analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

f0135391 1670 4545 859c 1ef032a6b256

Horoscope Today September 11 2026 : Aaj ka Rashifal September 11 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

f0135391 1670 4545 859c 1ef032a6b256

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 September 2026

दिनांक – 11 सितंबर 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत – 1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ऋतु
मास – भाद्रपद (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अमावस्या सुबह 08:56 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 01:16 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग – साध्य शाम 05:02 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:35 तक
सूर्योदय – 06:25
सूर्यास्त – 06:44
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

आज की सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

दिनांक : 11 सितंबर 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपने मन की ज्यादा सुनेंगे कार्यो में किसी का दखल आपको सहन नहीं होगा नाही आज किसी अन्य पर जल्दी से विश्वास करेंगे। आज सरकारी कार्यो में थोड़ी भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल जायेगी। नौकरी व्यवसाय में लाभ कम परिश्रम से ही मिल जायेगा। महिलाओ के जिद्दी स्वभाव के कारण घर में बहस हो सकती है परन्तु जिद्द अनैतिक नहीं होगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक शुभ समाचार मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाये किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा आज ना करवाये।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। वर्जित कार्यो की और आसानी से आकर्षित हो जाएगे। सरकार अथवा रिश्तेदारो से अशुभ समाचार मिल सकते है। आप जैसा चाहेंगे लोग उसके विपरीत कार्य करेंगे जो की अनायास क्रोध दिलाएगा। लोगो पर बिना सोचे भरोसा करना हानिकर सिद्ध होगा। धन सम्बंधित कार्यो से दौड़-धुप करनी पड़ेगी विवाद भी हो सकता है। महिलाये गृहस्थ में शान्ति बनाने का प्रयास करेंगी परन्तु इसमें सफल नहीं होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से दूर भागेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप धन लाभ की आशा लगा कर रखेंगे परन्तु आशा के अनुसार नहीं होगा। मन कल्पनाओं के संसार में खोया रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान के बाद उदासीनता मिटेगी लेकिन उधार के व्यवहार अधिक रहेंगे। लोग आपसे स्वार्थ वश सम्बन्ध बनाएंगे। समाज के सम्मानित सदस्यों का नजरअंदाज करना अखरेगा। अपने किसी फैसले पर अड़ने से परिजनों एवं सहकर्मियो को दिक्कत आ सकती है। विपरीत लिंगीय आसक्ति आज मुसीबत में डालने वाली है सतर्क रहें। धन कोष में कमी आएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप कार्यो में लापरवाही करेंगे जिससे कार्य में विलम्ब के साथ अन्य लोगो को असुविधा रहेगी। कार्य करते हुए भी मन कही और भटकेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहेगा बचत नहीं कर सकेंगे। मध्यान के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक स्थल के पर्यटन की योजना बनेगी। आज किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत भी रह सकते है। महिलायें स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें अकस्मात गिरावट आएगी। धर्म-कर्म में दिखावा अधिक रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अत्याधिक भावुक रहेंगे आपसी संबंधों में स्वयं को ठगा सा महसूस करेंगे। आज मन की बात किसी से ना बाटें लोग सहायता की जगह हंसी उड़ाएंगे। धन को लेकर मानसिक चिंता रहेगी जिसका प्रभाव सेहत पर भी पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में अनुभव का लाभ मिलेगा धन लाभ भी रुक-रुक कर होता रहेगा लेकिन खर्च भी अधिक रहने से इसे रोकना भारी पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा। महिला वर्ग से अनबन हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय देने से शान्ति मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ज्यादा उलझनों वाले कार्यो से दूर रहेंगे। अकारण क्रोध के प्रसंग बनने से अशांति रहेगी। कार्यो में भागदौड़ करने के बाद भी निराशा मिलेगी। परिवार के सदस्य आपके कटु व्यवहार से आहत हो सकते है। मन में उलटे-सीधे विचार आएंगे अनैतिक कार्यो से दूर रहे सम्मान हानि हो सकती है। महिलाओ को भी मानसिक उलझने परेशान करेंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय नहीं होगा लेकिन थोड़ा बहुत अवश्य होगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य की तरफ से निश्चिन्त रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा कार्यो को बेहतर तरीके से करेंगे। मन की चंचलता आज कम रहेगी परिजनो के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। कार्यो में आरम्भ में असफलता नजर आएगी फिर भी हिम्मत ना हारे प्रयास अवश्य सफल होंगे। धन लाभ आज आशा से कम ही रहेगा। धार्मिक कार्यो पर खर्च करने में आगे रहंगे। गृहस्थ की उलझने सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महिलाये आपकी और आकर्षित होंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप विरोधियो पर विजय पाएंगे। स्वभाव में दिखावे का क्रोध रहेगा अंदर से दयालु रहेंगे ध्यान रहे अधिक परोपकारी स्वभाव हानि भी करा सकता है। व्यवसाय में सक्रिय रहने से अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। नौकरी वाले जातक पदोन्नति के लिए नामित हो सकते है। घर के बुजुर्ग एवं महिलाओ के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल खराब रहेगा लेकिन स्थिति स्वतः ही संभल जायेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। सेहत में सुधार आएगा कार्यो में गंभीरता से लगे रहेंगे। आज आप जिस कार्य में रुचि लेंगे उसे कर के ही मानेंगे चाहे हानि ही क्यों न हो। भाई बंधुओ के व्यवहार में स्वार्थ अधिक रहेगा। व्यवसायी वर्ग को दोपहर तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के आस-पास ही मिल सकेगा। पारिवार में रूठना मनना लगा रहेगा फिर भी शान्ति बनी रहेगी। महिलाये आस-पड़ोसियों से प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण रखेंगी। संध्या के बाद का समय सुख-चैन से बीतेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। स्वास्थ्य लापरवाही के कारण ख़राब होगा। आर्थिक विषयो के फैसले सोच समझ कर ही करें हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को पिछड़ा अनुभव करेंगे। हीन भावना से ग्रस्त होने के कारण स्वभाव में उदासी रहेगी। गृहस्थ चलाने में महिलाओं का सहयोग मिलने से राहत तो मिलेगी लेकिन मिजाज भी चढ़ा रहने से असुविधा भी होगी। आर्थिक मामलो में स्पष्टता रखें। धन आने से पहले जाने के रास्ते बना लेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष शुभ रहेगा निकट संबंधियों से अचानक भेंट होगी मन प्रसन्न रहेगा परन्तु किसी के तानों को अनदेखा करें शान्ति बनी रहेगी। व्यवसायी लोग कार्य क्षेत्र पर भी परोपकार की भावना रखेंगे आज जो भी आपके संपर्क में आएगा खुश होकर ही जाएगा। खर्च भी दिल खोल कर करेंगे इससे आर्थिक कमी भी बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों से परस्पर सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब होगा परन्तु निश्चित होगा। आज अंजान व्यक्ति पर भरोसा हानि करा सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप प्रत्येक कार्यो को देख-भाल कर ही करेंगे फिर भी सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे एवं मन में डर सा बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने के कारण संघर्ष भी बढ़ेगा। घर के सदस्य की सेहत अचानक ख़राब होने की संभावना है। धन सम्बंधित कार्यो में आज भागदौड़ के बाद भी निराशा मिलेगी। बड़े लोगो के द्वारा कटु अनुभव होंगे। महिलाओं को सम्मान दें संकट से बचे रहेंगे। यात्रा यथा संभव टाले चोट लगने का भय है। गहरे जल से भी दूरी बनाए। सन्तानो की आवश्यकता समय पर पूरी करें।

Horoscope Today September 11 2026 : Aaj ka Rashifal September 11 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

img 9224

Horoscope Today September 09 2026 : Aaj ka Rashifal September 09 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 9224
Screenshot

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 September 2026

दिनांक – 09 सितंबर 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी दोपहर 12:30 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – अश्लेशा शाम 03:14 तक तत्पश्चात मघा
योग – शिव रात्रि 09:52 तक तत्पश्चात सिद्ध
राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:09 तक
सूर्योदय – 06:25
सूर्यास्त – 06:46
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभकामनाएं
आपका जन्मदिन: 9 सितंबर
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे।

परिवार और रिलेशन: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

महत्वपूर्ण कार्य: आज कई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- इस समय अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने से दिनचर्या व्यवस्थित होगी और आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों से आपके संपर्क और मजबूत होंगे। शाम के समय लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति बने तो घबराएं नहीं, बल्कि उसका डटकर सामना करें। अपने व्यक्तिगत कामों के साथ पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालना आपकी जिम्मेदारी है। पॉलिसी और निवेश से जुड़े मामलों में अभी ज्यादा पैसा न लगाएं।

व्यवसाय- बिजनेस के महत्वपूर्ण काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे, लेकिन जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। इस समय आय के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभदायक समय चल रहा है। ऑफिस में दूसरों के साथ किसी विवाद में न उलझें। लव- पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपके प्रयास जरूरी हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से सेहत संबंधी कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। किसी भी समस्या को हल्के में न लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई सकारात्मक डील हो सकती है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा, जिससे तन और मन प्रसन्न रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में बिल्कुल न आएं। घर के वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानना बेहतर होगा। पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें।

व्यवसाय- बिजनेस में उत्पादन के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि इस समय किसी तरह का नुकसान होने की आशंका है। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। नौकरीपेशा लोगों के विनम्र व्यवहार और उचित कामों की वजह से उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव- घर-परिवार की सुख-शांति बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विवाह योग्य लोगों को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूर रहें। इस समय चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। आज अचानक प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने और उनका मार्गदर्शन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में दिन व्यस्त रहेगा। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी किसी परेशानी की वजह से मार्गदर्शन की जरूरत है। यह मेहनत करने का समय है, लेकिन जल्दी ही इसके बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे।

व्यवसाय- कारोबार की स्थिति अभी जैसी है, वैसी ही रहेगी। फिर भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आपको कुछ उपलब्धियां दिला सकता है। सरकारी सेवा में कार्यरत लोग अपने काम में बेहतर योगदान देंगे और उच्च अधिकारियों की सराहना भी मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक रहेगा। सेहत संबंधी किसी भी परेशानी को हल्के में न लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से गलतफहमी चल रही है, तो बातचीत के जरिये उसे सुलझाया जा सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव में भी राहत मिलेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- कुछ समय अपनी रुचि के कामों में भी जरूर बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना है, तो उसे अभी कुछ समय के लिए टाल दें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कोई न कोई रुकावट आती रहेगी। पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। ज्यादा काम की वजह से ऑफिस में अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। राहत पाने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें और व्यायाम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। इस सुखद समय का उचित उपयोग करें। घर और बिजनेस, दोनों जगह सोच-समझकर फैसले लेने से व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी। बजट के मुताबिक काम करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं नहीं आएंगी। नेगेटिव- खरीदारी करते समय अपनी इच्छाओं पर काबू रखें और खर्चों को नियंत्रित करें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा खर्च होने की स्थिति बन रही है। कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कार्यक्षेत्र के लिए बनाई गई नई नीतियों और योजनाओं के उचित नतीजे मिलेंगे। बड़ी पार्टियों से लाभदायक अनुबंध भी मिल सकते हैं। इसके लिए प्रयास करते रहें। नौकरी में किसी ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। घर के मामलों को आपस में बैठकर सुलझाना बेहतर होगा। स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ व प्रसन्न रहने के लिए कुछ समय व्यायाम और योग में लगाएं। इस समय माता की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के सामने विरोधी कमजोर पड़ेंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ने और सहयोग करने से मानसिक सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाहें फैलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की परवाह न करें और उनसे दूरी रखें। आवेश और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह में बना-बनाया खेल बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में काम की अधिकता रहेगी। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, लेकिन बुद्धिमत्ता और विवेक से आप सभी परेशानियों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकाल लेंगे। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- सेहत के प्रति किसी तरह की लापरवाही बिल्कुल न करें। नियमित रूप से व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजने की कोशिश करें। कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में जरूर बिताएं। इससे आपको वह सुकून मिलेगा, जिसकी तलाश थी। आपकी जीवनशैली में भी सुधार आएगा। नेगेटिव- भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। किसी करीबी रिश्तेदार की व्यक्तिगत परेशानी सुलझाने में आपको योगदान देना होगा। इसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम टालने पड़ सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।

व्यवसाय- बिजनेस में आपकी कोई कार्यप्रणाली लाभदायक रहेगी और उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी के कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। यह भी ध्यान रखें कि लापरवाही और जरूरत से ज्यादा उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक रहेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलने से मन में उमंग और खुशी रहेगी। स्वास्थ्य- कामकाज के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। महिलाओं को जोड़ों में दर्द और स्त्री रोगों की वजह से परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी खास काम के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिलने वाले हैं। धार्मिक कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से मन को सुकून मिलेगा। घर में करीबी रिश्तेदारों का आगमन होगा। नेगेटिव- कानूनी नियमों का उल्लंघन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। युवा वर्ग मौज-मस्ती में ज्यादा ध्यान न दें। इसकी वजह से करियर में रुकावट आ सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार से छोटी सी बात पर अनबन होगी। इसका असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक उचित नतीजे मिलेंगे। मशीनरी और कारखाने से जुड़े कारोबार में लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। सरकारी नौकरी में किसी उच्च अधिकारी की वजह से आपका कार्यभार बढ़ सकता है। लव- पति-पत्नी के भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। मनोरंजन और खरीदारी में भी समय बीतेगा। स्वास्थ्य- भारी और गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। इस समय अपनी दिनचर्या और गतिविधियों को व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की हर संभव कोशिश करें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। संतान की ओर से कोई संतोषजनक नतीजा मिलने से सुकून मिलेगा। पड़ोसी से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से आपसी संबंध मधुर हो जाएंगे। नेगेटिव- व्यक्तिगत और पारिवारिक मामले दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से आपसी संबंधों में नुकसान हो सकता है। इसलिए पारिवारिक मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। सरकारी मामलों में किसी तरह की लापरवाही न करें।

व्यवसाय- व्यापार में कोई नया एग्रीमेंट हो सकता है, लेकिन उसकी शर्तों का सावधानी से अध्ययन जरूर करें। पार्टनर से चल रहे विवाद का भी आज समाधान होगा और संबंध दोबारा ठीक हो जाएंगे। प्राइवेट संस्थान में काम करने वाले लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में अच्छा तालमेल रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी में भी सुखद समय बीतेगा। स्वास्थ्य- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें, क्योंकि उनका असर भी आपके ऊपर अच्छा नहीं पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- दिन का असर मिला-जुला रहेगा। सतर्क रहने से समस्याओं को जल्दी सुलझा लेंगे। पारिवारिक या व्यक्तिगत मामलों में दिल के बजाय दिमाग से फैसला लें। इससे बेहतर नतीजे तक पहुंच पाएंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आत्मबल मजबूत होगा। नेगेटिव- किसी वजह से लोन लेने का विचार बन रहा है, तो अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। दूसरों की सलाह पर ध्यान देने से कोई समाधान मिल सकता है। आज आने-जाने से जुड़ी गतिविधियों से बचें, क्योंकि विवाद की स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सतर्क रहें। हालांकि अपनी कार्ययोजना के दम पर आप उन्हें परास्त कर लेंगे। पार्टनरशिप से जुड़ा फैसला लेने से पहले कागजी कार्रवाई या कॉन्ट्रैक्ट करना जरूरी है। सरकारी नौकरी में कार्यभार कुछ कम होने से राहत मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। दोस्तों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वास्थ्य- काम और व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से मानसिक व शारीरिक तनाव रहेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्थित करने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से बनाई गई लंबी अवधि की योजनाओं के लक्ष्य हासिल करने का सही समय है। आप भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता और विवेक से सभी परेशानियों का समाधान खोज लेंगे। नेगेटिव- आलस और सुस्ती जैसी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। यह ज्यादा मेहनत और प्रयास करने का समय है। मेहनत के उचित नतीजे भी मिलेंगे। युवा दोस्तों के साथ ज्यादा चैटिंग और गपशप में समय बर्बाद न करें। अपने कामों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली में समय के मुताबिक बदलाव लाने की कोशिश करें। मौजूदा परिस्थितियों की वजह से कारोबारी गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों से संबंध मधुर बनाए रखें। उनके सहयोग से बिजनेस की स्थिति में सुधार आएगा। लव- परिवार का माहौल सहयोगपूर्ण और खुशनुमा रहेगा, लेकिन विवाहेतर संबंध घर की सुख-शांति भंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी एलर्जी परेशान कर सकती है। अपना ध्यान रखें और आयुर्वेदिक उपायों का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- मीन राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। योजनाबद्ध तरीके से काम पूरे करने पर सफलता मिलेगी। आपका पूरा ध्यान व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों पर रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद के रूप में कोई उपहार मिल सकता है। नेगेटिव- अपरिचित लोगों से संपर्क न रखें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। पड़ोस में किसी बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, लेकिन मन मुताबिक नतीजे मिलने में समय लगेगा। पार्टनरशिप बिजनेस में गलतफहमियां दूर होने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। सरकारी कार्यालय में काम करने वाले लोगों को अव्यवस्था की वजह से कुछ समस्याएं झेलनी पड़ेंगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा और नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम का असर शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ा सकता है। अपने खानपान में भी सुधार करें। प्राणायाम करना इसका उचित समाधान है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

Horoscope Today September 09 2026 : Aaj ka Rashifal September 09 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

img 7338

Horoscope Today September 08 2026 : Aaj ka Rashifal September 08 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 5760

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 September 2026

दिनांक – 08 सितंबर 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी दोपहर 02:42 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र – पुष्य शाम 04:39 तक तत्पश्चात अश्लेशा
योग – परिघ रात्रि 12:40 तक तत्पश्चात शिव
राहुकाल – शाम 03:42 से शाम 05:15 तक
सूर्योदय – 06:25
सूर्यास्त – 06:47
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- भौमप्रदोष व्रत,मंगलागौरी पूजन (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार)
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 8 सितंबर

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे,

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष -पॉजिटिव- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। मेहनत के उचित नतीजे पाने के लिए कर्मप्रधान रहना होगा। अपनी ऊर्जा और क्षमता को पहचानें और उनका सही उपयोग करें। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बनाई है, तो आज उसके सफल होने का समय है। नेगेटिव- समय के मुताबिक खुद को ढालना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपने व्यक्तित्व को और निखारने की कोशिश करें। कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिससे बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए वास्तविकता को समझकर फैसले लें।

व्यवसाय- बिजनेस में कुछ चुनौतियां और समस्याएं रहेंगी। मेहनत जारी रखें। दोपहर बाद अचानक काम अपने आप बनने शुरू हो जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में कागजी काम करते समय बहुत सावधानी रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। इससे आपके काम व्यवस्थित तरीके से बनते जाएंगे। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। संतुलित दिनचर्या से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आज आप अपने अंदर अद्भुत उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा और आप उसका पूरा लाभ उठाने में सक्षम रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी आज मिलने की संभावना है। नेगेटिव- आलस की वजह से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी बात पर भाइयों से विवाद होने की आशंका है, लेकिन अपने उचित व्यवहार से परिस्थितियां संभाल लेंगे। बच्चे पढ़ाई में किसी तरह की लापरवाही न करें।

व्यवसाय- युवाओं को बिजनेस में किसी नए काम की पहली पेमेंट मिलने की संभावना है, जिससे मन खुश रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है, जो उनके लिए भाग्यशाली साबित होगी। लव- जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक काम की योजना बनेगी और घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इसलिए पूरे मन से अपने कामों को पूरा करें। नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें कि यह समय सकारात्मक रहकर अपने काम पूरे करने का है। बेकार की बातों और गलत संगत में अपना समय बर्बाद न करें। एकाग्रता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लें। अपना बजट व्यवस्थित रखें।

व्यवसाय- कारोबार की कार्यप्रणाली में नयापन लाने के लिए स्टाफ का भी सहयोग मिलेगा। मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान रखें। कोई खास और फायदेमंद सूचना मिल सकती है। अभी कहीं भी ज्यादा निवेश न करें, क्योंकि उससे फायदा नहीं होगा। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें और अपने स्वभाव में गंभीरता लाएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। स्त्री रोग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- नई गतिविधियां शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत फैसला बेहतर साबित होगा। आपकी योग्यता और व्यवस्थित कार्यप्रणाली कामों को ज्यादा गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी योजना बनेगी। नेगेटिव- कोई उपलब्धि मिले तो ज्यादा सोच-विचार न करें। सही समय पर सही काम न करने से आपको ही नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता बनाए रखना जरूरी है। जायदाद से जुड़ी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।

व्यवसाय- व्यावसायिक कामों में गति आएगी, लेकिन आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। पार्टनरशिप बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ नई गतिविधियों की जानकारी भी मिलेगी। ऑफिस में आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। ऐसे संबंधों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में आसानी होगी। नेगेटिव- किसी पड़ोसी या मित्र के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य और समझदारी से समाधान निकालें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसे पूरा करना मुश्किल हो सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और काम करने के तरीके में सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी गैरकानूनी काम में रुचि न लें, वरना जांच की स्थिति बन सकती है। लव- परिवार में एक-दूसरे के प्रति तालमेल बनाए रखें। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। स्त्री रोग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- लोगों के साथ आपकी गहरी बातचीत होगी और आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें उनके सामने आएंगी। परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। आपकी मेहनत के उचित नतीजे भी सामने आएंगे। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सचेत रहें। इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। जल्दबाजी और लापरवाही, दोनों आपकी तरक्की में रुकावट बनेंगी। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। यात्रा के दौरान अपना सामान अच्छी तरह जांच लें।

व्यवसाय- व्यावसायिक नजरिए से परिस्थितियां अनुकूल हैं। सिर्फ सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। बिजनेस से जुड़े किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े कोई कार्रवाई न करें। नौकरी में टारगेट पूरा होने से प्रमोशन भी मिल सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुकून भरा रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें, क्योंकि इनका असर आपके करियर और परिवार पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- जिन लोगों का वजन अधिक है, उनमें ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहें और नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- आज आपके प्रयासों और सूझबूझ से प्रॉपर्टी या किसी अन्य गतिविधि से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं, तो आपके संपर्क कुछ अच्छे अवसर दिला सकते हैं। इसलिए अपने संपर्कों को और मजबूत बनाए रखें। नेगेटिव- बड़े-बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी न आने दें। करीबी रिश्तों को खराब होने से बचाने के लिए अगर आपको झुकना पड़े, तो इसे शर्मिंदगी न समझें। विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।

व्यवसाय- बिजनेस में आपकी कोई कार्यप्रणाली लाभदायक रहेगी और उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी के कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। यह भी ध्यान रखें कि लापरवाही और जरूरत से ज्यादा उदारता बिजनेस के लिए नुकसानदायक हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के जल्द ही विवाह में बदलने के योग हैं। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपनी नियमित जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- फाइनेंस से जुड़ा कोई उलझा मामला आज सुलझ सकता है। संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग कारगर रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी पूरा होगा। नेगेटिव- व्यवहार और दिनचर्या में संयम रखें। ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें रह सकती हैं, लेकिन संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए आपके प्रयास भी जरूरी हैं। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान हट सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में निवेश के लिए अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर भरपूर ऑर्डर रहेंगे, लेकिन ज्यादा निवेश न करें। ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने मन और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, जिससे घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच नियमित करवाएं। इलाज के प्रति लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपका कोई अनुभव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और विपरीत परिस्थिति में सही समाधान भी मिलेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- कोई विपरीत स्थिति बने तो गुस्से और आवेश जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में बहुत सोच-विचार और सूझबूझ से फैसला लें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी रहेगी। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसानदायक साबित हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों की लापरवाही रहेगी। इसलिए हर काम अपनी मौजूदगी और निगरानी में करवाएं। निवेश से जुड़ी किसी योजना में पैसा लगाने से पहले सभी पहलुओं पर जरूर विचार करें। लव- आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंधों को और मधुर बनाएगा। प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। असंतुलित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो दिन बहुत शुभ है। यह निवेश भविष्य में अच्छा लाभ देगा। मेहमानों की आवभगत में भी समय बीतेगा। घर आए लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी तरह का जोखिम लेने या जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं और संबंधों में कटुता आ सकती है।

व्यवसाय- इस समय कार्यस्थल पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। सभी फैसले खुद लें। ऑफिस के कामों में अपना टारगेट समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय उचित दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है, तो अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- कोई खास काम समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक व आत्मिक सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप अपना विकास करना चाहते हैं, तो थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। वित्तीय योजनाओं को कार्यरूप देने का सही समय है। नेगेटिव- बच्चों को डांटने-फटकारने के बजाय उनसे दोस्ताना व्यवहार रखें और उनकी समस्याएं सुलझाने में सहयोग करें। लेनदेन से जुड़े किसी काम में गलती होने से नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए आलस और लापरवाही बिल्कुल न करें। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ तालमेल रखने से उनकी कार्यक्षमता में सुधार आएगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। अचानक किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से जोड़ों और टांगों में दर्द बढ़ सकता है। ज्यादा तनाव और चिंता करने से बचें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने से आप अपने काम बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। आज लंबे समय तक लाभ देने वाली योजना पर परिवार के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी। नेगेटिव- अपनी और परिवार की सुख-सुविधाओं को प्राथमिकता दें, लेकिन खर्च के मामले में जरूरत से ज्यादा दरियादिली उचित नहीं है। यह समय भावनाओं के बजाय व्यावहारिक होने का है। कोई करीबी व्यक्ति आपकी समस्या का कारण भी बन सकता है।

व्यवसाय- मौजूदा बिजनेस के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी दिलचस्पी लें, लेकिन आज कोई नया फैसला न लें। नुकसान होने की आशंका है। लोहे या मशीनरी से जुड़े बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर तकरार हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न जाएं। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योग जरूर करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Horoscope Today September 08 2026 : Aaj ka Rashifal September 08 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!