analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 8053 1

Horoscope Today: April 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 April 2023

आज का राशिफल Horoscope Today: April 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 April 2023

Horoscope Today: April 02, 2023Aaj Ka Rashifal 02 April 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 अप्रैल 2023

दिन रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयनउत्तरायण

ऋतुवसंत ॠतु

मासचैत्र

पक्षशुक्ल

तिथि  द्वादशी 03 अप्रैल प्रातः 06:24 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र  मघा पूर्ण रात्रि तक

योगशूल 03 अप्रैल रात्रि 03:21 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल शाम 05:21 से शाम 06:54 तक

सूर्योदय– 06:32

सूर्यास्त – 18:52

दिशाशूलपश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतारचढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापारव्यवसाय की स्थिति ठीकठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: April 02, 2023)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नए संपत्ति की प्राप्ति होने से आज का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आप पूरा फायदा उठाएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए आज माफी मांग सकता है। संतान से आप किसी बात को लेकर थोड़ा नाराज रह सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और आप अपने परिवार के सदस्यों से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। आपको राजनीति क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और आपका यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नये वाहन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे उनका मन परेशान हो।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से चला रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप कोई काम परिवार में वरिष्ठ सदस्यो की मर्जी के बिना ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है और यदि आपको अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जांए। आपका बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित बंटवारे में चुप रहना बेहतर रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके मित्र आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। आप अपनी मदद से आज लोगों को हैरान कर सकते हैं और आपकी किसी गलती का आपको खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। यदि पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंपे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा सेअधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम की भावना जाके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी काम की योजना बनाकर चलने से ही वह पूरा लाभ मिल सकता है, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं आप अपने सगे संबंधियों को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप संतान के शिक्षा में रही समस्याओं को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप उन्नति की राह पर चलेंगे और परिवार में बड़े सदस्यों का भरोसा भी जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी बहुमुखी प्रतिभा सुधरेगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आपको अपने मन की बातों को किसी से शेयर नहीं करना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: April 02, 2023

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है और आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today: April 02, 2023

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आपने अपने कामों को यदि कल पर टाला, तो आज उन्हें पूरा करना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकते हैं। आप किसी की सीख सलाह पर चलकर आज अच्छा नाम कमाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा आज पूरी होगी, लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: April 02, 2023)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, क्योंकि उन्हें मेहनत के अनुसार फल मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सबको अपना बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य उसमें व्यस्त नजर आएंगे। आप अपनी माता जी के सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकाना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि व्यापार कर रहे लोगों ने अपने कामकाज में ढील बरती, तो बाद में उन्हें समस्या हो सकती हैं और आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस दिन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपकी आज किसी पुराने गलती से पर्दा उठ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपने मित्रों सहकर्मियों से विश्वास बनाए रखना होगा, तभी आप अपने काम आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: April 02, 2023)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे कार्य में हाथ डालने से बचना होगा और किसी सरकारी संस्था से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सरकारी संस्था से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी गलत काम के लिए हां ना करे, नहीं तो इससे बात में आपको समस्या हो सकती है।

Jai Sri Ram

Consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: April 02, 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 April 2023 Read More »

img 8083

आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) – 1 April 2023

आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) - 1 April 2023वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 अप्रैल 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी 02 अप्रैल प्रातः 04:19 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र  अश्लेशा 02 अप्रैल प्रातः 04:48 तक तत्पश्चात मघा

योग – धृति 02 अप्रैल रात्रि 02:45 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 09:38 से सुबह 11:10 तक

सूर्योदय- 06:33

सूर्यास्त – 18:52

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण – कामदा एकादशी (स्मार्त)

हर एकादशी को विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l 

राम रामेति रामेति । 

रमे रामे मनोरमे ।। 

सहस्त्र नाम त तुल्यं । 

राम नाम वरानने ।।

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

कामिका एकादशी

01 अप्रैल 2023 शनिवार को रात्रि 01:58 से 02 अप्रैल, रविवार को प्रातः 04:19 तक एकादशी है।

विशेष – 01 अप्रैल, शनिवार को कामदा एकादशी (स्मार्त) 02 अप्रैल, रविवार को कामदा एकादशी (भागवत) 02 अप्रैल, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।

निर्णयसिन्धु के प्रथम परिच्छेद में एकादशी के निर्णय में 18 भेद कहे गये हैं।

कालहेमाद्रि में मार्कण्डेयजी ने कहा है – जब बहुत वाक्य के विरोध से यदि संदेह हो जाय तो एकादशी का उपवास द्वादशी को ग्रहण करे और त्रयोदशी में पारणा करे ।

पद्म पुराण में आता है कि एकादशी व्रत के निर्णय में सब विवादों में द्वादशी को उपवास तथा त्रयोदशी में पारणा करे ।

विशेष ~ अतः इस बार भी शास्त्र अनुसार 02 अप्रैल, रविवार को उपवास करें।

कामदा एकादशी

कामदा एकादशी’ ब्रह्महत्या आदि पापों तथा पिशाचत्व आदि दोषों का नाश करनेवाली है । इसके पढ़ने और सुनने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है । 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपकी पैतृक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी के लिए काफी धन व्यय करेंगे। परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई निर्णय ना लें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके भाई बंधुओ से आपकी करीबियां बढ़ेंगी। यदि आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो उसे तुरंत किसी के साथ साझा नहीं करें। सबको साथ लेकर चलने के प्रयास में आप स्वयं पीछे रह जाएंगे। आज साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाएं बनाने की सोच सकते हैं। माता-पिता से यदि आप आज कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। घर परिवार में आज किसी सदस्य को नयी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने बेफिजूल की खर्ची पर लगाम लगाएं और नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कलात्मक समझ बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो माता-पिता से सलाह लें। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको सूझबूझ दिखाकर ही आगे बढ़ना होगा। पारंपरिक कार्यो से आप जुड़ेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बना कर चलेंगे, तो आप तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर बहस बाजी चल रही थी, तो वह भी वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप किसी के साथ आज प्रलोभन में ना आए, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई वादा करें, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे बखूबी निभाएं। किसी बड़े लक्ष्य को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके काम में यदि कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी शीघ्र समाप्त होंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। कुछ पुण्य कार्य में भी आज आप पूरी रुचि दिखाएंगे। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें। बिजनेस संबंधी सलाह लेनी है तो किसी अनुभवाई की मदद लें। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के लिए आज आपको पछतावा होगा। आपको परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भूमि, भवन आदि से जुड़ी समस्या आज दूर होगी। गृहस्थ जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि साथी को कोई नई नौकरी मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने करीबियों से रिश्ते अच्छे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। व्यवसायिक मामलो में गति आएगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएं, तो उसे पूरी मेहनत और लगन से निभाएं। आपको कुछ ठगी करने वालों सावधान रहना होगा, नहीं तो आपका चूना लग सकता है। आप किसी से अपने मन की बात शेयर ना करें नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन रिश्तो में मजबूती लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके कुछ बढ़ते खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे। इन पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। यदि आपके कुछ आवश्यक कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आप उन्हें पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें|

Jai Sri Ram

Consultation:- mail@analystastro.com

आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) – 1 April 2023 Read More »

img 8015 1

Horoscope Today: March 31, 2023॥Aaj Ka Rashifal 31 March 2023

Horoscope Today: March 31, 2023॥Aaj Ka Rashifal 31 March 2023आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 31 मार्च 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी रात्रि 01:58 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र  पुष्य रात्रि 01:57 तक तत्पश्चात अश्लेषा

योग – सुकर्मा रात्रि 01:57 तक तत्पश्चात धृति

राहु काल – सुबह 11:11 से 12:44 तक

सूर्योदय – 06:34

सूर्यास्त – 06:55( सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है)

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:00 से 05:47 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:20 से 01:07 तक

व्रत पर्व विवरण – धर्मराज दशमी

विशेष – दशमी को कलम्बी शाक खाना त्याज्य है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: March 31, 2023)

आज आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में समस्या हो सकती है और आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप कोई काम आज कल पर ना टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, इसलिए उन्हें अपने पढ़ाई की ओर अग्रसर होना होगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और यदि आप किसी नये वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: March 31, 2023)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे। घर परिवार में आपकी माताजी से किसी बात को लेकर आज झड़प हो सकती है, लेकिन उसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहोल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक मामलों पर आप ध्यान दें, नहीं तो आपके बिजनेस में आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप अपने भाइयों से साझा कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: March 31, 2023)

आज का दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है। आप पारिवारिक बिजनेस में यदि लंबे समय से मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे तो आज वह फिर से बढ़ेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की किसी बात को ना कहें। परिवार में चल रहे लडाई झगड़े में आज दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को नौकरी से संबंधित काम को लेकर आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: March 31, 2023) 

आज आप घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका मन अपने कामों से ज्यादा इधर-उधर के कामों पर रहेगा, जिससे आपको समस्या हो सकती है। आप कोई काम आज बिना सोचे समझें ना करें । व्यापार में आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके लोगों को मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने पुराने कर्ज को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने से आज आपको खुशी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: March 31, 2023)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में भी आज आपको जीत मिल सकती है। आपको व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचना होगा। अपने माता पिता के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपकी बेवजह की बहसबाजी हो सकती है, लेकिन आपको उनकी बात माननी होगी। संतान को आज आप कुछ जिम्मेदारी सौप सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: March 31, 2023)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होने से आज उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। धन प्राप्ति के लिए आप कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे आपको समस्या हो और संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर आज किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप गुस्से में आकर किसी से कोई बात ना करें, नहीं तो वह सामने वाले को बुरी लग सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: March 31, 2023) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पदोन्नति होने से आज वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा। आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं और गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा। आपको नौकरी में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में आप लापरवाही ना बरतें। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई जिम्मेदारी दी जाएगी, तो वह उसे समय रहते पूरी करें, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: March 31, 2023)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है और आप अपने विरोधियों से वाद विवाद ना करें। आपको तनाव रहने के कारण योग ध्यान का सहारा लेना होगा, तभी वह दूर हो सकता है। आपके कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप मित्रों के साथ आज की पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपकी संतान से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। व्यापार में आप अपनी आंख कान खुले रखें, नहीं तो कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: March 31, 2023)

आज का दिन आप लोगों को किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपने विचारों से माहौल को खुशनुमा बनाएंगे। यदि आपका किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें। भाई से रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होगी और रक्त संबन्धी रिश्तों पर पूरा जोर देंगे। आपको अपने धन को किसी योजना में लगाना बेहतर रहेगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग किसी को पार्टनर बनाने से बचें, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका कोई धन संबंधित लेनदेन यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज वह पूरा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: March 31, 2023)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और संतान आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपके आकर्षण को देखकर आज लोग हैरान रहेंगे। आपके छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ अजमाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: March 31, 2023)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलने से आज आप मुश्किल काम को समय रहते पूरा करेंगे और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आप अपने घर परिवार में आज किसी जरूरी मुद्दे को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको जो काम अत्यधिक प्रिय हो वही करें। आपके रुके हुए कामों के पूरा होने की संभावना अधिक है। व्यापार कर रहे लोग आज अपने व्यापार में आ रही समस्याओं को लेकर किसी सीनियर व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: March 31, 2023) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिससे परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आप आज किसी बात को लेकर भावुक रहेंगे, लेकिन आप फिर कोई निर्णय ना लें। आपकी अपने प्रियजनों से निकटता आएगी, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने कामों में काफी रचनात्मक रहेंगे। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संतुलन बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं|

Jai Sri Ram

Consultation:- mail@analystastro.com

for astrology video watch YouTube:- AstroAnalyst

Horoscope Today: March 31, 2023॥Aaj Ka Rashifal 31 March 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!