है. स्टूडेंट्स को अपने टिचर्स का सम्मान करना होगा, यदि संभव हो तो उन्हें कोई उपहार भी लाकर दें. संतान से बहुत ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय उनको अपने कार्य व अपनी इच्छाओं को पूरा करने दें. सेहत की बात करे तो पुरानी चल रही बीमारियों में आराम मिलेगा, जिस कारण आप काफी अच्छा महसूस करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)-Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा. बैंकिंग और मार्केटिंग बेस्ड वकर्स जिनका टारगेट बेस्ड कार्य है, उनका कार्यभार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. बिजनेस में किसी नए व्यक्ति के साथ जुड़ने की बात चल सकती है, जिसका आगमन बिजनेस के लिए लाभदायक होगा. पार्टनरशिप रिलेटेड डॉक्यूमेंट्स पर दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य करें.र्स्पोट्स पर्सन जितना हो सके स्वयं को दूसरे के विवादों से दूर रखे, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अपना कुछ समय परिवार के साथ भी व्यतीत करने का प्रयास करें, यदि घर से दूर रहते है तो फोन के माध्यम से हालचाल ले सकते हैं. सेहत को ध्यान में रखते हुए शुद्ध एवं संतुलित भोजन का ही सेवन करें, और कुछ दिनों के लिए बाहर के खाने से पूरी तरह से दूरी बना ले.

तुला राशि (Libra) Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेंगे. ग्रहस्थिति आपके पक्ष में न होने से वर्कस्पेस पर वर्कलोड अधिक होने पर किसी कॉ-वर्कस, जुनियर्स और सीनियर्स का भी सहयोग आपको नहीं मिलेगा. बिजनेसमैन को विशेषत्या ध्यान रखना होगा कस्टमर्स से बात करते समय अपने वाणी पर कन्ट्रोल रखना होगा, अन्यथा फालतु की किसी के साथ नोक झोंक का सीधा असर आपके बिजनेस पर पड़ सकता है. “पानी मर्यादा तोड़े तो विनाश और वाणी मर्यादा तोडे़ सर्वनाश इसलिए हमेशा अपनी वाणी पर संयम रखें.”जनरल और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की परीक्षा नजदीक है, उन्हें हार्ड सब्जेक्ट्स पर पकड़ बनाने का प्रयास करना होगा, जिससे एग्जाम में बेहतर रिजल्ट प्राप्त हो सके. फैमिली और समाज में वरिष्ठ लोगों से स्नेह सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. बात करें सेहत की तो जो लोग अपनी पुरानी बीमारियों से परेशान थे, उनको कुछ आराम मिलने की संभावना है.

वृश्चिक राशि (Scorpio) Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे बिजनेस में आऐगी तेजी. वर्कप्लेस पर आपको अपने कार्य के प्रति कर्मठ बनना होगा, क्योंकि आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय आपके लिए काफी उत्तम हो सकता है. वासी, सुनफा और सुकर्मा योग के बनने से बिल्डिंग मटेरियल, आयरन, कॉनट्रेक्टर और ट्रांसर्पोटेशन का बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ रहने वाला है. उनके हाथ कुछ बेहत टेंडर लग सकते है. न्यू जेनरेशन को फैमिली के नियमों के साथ अनुसार अपनी दिनचर्या बनानी होगी, फैमिली के वरिष्ठों की बात का मान रखे और उनके अनुसार चलने की कोशिश करें. मानसिक तनाव को दूर करने में फैमिली मेम्बर्स का सहयोग प्राप्त होगा, उनके साथ गपशप करने से स्ट्रेस लेवल में कमी आएगी. सेहत के मामले में आपको तली-भुनी चिजों से दूरियां बनाकर रखनी होगी. सात्विक भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए.

धनु राशि (Sagittarius) Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा. वर्कस्पेस पर यदि आपकी प्लानिंग के अनुसार कार्य नहीं हो पा रहे हैं तो, चिंतित न हों, थोड़ा इंतजार करें अनुकूल समय आने पर काम बनने लगेंगे. होटल, मोटल और बार बिजनेसमैन को गवर्नमेंट के द्वारा चलाए गए नियमों का अनुशासन के साथ पालन करें, नियमों का उल्लंघन करने पर व्यापारिक लाइसेंस तक रद्द हो सकता है. न्यू जेनरेशन को कोई भी गैरकानूनी कार्य करने से बचना होगा, कानूनी पचड़े में फंस कर नुकसान उठा सकते हैं. फैमिली के साथ किसी नए कार्य की र्स्टाटिंग की प्लानिंग बना रहे हैं तो, फैमिली के माध्यम से आर्थिक सहयोग की भी स्वीकृति मिलेगी. मानसिक तनाव सेहत खराब होने का कारण बन सकता है, इसलिए जितना हो सके खुद को तनाव से दूर रखने का प्रयास करें.

मकर राशि (Capricorn) Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ. कार्यस्थल पर अहंकार से बचना होगा, ऑफिशियल कार्य में परफेक्शन अहंकार का रूप न लेने पाए इस बात का खास ध्यान रखें. वासी, सुनफा और सुकर्मा योग के बनने से व्होलसेल बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है, बड़े क्लाइंट से संपर्क स्थापित होने की संभावना है. शादी योग्य युवक-युवती का रिश्ता तय होने की प्रबल संभावना है. काम से समय निकालकर फैमिली और बच्चों के साथ समय व्यतीत करें, इसके लिए आप उनके साथ कुछ ऐसे खेल खेलें जिससे बच्चों का ज्ञानवर्धन हो. “परिवार के बिना हर इंसान इस दुनियां अकेला है.”चलते-फिरते वक्त खास अलर्ट रहना होगा, क्योंकि चोट लगने की आशंका है.

कुंभ राशि (Aquarius) Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे परिवार में किसी से हो सकती है अनबन. नौकरीपेशा पर्सन की बात करे तो उन पर काम का बोझ अधिक रह सकता है, लेकिन फिर भी आपको ऊर्जा को बनाए हुए हर्षित होकर दिन व्यतीत करना चाहिए. कॉर्पोरेट बिजनेस मीटिंग में विरोधी आपकी लेट-लतिफि और आलस्य का फायदा उठाएंगे, आपको सतर्क रहना होगा. “आलसी व्यक्ति का न वर्तमान होता है और न हीं भविष्य होता है.” न्यू जेनरेशन का मन किसी बात की चिंता को लेकर परेशान हो सकता है. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन्विटेशन मिल सकता है, लेकिन आप किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाएंगे. सेहत के मामले में कब्ज और एसिडिटी की दिक्कत को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें.

मीन राशि (Pisces) Horoscope Today: May 21 2023

चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी. एमएनसी कम्पनी में कार्यरत कर्मचारियों को अधिक कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है. “जिम्मेदारियां पूरी करने में आलस करने वाला व्यक्ति कभी भी अपने सपनों को कभी पूरा नहीं कर सकता है.”बिजनेसमेन को स्टॉक पर ध्यान देना होगा, इसे मेंटेन करके चलें अन्यथा कस्टमर्स की संख्या अधिक होने पर परेशान हो सकते हैं. मार्केटिंग लाइन से जुड़े युवाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए फील्ड की विशेषज्ञता हासिल करनी होगी, तभी सफलता मिलना संभव होगा. फैमिली मेम्बर्स के साथ मिलकर प्रेम पूर्वक सकारात्मक विचारों का आदान प्रदान करना लाभकारी रहेगा. अपने चारों ओर साफ सफाई का विशेष ध्यान दें, अन्यथा आसपास की गंदगी स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकती है.

Consultation:mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 21 2023॥Aaj Ka Rashifal 21 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 May 2023

Today Horoscope : May 20 2023Today Horoscope : May 20 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 20 मई 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा रात्रि 09:30 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – कृतिका सुबह 08:03 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – अतिगण्ड शाम 05:18 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहु काल – सुबह 09:17 से 10:56 तक

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 07:16

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:31 से 05:14 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 12:57 तक

व्रत पर्व विवरण – गंगा दशहरा प्रारंभ, चन्द्र-दर्शन (शाम 07:16 से 08:03 तक)

आज का राशिफल
मेष Aries Horoscope Today: May 20 2023

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आप आवश्यकता रहने पर भी आर्थिक मामलों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। सहज रूप से जितना मिल जाएगा उसी में संतोष कर लेंगे। मध्यान तक आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे इसके बाद का समय बेहतर रहेगा कही से आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे साथ ही निश्चिन्त होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलाये मानसिक रूप से शांत रहेंगी परन्तु व्यवहारिकता में रूखापन दिखाएंगी। परिवार में नासमझी के कारण तनाव हो सकता है।

वृष Taurus Horoscope Today: May 20 2023

आज का दिन आपके लिए सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी कार्य व्यवसाय में भी कई दिन से चल रही योजना के सफल होने पर उत्साह का वातावरण बनेगा। धन लाभ आज आकस्मिक और आशाजनक ही होगा। भविष्य की योजनाओ के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। आज मीठा बोलने वालों से दूरी बना कर रहें अन्यथा जेब ढीली करनी पड़ेगी। महिलाये घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी फिर भी जिम्मेदारी समय पर पूर्ण कर लेंगी। मित्र रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा इनसे लाभ भी होगा।

मिथुन Gemini Horoscope Today: May 20 2023

आज का दिन आपको घर एवं बाहर कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज प्रत्येक कार्य को देख भाल कर ही करें। अतिआवश्यक कार्य यथा संभव आज टाल ही दें अन्यथा समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। सरकारी कार्य नियमो की उलझन में लटके रहेंगे। नौकरी वाले लोग आज कागजी कार्यो में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे एक पल में लाभ की आशा बनेगी अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।

कर्क Cancer Horoscope Today: May 20 2023

आपके लिए आज का दिन भी लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही आज अन्य काम भी आने से थोड़ी असुविधा होगी परन्तु तालमेल बैठा ही लेंगे। नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज लेदेकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी। महिलाये भी आज भविष्य के लिए संचय कर सकेंगी।

सिंह Leo Horoscope Today: May 20 2023

आज के दिन दौड़ धूप तो रहेगी लेकिन इसका सकरात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यवसाय में आज निश्चिन्त होकर कार्य करें जोखिम लेने से ना डरें मध्यान तक की मेहनत का फल संध्या के आस-पास मिलने लगेगा। धन का निवेश भी आज दुगना होकर ही वापस आएगा। अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। सरकार सम्भाधित कार्य आज पूर्ण हों सकते है प्रयास करते रहें। महिलाये अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी लेकिन गृहस्थ को संभालने में सहायक भी रहेंगी। पैतृक सम्बन्धित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।

कन्या Virgo Horoscope Today: May 20 2023

आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज पहले से बेहतर अनुभव करेंगे। बुजुर्गो की सेहत में सुधार आयेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आरम्भ में असमंजस की स्थिति रहेगी परन्तु धीरे -धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी। दिन के अंतिम भाग में बिक्री में तेजी आने से धन की आमद होगी। प्रतिस्पर्धियों से बहस के प्रसंग भी बनेंगे इससे बचने का प्रयास करें। पैतृक संबंधों से भी भविष्य में लाभ की उम्मीद बनेगी। दाम्पत्य सुख में थोड़ी नीरसता रहने पर भी बाहर की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा। संताने सहयोगी रहेंगी।

तुला Libra Horoscope Today: May 20 2023

आज का दिन आपके लिए आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से अशुभ रहेगा। सेहत में दिन भर उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय एवं आर्थिक कारणों से मानसिक अशांति रहेगी। महिलाये भी आज पेट, कमर एवं अन्य शारीरिक अंगों में अकड़न-दर्द रहने से परेशान होंगी। कार्य व्यवसाय पर धन लाभ तो होगा लेकिन व्यर्थ के खर्च बढ़ने से तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा की योजना आज टालना बेहतर रहेगा। खर्च के साथ दुर्घटना के भी योग है घर मे भी उपकरणों पर सावधानी से कार्य करें। पूजा पाठ में भी कम ही मन लगेगा। तंत्र-मंत्र के रहस्यों का प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक Scorpio Horoscope Today: May 20 2023

आज के दिन आपको अपने अधिकांश कार्यो में विजय मिलेगी। सोच विचार कर ही किसी कार्य को करेंगे। आज धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। सरकारी कार्यो में जोड़ तोड़ करके सफलता पा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपका दबदबा रहेगा विरोधी आपके आगे आने की हिम्मत नही करेंगे। सहकर्मियों से बीच मे मतभेद होंगे निराकरण भी तुरंत हो जाएगा। घरेलू सुख भी आज उत्तम रहेगा। सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे। लेकिन बाहर के खान-पान में संयम रखें बदहजमी गैस आदि की परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे।

धनु Sagittarius Horoscope Today: May 20 2023

आपके लिए शांतिदायक रहेगा। ईश्वरीय आराधना भजन-पूजन में निष्ठा रहने से मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले की अपेक्षा बेहतर चलेगा परन्तु धन की आमद होने में कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। सहकर्मी भी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे बीच मे कहासुनी होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। संध्या का समय थकान रहने से आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।

मकर Capricon Horoscope Today: May 20 2023

आज के दिन आप अपने दिमाग पर कुछ ज्यादा ही जोर डालेंगे अनिर्णायक स्थिति रहने के कारण अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएँगे या निरस्त भी करने पड़ सकते है। नौकरी वाले लोगो को अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य मे हानि होंगी। व्यवसायी वर्ग भी आज लापरवाही करेंगे जिसके फलस्वरूप कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी जिसे सुधारना आज मुश्किल ही रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम करने पर भी अल्प मात्रा में ही होगा। पारिवारिक स्थिति भी समय से मांग पूरी ना कर पाने पर खराब होगी। महिलाये अहसान जता कर कार्य करेंगी। संतान सुख भी कम ही रहेगा।

कुंभ Aquarius Horoscope Today: May 20 2023

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। आज आप बड़बोलेपन के कारण कलह को स्वयं ही आमंत्रण देंगे। प्रातः काल मे ही परिजन अथवा किसी आस-पड़ोसी से कलह के प्रसंग बनेंगे जिसके कारण मध्यान तक मन मे आवेश बना रहेगा। महिलाओ से आज संयमित व्यवहार रखें अन्यथा पूरी दिनचार्य खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी किसी ना किसी से छोटी-छोटी बातों पर उलझने के कारण काम-काज प्रभावित होगा सामाजिक सम्मान में भी आज कमी आएगी। आर्थिक कारणों से भी उलझे रहेंगे धन की आमद खर्च निकलने लायक भी नही रहेगी। शान्त रहने का प्रयास करें।

मीन Pisces Horoscope Today: May 20 2023

आज के दिन आपको परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। कार्य व्यवसाय में थोड़ी मेहनत के बाद उत्साहजनक लाभ मिलेगा सहकर्मी आज आपसे ईर्ष्या करेंगे लेकिन आपकी दिनचार्य एवं व्यक्तित्त्व पर इसका कोई असर नही पड़ेगा। कुछ दिनों से चल रही धन संबंधित उलझने शांत होंगी। मन इच्छित कार्यो पर खर्च कर सकेंगे फिजूल खर्ची भी रहेगी लेकिन पारिवारिक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे। सार्वजनिक कार्यो में आज कम रुचि लेंगे महिलाये भी आज अपने आओ में ही ज्यादा मस्त रहेंगी। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी बातो को छोड़ शांत ही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

consultation@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 19 2023॥Aaj Ka Rashifal 19 May 2023

Today's Horoscope: May 19 2023

Today’s Horoscope: May 19 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 19 मई 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र में वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या रात्रि 09:22 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – भरणी सुबह 07:29 तक तत्पश्चात कृतिका

योग – शोभन शाम 06:17 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहु काल – सुबह 10:58 से 12:36 तक

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 07:15

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:32 से 05:14 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 12:57 तक

व्रत पर्व विवरण – वटसावित्री व्रत (अमावस्यांत), ज्येष्ठ अमावस्या, शनैश्चर जयंती

आज का राशिफल
मेष Aries Horoscope Today: May 19 2023

आज का दिन आपके लिए खर्चीला साबित होगा। रिश्तेदारी के साथ ही घरवालों की जिद पूरी करने में धन खर्च होने पर बजट गड़बड़ायेगा। आज आपकी मनोरंजन की प्रवृति रहने के कारण भी मौज-शौक एवं सुख सुविधा जुटाने पर अनावश्यक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी व्यवसाय से रुक रुक कर धन लाभ होता रहेगा। दोपहर के बाद बनते कामो में अड़चनें आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने के प्रयास करेंगे। स्त्री का सहयोग घरेलू परिस्थिति को सामान्य बनाये रखेगा संध्या के बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष रहेगा।

वृष Taurus Horoscope Today: May 19 2023

आज दिन का पूर्वार्ध जितना बेचैनी भरा रहेगा दिन का अंतिम भाग उतना ही राहत वाला रहेगा। दिन के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधित समस्याए कार्यो में बाधा डालेंगी। व्यवसाय में आज प्रयास करने पर भी हानि को रोक नही पाएंगे। अधिकांश कार्यो में आज किसी अन्य के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा लेकिन जिसके ऊपर आश्रित रहेंगे वह भी टालमटोल करेगा। उदासीनता मन पर हावी रहेगी। धर्म कर्म के प्रति आस्था रहेगी लेकिन पूजा पाठ के समय मन इधर उधर भटकने से शांति नही मिलेगी। संध्या बाद से सभी मामलों में राहत मिलने लगेगी। सेहत में सुधार आएगा। परिजनों का व्यवहार आज दिल दुखाने वाला ही रहेगा।

मिथुन Gemini Horoscope Today: May 19 2023

आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज आप के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी परन्तु साधनों की कमी के कारण कल्पनाओं को साकार रूप नही दे पाएंगे। महिलाये भी आज बाते बड़ी बड़ी करेंगी परन्तु अंदर से खोखलापन रहेगा। कार्य व्यवसाय बिना किसी की सहायता के चलाना मुश्किल होगा। व्यवसाय में आज किसी सौदे के अंतिम क्षण में पहुचने पर अचानक निरस्त होने से निराश होंगे। दोपहर के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी। नौकरी वाले लोगो को आज कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगी। घर मे भी संध्या बाद सुख शांति लौटेगी।

कर्क Cancer Horoscope Today: May 19 2023

आज के दिन आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यापार में विस्तार करेंगे जिसका लाभ भी शीघ्र ही मिलता दिखेगा। लेकिन आज पल पल पर राय देने वाले भी बहुत मिलेंगे जिससे थोड़ी असुविधा महसूस होगी। दिन के आरंभ में आलस्य ना करें अन्यथा सारी दिनचार्य अस्त व्यस्त हो जाएगी। दिन सभी कार्यो में फायदा दिलाने वाला है इसका भरपूर लाभ उठाएं संध्या बाद परिस्थिति बदलजायेगी जहां लाभ होना होगा वहां हानि होने से निराशा होगी। महिलाये आज अधिक मेहनत के कारण बीमार पड़ेंगी। परिवार में किसी के हाथ बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

सिंह Leo Horoscope Today: May 19 2023

आज का दिन सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही के लिए उत्तम है। सरकारी कार्य आज थोड़े से परिश्रम से आशाजनक परिणाम देंगे लेकिन किसी की सहायता आवश्यक रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रयास करने पर सरकार से सहयोग मिल सकता है। धन की आमद मध्यान तक उत्तम रहेगी इसके बाद कुछ समय के लिए रुकावटे आएगी। महिलाये संतानो अथवा अन्य घरेलू उलझनों के कारण थोड़ी परेशान रहेंगी इसका निराकरण संध्या बाद ही सम्भव होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के कृपापात्र बनेगे काम निकलना आज आसान रहेगा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रशंशा होगी।

कन्या Virgo Horoscope Today: May 19 2023

आज के दिन व्यर्थ की भाग-दौड़ अधिक रहेगी व्यावसायिक कारणों से भी यात्रा के योग बनेंगे परन्तु अंत समय मे निरस्त भी हो सकते है। यात्रा होने पर भी लाभ की जगह खर्च बढेगा। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें कागजो को संभालकर रखें गुम हो सकते है। सरकारी कार्य आज ना करें नाही आज किसी से कोई वादा करें अन्यथा नई मुसीबत गले पड़ेगी। धन लाभ के लिए मानसिक एवं शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी केवल निर्वाह योग्य आय ही हो सकेगी। महिलाये पूजा पाठ में दिखावा करेंगी लेकिन घरेलू मामलों के लिए लाभदायी ही रहेंगी। परिवार में किसी के अस्वस्थ्य होने की सम्भवना है।

तुला Libra Horoscope Today: May 19 2023

आज का दिन आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आप आज प्रत्येक कार्य को जांच पड़ताल कर ही करेंगे जिससे सफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज मध्यान तक किया परिश्रम का फल संध्या के समय सम्मान एव धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी लेकिन आपके काम निकालने की कला लाभ दिलाएगी। आज आप घरवालों की मनोकामना पूर्ति करने में हिचकिचाएंगे नही। परिजनों से स्नेह की वर्षा होगी। संतानो का व्यवहार भी आपके अनुकूल ही रहेगा। महिलाये घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक Scorpio Horoscope Today: May 19 2023

आज का दिन आपको शांति से बिताने की सलाह है पराये काम अथवा धन से दूरी बना कर रहें आज परोपकार के बदले अपशब्द सुनने को मिलेंगे। लोग आपसे स्वार्थ का संबंध रखेंगे काम निकलने के बाद मुह मोड़ लेंगे। आज पहले अपने उलझे कार्यो को सुलझाये बाद में ही किसी अन्य के कार्य देखें। आर्थक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा। आय ना के बराबर परन्तु खर्च रोकने पर भी बढ़ चढ़ कर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर नए सौदे मिलेंगे लेकिन इनपर कार्य अतिशीघ्र आरम्भ करें लापरवाही करने पर हाथ से निकल सकते है। लंबी यात्रा की योजना अधर में रहेगी। आज आराम की चाह मन मे ही रह जायेगी।

धनु Sagittarius Horoscope Today: May 19 2023

आज का दिन आप आपके लिए परिश्रम वाला रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने पर थोड़े असहज भी रहेंगे लेकिन महिलाओ का बराबर सहयोग मिलने से परेशानी से राहत मिलेगी। व्यावसायिक कार्य को लेकर मध्यान तक भाग दौड़ लगी रहेगी धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार ही रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे। मध्यान से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण करलें इसके बाद शारीरिक रूप से कार्य करने मे सक्षम नही रहेंगे विघ्न बाधाएं भी बढ़ने से कार्य अधूरे रह जाएंगे। संध्या के समय बुरी खबर मिल सकती है। परिवार का वातावरण भी शाम को जाकर खराब होगा।

मकर Capricon Horoscope Today: May 19 2023

आज दिन के मध्यान तक का समय व्यर्थ की बहसबाजी में खराब होगा। स्वभाव में भी अहम रहने से स्वयंजन से टकराव की स्थिति बनेगी। महिलाये आज जानबूझ कर किसी काम को बिगाड़ेंगी बाद में इसका पश्चाताप भी होगा। हास परिहास भी मर्यादित ही करें आपकी मामूली बात भी किसी के दिल को चुभ सकती है। कार्य व्यवसाय दोपहर तक मंदा रहेगा इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से व्यवस्तता बढ़ेगी। संध्या से समय में सुधार आने लगेगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी करने से बचे अन्यथा किसी से संबंध विच्छेद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत कहासुनी लगी रहेगी।

कुंभ Aquarius Horoscope Today: May 19 2023

आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा बीते कल के अधूरे कार्य आज पूर्ण होने से धन की आमद होगी। नौकरी पेशा लोग भी अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। दूर के व्यवसायों अथवा शेयर आधी के कार्यो में उछाल आने से अन्य आय के साधन बनेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दे अन्यथा लंबे समय के लिये लटक सकते है। धार्मिक कार्यो में रुचि होने पर भी उपयुक्त समय नही निकाल पाएंगे। संध्या के बाद समय प्रतिकूल हो जाएगा आसपास का वातावरण क्रोध दिलाने वाला बनेगा ना चाहते हुए भी किसी से झगड़ा होने की संभावना है। महिलाओ की सेहत खराब होगी।

मीन Pisces Horoscope Today: May 19 2023

आज के दिन आपको मिलाजुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन बेचैन रहेगा। महिलाओ में आज बुद्धि विवेक की कमी रहने से बात बात में शक करेंगी व्यर्थ की बयान बाजी भी आग में घी का काम करेंगी। कार्य क्षेत्र पर भी धन को लेकर किसी से उलझेंगे। कार्य समय पर पूर्ण ना होने पर आपकी आलोचना भी होगी। संध्या से स्थिति में बदलाव आने लगेगा रुके कार्यो में गति आएगी थोड़ा बहुत धन लाभ भी होगा परन्तु खर्च की अपेक्षा कम ही रहेगा। महिलाये अपने किये आचरण को लेकर दुखी होंगी परन्तु गलती नही मानेंगी। संतानो से सुखदायक संबंध रहेंगे।

consultation:- mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 19 2023॥Aaj Ka Rashifal 19 May 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!