analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 24 अप्रैल 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी सुबह 08:24 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्रमृगशिरा रात्रि 02:07 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – शोभन सुबह 07:49 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहु काल – सुबह 07:49 से 09:25 तक

सूर्योदय – 06:12

सूर्यास्त – 07:04

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:43 से 05:28 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 01:00 तक

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहने से आज के दिन आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे पारिवारिक वातावरण भी मनोकामना पूर्ति होने पर उल्लासित रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज समय से कार्य पूर्ण नही कर सकेंगे जिस कारण अपमानित होना पड़ेगा। धन को लेकर आज किसी ना किसी से अवश्य कहासुनी होगी फिर भी धैर्य का परिचय दें अन्यथा भविष्य में हानि हो सकती है। महिलाये आज खर्च करने में आगे रहेंगी परन्तु गलत जगह निवेश की संभावना अधिक है देख भाल कर ही कोई वस्तु खरीदे। विद्यार्थ वर्ग को मेहनत करने पर भी आशाजनक परिणाम नही मिल सकेगा। परिवार के बुजुर्ग पुरानी बीमारी से आज अधिक परेशान रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आज आप जिस भी कार्य को करने का प्रयत्न करेंगे उसमे आरम्भ में व्यवधान आएंगे लेकिन अंत मे परिणाम संतोषजनक रहेंगे। धन संबंधित व्यवहार आज जरूरत से ज्यादा ही रहेंगे उधार का लेनदेन लगा रहेगा फिर भी आर्थिक पक्ष आज मजबूत ही रहेगा। व्यवसायी लोग प्रलोभन में पड़कर निवेश करेंगे यह भी लाभदायक ही रहने वाला है। शेयर सट्टे के कार्य से मध्यम लाभ होगा। बेरोजगार लोग प्रयास करने पर अवश्य किसी अच्छी जगह नियुक्त किये जा सकते है। पारिवारिक वातावरण महिलाओ के सौम्य व्यवहार से खुशहाल बनेगा किसी सदस्य की जिद पूरी करने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आपका आज का दिन राहत भरा रहेगा आर्थिक रूप से दिन ज्यादा महत्त्वपूर्ण नही रहेगा लेकिन सामाजिक रूप से आज कुछ ना कुछ शुभ होने वाला है आपके व्यक्तित्त्व में निखार आएगा लोग आपसे नजदीकी बढ़ाएंगे। आज आपके संपर्क में आने वाले उदास लोग भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे। संबंधों के प्रति भी आप ज्यादा ईमानदार रहेंगे। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के प्रिय बनेंगे। मध्यान के बाद मन मे कोई गुप्त युक्ति चलती रहेगी जिसका निराकरण होने में अभी वक्त लग सकता है। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा फिर भी आज आप शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा मानसिक परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। गृहस्थ में मामूली नोंकझोंक चली रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आज के दिन प्रतिकूल परिस्थितयां दिन भर पीछा नही छोड़ेंगी आज आप जिस के भी संपर्क में रहेंगे उसे कुछ ना कुछ दुखद सौगात अवश्य देंगे। विरोधी आज आपकी मनोदशा देखकर प्रसन्न रहंगे। नौकरी अथवा व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य लंबे समय के लिए अधूरे रहेंगे। स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहने से प्रियजन दूरी बनाएंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे संभव हो तो आगे के लिए टालें। आज घरेलू दैनिक कार्यो में भी कलह के कारण विलंब होगा। महिलाये भावुकता में आकर कुछ गलत निर्णय ले सकती है जिसका बाद में पछतावा भी होगा। धैर्य से दिन व्यतीत करें। वाणी व्यवहार का सही इस्तेमाल करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आज का दिन धन के साथ सम्मान में भी वृद्धि कराएगा लेकिन अनर्गल प्रवृतियों में मान हानि के जिम्मेदार भी आप स्वयं ही रहेंगे। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें अन्यथा लाभ वाली जगह हानि होगी। सेहत में अचानक बदलाव आएगा फिर भी इससे दिनचार्य प्रभावित नही होगी समय से कार्य पूर्ण कर लेंगे बुद्धि पर निर्धारित कार्यो में सफलता शीघ्र मिल जाएगी तंत्र मंत्र अथवा ज्योतिष से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा। लेकिन आज व्यवसायी वर्ग निवेश देखभाल कर ही करें निकट भविष्य में धोखा होने के आसार है। पारिवारिक स्थिति बुजुर्गो की सहायता से सामान्य बनी

रहेगी। घर के बड़े लोग किसी विकट समस्या से सहज ही निकाल लेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा अच्छा बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहने पर भी मानसिक रूप से शांत रहेंगे। कुछ लोग आज आपको जबरदस्ती किसी वर्जित कर्म में धकेलने का प्रयास करेंगे इससे बच कर रहें। मध्यान के बाद आर्थिक लाभ होने की संभावना बनेगी जिसे पूरा होते होते संध्या हो जाएगी लेकिन आज व्यवहार के बल पर नए लाभ के संबंध विकसित होंगे भविष्य में ये उन्नति में सहायक रहेंगे।आज खर्चीली वृति आर्थिक रूप से पनपने नही देगी। महिलाये आज हर कार्य में दिखावा ज्यादा करेंगी। संतान सुख मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आज के दिन आप दिन भर दुविधा में रहेंगे पल पल पर प्रतिकूलताएँ मिलने से मानसिक संतुलन बिगड़ेगा। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटनाये घटित होंगी लापरवाही बिलकुल ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है। व्यवसायी एवं नौकरी वाले जातक कार्य से ऊबन अनुभव करेंगे। किसी भी कार्यो को जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें क्षति होगी। प्रेम संबंध में भावनात्मकता आज ज्यादा देर नही टिकेगी। लोग केवल स्वार्थी सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन नुकसान वाला रहेगा निवेश अथवा नए कार्य का आरंभ ना ही करे। गृहस्थ में उठा पटक वाला माहौल रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है खान-पान का विशेष ध्यान रखें ठंडे तरल प्रदार्थो के सेवन से परहेज करें गले अथवा छाती संबंधित शिकायत रहेगी शारीरिक रूप से कार्य करने में असमर्थ रहेंगे मानसिक चंचलता भी आज हद से ज्यादा रहेगी। जिन कार्यो को करेंगे उनसे बीच मे ही पीछे हट जाएंगे फिर भी आर्थिक लाभ किसी की सहायता से हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर आज किसी से भी व्यर्थ की बहस ना करें नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से ज्यादा सावधानी बरतें। महिलाओ का मन पल पल में बदलने से अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे। विद्यार्थ पढ़ाई से मन चुरायेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा । उच्च प्रतिष्ठित सामाजिक लोगो से मिलना जुलना होगा हो सकता है आपका व्यवहार किसी को पसंद ना आये इसलिए व्यावहारिक रूप से आज सतर्कता बरतनी अत्यंत आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से वंचित रह जाएंगे। घर एवं बाहर का वातावरण सहयोगी मिलने से दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी लेकिन महिलाये आज अपनी आदतों को लेकर स्वयं परेशानी में फंसेंगी। व्यवसायी वर्ग को आकस्मिक लाभ के सौदे हाथ लगेंगे अन्य लोगो को भी आज सोच से कही अधिक लाभ मिल सकता है इसके लिए धैर्य एवं परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक आनंददायक रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आपका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। दिन का आरंभ ईश्वरीय आराधना से होगा जिसके फलस्वरूप दिन भर प्रतिकूल परिस्थितयो से लड़ने की शक्ति मिलेगी आध्यात्म के साथ साथ आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी दिन का अधिकांश समय मंगल कार्यो में व्यतीत होगा। आज आपके पास से कोई खाली हाथ नही जाएगा। सांसारिक जगत में मान बढ़ेगा। फिर भी ध्यान दें लोभी प्रवृति आने वाले लाभ में कमी कर सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन लाभ कम होने से जमा पूंजी खर्च करनी पड़ेगी फिर भी सन्तोष रहेगा। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें हानि होगी। पारिवारिक वातावरण परिस्थिति अनुसार ढल जाएगा। लेकिन आज संबंधों में आत्मीयता की कमी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आपके लिए आज का दिन सुख सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप अपने विवेक एवं चातुर्य से सर्वत्र प्रशंशा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगो के लिये भी मार्गदर्शक बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों की परवाह नही करेंगे फिर भी कुछ समय के लिए अपने लक्ष्य से भटक सकते है। मनमौजी प्रवृति आपको आन्तरिक रूप से शांत रखेगी लेकिन अन्य लोगो को इससे परेशानी हो सकती है। आज आपकी बातों को लोग आंख बंद कर मान लेंगे परन्तु ध्यान रहे आज मौज-शौक की प्रवृति रहने से अनैतिक कार्यो के लिए किसी को विवश ना करें अन्यथा मान हानि हो सकती है। महिलाओ को भी बात अभिमानी व्यवहार के चलते सम्मान हानि का सामना करना पड़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023

आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियां लाएगा। व्यवसायी अथवा नौकरी वाले लोग केवल बौद्धिक बल से कार्य निकाल सकेंगे परन्तु आज किसी भी कार्य से आशानुकूल लाभ नही हो सकेगा। लापरवाही भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिसका खामियाजा आपके साथ अन्य लोगो को भी भुगतना पड़ेगा। सरकारी कार्य मे सफलता निकट आते आते हाथ से निकल सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए परिश्रम के साथ ही वाणी में मधुरता रखनी पड़ेगी फिर भी अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अचानक स्वार्थ सिद्धि की भावना व्यक्तिगत संबंध में खटास लाएगी फिर भी व्यवहार के लिए नापसंद कार्य भी करने पड़ेंगे।

mail@analystastro.com

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: April 24, 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 April 2023 Read More »

Horoscope Today: April 23, 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 April 2023

Horoscope Today: April 23, 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 April 2023

Today Horoscope : April 23, 2023॥ Rashifal 23 April 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 23 अप्रैल 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया सुबह 07:47 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 12:27 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – सौभाग्य सुबह 08:22 तक तत्पश्चात शोभन

राहु काल – शाम 05:27 से 07:03 तक

सूर्योदय – 06:13

सूर्यास्त – 07:03

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:44 से 05:28 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 01:00 तक

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए आशाजनक रहेगा। बेरोजगार लोग आज थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करें निश्चित सफलता मिलेगी। व्यवसायी अथवा नौकरी पेशा जातक कार्य भार को देखकर घबरा सकते है लेकिन एक बार आरंभ करने पर जटिल कार्य भी आसान नजर आएगा समय पर सहयोग भी मिल जाएगा। आर्थिक विषयो को आज गंभीरता से लेंगे धन लाभ बीच बीच मे आवश्यकता अनुसार होता रहेगा लेकिन फिर भी धन को लेकर परिवार में असंतोष रहेगा। महिलाओ का दिमाग आज धन खर्च करने पर भी अस्थिर रहेगा किसी का दिया प्रलोभन दिमाग मे घूमता रहेगा। आज आपको जितना भी मिले कम ही लगेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर थोड़े लापरवाह भी रहेंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से कार्य निश्चित समय पर पूर्ण कर लेंगे। पारिवारिक एवं व्यावसायिक विषयो में समाज के वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन निकट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र पर किसी से गरमा गर्मी होने पर मानसिक संतुलन खो सकते है विवेक से काम लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि रहेगी फिर भी उपयुक्त समय नही दे सकेंगे दैनिक पूजा पाठ में खानापूर्ति मात्र रहेगी। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्त्री एवं संतान को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भी दिन के अंतिम भाग को छोड़ शेष विपरीत फलदायी रहेगा। दिन भर भागदौड़ करने के बाद भी कुछ भी आपकी आशा के अनुरूप नही होगा। धन संबंधित कार्य भी अंत समय मे आकर उलझ जाएंगे फिर भी उधारी के व्यवहार यथासम्भव ना करे अन्यथा नई मुसीबत सर पड़ेगी। किसी से काम निकालने में भी अभिमान आड़े आएगा। समाज के वर्जित कार्यो की ओर मन भटकेगा यह भविष्य में मान हानि कराएगा। गृहस्थ में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मतभेद रहेगा। विद्यार्थी मन मर्जी करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। धैर्य से सही समय की प्रतीक्षा करें रात्रि में शुभ समाचार मिल सकते है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप के मन मे कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी। थोड़ी सी सफलता पाकर सामर्थ से अधिक सोचेंगे अतिआत्मविश्वास भविष्य के लिए हानि कारक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन भी संतोषजनक रहेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ी मेहनत के बाद आशाजनक लाभ कमा लेंगे। खर्च भी आय के हिसाब से रहेगा फिर भी बचत के अवसर मिलेंगे। व्यापार विस्तार आज कर सकते है निवेश भी फायदेमंद रहेगा परन्तु नए कार्य का आरंभ आज ना करें। पारिवारिक वातावरण बीच में थोड़ा उग्र होगा थोड़ी देर में ही स्थिति सामान्य बन जाएगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सरकारी नौकरी वाले जातक अथवा सरकार संबंधित कार्यो के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं सरकार से आर्थिक विषयो में लाभ की संभावना है परंतु ध्यान रहे आज आपकी राह में अड़चन डालने वाले भी बहुत रहेंगे इसलिए विनम्रता का परिचय दें। व्यवसायी वर्ग आकस्मिक सहायता मिलने से उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद गति पकड़ लेगा लेकिन आज घरेलू अथवा रिश्तेदारी के खर्च अधिक होने से बचत करना मुश्किल रहेगा। महिलाये किसी कारण से नाराज होंगी जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बनेगी। संताने भी आपके विपक्ष में रहेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन सुख शांतिदायक रहेगा फिर भी आपसी संबंधों में आज शक की गुंजाइश ना रखें मामूली बातो को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी अहम की भावना आने से किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे जिससे कार्यो में विलंब हो सकता है। लेकिन आज आप जो निर्णय लेंगे उनमे से अधिकांश सही साबित होंगे। आपके कारण परिवार का भी मान बढेगा आज आप तंत्र मंत्र अथवा अन्य पूजापाठ से जुड़े कार्यो की अपेक्षा कर्म को ज्यादा महत्त्व देंगे इस विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। स्त्रीवर्ग आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन भी प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आर्थिक समस्याएं यथावत बनी रहने से मानसिक कष्ट भोगेंगे काम-काज भी ठप्प सा ही रहेगा। नौकरो के भरोसे काम छोड़ना भारी पड़ सकता है। आर्थिक कारणों से आज भी घर एवं बाहर खीचतान की स्थिति बनेगी। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। पारिवारिक वातावरण गलतफहमियों एवं धैर्य हीनता के चलते अशांत रहेगा। उधार आज नाही किसी से लें नाही ही दें। परिवार में बीमारियों का प्रकोप अतिरिक्त परेशानी बढ़ाएगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। महिलाओ से आज सावधान रहें झगड़े का कारण बनेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपको सहज लाभ दिलाएगा। लेकिन आसानी से बन रहे कामो के कारण आपमे अतिआत्मविश्वास एवं अहम की भावना भी रहेगी जिससे निकट भविष्य में हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर किसी अन्य के दख़ल देने पर वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा फिर भी आज आपके धन लाभ को कोई नही रोक पायेगा। नौकरीपेशा जातको को किसी विषय मे विशेष अनुभव का लाभ मिलेगा। बच्चे एवं महिलाये जबरदस्ती अपनी बात को मनवा लेंगी। बुजुर्गो आज अपनी किसी बात पर अड़ सकते है जिससे थोड़ी असुविधा होगी। रक्त पित्त संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन वैसे तो सामान्य ही रहेगा फिर भी राजसी खर्च रहने से धन की कमी रहेगी। व्यवसाय में मंदी रहने से धन की आमद खर्च की तुलना में आधी भी नही होगी। कार्य क्षेत्र पर आज छोटी सी चूक बड़ा नुकसान करा सकती है प्रत्येक कार्य को देखभाल कर करें। आज पारिवारिक सदस्य का जिद्दी व्यवहार घर मे अशांति का कारण बनेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में लापरवाही करेंगे। महिलाये अनर्गल प्रवृति में समय और धन व्यर्थ करेंगी बाद में पश्चाताप भी होगा। दिखावे की भावना आर्थिक उलझनों में फ़सायेगी। बुजुर्गो को भी आज सम्मान कम ही देंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपने विवेकी व्यवहार के चलते कार्य क्षेत्र एवं परिवार में अन्य लोगो से बेहतर आंके जाएंगे परन्तु बीच बीच मे किसी कारण से क्रोध आ सकता है जिससे लोगो की विचारधारा आपके प्रति अकस्मात बदलेगी। कार्य व्यवसाय अथवा घरेलू मामलो में अपने निर्णय औरो पर थोपेंने पर वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। महिलाओ के गलत आचरण से पारिवारिक सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। आर्थिक रूप से दिन मिला जुला रहेगा धन लाभ आज अकस्मात ही होगा अथवा निराश भी कर सकता है। चोट मोच का भय है यात्रा अतिआवश्यक होने पर ही सावधानी से करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको आज का दिन मिलाजुला फलदेगा। प्रातः काल से ही मानसिक रूप से निराश रहेंगे। कार्यो की असफलता का गुस्सा परिजनों पर निकालने से अशांति फैलेगी। दिनचार्य प्रातः काल से ही अस्त-व्यस्त बनेगी जिसे शाम तक नही सुधार सकेंगे। सब परिजन मिलकर आज आपके विरुद्ध एकजुट होंगे जिससे अकेलापन महसूस करेंगे। व्यावसायिक स्थल पर भी आज किसी के सहयोग की अपेक्षा ना करें आर्थिक लाभ संध्या के आस-पास अल्प मात्रा में होगा। भोजन में अरुचि रहेगी शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा कमजोरी रहने से उत्साहहीनता एवं स्वभाव में रूखापन आएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन सामान्य बीतेगा। धन लाभ आज अवश्य होगा परन्तु अधिक पाने की लालसा मूल लाभ से भी वंचित कर सकती है। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा जिसका फल थोड़ा विलंब से मिलेगा। उलझनों के बाद भी हास्य के अवसर मिलते रहने से मन हल्का रहेगा। महिलाये पुरुषों से प्रतिस्पर्धा कर आगे निकलने का प्रयास करेंगी लेकिन इसमें सफल नही हो पायेगी। जोखिम वाले कार्यो में आज निवेश कर सकते है आने वाले समय में लाभ देगा। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे ही रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण आनंद में कमी नही रखेगा। आज उधार ना दें।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: April 23, 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 April 2023 Read More »

Horoscope Today: April 22, 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 April 2023

ad5768e9 7bff 4979 8f08 202eb6530e3cHoroscope Today: April 22, 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 April 2023Wishesh of Akashay Tritiya

Complete information of Akshay Tritiya:-https://tinyurl.com/5n8ya5sy

Today’s horoscope of all 12 Zodiac

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 अप्रैल 2023

दिन -शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया सुबह 07:49 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्रकृत्तिका रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – आयुष्मान सुबह 09:26 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल– सुबह 09:26 से सुबह 11:02 तक*

सूर्योदय-06:15

सूर्यास्त- 18:59

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – अक्षय तृतीया (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),आखा तीज त्रेता युगादि तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएँ एयर आशीष दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में कुछ अजनबी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। धन को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। घर परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और बहुमुखी प्रतिभा से भी आप लोगों को हैरान करेंगे। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा और व्यक्तिगत संबंध भी बढ़ेंगे। आपके परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटे उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके खर्चे आपको परेशान रखेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आप अपने काम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन यदि आप एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपका कोई लक्ष्य समय पर पूरा होगा, यदि नहीं हुआ, तो उसके लिए आपको समस्या हो सकती है। आप अपने आवश्यक कार्यों को गति देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ काम आज आपके ऐसे होंगे, जो आपको ना चाहते भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। किसी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप भविष्य के लिए कुछ धन संचार करने पर भी विचार करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को अपने कामों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। आपको आज बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा और परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार कर रहे लोग किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपको व्यवसाय संबंधी किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो कुछ अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों में भी कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी सुधार होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ परिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से खुशी होगी, क्योंकि उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी नये काम की शुरुआत करा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है, लेकिन उसमें आप लापरवाही करने से बचें, नहीं तो आप किसी समस्या में आ सकते हैं। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिलेगा। आपको कुछ नये अनुबंधों से लाभ मिलेगा। आपको अत्यधिक तले भूने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको धन संबंधित समस्या हो सकती है। आपका मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी सूचना लेकर आए, तो उसमें धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के एकदम वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी सरकारी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा जोर दें। आवश्यक कार्य को करते समय आपको ध्यान देना होगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं,उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जरूरी कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहें। आपकी कला आज निखरेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग भी आपको देखकर हैरान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए सफलता लेकर आने वाला है। आप अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ व मागंलिक सूचना सुनने को मिल सकती है और आप सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके मन को भी खुशी होगी और जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें। किसी कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ आपको घूमने करने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप किसी से जिद व अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर काम ना करें। राजनीति में हाथ आजमा रहें लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपके सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और निजी विषयों में आप पूरी सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस आज तेजी से ग्रो करेगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में आज किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: April 22, 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 April 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!