Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."
Today Horoscope April 29, 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 April 2023
वैदिक पंचांग
दिनांक – 29 अप्रैल 2023
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
शक संवत -1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – नवमी शाम 06:22 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – अश्लेशा दोपहर 12:47 तक मघा
योग – गण्ड सुबह 10:32 तक तत्पश्चात वृद्धि
राहुकाल – सुबह 09:23 से सुबह 11:00 तक
सूर्योदय-06:10
सूर्यास्त- 19:01
दिशाशूल- पूर्व दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य घर आए परिजन की आवभगत करेंगे। आपकी अपने भाइयों से बेवजह किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के कारण अच्छी पहचान बनाएंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने में आप पूरा दिन लगाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। किसी ने संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता करना होगा। अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपको समस्या होगी। आप संतान की हर मांग पूरा करेंगे। आय में कम वृद्धि होने और खर्चे बढ़ने के कारण आपका सिर दर्द बना रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है । आपको किसी बड़ी डील पर बहुत ही सोच विचार कर हस्ताक्षर करने होंगे। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई सलाह मशवरा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, तभी आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। यदि जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय संबंधी कार्यों को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें ना करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो वह आपके आपसे रिश्तों को खराब करा सकता है। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आप अपने आंख व कान खुले रखें, नहीं तो विरोधी कोई धोखा दे सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपके कुछ काम समय पर पूरे ना होने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको परिवार में आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलकर पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती देगी। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में यदि मंदी के कारण परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर रुख अपनाना होगा, तभी वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो।आज आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आपको कोई पुराना संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिखा रहा है। कोई काम आप अपने मन से करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। राजनीति के काम में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतनी है, नहीं तो उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है और परिवार में यदि किसी व्यक्ति के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल सकती हैं। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो बेहतर रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। भाई बहनों से कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर समाप्त करेंगे। संतान को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपने जिससे उधर लिया है वो आपसे वापस मांग सकता है। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगे। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने घर के लिए कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ कुछ समय बैठकर अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आप दोनों के बीच भी यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
🙏जय श्री राम 🙏
आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology
Basics of Astrology
Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta
Website:- www.analystastro.com
Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro
YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst
Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro
Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.
Today’s Horoscope: April 28, 2023॥Aaj Ka Rashifal 28 April 2023
आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक – 28 अप्रैल 2023
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2080
शक संवत् – 1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी शाम 04:01 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – पुष्य सुबह 09:53 तक तत्पश्चात अश्लेषा
योग – शूल सुबह 09:39 तक तत्पश्चात गंड
राहु काल – सुबह 11:00 से 12:37 तक
सूर्योदय – 06:09
सूर्यास्त – 07:06
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:41 से 05:25 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 12:59 तक
आज का राशिफल
मेष Horoscope Today: April 28, 2023
आज के दिन आपका स्वभाव बात-बात पर गरम होगा। किसी से किया वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित होना पड़ेगा। जल्दबाजी में कार्य करेंगे त्रुटि होने पर बाद में अफसोस होगा। आज धन संबंधित व्यवहार अधिक आवश्यकता पडने पर ही लिख कर ही करें भूल होने की संभावना हैं। धन लाभ को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे मध्यान बाद आवश्यकता अनुसार होने से राहत मिलेगी। घर का वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार से अशान्त रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की बात ना मानने पर कुछ ना कुछ हानि होगी। आज शांति बनाए रखने के लिये मौन रहना ही बेहतर रहेगा। सर-बदन दर्द रक्त चाप संबंधित परेशानी होगी।
वृष Horoscope Today: April 28, 2023
आज के दिन आप अपनी बात मनवाने के लिये सामने वाले पर नाजायज दबाव बनाएंगे जिससे आपसी संबंध खराब होने का भय रहेगा फिर भी देर अबेर अपना काम बना ही लेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के ऊपर आवश्यकता से अधिक विश्वासः करेंगे जिसका परिणाम आज निराश ही करेगा। व्यवसायी वर्ग धन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे उधारी के कारण कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यो में भी समय निकाल सम्मिलित होंगे लेकिन आज मन अन्यत्र ही भटकेगा। बाहर घूमने की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी। सुख सुविधा मिलने पर भी मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे।
मिथुन Horoscope Today: April 28, 2023
आपके लिये आज का दिन आशा से कम लाभदायक लेकिन फिर भी संतोषजनक रहेगा। संतोषी प्रवृति रहने के कारण व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। आज आपको आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा कार्य क्षेत्र अथवा घर मे कोई ना कोई आपके व्यवहार से असंतोष जतायेगा लेकिन आप जानकर भी अनजान बनेंगे। धार्मिक पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु ध्यान एकाग्र नही रहने के कारण आध्यात्म लाभ नही मिल पायेगा। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार कम रहने से शांति अनुभव करेंगे फिर भी अधिकारी वर्ग से आज कम ही बनेगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।
कर्क Horoscope Today: April 28, 2023
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज स्वभाव में थोड़ी तल्खी रहने से आपसी व्यवहारिकता में कमी आएगी। लोग आपसे अपेक्षाये लेकर आएंगे परन्तु निराश होना पड़ेगा। दैनिक कार्य के अतिरिक्त कार्य आने से कुछ समय के लिए असहजता बनेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण सामाजिक कार्यो में बेमन से भाग लेना पड़ेगा फिर भी सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधे में सुधार आयेगा लेकिन रुके कार्य आज भी पूर्ण होने में संदेह रहेगा। नौकरी पेशाओ एवं महिलाओ का आस-पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है। परिवार में किसी से बीमार होने पर चिंता होगी धन खर्च के साथ अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।
सिंह Horoscope Today: April 28, 2023
आज का दिन भी संघर्ष से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई दुखद घटना से मन बेचैन रहेगा। दिनचार्य आज अस्त-व्यस्त ही रहेगी। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण विलम्ब होगा हानि के डर से आज कोई जोखिम लेने से बचेंगे केवल यही निर्णय आज सही रहेगा अन्य में कुछ ना कुछ उलझन ही बनेगी। अकस्मात धन क्षय के योग बन रहे है नए कार्यो में धन ना लगाए पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें अन्यथा निरस्त किये जा सकते है। पारिवारिक वातावरण में विवेक की कमी रहेगी छोटी-छोटी बात पर आपस में उलझेंगे। शारीरिक दृष्टिकोण से भी आज दिन प्रतिकूल रहेगा।
कन्या Horoscope Today: April 28, 2023
आज आप अपने अभिमानी स्वभाव के कारण घर मे बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेंगे इसके विपरीत कार्य अथवा सामाजिक क्षेत्र पर ऐश्वर्य वृद्धि होगी। घर से ज्यादा बाहर का वातावरण भायेगा। कार्य व्यवसाय में सोची योजनाए धीमी गति से चलेंगी आज जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां की जगह अन्य साधनों से अक्समात होगा। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कामयाब नही हो पाएंगे फिर भी मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। अधिकारी वर्ग से नोकझोंक होगी जिससे कागजी कार्य अधूरे रह सकते है। स्वास्थ्य मध्यान बाद नरम रहेगा भागदौड़ के कारण थकान बनेगी।
तुला Horoscope Today: April 28, 2023
आज का दिन भी भाग-दौड़ में बीतेगा। दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को करने के लिए व्यस्त हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी फिर भी समय से पूर्ण नही हो पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन सम्बन्धीत व्यवहार के कारण चिंतित रहेंगे समय पर कार्य पूर्ण ना होने कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय राहत वाला रहेगा। धन संबंधित समस्या किसी की सहायता से सुलझेंगी लेकिज आज आर्थिक कारणों से किसी से पुराना संबंध टूटने की संभावना है। परिवार के बीच आप ज्यादा शांत एवं सुरक्षित अनुभव करेंगे। पेट खराब होने पर अन्य व्याधियां बनेगी।
वृश्चिक Horoscope Today: April 28, 2023
आज आप धार्मिक कार्यो के लिये अपने नियत कार्यक्रम को रद्द करेंगे जिससे बाद में अधिकांश कार्य अस्त-व्यस्त होंगे। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी लेकिन परोपकार के कार्य स्वार्थ पूर्ति के लिये ही करेंगे। दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य संबंधित शिकायत रहेगी मध्यान तक धीरे धीरे सुधार आने लगेगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज आश्वासनों से ही काम चलाना पड़ेगा। नए अनुबंध हाथ लगेंगे लेकिन आज इनपर कार्य आरम्भ नही कर पाएंगे। गृहस्थ में आज शांति स्थापित होगी फिर भी बुजुर्गो को संतुष्ट रखना नामुमकिन होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।
धनु Horoscope Today: April 28, 2023
आज का दिन भी प्रतिकूल रहेगा। शारीरिक रूप से असमर्थ रहने के कारण आवश्यक कार्यो में विलंब होगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन मे नकारत्मक भाव आएंगे किसी की हित मे कही बाते भी उल्टी लगेंगी। कार्य व्यवसाय में आज किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वो भी समय पर नही मिलेगा। धन की आमद अनिश्चित रहेगी खर्च निकालने के लिये भी जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। उधार के व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास लगा रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करेंगे। घर के बुजुर्ग वर्ग दुखी होंगे।
मकर Horoscope Today: April 28, 2023
आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ी तेजी रहने के कारण किसी के मार्गदर्शन को भी अहम से जोड़ेंगे आज आप किसी अन्य के आधीन होकर काम करना पसंद नही करेंगे। मनमौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिए परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आपके लिये शांति दायक रहेगा। जिस कार्य को करेंगे उसमे ही विलम्ब होगा फिर भी अपनी सूझ बूझ से लाभ बना ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से लाभ कमाएंगे। नौकरी वाले लोग भी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार का वातावरण आपसी समझ की कमी के कारण कुछ समय के लिये गरम होगा। पित्त, कफ से परेशानी होगी।
कुंभ Horoscope Today: April 28, 2023
आज के दिन आप लापरवाहि ज्यादा करेंगे। छोटी-छोटी गलती भी आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है इसका विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य को दिमाग की जगह दिल से करने के कारण सफलता में संशय रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभ से ही खड़ी होंगी जो कि संध्या तक यथावत बनी रहेगी संध्या के आस-पास कही से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में ना पढ़ें अन्यथा छोटे लाभ से भी वंचित रहना पडेगा। मित्र रिश्तेदारों के आगे भी धन संबंधित कार्यो को लेकर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। उधार किसी से भी ना करे चुकाने में परेशानी आएगी। सेहत में छोटी मोटी व्याधी लगी रहेगी।
मीन Horoscope Today: April 28, 2023
आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा। लापरवाहि में लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है सतर्क रहें। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की अपेक्षा तेजी रहेगी धन कमाने के मौके मिलते रहेंगे आवश्यकता अनुसार लाभ आसानी से हो जाएगा लेकिन लालच में ज्यादा कमाने की वृत्ति कुछ ना कुछ कमी ही करेगी। संतोषी वृति अपनाकर ही आज प्रत्येक कार्य निर्विघ्न सम्पन्न किया जा सकता है इसका विशेष ध्यान रखें। हर में मांगलिक कार्यक्रम होने से वातावरण शांत रहेगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी कुछ अधिक रहेगा इसके कारण परिवार में गलतफहमी पनपने से खींच तान हो सकती है। सेहत बनी रहेगी।
जय श्री राम 🙏
आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology
Basics of Astrology
Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta
Website:- www.analystastro.com
Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro
YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst
Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro
Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.