analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

Horoscope Today: March 30, 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 March

Today’s Vedic Panchang and Rashifal of all 12 zodiac

Horoscope Today: March 30, 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 March
Shubh Ramnavmi

वैदिक पंचांग

दिनांक – 30 मार्च 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी रात्रि 23:30 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 22:58 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – अतिगण्ड रात्रि 25:03 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – दोपहर 14:16 से शाम 15:48 तक

सूर्योदय- 06:35

सूर्यास्त – 18:51

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – श्रीराम नवमी, चैत्री (वासंती) नवरात्र समाप्त, गुरूपुष्यामृत योग (रात्रि 22:59 से सूर्योदय तक)

चैत्र नवरात्रि

नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।

सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

गुरुपुष्यामृत योग

30 मार्च 2023 गुरुवार को रात्रि 22:49 से सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है ।

शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |

इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)

जिन का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: March 30, 2023)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपकी कोई इच्छा अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है और आपका मन आज किसी काम को करने के लिए बेचैन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के पूरा ना होने के कारण समस्या होगी, इसीलिए आप अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: March 30, 2023)

आज का दिन आपके लिए कुछ कानूनी मामलों में अड़चनें लेकर आने वाला है। आपकी किसी प्रॉपर्टी से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। संतान यदि कोई काम करने में निसंकोच करेंगी तो आप उन्हें प्रोत्साहित अवश्य करें। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी। जीवनसाथी को आप कही घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और आपक व्यापार में किसी को साझेदार बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करना बेहतर रहेगा। पूंजी निवेश करने वाले लोग आज सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: March 30, 2023)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखे, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी शारीरिक व मानसिक थकान के कारण आपको उससे बदन दर्द , सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। परिजनों के साथ आप कुछ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई पुराना काम जो छूटा हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: March 30, 2023) 

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आंखों में दर्द, पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन आप अपनी कामों पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से बेवजह नहीं उलझना है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी काम को करने में आपको कन्फ्यूजन रहेगी, लेकिन फिर भी आप उसे पूरा करके ही दम लेंगे। संतान से यदि आपने कुछ उम्मीदें लगाई थी, तो वह उन पर खरी उतरेगी। आप किसी से अपने मन की बात ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: March 30, 2023)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और कोई काम आज आप बहुत ही सोच विचार करें। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से आज बेवजह कहासुनी हो सकती है, जिसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जो आपके लिए समस्या बनेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: March 30, 2023)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा ध्यान रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी भी परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसमें आपके सीनियर आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: March 30, 2023) 

आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है और यदि आपको कोई तनाव बना हुआ था, तो वह बेवजह था और आज समाप्त हो जाएगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: March 30, 2023)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों पर भारी पड़ेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरा उतरेगी। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान अवश्य दें, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपनी आय बढ़ने से आज प्रसन्न रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: March 30, 2023)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपके कुछ शत्रु आज आपको बेवजह परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे और आपको उनकी चाल को समझना होगा और संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग अपने अंदर से नकारात्मक सोच को हटाए, तभी वह आगे बढ़ पाएंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला अच्छा रहने वाला है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today: March 30, 2023)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको किसी नए वाहन की प्राप्ति होती भी दिख रही है। परिजनों का आपको पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी मित्र से आज बेवजह कहासुनी हो सकती है। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा। इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, नहीं तो बाद में समस्या होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: March 30, 2023)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से सता रहा है, तो उनके कष्टों में भी आज सुधार होगा। कला कौशल से आप कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी रूचि आज कुछ राजनीति कामों की ओर भी हो सकती है। आपको नौकरी में तरक्की मिलने की पूरी उम्मीद है, लेकिन आपके कुछ विरोधी उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: March 30, 2023) 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको व्यापार संबंधी किसी यात्रा पर जाने से अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी से आप बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो समस्या हो सकती है, जिससे आपको बेवजह चिंता बनी रहेगी और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों का ध्यान लगाएंगे। जिससे आपका कोई वाद-विवाद भी पनप सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है|

Jai Sri Ram

Consultation:-mail@analystastro.com

Horoscope Today: March 30, 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 March Read More »

ffa1dc5d c833 4973 8c97 f4364ce2c3d4 1

पुष्य नक्षत्र योग: जीवन में उन्नति का रहस्य और महत्व

Unlock the Secrets of Pushya Nakshatra Yoga and Experience Prosperity in Life

Pushya Nakshatra Yoga and Experience Prosperity in Life

Unlock the Secrets of Pushya Nakshatra Yoga and Experience Prosperity in Life

पुष्य नक्षत्र योग: जीवन में उन्नति का रहस्य और महत्व

30 मार्च 2023 गुरुवार को रात्रि 22:49 से सूर्योदय तक गुरुपुष्यमृत योग है ।

क्या होता है पुष्य नक्षत्र का योग :-

पुष्य नक्षत्र योग हिंदू धर्म के अनुसार एक शुभ अवसर है, जो पूरे विश्व में हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है। यह उस समय होता है जब पुष्य नक्षत्र, जो गुरु ग्रह द्वारा शासित होता है वह पूर्णिमा के साथ उदय होता है। इस घटना को आध्यात्मिक विकास, धन, सफलता और उत्थान के लिए अत्यंत लाभदायक माना जाता है।

क्या है महत्वता:-

पुष्य नक्षत्र को हिंदी में “पुष्य नक्षत्र योग” कहा जाता है और यह हिंदू कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक माना जाता है। पुष्य नक्षत्र का दिन महत्वपूर्ण समझा जाता है क्योंकि यह नई शुरुआतें करने, महत्वपूर्ण फैसले लेने और दिव्य से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अनुकूल होता है।

पुष्य नक्षत्र योग का महत्व यह भी है कि इसे धन, सफलता और उन्नति लाने वाला माना जाता है ।

पुष्य नक्षत्र योग को अन्य शुभ अवसरों से अलग माना जाता है। इस दिन को धर्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है जैसे कि पूजा, दान और अन्य अनुष्ठान। इसके अलावा, इस दिन को व्यापार और काम की शुरुआत के लिए भी शुभ माना जाता है।

इस दिन लोगों को अपनी करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए पूजा करनी चाहिए। धन, समृद्धि और अन्य सफलताओं के लिए लोगों को अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए और उसमें दिये, फूल आदि सजाकर अपनी पूजा करनी चाहिए।

पुष्य नक्षत्र योग दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी और प्रसन्नता के साथ मनाना चाहिए। इस दिन वृद्धों और गरीबों की मदद करना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

संक्षेप में कहें तो, पुष्य नक्षत्र योग हमें उन्नति और सफलता के लिए सही मार्ग दिखाता है। इस दिन को धार्मिक उद्देश्यों के साथ मनाना चाहिए और उससे अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां प्राप्त करना चाहिए।

कैसे पुष्य नक्षत्र की मदद से बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में :-

बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें

१०८ मोती की माला लेकर गुरुमंत्र का जाप करे, जो भी श्रद्धापूर्वक गुरूमंत्र का जाप करता है तो 27 नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और सभी नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति |

पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | और मन ही मन ये मंत्र बोले :-

ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम :

img 7495

पुष्य नक्षत्र योग: जीवन में उन्नति का रहस्य और महत्व Read More »

Horoscope Today: March 29, 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 March

Horoscope Today: March 29, 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 MarchHoroscope Today: March 29, 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 March

वैदिक पंचांग

दिनांक – 29 मार्च 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी रात्रि 21:07 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि 20:07 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – शोभन रात्रि 24:13 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – दोपहर 12:44 से दोपहर 14:16 तक

सूर्योदय- 06:36

सूर्यास्त – 18:51

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

30 मार्च, गुरुवार को श्रीराम नवमी का पर्व है। त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री रामजी का जन्म हुआ था। इसलिए भारत सहित अन्य देशों में भी हिंदू धर्म को मानने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी हो सकती है।

श्रीराम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें ।हर समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।

दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीरामजी की मूर्ति का अभिषेक करें ।इससे धन लाभ हो सकता है ।

इस दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं ।इससे आपकी हर मनोकामना पुरी हो सकती है ।

श्रीराम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं । इससे घर में सुख-शांति रहेगी ।

इस दिन भगवान श्रीरामजी को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएँ और बाद में इसे गरीबों में बांट दें ।इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी ।

इस दिन भगवान श्रीरामजी के साथ माता सीता की भी पूजा करें ।इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है ।

भगवान श्रीरामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं ।इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी ।

चैत्र नवरात्रि

नवरात्रि की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।

मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से अत्यधिक मेहनत करनी होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आज आपको किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओं से आज नजदीकियां बनेगी और कुछ जन सरोकारों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आज आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप अपनों का साथ लेकर सहयोग बनाए रखेंगे और किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने खानपान में अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। कुछ परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करेंगे और जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप कामों के प्रति उत्साह बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और रचनात्मक कार्य में भी आज आपकी रुचि पूरी रहेगी। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today: March 29, 2023)

आज आपको संवेदनशील मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी बात को लेकर आप तर्क वितर्क ना करें, नहीं तो समस्या हो सकते हैं और कानूनी मामले में आपको कोई बहुत बड़ी चूक हो सकती है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी और कार्यक्षेत्र में आप कुछ अक्समात नीतियों को अपनाएंगे। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा और किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में कुछ पुराने निवेशकों से अच्छा ना मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिससे आप अपने कुछ पुराने कर्जे भी उतारने में कामयाब रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रतिभा और निखार आएगा। आपकी अपने कुछ परिजनों से भेंट होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको प्रशासनिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी और कोई विशेष उपलब्धि मिलने से आजा प्रसन्न रहेंगे। आप सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, तो उससे आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपको लेनदेन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी और नहीं तो कोई आपका फायदा उठा सकता है। अधिकारियों के सामने आज आप अपनी बात अवश्य रखें और कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत आज रंग लाएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और परिवार का कोई सदस्य आज नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर में कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में आज आप सम्मिलित होंगे। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आपको खुशी होगी। संतान यदि आप कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन्हें निभाने में नाकामयाब रहेंगे, जिससे आप उनसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपने जो पहले अपने कामों में लापरवाही की थी, जिसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है और आप सभी मामलों में बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़े, तो आपकी खुशी होगी।आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिनसे आपको अपनी जरूरी बातें शेयर करने से बचना होगा और आप अपने डेली रुटीन को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी काम में आप उसके अनुशासन को बनाए रखें। करियर को लेकर परेशान चल रहे, तो उसमे आपको कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी और आपको लाभ के अवसरों को भी हाथ से नहीं जाने देना है। आवश्यक मामलों में आप तेजी बनाए रखें। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में अपना कामयाब रहेंगे। आप अपने कानूनी मामलों में आज फंसे रहेंगे, जिसके कारण बाकी कामों पर ध्यान देंगे। किसी आवश्यक कार्य के पूरा होने से आज आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा और जीवनसाथी के करियर में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (capricon Horoscope Today: March 29, 2023)

आज आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगी रहेंगे। आप कुछ नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकते हैं। आप मेहनत और लगन से काम करके कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे और पूरे जोश से काम करेंगे, जिससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आप से कोई गलती हुई थी, तो आपको उसके लिए माफी मांगने पड़ सकती हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today: March 29, 2023)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में यदि आज कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें और किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। निजी विषयों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

Jai Sri Ram

Consultation:- mail@analystastro.com

Horoscope Today: March 29, 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 March Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!