analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 6504

Horoscope Today September 03 2026 : Aaj ka Rashifal September 03 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 6504

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 September 2026

दिनांक – 03 सितंबर 2026
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी 04 सितंबर रात्रि 02:25 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात रोहिणी
योग – व्याघात शाम 06:33 तक तत्पश्चात हर्षण
राहुकाल – दोपहर 02:12 से शाम 03:46 तक
सूर्योदय – 06:23
सूर्यास्त – 06:52
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- शीतला सप्तमी
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 3 सितंबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष – पॉजिटिव- काम हो या परिवार, परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने से सभी काम व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। हर चीज अपने तरीके से कराने की जिद छोड़ने पर परेशानी कम होगी। घर में मरम्मत या सुधार की योजना बन रही है तो वास्तु से जुड़ी बातों का भी ध्यान रखा जाएगा। नेगेटिव- युवाओं को भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाते समय अपनी मौजूदा स्थिति भी समझनी होगी। निजी और पारिवारिक समस्याएं सुलझाने में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन धैर्य और शांत तरीके से फैसला लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।

व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। निजी व्यस्तता के कारण बिजनेस के कई काम घर से ही संभालने पड़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध को मजबूत रखने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- मौसम के कारण सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है। इंफेक्शन से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


  • वृष – पॉजिटिव- कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। जल्दबाजी और लापरवाही से बचना जरूरी होगा। आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल शांत रहेगा। नेगेटिव- किसी बड़े बदलाव का फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जरूरत हो तो फिलहाल उसे टालना बेहतर रहेगा। अपने प्रतियोगियों की गतिविधियों पर नजर रखें, वरना परेशानी हो सकती है। इस समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी।

व्यवसाय- कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर किया गया कोई बदलाव भी फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है और इससे तनाव बढ़ेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर के बड़े लोगों के सहयोग से परिवार में सकारात्मकता और अपनापन बना रहेगा। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या पहले से है तो उतार-चढ़ाव हो सकता है। दवा और जांच नियमित रखें तथा सेहत को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में किए जा रहे अच्छे बदलावों की परिवार और समाज में तारीफ होगी। दोस्तों से सकारात्मक बातचीत होगी। पुराने रिश्तों में भी नजदीकी बढ़ेगी। आपके व्यवहार में आया बदलाव लोगों पर अच्छा असर डालेगा। नेगेटिव- आज मेहनत और कोशिश ज्यादा करनी पड़ेगी। आलस और सुस्ती के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं। युवाओं को दोस्तों के साथ चैटिंग और गैर जरूरी बातचीत में ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहिए। जरूरी कामों को प्राथमिकता देना होगा।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर रहेंगी, लेकिन अभी नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। अपने काम करने का तरीका और बिजनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी हर किसी के सामने न रखें, वरना आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचना होगा। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आपसी समझ से घर का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य- नियमित एक्सरसाइज और योग करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है, इसलिए शरीर को पर्याप्त आराम भी दें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- आज जिस काम को पूरा करने का फैसला करेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतुलित सोच के कारण दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा उत्साह और गैर जरूरी बहस से बचना होगा। कोई पुराना विवाद दोबारा सामने आ सकता है। पैसों के लेन-देन में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। हालांकि मन मुताबिक सफलता के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। काम के प्रति आपका उत्साह मेहनत करने की ताकत देगा। ऑफिशियल यात्रा फिलहाल फायदेमंद नहीं रहेगी। लव- शादीशुदा जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध में पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई परेशानी महसूस हो तो समय पर डॉक्टर की सलाह और इलाज लें। जोखिम वाले कामों से भी दूरी रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- दिन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन परेशानी के समय करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। इससे तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से आपके पास पैसों की कमी हो सकती है। भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला लेने के बजाय अपनी स्थिति देखकर मदद करें।

व्यवसाय- कारोबार में मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मुनाफा फिलहाल धीमी गति से मिलेगा। भविष्य की योजनाओं को शुरू करने के लिए अभी सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। ऑफिस के कामों में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। लव- शादीशुदा जीवन सुखद और शांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम या अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी, लेकिन तनाव से सिरदर्द हो सकता है। मानसिक दबाव को ज्यादा बढ़ने न दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लेने से जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। कोई बड़ा निजी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी लेने पर गलती से बच जाएंगे। युवाओं को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। समय खराब करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देने से फायदा होगा। नेगेटिव- पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान करा सकती है। कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। ज्यादा घूमने-फिरने के बजाय अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी होंगी।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत ज्यादा रहेगी। किसी परेशानी को संभालने के लिए अपने कुछ सिद्धांतों में थोड़ा लचीलापन लाना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर का माहौल सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- सेहत के प्रति सावधान रहना जरूरी होगा। बदलते मौसम और प्रदूषण से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- किसी सामाजिक काम के कारण आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। थोड़ी सावधानी और समझदारी से जरूरी कामों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- सफलता मिलने पर उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उलझन हो तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। वास्तविक स्थिति समझकर फैसला लेने से परेशानी कम होगी।

व्यवसाय- मेहनत और व्यवस्थित तरीके से काम करने पर कारोबारी रुकावटें काफी हद तक दूर होंगी। मार्केटिंग से जुड़ा कोई अटका काम दोस्त की मदद से पूरा हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को जल्दी सफलता मिल सकती है। नौकरी की स्थिति फिलहाल पहले जैसी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर का माहौल सुखद बनेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिर भी खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार या कारोबार से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे कर पाएंगे। परिवार और समाज में किसी खास काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने का काम थोड़ा टल सकता है, लेकिन आखिर में मामला शांत तरीके से पूरा हो जाएगा। अपनी जरूरी चीजें खुद संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। महत्वपूर्ण फैसला अनुभवी लोगों की सलाह के बाद लेना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में अच्छे काम के कारण अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बातचीत भी शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य- शारीरिक थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से बचाव रखें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- युवाओं की किसी लक्ष्य को लेकर की जा रही कोशिश सफल हो सकती है। आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के कारण कोई नई उपलब्धि मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कमाई के नए रास्ते खोल सकती है। नेगेटिव- निजी मामलों में दूसरे लोगों का दखल परेशानी बढ़ा सकता है। कोई करीबी व्यक्ति भी समस्या का कारण बन सकता है। गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत तरीके से स्थिति संभालें। अहंकार के कारण रिश्तों या काम में परेशानी बढ़ सकती है।

व्यवसाय- कारोबार पर ज्यादा ध्यान देना होगा। काम करने के तरीके में किए गए बदलाव के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी कारोबारी समझ कई समस्याएं सुलझाने में मदद करेगी। लव- पति-पत्नी को आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। विवाद का असर परिवार पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय लगाने के कारण दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसी समस्या पहले से है तो दवा, जांच और खानपान में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- कोई भी फैसला अच्छी योजना बनाकर लेने से मन मुताबिक सफलता मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनेगा और आगे बातचीत बढ़ सकती है। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर शक न करें। किसी रुकावट के समय धैर्य रखना जरूरी होगा। नया निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर खास ध्यान देना पड़ेगा।

व्यवसाय- नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। जिस काम के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। स्टाफ के कारण कोई परेशानी भी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ कम रहेगा और राहत मिलेगी। लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- अपनी सेहत के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। किसी इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- निजी कामों के साथ दूसरी जिम्मेदारियों में भी आपकी भागीदारी रहेगी। फाइनेंशियल प्लानिंग पर किया गया काम आगे फायदेमंद रहेगा। कला और क्रिएटिव गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- विवाद में उलझने से बचें, लेकिन किसी गलत बात पर शांत तरीके से अपना पक्ष जरूर रखें। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। उनकी देखभाल आपकी प्राथमिकता रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार में कोई नई गतिविधि शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोचें, क्योंकि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा सख्ती करने से उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। जरूरी दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से कोई पारिवारिक समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर खुशी और नई ऊर्जा देगा। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिल सकती है। नियमित इलाज और दिनचर्या के साथ योग, हल्की वॉक जैसी गतिविधियां भी मदद करेंगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। आपके अच्छे मैनेजमेंट के कारण परिवार और कारोबार दोनों की जिम्मेदारियों में संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में भी प्यार और नजदीकी बढ़ेगी। नेगेटिव- वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अच्छे नतीजों के लिए मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।

व्यवसाय- पार्टनरशिप के बिजनेस में पुराने विवाद या नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर मौजूदा काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। कारोबार में ज्यादा निवेश करना नुकसान दे सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के बीच आपकी पकड़ और प्रभाव बना रहेगा। लव- जीवनसाथी का सहयोग चिंताएं कम करेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होने से सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। बहुत भारी और गैस बढ़ाने वाला भोजन लेने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

Horoscope Today September 03 2026 : Aaj ka Rashifal September 03 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

img 7513 1

Horoscope Today September 02 2026 : Aaj ka Rashifal September 02 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 8092 1

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 September 2026

दिनांक – 02 सितंबर 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – षष्ठी 03 सितंबर प्रातः 04:25 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – भरणी 03 सितम्बर रात्रि 01:43 तक तत्पश्चात कृत्तिका
योग – ध्रुव रात्रि 09:12 तक तत्पश्चात व्याघात
राहुकाल – दोपहर 12:38 से दोपहर 02:12 तक
सूर्योदय – 06:23
सूर्यास्त – 06:52
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आपका जन्मदिन: 2 सितंबर
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।

आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है।

यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।

ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।

मेष – पॉजिटिव- घर में खास मेहमानों के आने से व्यस्तता रहेगी। रोज के कामों के बीच मौज-मस्ती और आराम के लिए भी समय निकाल पाएंगे। कहीं कोई पेमेंट फंसा हुआ है तो आज उसे वापस लेने की कोशिश सफल हो सकती है। परिवार और मेहमानों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नेगेटिव- कोई काम मन मुताबिक न होने पर गुस्सा करने से परेशानी बढ़ सकती है। परिस्थितियों के हिसाब से अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी रहेगा। अनजान लोगों से किसी तरह का लेन-देन या ज्यादा मेलजोल न रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- मेहनत के मन मुताबिक नतीजे न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से काम करने का तरीका बेहतर होगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में हर बात साफ रखना जरूरी रहेगा। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी क्षमता और फैसलों पर भरोसा रखें। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक जुड़ाव और भरोसा मजबूत रहेगा। प्रेम संबंध में भी अच्छा तालमेल और खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस के कारण पेट में दर्द हो सकता है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी और परिवार के साथ मनोरंजन तथा मौज-मस्ती में समय बीतेगा। निवेश करने की योजना है तो आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। फैसला लेने से पहले रकम, जोखिम और अपनी जरूरत जरूर देखें। घर में बदलाव या सुधार से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन हिम्मत के साथ उनका सामना करने पर स्थिति संभल जाएगी। जल्दी हार मानने से बड़ा नुकसान हो सकता है। कभी-कभी मन परेशान रहेगा। खुशमिजाज और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

व्यवसाय- ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े कारोबार में तरक्की होगी। फिलहाल कोई महत्वपूर्ण बिजनेस डील टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के अच्छे काम के कारण प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है। लव- विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत और मेलजोल में मर्यादा रखें। लापरवाही से शादीशुदा जीवन में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य- कब्ज या बवासीर की परेशानी पहले से है तो इसे हल्के में न लें। समय पर डॉक्टर की सलाह और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- किसी तय लक्ष्य पर काम करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी रहेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा। लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने से काम आगे बढ़ेगा। नेगेटिव- खुद को साबित करने के लिए अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन खरीदने के लिए लोन लेने की योजना है तो पहले अपनी आर्थिक स्थिति और किस्तों का हिसाब समझ लें। अपनी योजनाएं और जरूरी बातें हर किसी को न बताएं।

व्यवसाय- कारोबार में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं और फायदे के रास्ते खुलेंगे। दूर की पार्टियों से दोबारा संपर्क बनेगा। पार्टनरशिप करने से पहले उससे जुड़ी सभी शर्तों पर अच्छी तरह चर्चा करें। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होगा, जिससे बॉस और वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। लव- परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल रहने से घर में प्यार बना रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ व्यवहार में मर्यादा रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- प्रकृति और खुले वातावरण में कुछ समय बिताने से शरीर और मन दोनों अच्छा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले पर बातचीत होगी और उसका समाधान निकलेगा। विवादित प्रॉपर्टी का कोई मामला चल रहा है तो किसी व्यक्ति की मध्यस्थता से सुलझ सकता है। नेगेटिव- कहीं निवेश करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति जरूर देखें। युवा लोगों को लापरवाही या लोगों को समझने में गलती के कारण कारोबारी मामले में धोखा मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा सोचते रहने के कारण कोई अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है।

व्यवसाय- कारोबार की हर महत्वपूर्ण गतिविधि अपनी निगरानी में करवाएं। कर्मचारियों की लापरवाही से कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर रद्द हो सकता है। नौकरीपेशा लोग बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें, वरना काम में नुकसान हो सकता है। लव- बहुत ज्यादा व्यस्तता और थकान के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास और हिम्मत बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या पहले से है तो डॉक्टर की बताई दवाइयां और जांच नियमित रखें। साथ में योग, हल्की एक्सरसाइज और जीवनशैली में सही बदलाव से सेहत संभालने में मदद मिलेगी। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- जिस काम के लिए लंबे समय से बहुत कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। घर के बड़े और वरिष्ठ लोगों के साथ समय बिताने से उनकी उपयोगी सलाह मिलेगी। उनका अनुभव किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी सोच और फैसला बेहतर करेगा। नेगेटिव- पैसों के मामले में दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने से निराशा हो सकती है। अपनी क्षमता और मेहनत पर भरोसा रखें। रिश्तेदारों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से माहौल बिगड़ सकता है। अपने निजी जीवन में भी दूसरों का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न होने दें।

व्यवसाय- काम में नए और फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। कारोबारी लोगों के बीच आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। पार्टनरशिप करना फायदेमंद रह सकता है। सरकारी कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लोन या उधार लेने से पहले अपनी चुकाने की क्षमता जरूर देखें। लव- परिवार में चल रहा विवाद दूर होगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। प्रेम संबंध में भी नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- महिलाओं को जोड़ों में दर्द या स्त्री रोग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। काम के साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा। परेशानी बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह और सहयोग मिलेगा। आज लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला आगे फायदा दे सकता है। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर समय बिताने से मन शांत रहेगा। नेगेटिव- खरीदने-बेचने से जुड़े किसी मामले में बहुत सोच-समझकर फैसला लेना होगा। धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन सकती है। बच्चों से जुड़ी परेशानी पर गुस्सा करने के बजाय शांत तरीके से बात करें।

व्यवसाय- कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी के कारोबार में डील करते समय दस्तावेज अच्छी तरह जांचें। छोटी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा। लव- घर की व्यवस्था बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। शादी करना चाह रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य- एलर्जी परेशान कर सकती है। बदलते मौसम में खानपान का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- पैसों से जुड़े काम व्यवस्थित करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई निजी फैसला लेना है तो ज्यादा देर करने से बचें। समय पर लिया गया फैसला खुशी दे सकता है। परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी पूरी करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नेगेटिव- जमीन खरीदने या बेचने के मामले में बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। ज्यादा फायदा पाने की कोशिश नुकसान करा सकती है। व्यवहार सहज और शांत रखने से मुश्किल परिस्थिति संभालना आसान होगा।

व्यवसाय- कारोबार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर तरीके से काम करेंगे। परिवार के बड़े लोगों की सलाह से कोई कारोबारी परेशानी सुलझ सकती है। आमदनी के रास्ते बढ़ेंगे। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। इससे खुशी और उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूरी रखें। चोट या दुर्घटना होने की संभावना है। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- सहज व्यवहार रखने से अपनी क्षमता के दम पर कई काम अच्छे तरीके से पूरे कर पाएंगे। निवेश की योजना फायदेमंद रह सकती है। फैसला लेने से पहले जोखिम और अपनी आर्थिक स्थिति जरूर समझें। किसी करीबी दोस्त का सहयोग आपका उत्साह और बढ़ाएगा। नेगेटिव- युवाओं को गलत संगत और गलत आदतों से दूरी रखनी होगी। आलस के कारण कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। घर के बड़े लोगों की सलाह मानने से किसी बड़ी गलती से बचेंगे। सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन और कारोबारी पार्टियों से अच्छे संबंध फायदा देंगे। ज्यादा लोगों से संपर्क बनाए रखना उपयोगी रहेगा। काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। लव- जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी रहेगा। प्रेम संबंध में रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या से पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिल सकती है। सेहत को लेकर अभी लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- रोज की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर अपनी पसंद या किसी क्रिएटिव काम में बिताएंगे। इससे तनाव कम होगा और नई ऊर्जा महसूस होगी। परिवार के किसी सदस्य की परेशानी सुलझाने में मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। नेगेटिव- अपनी किसी निजी परेशानी को समय रहते सुलझा लें, वरना वह बढ़ सकती है। उधार और पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें और निजी बातें शेयर करने से बचें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में जल्दबाजी के बजाय धैर्य रखना होगा। उधार दिया पैसा या रुका पेमेंट वापस लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक काम के सिलसिले में यात्रा करने का आदेश मिल सकता है। लव- घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंध को शादी तक पहुंचाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। स्वास्थ्य- अनियमित खानपान और बिगड़ी दिनचर्या से सेहत प्रभावित हो सकती है। गैस और पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- दिन अच्छा रहेगा। अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। कुछ खर्च और चुनौतियां आएंगी, लेकिन उन्हें संभाल लेंगे। विद्यार्थी अपनी किसी उपलब्धि को लेकर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ अचानक कोई नकारात्मक बात उठने से तनाव हो सकता है। इस बात को ज्यादा बढ़ने न दें। अपनी महत्वपूर्ण चीजें खुद संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

व्यवसाय- कारोबार में जिम्मेदारियां और काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आलस छोड़कर पूरा ध्यान काम में लगाने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। नौकरी में प्रोजेक्ट को गंभीरता और ईमानदारी से पूरा करें। तरक्की मिलने की संभावना है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए ऐसी स्थिति से दूरी रखें। स्वास्थ्य- एलर्जी परेशान कर सकती है। अपच और गैस से बचने के लिए खानपान की आदतों में सुधार करना होगा। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही जरूरी कामों की योजना बना लेंगे तो काम अच्छे तरीके से पूरे होते जाएंगे। आत्मविश्वास बहुत मजबूत रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग और दूसरे कामों में अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसे टालना मुश्किल होगा। इस स्थिति में धैर्य रखना जरूरी रहेगा। अपनी उपलब्धियों का बहुत ज्यादा दिखावा करने से कोई व्यक्ति आपका गलत फायदा उठा सकता है। युवाओं को नकारात्मक सोच और गलत आदतों वाले दोस्तों से दूरी रखनी होगी।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी अधीन काम करने वाले कर्मचारी के कारण परेशानी हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। कारोबारी महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। ऑफिस की राजनीति से दूरी रखें। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से संबंध और अच्छे होंगे। स्वास्थ्य- जोड़ों और घुटनों का पुराना दर्द दोबारा परेशान कर सकता है। बदलते मौसम से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- घर का माहौल शांत रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से आपकी छवि और मजबूत होगी। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। नेगेटिव- अहंकार के कारण बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

व्यवसाय- कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी योग्यता और मेहनत से कोई खास काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करने की बातचीत शुरू हो सकती है। ऑफिस के काम में आपके योगदान की तारीफ होगी। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिलने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य- थकान और नींद न आने के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। इसका असर काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। पर्याप्त आराम और नींद पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Horoscope Today September 02 2026 : Aaj ka Rashifal September 02 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

img 6809

Horoscope Today September 01 2026 : Aaj ka Rashifal September 01 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 6809

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 September 2026

सनातन पंचांग
दिनांक – 01 सितंबर 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी सुबह 07:41 तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र – अश्विनी 02 सितम्बर रात्रि 02:42 तक तत्पश्चात भरणी
योग – वृद्धि रात्रि 11:39 तक तत्पश्चात ध्रुव
राहुकाल – शाम 03:47 से शाम 05:21 तक
सूर्योदय – 06:23
सूर्यास्त – 06:53
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष – पॉजिटिव- अपने काम करने के तरीके और योजनाओं पर दोबारा विचार करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश सफल होगी। रिश्तों में दोबारा सहजता आएगी। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- किसी बाहरी या अनजान व्यक्ति का पारिवारिक मामलों में दखल तनाव बढ़ा सकता है। घर के बड़े लोगों का सम्मान बनाए रखें। निजी मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। महत्वपूर्ण फैसले अपनी समझ से लेना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने या नई योजना शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा और इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेंगे। अपनी क्षमता और फैसलों पर भरोसा रखने से काम आगे बढ़ेगा। लव- परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता और नियमित खानपान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। किसी मामले में उलझन होने पर परिवार का सहयोग फैसला लेने में मदद करेगा। घर के बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन काम आएगा। कुछ समय शांत होकर अपने काम और परिस्थितियों पर विचार करने से भी सही दिशा मिलेगी। नेगेटिव- करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों पर भरोसा आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इसलिए उनके साथ संबंध खराब न करें। गुस्सा और अहंकार नियंत्रित रखना जरूरी होगा। कहीं से कोई अप्रिय खबर मिलने से मन उदास हो सकता है।

व्यवसाय- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात रुका हुआ काम पूरा कराने में मदद करेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कटुता न आने दें। लव- शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी होने से बचना होगा। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज परिवार के साथ खुशी का माहौल रहेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी योग्यता के दम पर लंबे समय से चाही गई कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। युवाओं को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- उधार और पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान करा सकती है। बच्चों की गलती पर ज्यादा डांटने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाएं। गैर जरूरी कामों में समय खराब करने के बजाय अपने जरूरी काम पूरे करना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे और फायदे के नए रास्ते खुलेंगे। दूर की पार्टियों से दोबारा संपर्क बनेगा। पार्टनरशिप शुरू करने से पहले उससे जुड़ी सभी बातों पर अच्छी तरह चर्चा करें। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होगा, जिससे बॉस और वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बनने की स्थिति बन सकती है और इसके खराब नतीजे सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति से दूरी रखना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत के कारण थकान और बदन दर्द हो सकता है। समय-समय पर आराम लेना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही कोई समस्या आज सुलझ सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी और चहल-पहल रहेगी। उपहारों के लेन-देन से भी उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- अपने निजी कामों के साथ दूसरी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। बच्चों की परेशानियां सुलझाने में उनका सहयोग करें। घर का माहौल शांत रखना है तो किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें, चाहे वह करीबी रिश्तेदार ही क्यों न हो।

व्यवसाय- कारोबार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। कर्मचारियों और सहयोगियों पर भरोसा करने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। इसके कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता से थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान हेल्दी और सात्विक रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- निजी जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अपने सिद्धांतों से समझौता न करने पर सम्मान बढ़ेगा। किसी मुश्किल में फंसे दोस्त की मदद करने से खुशी मिलेगी। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव हो सकता है और इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ेगा। घर के बड़े लोगों की सलाह और दखल से समस्या सुलझ जाएगी। कठोर भाषा का इस्तेमाल करने से बचें।

व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश का फैसला पूरी तरह सोच-विचार करने के बाद ही लें। बिजनेस में नवीनीकरण या विस्तार की योजना बन रही है तो उस पर खास ध्यान देना होगा। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी और इससे खुशी तथा नई ऊर्जा मिलेगी। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में बिताने से मानसिक दबाव कम होगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- आमदनी का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू हो सकता है। इससे आर्थिक राहत मिलेगी। जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा और देखभाल में रुचि रहेगी। घर में शादी योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। इससे परिवार में खुशी रहेगी। नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। रिश्ते संभालने के लिए धैर्य और समझदारी रखनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़कर गैर जरूरी मौज-मस्ती में समय खराब करने से बचना होगा।

व्यवसाय- कारोबार के सभी काम व्यवस्थित तरीके से चलते रहेंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशानी पैदा कर सकता है। नौकरी में टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिल सकता है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। इलाज में लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां काफी बेहतर होंगी। किसी काम में चल रही परेशानी सुलझ सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से उत्साह रहेगा। आपसी बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान से दिनचर्या में भी अच्छे बदलाव आएंगे। नेगेटिव- किसी गलतफहमी को घर के बड़े या अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझाना बेहतर रहेगा। आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा होने से चिंता रहेगी। जल्दबाजी और गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है।

व्यवसाय- नई बिजनेस योजना फिलहाल आगे न बढ़ाएं। मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कारोबार में मदद करेगी। जोखिम वाले काम में पैसा लगाने से बचें। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार बनाए रखने के लिए छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। दिनचर्या और भोजन व्यवस्थित रखना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- कहीं पैसा लगाने से पहले उसकी वापसी और जोखिम अच्छी तरह समझना जरूरी होगा, वरना परेशानी हो सकती है। घर की मरम्मत या सुधार की योजना बनेगी। वास्तु विशेषज्ञ से भी सलाह ली जा सकती है। गैर जरूरी खर्च कम करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नेगेटिव- अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसे टालना मुश्किल होगा। करीबी रिश्तेदारों से किसी विवाद में न पड़ें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के मामले में सावधानी रखनी होगी और कागजी काम ध्यान से करना होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन का मौका मिल सकता है। लव- घर का माहौल अच्छा बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और सेहत को लेकर लापरवाही से नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। योग और सामान्य एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कोई समस्या सुलझेगी। इससे दूसरी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आसान होगा। रोचक और जानकारी देने वाली किताबें या सामग्री पढ़ने से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- बैंक से जुड़े किसी काम में रुकावट आ सकती है। तनाव लेने के बजाय शांत तरीके से समाधान निकालना बेहतर रहेगा। नकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने से मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए उनसे दूरी रखें।

व्यवसाय- मेहनत के मन मुताबिक नतीजे न मिलने से कारोबार में तनाव रहेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से परेशानियां कम होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का माहौल बेहतर होगा और काम का बोझ भी कम रहेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। विवाहेतर संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं, इसलिए ऐसी स्थिति से दूरी रखें। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। उमस और ज्यादा गर्मी से बचाव रखना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा महत्वपूर्ण काम भी आज पूरा होने की संभावना है। घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- किसी मामले में उलझन होने पर परिवार से बातचीत करने से समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगत पर नजर रखना जरूरी होगा। युवाओं की किसी योजना में रुकावट आने से निराशा हो सकती है।

व्यवसाय- नया काम या नई योजना शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। अधूरी तैयारी के कारण मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिल सकते। पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। नौकरी में कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अच्छा तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। गैर जरूरी बहस घर की शांति खराब कर सकती है। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान हो सकती है। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें। सामान्य एक्सरसाइज भी जरूरी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश से जुड़ा फैसला आज लिया जा सकता है। पैसा लगाने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी समझना जरूरी होगा। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्च बढ़ने से चिंता होगी। जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह किसी परेशानी में डाल सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। दिन में भागदौड़ ज्यादा रहेगी।

व्यवसाय- अभी नया कारोबार या नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। अपनी कारोबारी योजनाओं और जरूरी जानकारी को गोपनीय रखें। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपसी भरोसा बना रहेगा। लव- व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। परिवार के लोग आपकी स्थिति समझेंगे और सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन लापरवाही करने से परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- कोई निजी परेशानी सामने आ सकती है, लेकिन आप उसका समाधान निकालने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर में किसी शुभ काम की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- रिश्तेदारों के अचानक आने से जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर नाराजगी भी रहेगी। काम और रिश्तों के बीच सही व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध मजबूत रखने के लिए भी समय देना होगा।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी निगरानी बनाए रखना जरूरी होगा। कर्मचारियों की छोटी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार फायदे में रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिलने की अच्छी संभावना है। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ गेट-टुगेदर हो सकता है। लव पार्टनर से मुलाकात भी हो सकती है। स्वास्थ्य- प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से इंफेक्शन हो सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Horoscope Today September 01 2026 : Aaj ka Rashifal September 01 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!