analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Horoscope Today: May 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 May 2023

Horoscope Today: May 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 May 2023

Today’s Horoscope: May 13 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 मई 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी सुबह 06:50 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – धनिष्ठा सुबह 11:35 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – ब्रह्म सुबह 09:23 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 09:18 से सुबह 10:57 तक

सूर्योदय-06:03

सूर्यास्त- 19:07

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई मित्र आज आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकता है। आप अपने घर आज पूजा पाठ आदि करा सकते हैं। जीवनसाथी से आज अपने मन की किसी बात को शेयर कर सकते हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी मे निवेश करना चाहते हैं, तो वह भी आज दिल खोलकर कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा और आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में। आप अपनी परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। माताजी से आपको अपने मन की किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर आगे बढें, तभी वह अपने काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने आज किसी को धन उधार दिया, आपको धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है । आप अपने कामों में आ रही समस्याओं के लिए किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगाऔर वह भी आज आपकी किसी बात का पूरा मान रख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ ना मिलने से निराशा होगी। यदि आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे,तो वह भी आपको समस्या दे सकती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी वह पूरी हो सकेंगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कुछ धार्मिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। आप आज यदि किसी विवाह,नामकरण,जन्मदिन आदि जैसे मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो,तो आप लोगों से बहुत ही तोलमोल कर बोलें। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार लेने आ सकता है किन आपको उसे देने से बचना होगा,नहीं तो आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपके किसी काम को पहल करने की आदत आपको परेशान करेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे चुकाना मुश्किल होगा। आप संतान से किए हुए वादे को पूरा करने पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो वह आपसे नाराज होगी। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपके व्यापार के कुछ काम रुके होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको भागदौड़ भी करनी होगी,तभी उन्हें पूरा करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को शेयर ना करें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार को सदस्यों के सामने आ सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानूनों चल रहा था,तो उसमें भी आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी,जो आपको खुशी देंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपका खर्चा आपका सिर दर्द बन सकते हैं लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी,लेकिन किसी नए काम में आप हाथ ना आजमाएं। आपको आज कोई निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो वह बाद में गलत साबित हो सकता है। परिवार में आज आप सदस्यों के लोगों की जरूरतो पर पूरा ध्यान देंगे और उसे समय से पूरा करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं । जो लोग रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे थे,उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप आज अपने काम में को कल पर ना डालें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी तो उससे आज पर्दा उठ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है,जिसके कारण जिम्मेदारियों का बोझ भी आ सकता है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। आपको राजनीति के काम में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है, इससे आपकी आगे की राह आसान हो जाएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार कर रहे लोग यदि किसी बैंक व्यक्ति,संस्था आदि से यदि उधार लेना चाहते हैं,तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आप किसी को भी आज अपने घर परिवार में चल रही बातों को उजागर ना करें,नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। माता जी से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय कमाने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी की मन में चल रही बातों को समझना होगा, तभी आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। यदि किसी नए काम की शुरुआत करें,तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

consultation:-mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 13 2023॥Aaj Ka Rashifal 13 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 12 2023॥Aaj Ka Rashifal 12 May 2023

Horoscope Today: May 12 2023॥Aaj Ka Rashifal 12 May 2023

Today’s Horoscope: May 12 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 12 मई 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी सुबह 09:06 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – श्रवण दोपहर 01:03 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शुक्ल दोपहर 12:18 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:35 तक

सूर्योदय-06:03

सूर्यास्त- 19:06

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है|

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकता है। आज आप व्यस्त रहने के कारण अपने कार्यक्षेत्र के कुछ काम पर ध्यान नहीं देंगे। इससे बाद में आपको समस्या होगी। माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप आज अपने से ज्यादा औरों के काम पर ध्यान लगाएंगे जिससे बाद में आपको समस्या होगी। आपके किसी बचपन के मित्र से आज लंबे समय बाद आपकी मुलाकात होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी उर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके कुछ बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित कामों को लेकर घर से दूर जाना पड़ सकता है। यदि आपको कोई अनुभवी व्यक्ति सलाह दे, तो आप उनकी सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा और व्यापार में आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। भाई बहनों के बीच चल रही अनबन आपके लिए समस्या बन सकती है और आपको यदि किसी विवाह संबंधित समस्याओं को लेकर बातचीत करनी थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने विरोधियों पर आप हावी रहेंगे, लेकिन कोई निर्णय लेते समय आज बहुत ही सोच विचार कर बोले। नौकरी में कार्यरत लोग दूसरी नौकरी की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हे आज कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट हो सकती है। इससे आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आज आपको वरिष्ठ सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी और आपकी तरक्की रहेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होगी। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन इनके साथ-साथ आप किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे, जहां पर अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत भाग्य के भरोसे करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी और सेवा भाव से जुड़कर भी आप अच्छा नाम कमाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कमाई बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आज यदि किसी बात को लेकर समस्या बनी हुई थी, तो वह आज दूर होगी। माता जी के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते और उनके लिए उपहार भी लेकर आ सकते हैं। किसी से आज बिना सोचे समझे कोई मदद ना मांगे और बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ दिक्कत आ रही थी, वह भी आज दूर होंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपका कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको सुध बुध अवश्य लेनी होगी। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहे। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको विवाह जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां पर आप परिजनों से बहुत ही तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। अपने निर्णय लेने की क्षमता का आपको कोई गलत फायदा नहीं उठाना है, इसलिए किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच विचार कर लें। राजनीतिक मामलों में आप किसी पर अंध विश्वास ना करें, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन आपके खर्च सिरदर्द बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लग रहा था, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों से सावधान रहें और आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपके अंदर स्थायित्व की भावना बनी रहेगी और आप घूमने के दौरान खानपान का आनंद लेंगे। आस पड़ोस में हो रहे लड़ाई झगड़े में आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 12 2023॥Aaj Ka Rashifal 12 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 11 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 May 2023

Today's Horoscope: May 11 2023

Today’s Horoscope: May 11 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 11 मई 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र में वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी सुबह 11:27 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्रउत्तराषाढ़ा दोपहर 02:37 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – शुभ दोपहर 03:17 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहु काल – दोपहर 02:15 से 03:54 तक

सूर्योदय – 06:01

सूर्यास्त – 07:11

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:34 से 05:18 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 12:58 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से नाराजगी रहेगी, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने किसी शत्रुओं की कोई बात को लेकर क्रोध आ सकता है, लेकिन आप उस पर काबू बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन आपको उसे देने से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो उसके लिए आपको माफी मांगनी होगी। आपकी कुछ पुरानी योजनाएं आज आपको अच्छा लाभ देकर जाएंगी, जिससे आपको खुशी होगी। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। परोपकार के कार्य पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई बड़ा निवेश अनुभवी व्यक्तियों के सलाह मशवरे से करना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। घर परिवार में यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। माताजी यदि आपको आज कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको वह समय रहते पूरी करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें परीक्षा में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको व्यापार में किसी बात को लेकर रणनीति बना रही होगी और भागदौड़ अधिक ना करें। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। जो विधार्थी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। धन के मामले में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन आपको अपनी जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। भाई बहनों से चल रही समस्याओं को आज नजरअंदाज ना करें। आप अपने परिवार की जरूरत तो पर पूरा ध्यान देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ विशेष कर दिखाने के उधेडबुन लगे रहेंगे। साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे, जिनसे आपको मिलने जुलने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं पर को स्वाधीनता से जांच लें। परिवार में यदि कोई मुद्दा लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज सिर उठा सकता है। आपको किसी बड़े काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको किसी बात की चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आज किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता हो सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आप पूरी समझदारी से निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के द्वारा समाप्त होगी। आपको अपने कामों की और पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसे पूरा करके ही आप दम लेंगे। धार्मिक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अच्छा नाम कमाएंगे। दान धर्म के कार्य में आप कुछ धन ऐसा लगा सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ विरोधी आप पर हावी रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यापार की शुरुआत की है, तो उसमें आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है और आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आपके सारे काम पूरे हो सकेंगे।। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपको किसी नहीं संपत्ति की प्राप्ति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ नरम गरम रखने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। भविष्य के लिए योजनाएं का लाभ भी सोच विचार करना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके सभी कार्य समय रहते पूरे होंगे और आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपके अंदर प्रेम व स्नेह बना रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको किसी जरूरी सामान की खरीदारी करते समय अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कहीं घुमने का मौका मिलेगा। आपको यदि कुछ कामों में भी कुछ बदलाव करना पड़े, तो जीवनसाथी से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जिम्मेदारी से काम करने से अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और उन्होंने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमे उन्हे जीत मिल सकती है। आपको आज किसी महिला साथी से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं। आपके शत्रु आज आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आप तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 11 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 May 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!