Bhav in Astrology
Bhav in Astrology in Hindi||जन्म कुंडली के सभी भावो का विश्लेषण #bhav #astrology

Aaj Ka Rashifal 15 April 2023
वैदिक पंचांग
दिनांक – 15 अप्रैल 2023
दिन -शनिवार
विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
शक संवत -1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – दशमी रात्रि 08:45 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – श्रवण सुबह 07:36 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
योग – साध्य सुबह 06:33 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल- सुबह 09:30 से सुबह 11:04 तक
सूर्योदय-06:21
सूर्यास्त- 18:56
दिशाशूल- पूर्व दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।
6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आप संस्कारों व रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोग आज किसी परीक्षा को दे सकते हैं। व्यवसायिक योजनाओं में धन की प्राप्ति हो सकती है और इसका लाभ भी मिल सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और सभी का सहयोग बनाए रखें। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। निजी कार्य को पूरा बल मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। आप नवीन विषयों में तेजी बनाए रखें। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने से आज खुशी होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपकी सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपकी भगवान के प्रति आस्था और गहरी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आप कुछ नए संपर्कों का पूरा लाभ उठाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आप बड़े सदस्यों से मदद ले सकते हैं। किसी सदस्य को आज नौकरी मिलने से उसे घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपकी संतान से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए धन संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी नई संपत्ति को खरीदने के प्रयास आज तेज होंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। खानपान में आप अत्यधिक पहले अपने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मन से आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से आज किसी छोटी बात पर नोक झोंक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज किसी नई योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए उसमें भी ना बरतें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिए गए अधिकारों का गलत फायदा ना उठाएं । आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आजा प्रसन्न रहेंगे। किसी लेनदेन से संबंधित मामला आपका सुलझता दिख रहा है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का काफी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, लेकिन आपकी कोई जानकारी आज परिवार का कोई सदस्य लीक कर सकता है। आप व्यवसाय में अच्छा धन लाभ होने के कारण जिद व इंकार ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई समस्या आ सकती है। घर में सुख सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। आप किसी परिजन की सलाह पर पूरा ध्यान दें। किसी नए काम की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। भाईचारे की भावना को बल मिलेगा। आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यों में आप पूरी सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रसन्नता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि दिखेगी। आप किसी भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिससे सकारात्मकता बनी रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने व्यवहार से आज अपने चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी समझौते पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करने होंगे। आपका कोई पुराना काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है ,तो आज वह उस परीक्षा को देने जा सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाएं रखें। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आप किसी बड़े निवेश की तैयारी के लिए आज कोई योजना बना सकते हैं। दूर विदेश में रह रहे किसी परिजन से यदि संबंधों में कोई दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी|
Jai Sri Ram
For consultation contact Analyst Astro-The Karma Aligner
Horoscope Today: April 15, 2023॥Aaj Ka Rashifal 15 April 2023 Read More »
Aaj Ka Rashifal 14 April 2023
वैदिक पंचांग
दिनांक – 14 अप्रैल 2023
दिन -शुक्रवार
विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
शक संवत -1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी रात्रि 11:13 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – उत्तराषाढा सुबह 09:14 तक तत्पश्चात श्रवण
योग – सिद्ध सुबह 09:37 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल- सुबह 11:05 से दोपहर 12:39 तक
सूर्योदय-06:22
सूर्यास्त- 18:56
दिशाशूल- पश्चिम दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है।
5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और भाई बंधुओं से आपका सहयोग बना रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों में ढील न बरतें। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बात बुरी लग सकती है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी ना बरतें। लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए हैं, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी संपत्ति से संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको शीघ्रता में कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रियजनों से आपकी करीबियां बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है, लेकिन वह उनसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने आज कोई आवश्यक बात किसी बाहरी व्यक्ति से साझा की, तो वे उसे लीक कर सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर उधर ना लगाएं और ऑनलाइन काम कर रहे लोग आज सावधानी बरते, नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी काम को आप अति उत्साहित होकर करेंगे। संतान किसी गलती को लेकर आप थोड़ा तनावमय रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान के विवाह को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे और आपकी भाई बहनों से चल रही अनबन तेजी पकड़ सकती है, लेकिन आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी या आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने काम में ढील नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए वाहन की खरीदारी करने का सपना पूरा हो सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। नवीन कार्य पर पूरा जोर देंगे। आप अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे और आपके कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आप नुकसान में आ सकते हैं। आपकी आय में तो वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बेतहाशा बढ़ेंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से खुशी होगी और सगे संबंधियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आप किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सृजनात्मक कार्य से आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर भी ले जाने की योजना बना सकते हैं। निजी जीवन में मंगल काम होते रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। सभी को साथ लेकर चलने में आप कामयाब रहेंगे, क्योंकि परिवार के सदस्यों मे चल रहे आपसी मतभेदों के कारण समस्या हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें और वाणिज्यिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। पारंपरिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप यदि संतान को कोई बात समझाएंगे, तो वह आपकी बात अवश्य मानेगी। आपके खर्चे बढ़ने से आपको थोड़ी समस्या होगी और आपके घर किसी अतिथि का हो सकता हैं। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कानूनी मामलों में आपकी कोई मदद कर सकता है, जिससे आपका वह मसला समय रहते सुलझ जाएगा। यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या हो रही है, तो आप अपने भाइयों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलती दिख रही है। कारोबार कर रहे लोग कुछ अन्य लोगों से सावधानी बरतें।
Jai Sri Ram
For consultation and remedies contact us Analyst Astro-The Karma Aligner
Horoscope Today: April 14, 2023॥Aaj Ka Rashifal 14 April 2023 Read More »