analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Horoscope Today: May 16 2023॥Aaj Ka Rashifal 16 May 2023

Today’s Horoscope 16/05/2023

Today’s Horoscope: May 16 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 16 मई 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र में वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी रात्रि 11:36 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद सुबह 08:15 तक तत्पश्चात रेवती

योग – प्रीति रात्रि 11:16 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहु काल – शाम 03:55 से 05:34 तक

सूर्योदय – 05:59

सूर्यास्त – 07:14

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:32 से 05:15 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 12:57 तक

आज का राशिफल

मेष Aries Horoscope Today: May 16 2023

आज का दिन बनते कार्यो में विघ्न खड़े करेगा। दिन का पहला भाग शांति से व्यतीत करेंगे लेकिन इसके बाद किसी ना किसी उलझन में फंसते ही रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे वह किसी ना किसी अभाव के कारण आरम्भ नही हो सकेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज अकस्मात हानि के योग बन रहे है धन संबंधित मामले निवेश अथवा उधार के कार्य को आज निरस्त ही रखे। धन लाभ अधिक परिश्रम के बाद अल्प मात्रा में होगा। घर मे भी किसी से नुकसान होने की संभावना है सतर्क रहकर कार्य करें। सेहत में भी कुछ ना कुछ कमी लगी रहेगी।

वृष Taurus Horoscope Today: May 16 2023

आज का दिन अकस्मात लाभ की प्राप्ती कराएगा लेकिन ध्यान रखें लापरवाही से कार्य करने पर आज जो विचार में नही रहेगा वह घटना घट सकती है। मध्यान तक का समय मानसिक रूप से शांति प्रदान करेगा। आध्यात्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे धर्म कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी लेकिन अन्य व्यस्तता के चलते चाह कर भी अधिक समय नही दे सकेंगे महिलाए आज धर्म के रंग में रंगी रहेंगी सेहत संबंधित शिकायत रहने के बाद भी सामर्थ्य से अधिक कार्य करने पर बाद में स्थिति गंभीर होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से अचानक धन मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज ढील ना दे वर्ना लंबे समय तक पूर्ण नही कर सकेंगे।

मिथुन Gemini Horoscope Today: May 16 2023

आज के दिन सार्वजिनक कार्यो आपका महत्त्वपूर्ण योगदान स्वयं के साथ परिजनों का भी मान बढ़ाएगा किसी अपरिचित से कहासुनी भी हो सकती है धैर्य से काम लें। मध्यान तक घरेलू अथवा अन्य कार्यो में व्यस्त रहेंगे जिससे व्यवसायिक कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। अधीनस्थों के प्रति नरमी रखें आज इनके सहयोग से ही धन लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन ज्यादा जिम्मेदारी वाले कार्य भी ना सौपे अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। धन लाभ आवश्यकतानुसार होगा ज्यादा पाने के चक्कर मे हाथ आये लाभ से भी वंचित ना रह जाये इसका ध्यान रखें। हर में कार्य अधिक रहने के कारण महिलाए बेचैन रहेंगी आरोग्य में कमी आयेगी।

कर्क Cancer Horoscope Today: May 16 2023

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी भाग्य का साथ भी मिलने से सोची हुई योजनाए निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। दिन के आरंभ में घर मे पूजा पाठ के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन इसका आध्यत्मिक लाभ भी किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। मन के आज शांत रहने से किसी भी कार्य को बेहतर रूप से कर सकेंगे कार्य व्यवसाय में विलंब के बाद भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे धन लाभ थोड़े थोड़े अंतराल पर होते रहने से संतुष्ट रहेंगे। महिलाए सेहत का विशेष ध्यान रखें कमजोरी अथवा अन्य शारीरिक समस्या बनेगी। धार्मिक यात्रा एवं कार्यो में खर्च होगा।

सिंह Leo Horoscope Today: May 16 2023

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा खराब सेहत आज प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेगी फिर भी जबरदस्ती कार्य करेंगे जिससे कम समय मे अधिक थकान बनेगी। घर का वातावरण भक्तिमय रहेगा पूजापाठ आदि में सम्मिलित होने के अवसर सुलभ होंगे परन्तु मानसिक रूप से आज किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता मात्र रहेगी मजबूरी में किये गए कार्य फलित नही होंगे सीमित साधन से काम निकालना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज व्यवसाय से काफी उम्मीद लगाए रहेंगे लेकिन आशा निराशा में बदलेगी। घर मे कुछ ना कुछ परेशानी में डालने वाले प्रसंग लगे रहेंगे।

कन्या Virgo Horoscope Today: May 16 2023

आज का दिन आशानुकूल रहने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित नही रहेगी फिर भी सौभाग्य वृद्धि के योग बनने से सभी तरह से खुशहाली मिलेगी। काम-धंधा दिन के आरंभ से मध्यान तक इसके बाद संध्या से रात्रि तक प्रगति पर रहेगा। आज आपके द्वारा गलती से किया कार्य भी कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में किसी से आंतरिक मतभेद होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन आनदमय रहेगा सभी सदस्य एक दूसरे को आदर देंगे भाई बंधु से थोड़ी नोंकझोंक हो सकती है परन्तु स्थिति गंभीर नही होगी। थकान को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।

तुला Libra Horoscope Today: May 16 2023

आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। दिन का आरंभिक भाग घरेलू व्यस्तता के कारण व्यावसायिक कार्यो से लाभ नही उठा सकेंगे। लेकिन मध्यान बाद से स्थिती पूर्ण रूप से आपकी पकड़ में रहेगी बाजार में तेजी रहने से लाभ के अवसर मिलते रहेंगे प्रतिस्पर्धा भी आज कुछ अधिक रहेगी लेकिन आपके व्यवसाय पर इसका ज्यादा असर नही पड़ेगा धन लाभ आज निश्चित ही आशाजनक रहेगा। नौकरी वाले लोग आज काम की जगह इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे अधिकारी वर्ग से कहा सुनी हो सकती है। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी बहुत समस्या लगी रहेगी।

वृश्चिक Scorpio Horoscope Today: May 16 2023

आज के दिन आप अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास करेंगे। लोगो के आगे अपनी बुद्धि चातुर्य का प्रदर्शन करेंगे बाहर से व्यवहारिकता लेकिन अंदर से ईर्ष्या और अहम की भावना रहेगी। परिजन को छोड़ अन्य सभी लोग आपकी मनगढंत बातो के झांसे में आसानी से आ जाएंगे लेकिन पोल खुलने के बाद लोगो का आपके ऊपर से विश्वास कम होगा। कार्य व्यवसाय में सोची हुई योजना स्वयं अथवा सहकर्मी की गलती से अनियंत्रित रहेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु सभी अवसरों का लाभ नही उठा सकेंगे फिर भी काम चलाऊ हो ही जायेगा। परिजनों के आगे ज्यादा अक्लमंदी ना दिखाये बेज्जती हो सकती है।

धनु Sagittarius Horoscope Today: May 16 2023

आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे अधिक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे लेकिन टालमटोल करने पर घर का वातावरण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु आज मानसिक रूप से अशान्त रहने के कारण वहां से भी सकारात्मक परिणाम नही मिल सकेंगे फिर भी धन संबंधित उलझन अकस्मात लाभ होने से कुछ हद तक शांत रहेंगी। घरेलू खर्च के साथ अन्य खर्च आने से बजट प्रभावित होगा। घर मे आज मनमानी व्यवहार से बचें अन्यथा मनोकामना पूर्ति होने की जगह अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सेहत मानसिक क्लेश के कारण शिथिल रहेगी।

मकर Capricon Horoscope Today: May 16 2023

आज आपका मानसिक संतुलन स्थिर नही रहेगा असमंजस की स्थिति के कारण पल पल में निर्णय बदलेंगे इससे कार्य विलंब के साथ अन्य लोगो को परेशानी होगी फिर भी स्वार्थी पूर्ति के कारण आज आपसे कोई शिकायत नही करेगा। मन आज अनैतिक कार्यो में जल्दी आकर्षित होगा स्वभाव में भी उदण्डता रहेगी बिना कलह किये किसी कार्य को नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मन मर्जी व्यवहार के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कमी आएगी। धन की आमद आज पूर्व नियोजित रहेगी थोड़ी बहुत अतिरिक्त आय भी बना लेंगे लेकिन खर्च के आगे आज कमाई कम ही लगेगी। मौसमी बीमारियों एवं संयम की कमी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ Aquarius Horoscope Today: May 16 2023

आज का दिन पूर्वार्ध में अस्त व्यस्त रहेगा लेकिन आज आपके सभी कार्य सही दिशा में आगे बढ़ेंगे मध्यान तक व्यक्तिगत अथवा अन्य कारणों से व्यवसायिक कार्यो में विलंब होगा। लेकिन धीरे धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी व्यवसाय में थोड़ी तेजी मंदी लगी रहेगी कुछ समय के लिये मानसिक बेचैनी बनेगी लेकिन संध्या तक धन की आमद संतोष जनक हो जाएगी। नए कार्यो में निवेश करना आज शुभ रहेगा। उधारी अथवा अन्य लेन देन के कारण किसी से गरमा गरमी होने की संभावना है। गृहस्थ में आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांति रहेगी तालमेल की कमी रहने के बाद भी स्थिति सामान्य रहेगी। शरीर मे कुछ कमी अनुभव करेंगे।

मीन Pisces Horoscope Today: May 16 2023

आज का दिन शुभफलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध और अंत मे शुभ कर्म के लिये प्रेरित होंगे घर मे मांगलिक आयोजन होने से नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्य व्यवसाय से भी आज निराश नही होना पड़ेगा परिश्रम के अनुसार लाभ अवश्य मिल जाएगा। धन संबंधित उलझन भी आज थोड़ी कम रहने से राहत मिलेगी। व्यवसायी वर्ग नए कार्य आरंभ करेंगे भविष्य में इससे उन्नति होगी। नौकरी वाले लोग आज काम पर ज्यादा ध्यान नही देंगे। महिलाए आज कम समय मे अधिक पाने की लालसा रखेंगी लेकिन सफलता नही मिलेगी। परिजनों से संबंध सामान्य रहेंगे। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

consultation:- mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 16 2023॥Aaj Ka Rashifal 16 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 15 2023॥Aaj Ka Rashifal 15 May 2023

Today’s horoscope 09/05/2023Today’s Horoscope: May 15 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 15 मई 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी 16 मई रात्रि 01:03 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद सुबह 09:08 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – विष्कंभ 16 मई रात्रि 01:30 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – सुबह 07:40 से सुबह 09:18 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:08

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुoश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी, लेकिन आप इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें। संतान की संगति की ओर विषेश ध्यान दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। किसी काम में आप अपने पिताजी का हाथ बटा सकते हैं। यदि आपके मन में कोई संशय चल रहा है, तो उसे आपको अपने भाइयों के सामने उजागर करना होगा, तभी वह दूर हो सकेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आज आप कोई निर्णय समय पर लेकर कोई बड़ा नुकसान होने से बचा सकते हैं, लेकिन यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नयी उलझनें लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों में समस्या रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप उन्हें कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज समाप्त होगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत भी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, लेकिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ और भटकना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आज आपका कोई लेनदेन यदि लम्बे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। पिताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आज यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन अभी लंबी चलेगी। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे नाराज रहेगा। आपको कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको आज अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आज आप किसी को धन उधार देने से बचें और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, उसमें आज आप अपनी बात उनके सामने अवश्य रखें। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और रुकना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए किसी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग अपनी आंख व कान खुले रखें, तभी किसी डील को फाइनल करें, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आज प्राप्त हो सकती है, लेकिन आपको किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि किसी व्यक्ति या संस्था से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आपको किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी काम में लापरवाही बरती, तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की बात पक्की होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप किसी नये वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कुछ जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे बहुत ही ध्यान से निभाएं, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके जो काम लंबे समय से रुके हैं, तो आज आपको उनकी सुध बुध लेनी होगी। आपको आज आस पड़ोस में यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन हो, तो आप उसमें चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह अपने मुकाम को हासिल कर सकेंगे। बिजनेस करने वाले लोग आज कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद परिवार का माहौल तनावग्रस्त रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएं रखना होगा, तभी वह अपनी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। संतान से आज आप यदि कुछ उम्मीदें लगाएंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आज आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो वह आपके काम आएगा। आप अपने से ज्यादा औरों का साथ देंगे, जो आपके लिए नुकसान दे सकता है। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन उसमें आज हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल सकती हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है.

Consultation:- mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 15 2023॥Aaj Ka Rashifal 15 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 14 2023॥Aaj Ka Rashifal 14 May 2023

Today's Horoscope: May 14 2023

Today’s Horoscope: May 14 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 14 मई 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र में वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी रात्रि 02:46 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – शतभिषा सुबह 10:16 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद

योग – इन्द्र सुबह 06:35 तक तत्पश्चात वैधृति

राहु काल – शाम 05:34 से 07:13 तक

सूर्योदय – 05:59

सूर्यास्त – 07:13

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:33 से 05:16 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 12:57 तक

आज का राशिफल

मेष Aries Horoscope Today: May 14 2023

आज आप अपने अभिमानी स्वभाव के कारण घर मे बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेंगे इसके विपरीत कार्य अथवा सामाजिक क्षेत्र पर ऐश्वर्य वृद्धि होगी। घर से ज्यादा बाहर का वातावरण भायेगा। कार्य व्यवसाय में सोची योजनाए धीमी गति से चलेंगी आज जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां की जगह अन्य साधनों से अक्समात होगा। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कामयाब नही हो पाएंगे फिर भी मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। अधिकारी वर्ग से नोकझोंक होगी जिससे कागजी कार्य अधूरे रह सकते है। स्वास्थ्य मध्यान बाद नरम रहेगा भागदौड़ के कारण थकान बनेगी।

वृष Taurus Horoscope Today: May 14 2023

आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा। लापरवाहि में लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है सतर्क रहें। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की अपेक्षा तेजी रहेगी धन कमाने के मौके मिलते रहेंगे आवश्यकता अनुसार लाभ आसानी से हो जाएगा लेकिन लालच में ज्यादा कमाने की वृत्ति कुछ ना कुछ कमी ही करेगी। संतोषी वृति अपनाकर ही आज प्रत्येक कार्य निर्विघ्न सम्पन्न किया जा सकता है इसका विशेष ध्यान रखें। हर में मांगलिक कार्यक्रम होने से वातावरण शांत रहेगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी कुछ अधिक रहेगा| इसके कारण परिवार में गलतफहमी पनपने से खींच तान हो सकती है। सेहत बनी रहेगी।

मिथुन Gemini Horoscope Today: May 14 2023

आज आप धार्मिक कार्यो के लिये अपने नियत कार्यक्रम को रद्द करेंगे जिससे बाद में अधिकांश कार्य अस्त-व्यस्त होंगे। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी लेकिन परोपकार के कार्य स्वार्थ पूर्ति के लिये ही करेंगे। दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य संबंधित शिकायत रहेगी मध्यान तक धीरे धीरे सुधार आने लगेगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज आश्वासनों से ही काम चलाना पड़ेगा। नए अनुबंध हाथ लगेंगे लेकिन आज इनपर कार्य आरम्भ नही कर पाएंगे। गृहस्थ में आज शांति स्थापित होगी फिर भी बुजुर्गो को संतुष्ट रखना नामुमकिन होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।

कर्क Cancer Horoscope Today: May 14 2023

आज का दिन भी प्रतिकूल रहेगा। शारीरिक रूप से असमर्थ रहने के कारण आवश्यक कार्यो में विलंब होगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन मे नकारत्मक भाव आएंगे किसी की हित मे कही बाते भी उल्टी लगेंगी। कार्य व्यवसाय में आज किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वो भी समय पर नही मिलेगा। धन की आमद अनिश्चित रहेगी खर्च निकालने के लिये भी जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। उधार के व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास लगा रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करेंगे। घर के बुजुर्ग वर्ग दुखी होंगे।

सिंह Leo Horoscope Today: May 14 2023

आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ी तेजी रहने के कारण किसी के मार्गदर्शन को भी अहम से जोड़ेंगे आज आप किसी अन्य के आधीन होकर काम करना पसंद नही करेंगे। मनमौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिए परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आपके लिये शांति दायक रहेगा। जिस कार्य को करेंगे उसमे ही विलम्ब होगा फिर भी अपनी सूझ बूझ से लाभ बना ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से लाभ कमाएंगे। नौकरी वाले लोग भी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार का वातावरण आपसी समझ की कमी के कारण कुछ समय के लिये गरम होगा। पित्त, कफ से परेशानी होगी।

कन्या Virgo Horoscope Today: May 14 2023

आज के दिन आप लापरवाहि ज्यादा करेंगे। छोटी-छोटी गलती भी आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है इसका विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य को दिमाग की जगह दिल से करने के कारण सफलता में संशय रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभ से ही खड़ी होंगी जो कि संध्या तक यथावत बनी रहेगी संध्या के आस-पास कही से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में ना पढ़ें अन्यथा छोटे लाभ से भी वंचित रहना पडेगा। मित्र रिश्तेदारों के आगे भी धन संबंधित कार्यो को लेकर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। उधार किसी से भी ना करे चुकाने में परेशानी आएगी। सेहत में छोटी मोटी व्याधी लगी रहेगी।

तुला Libra Horoscope Today: May 14 2023

आज के दिन आप अपनी बात मनवाने के लिये सामने वाले पर नाजायज दबाव बनाएंगे जिससे आपसी संबंध खराब होने का भय रहेगा फिर भी देर अबेर अपना काम बना ही लेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के ऊपर आवश्यकता से अधिक विश्वासः करेंगे जिसका परिणाम आज निराश ही करेगा। व्यवसायी वर्ग धन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे उधारी के कारण कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यो में भी समय निकाल सम्मिलित होंगे लेकिन आज मन अन्यत्र ही भटकेगा। बाहर घूमने की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी। सुख सुविधा मिलने पर भी मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे।

वृश्चिक Scorpio Horoscope Today: May 14 2023

आज के दिन आपका स्वभाव बात-बात पर गरम होगा। किसी से किया वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित होना पड़ेगा। जल्दबाजी में कार्य करेंगे त्रुटि होने पर बाद में अफसोस होगा। आज धन संबंधित व्यवहार अधिक आवश्यकता पडने पर ही लिख कर ही करें भूल होने की संभावना हैं। धन लाभ को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे मध्यान बाद आवश्यकता अनुसार होने से राहत मिलेगी। घर का वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार से अशान्त रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की बात ना मानने पर कुछ ना कुछ हानि होगी। आज शांति बनाए रखने के लिये मौन रहना ही बेहतर रहेगा। सर-बदन दर्द रक्त चाप संबंधित परेशानी होगी।

धनु Sagittarius Horoscope Today: May 14 2023

आज का दिन भी भाग-दौड़ में बीतेगा। दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को करने के लिए व्यस्त हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी फिर भी समय से पूर्ण नही हो पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन सम्बन्धीत व्यवहार के कारण चिंतित रहेंगे समय पर कार्य पूर्ण ना होने कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय राहत वाला रहेगा। धन संबंधित समस्या किसी की सहायता से सुलझेंगी लेकिज आज आर्थिक कारणों से किसी से पुराना संबंध टूटने की संभावना है। परिवार के बीच आप ज्यादा शांत एवं सुरक्षित अनुभव करेंगे। पेट खराब होने पर अन्य व्याधियां बनेगी।

मकर Capricon Horoscope Today: May 14 2023

आपके लिये आज का दिन आशा से कम लाभदायक लेकिन फिर भी संतोषजनक रहेगा। संतोषी प्रवृति रहने के कारण व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। आज आपको आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा कार्य क्षेत्र अथवा घर मे कोई ना कोई आपके व्यवहार से असंतोष जतायेगा लेकिन आप जानकर भी अनजान बनेंगे। धार्मिक पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु ध्यान एकाग्र नही रहने के कारण आध्यात्म लाभ नही मिल पायेगा। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार कम रहने से शांति अनुभव करेंगे फिर भी अधिकारी वर्ग से आज कम ही बनेगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।

कुंभ Aquarius Horoscope Today: May 14 2023

आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज स्वभाव में थोड़ी तल्खी रहने से आपसी व्यवहारिकता में कमी आएगी। लोग आपसे अपेक्षाये लेकर आएंगे परन्तु निराश होना पड़ेगा। दैनिक कार्य के अतिरिक्त कार्य आने से कुछ समय के लिए असहजता बनेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण सामाजिक कार्यो में बेमन से भाग लेना पड़ेगा फिर भी सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधे में सुधार आयेगा लेकिन रुके कार्य आज भी पूर्ण होने में संदेह रहेगा। नौकरी पेशाओ एवं महिलाओ का आस-पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है। परिवार में किसी से बीमार होने पर चिंता होगी धन खर्च के साथ अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

मीन Pisces Horoscope Today: May 14 2023

आज का दिन भी संघर्ष से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई दुखद घटना से मन बेचैन रहेगा। दिनचार्य आज अस्त-व्यस्त ही रहेगी। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण विलम्ब होगा हानि के डर से आज कोई जोखिम लेने से बचेंगे केवल यही निर्णय आज सही रहेगा अन्य में कुछ ना कुछ उलझन ही बनेगी। अकस्मात धन क्षय के योग बन रहे है नए कार्यो में धन ना लगाए पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें अन्यथा निरस्त किये जा सकते है। पारिवारिक वातावरण में विवेक की कमी रहेगी छोटी-छोटी बात पर आपस में उलझेंगे। शारीरिक दृष्टिकोण से भी आज दिन प्रतिकूल रहेगा।

Cosultation:- mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 14 2023॥Aaj Ka Rashifal 14 May 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!