analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Horoscope Today: May 01, 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 May 2023

Horoscope Today: May 01, 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 May 2023

Today Horoscope: May 01, 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 May 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 01 मई 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी शाम 05:51 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – ध्रुव सुबह 11:45 तक तत्पश्चात व्याघात

राहु काल – सुबह 07:44 से 09:22 तक

सूर्योदय – 06:07

सूर्यास्त – 07:07

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:39 से 05:23 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 12:59 तक

व्रत पर्व विवरण – मोहिनी एकादशी

आज का राशिफल

मेष आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आज आपके आधे काम आसान बनाएगी। व्यवसायी वर्ग आज निसंकोच होकर निवेश का जोखिम ले सकते है लाभ ही होगा। नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से ज्यादा बेहतर काम करेंगे अपना काम भी आसानी से निकाल सकेंगे। आज परिवार के लोग भी आपकी प्रसंशा करेंगे संताने आज्ञा का पालन करेंगी। परिवार के बुजुर्ग किसी बात पर नाराज होंगे लेकिन बाद में अपनी गलती भी मान लेंगे। महिलाये दाम्पत्य को खुशहाल बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगी लेकिन थोड़ी मनमानी भी करेंगी।

वृष आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज भी दिन के आरंभ में आपको प्रतिकूल वातावरण का सामना करना पड़ेगा। घर मे व्यर्थ की बातों पर बहस हो सकती है जिससे परिजनों के प्रति मन खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर भी आरम्भ में मंदी रहने से निराश रहेंगे। सेहत भी खराब रहने से कार्य मे उत्साह नही रहेगा। मध्यान से स्थिति में सुधार आने लगेगा आपका विरोध करने वाले सांत्वना दिखाएंगे। व्यवसाय में मेहनत का फल मिलने लगेगा। फिर भी आज दिन भर किसी के साथ बहस में ना उतरे हानि ही होगी। संध्या का समय व्यवसायियों को खुशखबरी देगा।

मिथुन आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज दिन का आरंभिक भाग धन लाभ कराएगा व्यापार में कही से आकस्मिक धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिजन भी लाभ दिलाने में सहयोगी बनेंगे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान से पहले कर लें इसके बाद स्थिति प्रतिकूल हो जाएगी। आप जो चाहेंगे उसका उल्टा ही होगा परिजनों खास कर स्त्री अथवा भाई-बंधुओ से किसी वजह से कलह होने की संभावना है। व्यवसाय में भी आपकी मेहनत का लाभ कोई अन्य ही ले जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर उटपटांग बयानबाजी से बचना होगा मान भंग के प्रसंग बनेंगे। घर मे महिलाये उग्र माहौल बना सकती है।

कर्क आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन के पहले भाग में मन इच्छित कार्य होने से संतोष रहेगा। धन भी मिलने की संभावना बनेगी। दूर रहने वाले स्नेहीजन से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में भी सुख शांति रहेगी। परन्तु मध्यान के बाद का समय विपरीत फल देने लगेगा लाभ की जगह आकस्मिक हानि के योग बनेंगे बनते कामो में विघ्न आने से कार्यो में जोखिम लेने से डरेंगे धन की आमद भी अल्प रह जायेगी। परिवार में किसी के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है यात्रा अथवा बिजली के उपकरणों में अत्यंत सावधानी बरतें। आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे।

सिंह आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज के दिन आपमे दिखावे की मनोवृत्ति रहेगी। दिनचार्य में भी आडम्बर अधिक रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही लोक लाज के कारण ही करेंगे। धार्मिक कार्यो में भी सम्मिलित होंगे परन्तु मन कही और ही भटकेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा मंदिर में पूजा पाठ के अवसर मिलेंगे। सेहत में सुधार रहेगा लेकिन कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण हाथ आये लाभ के अवसर गंवा देंगे। फिर भी आज खर्च निकालने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। परिवार की महिलाओं से सहायता मिलेगी साथ ही ताने भी सुनने पड़ेंगे। घर मे आवश्यकता पड़ने पर ही बोले शान्ति बनी रहेगी।

कन्या आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज दिन के आरंभिक भाग में उदासीनता छाई रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नही रहेगा परिजन भी दैनिक कार्यो के लिए एक दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पसरेगी। दोपहर के बाद स्थिति सुधरने लगेगी कार्य व्यवसाय में लाभ के सौदे मिलने से धन संबंधित उलझनों का समाधान होने से अन्य रुके कार्य भी गति पकड़ेंगे। नये कार्य का आरंभ भी कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा। जोखिम वाले कार्य भी जल्द ही लाभ देने वाले रहेंगे। परिवार का वातावरण भी मुराद पूरी होने से प्रसन्न बनेगा।

तुला आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज दिन के आरंभ में आप अपनी व्यवहार कुशलता एवं सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रयोग कर लाभ पाएंगे। व्यवसाय में आरम्भ में सुव्यवस्था रहेगी लाभ के अवसर मिलेंगे। रुके कार्यो में भी गति आएगी परन्तु दोपहर के बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी जहां लाभ की संभावना थी वहां भी हानि होगी। आज किसी कारणवश महत्त्वपूर्ण कार्य को बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा। हाथ आये अनुबंद निरस्त हो सकते है। महिलाये भी घरेलू कार्य मे नुकसान होने से दुखी होंगी। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज ज्यादा सतर्क होकर काम करें मामूली गलती विपत्ति ला सकती है। घर मे संध्या से उथलपुथल रहेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज का दिन भी आपके लिए आनंद दायक रहेगा। कुछ छोटी मोटी बातो को छोड़ व्यवसाय एवं घरेलू कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे। शारीरिक रूप से भी आज स्फूर्ति रहेगी। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमे लाभ-हानि का विचार पहले ही कर लेंगे जिससे लाभ की उम्मीदें ज्यादा रहेंगी। व्यवसाय में जोखिम लेने से डरें नही आज आपके लिए निर्णय लाभ ही देंगें भले विलम्ब से ही क्यों ना हो। घरेलू वातावरण भी मंगलमय रहेगा परिवार के किसी अविवाहित के रिश्ते की बात चलेगी। रिश्तेदारों की आवभगत करनी पड़ेगी। महिला वर्ग का विशेष सहयोग रहने से गृहस्थी में तालमेल बना रहेगा।

धनु आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी बनेगी भले ही अंदर से कुछ और ही रहे। उच्चाधिकारियों अथवा उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे इनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको शीघ्र ही मिलने वाला है। मध्यान के बाद भाग्योदय की स्थिति रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे सफलता थोड़े विलम्ब से ही सही अवश्य मिलेगी। सहकर्मी आपकी बातों को विश्वास से मानेंगे जिससे कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परिवार की महिलाये भी आज काम पड़ने पर सहयोग करेंगी। स्त्री पक्ष से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च भी आज बेहद रहेंगे।

मकर आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी शुभाशुभ समाचार मिलने से दुविधा में रहेंगे। व्यवसाय अथवा महत्त्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय आज किसी की सलाह से ही लें स्वयं लिए निर्णय गलत होने की संभावना ज्यादा है। मध्यान बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी गंभीर कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे। आज आप आस आस के लोगो को हल्के में लेंगे इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यक्तिगत संबंधों के साथ ही आय पर भी पड़ेगा। धन लाभ संध्या के आस-पास कामचलाऊ हों जायेगा। परिजन आपकी बातों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे।

कुंभ आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

आज का दिन भी आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज आप प्रत्येक कार्य को ज्यादा चौकन्ने होकर करेंगे फिर भी अगर आप किसी कार्य मे असफल होते है तो इसका कारण किसी अन्य व्यक्ति की कमी ही रहेगी। कार्य के साथ ही आज मनोरंजन भी करते रहने से स्वय के साथ ही सहकर्मियों को भी प्रसन्न रखेंगे पर्यटन की योजना अंत समय पर निरस्त हो सकती है जिससे कुछ समय के लिए मन खिन्न रहेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा बुजुर्गो का सहयोग एव आशीर्वाद गृहशांति में उपयोगी बनेगा।

मीन आज का राशिफल,Horoscope Today: May 01, 2023

दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओ के अनुरूप ही रहेगा रुपये पैसे के प्रति विशेष गंभीर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा नए अनुबंद मिलने की संभावना भी है लेकिन इसमें व्यवधान भी आएंगे। मध्यान बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने पड़ने से विलम्ब होगा। ज्यादा कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य भी करेंगे जिससे हाथ आया धन भी नष्ट हो सकता है प्रलोभनों से बचें आज संध्या तक आपको पर्याप्त धन मिल जाएगा। व्यावसायिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा महिलाओ की सलाह महत्त्वपूर्ण कार्यो में असरदार रहेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 01, 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 May 2023 Read More »

Horoscope Today: April 30, 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 April 2023

Horoscope Today: April 30, 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 April 2023

Today Horoscope April 30, 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 April 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 30 अप्रैल 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी रात्रि 20:28 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्रमघा शाम 15:30 तक पूर्वाफाल्गुनी

योग – वृद्धि सुबह 11:17 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – शाम 17::26 से शाम 19:03 तक

सूर्योदय-06:10

सूर्यास्त- 19:01

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहने वाला है। यदि परिवार में सदस्यों से किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है और आप आज अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति आज रुचि बनी रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी चल रही समस्या को लेकर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा, नहीं तो बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत कर आ सकता है, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। नई नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों पर ध्यान ना देकर अपना कोई बड़ा नुकसान करा सकते हैं और विरोधी भी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसके लिए आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल जाएगा। पिताजी से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। आप किसी को बिना मांगे कोई सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपने पहले किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया था, तो इससे आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपको कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में लटक रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी पर विचार विमर्श कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। धन के मामले में दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में आपको धन लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आपको उसे स्वीकारना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। अपने किसी परिजन पर आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उसे तोड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको घर व बाहर एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा, लेकिन आपको अपने बिजनेस को संभालने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपने कामों व पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें सफलता मिल सकेगी

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बहुत ही सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी और दोगुनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने व्यापार की ओर ध्यान अवश्य दें। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण उन्हें जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए संपत्ति में इजाफा लेकर आने वाला है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नई-नई समस्याएं लेकर आने वाला है। अपने किसी परिवार के सदस्य पर किए गए भरोसे के टूटने के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम पूरे न होने से आपको चिंता बनी रहेगी, लेकिन घर परिवार में सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। माताजी को यदि कोई रोग पहले से सता रहा था, तो उनके कष्टों में कमी हो सकती है। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: April 30, 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 April 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!