analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 5540 1

Horoscope Today March 27 2025 : Aaj ka Rashifal March 27 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 March 2025

main qimg 97d397189c0e8d9696db69dcc158720c

वैदिक पंचांग

दिनांक – 27 मार्च 2025

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – शतभिषा रात्रि 12:34 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग – साध्य सुबह 09:25 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:48 तक

सूर्योदय – 06:37

सूर्यास्त – 06:50

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत,मासिक शिवरात्रि,वारूणी योग (सूर्योदय से सूर्यास्त तक),पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेग

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। किसी काम को आप भाग्य के भरोसे ना छोड़े। प्रॉपर्टी में यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील अटक सकती है। आपका बिजनेस में भी पार्टनरशिप से आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप अपनी आंख और कान खुले रखकर कामों में आगे बढ़ें। आपको कामों को समय से पूरा न होने के कारण टेंशन बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी बिजनेस के काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स के प्रति रुचि जागृत होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों से आज उनकी एक नई पहचान बनेगी। आपको अपने बॉस से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है, नहीं तो उनके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। आपकी संतान को किसी सरकारी काम में नंबर आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से धन का लेनदेन भी सोच विचारकर करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपके सुख साधनों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। सेहत के मामले में आपको कुछ उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में काफी समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। जीवनसाथी की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखने की आवश्यकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई अच्छा इंश्योरेंस प्लान दे सकते हैं। आपको अपनी किसी जरूरी जानकारी को किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करना है। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी नए घर के खरीदारी करना भी बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। कोई पैतृक समस्या भी लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आने से उनके मन में खुशियां रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन दानपुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। परोपकार की भावना आपके मन में बनी रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थीयो को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें बड़ों से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेंगी। आपका बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारी से कामों को आसानी से पूरा करेंगे। आप बिना वजह किसी काम को लेकर यात्रा पर ना जाएं, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। आपको कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके बॉस को आपकी दी गई सलाह खूब काम आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी और आपको किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपको अपने बिजनेस में कोई सरकारी टेंडर मिलने से काफी खुश रहेंगे

Horoscope Today March 27 2025 : Aaj ka Rashifal March 27 2025 Read More »

img 3650 1

Horoscope Today March 25 2025 : Aaj ka Rashifal March 25 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 March 2025

main qimg 753625feadb6fd1cb29c2ce77e3cb4c4

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 25 मार्च 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र फाल्गुन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी 26 मार्च प्रात: 03:45 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – श्रवण 26 मार्च रात्रि 03:49 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शिव दोपहर 02:53 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:20 तक

सूर्योदय – 06:39

सूर्यास्त – 06:50

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- पपमोचनी एकादशी स्मार्त

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

आज का राशिफल 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना हुआ है जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे अन्य लोगो की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। लेकिन व्यवहारिकता की कमी अथवा स्वार्थी वृति कुछ अभाव भी बनाएगी। कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नही करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिये आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य मे विलम्ब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनैतिक मांग करेंगे जिस पूर्ण करने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण छोटी मोटी उलझनों को छोड़ ठीक ही रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय मे मन दो कार्यो में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे लेकिन याद रहे बाद में यह आत्मग्लानि का कारण भी बनेगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी परन्तु मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। पारिवारिक जन को गुमराह करने का प्रयास करेंगे यह बाद में कलह का कारण बनेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशान्त रहेगा। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें आज धन पाने का यही एक साधन है। मध्यान तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी चाह कर भी मन के अनुसार काम नही कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। पूर्व में किये गलत आचरण का आज भुगतान भी करना पड़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगे आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे लेकिन आपका व्यवहार विपरीत ही रहेगा। लोभ से दूर रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन सुख शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बनेगा। आज आप की कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी कोई भी कार्य एकदम सर पर आने पर ही करेंगे फिर भी अन्य लोगो की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में तेजी आएगी कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी सन्तोष नही होगा अधिक पाने की लालसा परेशानी में डालेंगी धैर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिये आज दिन उपयुक्त है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचे आने वाले समय मे व्यवधान आएंगे। सेहत भी संध्या बाद प्रतिकूल होने लगेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भी दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन आज आपके अंदर समझ की कमी भी रहेगी सही की जगह गलत बातो का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद बनाएगा। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यो में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग भी बिन मांगे मिल जायेगा अपने कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगो की सहायता करने में टालमटोल करेंगे घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर ताने सुनने को मिलेंगे। धन की आमाद निश्चित होगी सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत आज ठीक ही रहेगी फिर भी खाना समय पर खाये।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेंगे। व्यवहार में सुधार करेंगे मीठा बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेंगे। घर के सदस्य बजट से अधिक मांग कर दिनचार्य को जटिल बनाएंगे आज दिन भर धन संबंधित मामले दिमाग मे चलते रहेंगे फिर भी आज धन की तुलना में बौद्धिक क्षमता की उन्नति अधिक होगीं। मध्यान के आस पास सगे संबंधियों से किसी बात को लेकर टकराव होने की संभावना है आज स्वभाव की नरमी बात बढ़ेंगे नही देगी लेकिन मानसिक बेचैनी जरूर रहेगी। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी पर धन लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। बाहर घूमे के प्रसंग बनेंगे परन्तु अंत समय मे टल भी सकते है। मानसिक अंतर्द्वन्द को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी बचते बचते कलह होने की संभावना है आज स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे लेकिन वातावरण ही ऐसा बनेगा ना चाहकर भी क्रोध आयेगा। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच तान होगी। भाई बंधुओ से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की संभावना है बेतुकी बयानबाजी से बचें अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझने भी बनने के आसार है अनैतिक गतिविधियोंसे स्वयं को दूर रखें। महिला वर्ग भी आज आवश्यकता पड़ने पर ही अपना विचार रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। आज धन लाभ की आशा कम ही रखें बस खर्च ही निकाल पाएंगे। सेहत में सुधार आएगा पर अपनी ही गलती से समस्या दोबारा हो सकती है। अति आवश्यक कार्यो के लिये संध्या का इंतजार करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। कभी लाभ होता नजर आएगा अगले पल निराश होने पड़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर मनमाना व्यवहार करेंगे इससे आप तो निश्चिन्त रहेंगे लेकिन संपर्क में रहने वालों को परेशानी आएगी। कार्य करते समय भी मन मौज शौक की ओर आकर्षित होगा। आज आप प्रलोभन में अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नही करेंगे इससे धन लाभ शीघ्र तो होगा साथ मे नई समस्या भी बढ़ेगी जिसके परिणाम निकट भविष्य में भुगतने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग नए कार्य मे निवेश कर सकते है इसके निकट भविष्य में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्य अपने कामो में मस्त रहेंगे। कफ अथवा अन्य ठंड संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। मेहनत करने पर तुरंत लाभ की आशा ना रखें आज किया परिश्रम का फल संध्या बाद से दिखने लगेगा लेकिन प्राप्ति में अड़चनें आएंगी आज की तुलना में कल दिन ज्यादा बेहतर रहेगा। आज केवल आश्वासनो से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान तक का समय कार्य व्यवसाय के लिये उतार चढ़ाव वाला रहेगा इसके बाद परिस्थिति से समझौता कर लेंगे स्वभाव में संतोष बनेगा। धन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के वादे ना करें पूरे नही कर पाएंगे उलटे आलोचना ही होगी। घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये शांति भंग होगी। महिलाए अपने कार्य छोड़ अन्य के कार्य मे मीन मेख निकालेंगी यह झगड़े का कारण बनेगा। बदन दर्द स्नायु तंत्र में दुर्बलता रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपको कोई नई खुशी देकर जाएगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अकस्मात होगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे दिन भर की मेहनत का आंकलन संध्या के समय संतोषजनक रहेगा। आज आपके मन को भटकाने वाले प्रसंग भी बनेंगे सही दिशा में जा रहा कार्य किसी के गलत मार्गदर्शन से गलत होगा जिसे सुधारने में समय खराब करेंगे। महिलाए किसी कार्य पूर्ति को लेकर आशंकित रहेंगी धैर्य ना खोये देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन संबंधित कार्य अन्य दिनों की तुलना में शीघ्र बनेंगे। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे फिर भी कंजूस प्रवृति घर मे अथवा सहकर्मियों का आगे नीचा दिखाएगी। परिवार के बुजुर्ग अनदेखी होने पर व्यथित होंगे। सेहत सामान्य ही रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भी दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मन किस अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा हानि की सम्भवना के कारण बड़ा कार्य करने से डरेंगे लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों से हानि होने का भय है। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधित समस्या भी रहेगी खर्च चलाना भी आज भारी पड़ेगा। किसी से लिये उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक बोझ बना रहेगा। संध्या बाद से थोड़ी राहत मिलने लगेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन वैसे तो आपके लिये कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आज आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका पछतावा लंबे समय तक रहेगा। दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ व्यर्थ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिये करनी पड़ेगी इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहाँ लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की।तुलना में कम फिर भी संतोषजनक हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर विस्तार करने के अवसर मिलेंगे धन निवेश से ना डरें भविष्य में दुगुना होकर मिलेगा। घर मे संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी इसके बाद कोई हानिकर समाचार मिल सकता है। सेहत में भी गिरावट दर्ज होगी।

Horoscope Today March 25 2025 : Aaj ka Rashifal March 25 2025 Read More »

img 7599 1

shree arjun krit durga stavan श्री अर्जुन कृत श्रीदुर्गा स्तवन

shree arjun krit durga stavan श्री अर्जुन कृत श्रीदुर्गा स्तवन

img 7599 2 1

अर्जुनकृत दुर्गास्तवम् (महाभारत)

नैसर्गिक क्रूर ग्रह (राहु, केतु, मंगल, शनि, सूर्य) की महादशा अंतर्दशा प्रत्यंतरदशा में विशेष रूप से पठनीय।
इस वर्ष नवरात्र में सभी इसके 108 पाठ पूरे करें। चूंकि इस वर्ष 1 दिन कम है अतः प्रतिदिन 14 पाठ करके नवमी को हवन कर लें। जो अष्टमी को हवन करते हैं वो प्रतिदिन 16 आठ करके अष्टमी को हवन कर लें।

स्तोत्र संदर्भ
दुर्योधन की सेना को युद्ध के लिये उपस्थित देख श्रीकृष्ण ने अर्जुन के हित के लिये इस प्रकार कहा। श्रीभगवान बोले- महाबाहो। तुम युद्ध के सम्मुख खड़े हो। पवित्र होकर शत्रुओं को पराजित करने के लिये दुर्गा देवी की स्तुति करो। संजय कहते हैं- परम बुद्धिमान भगवान वासुदेव के द्वारा रणक्षेत्र में इस प्रकार आदेश प्राप्त होने पर कुन्तीकुमार अर्जुन रथ से नीचे उतरकर दुर्गादेवी की स्तुति करने लगे।

जो मनुष्य सबेरे उठकर इस स्तोत्र का पाठ करता है, उसे यक्ष, राक्षस और पिशाचों से कभी भय नहीं होता। शत्रु तथा सर्प आदि विषैले दाँतों वाले जीव भी उनको कोई हानि नहीं पहुँचा सकते। राजकुल से भी उन्हें कोई भय नहीं होता है। इसका पाठ करने से विवाद में विजय प्राप्त होती है और बंदी बन्धन से मुक्त हो जाता है। वह दुर्गम संकट से अवश्य पार हो जाता है। चोर भी उसे छोड़ देते हैं। वह संग्राम में सदा विजयी होता और विशुद्ध लक्ष्मी प्राप्त करता है। इतना ही नहीं, इसका पाठ करने वाला पुरुष आरोग्य और बल से सम्पन्न हो सौ वर्षों की आयु तक जीवित रहता है।

श्री अर्जुन-कृत श्रीदुर्गा-स्तवन

विनियोग – ॐ अस्य श्रीभगवती दुर्गा स्तोत्र मन्त्रस्य श्रीकृष्णार्जुन स्वरूपी नर नारायणो ऋषिः, अनुष्टुप् छन्द, श्रीदुर्गा देवता, ह्रीं बीजं, ऐं शक्ति, श्रीं कीलकं, मम अभीष्ट सिद्धयर्थे जपे विनियोगः।

ऋष्यादिन्यास-

श्रीकृष्णार्जुन स्वरूपी नर नारायणो ऋषिभ्यो नमः शिरसि, अनुष्टुप् छन्दसे नमः मुखे, श्रीदुर्गा देवतायै नमः हृदि, ह्रीं बीजाय नमः गुह्ये, ऐं शक्त्यै नमः पादयो, श्रीं कीलकाय नमः नाभौ, मम अभीष्ट सिद्धयर्थे जपे विनियोगाय नमः सर्वांगे।

कर न्यास – ॐ ह्रां अंगुष्ठाभ्याम नमः, ॐ ह्रीं तर्जनीभ्यां स्वाहा, ॐ ह्रूं मध्यमाभ्याम वषट्, ॐ ह्रैं अनामिकाभ्यां हुं, ॐ ह्रौं कनिष्ठाभ्यां वौष्ट्, ॐ ह्रः करतल करपृष्ठाभ्यां फट्।

अंग-न्यास -ॐ ह्रां हृदयाय नमः, ॐ ह्रीं शिरसें स्वाहा, ॐ ह्रूं शिखायै वषट्, ॐ ह्रैं कवचायं हुं, ॐ ह्रौं नैत्र-त्रयाय वौष्ट्, ॐ ह्रः अस्त्राय फट्।

ध्यान

सिंहस्था शशि-शेखरा मरकत-प्रख्या चतुर्भिर्भुजैः,

शँख चक्र-धनुः-शरांश्च दधती नेत्रैस्त्रिभिः शोभिता।

आमुक्तांगद-हार-कंकण-रणत्-कांची-क्वणन् नूपुरा,

दुर्गा दुर्गति-हारिणी भवतु नो रत्नोल्लसत्-कुण्डला।।

मानस पूजन – ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः लं पृथिव्यात्मकं गन्धं समर्पयामि। ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः हं आकाशात्मकं पुष्पं समर्पयामि। ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः यं वाय्वात्मकं धूपं घ्रापयामि। ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः रं वहृ्यात्मकं दीपं दर्शयामि। ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः वं अमृतात्मकं नैवेद्यं निवेदयामि। ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः सं सर्वात्मकं ताम्बूलं समर्पयामि।

श्रीअर्जुन उवाच –

नमस्ते सिद्ध-सेनानि, आर्ये मन्दर-वासिनी,

कुमारी कालि कापालि, कपिले कृष्ण-पिंगले।।1।।

भद्र-कालि! नमस्तुभ्यं, महाकालि नमोऽस्तुते।

चण्डि चण्डे नमस्तुभ्यं, तारिणि वर-वर्णिनि।।2।।

कात्यायनि महा-भागे, करालि विजये जये,

शिखि पिच्छ-ध्वज-धरे, नानाभरण-भूषिते।।3।।

अटूट-शूल-प्रहरणे, खड्ग-खेटक-धारिणे,

गोपेन्द्रस्यानुजे ज्येष्ठे, नन्द-गोप-कुलोद्भवे।।4।।

महिषासृक्-प्रिये नित्यं, कौशिकि पीत-वासिनि,

अट्टहासे कोक-मुखे, नमस्तेऽस्तु रण-प्रिये।।5।।

उमे शाकम्भरि श्वेते, कृष्णे कैटभ-नाशिनि,

हिरण्याक्षि विरूपाक्षि, सुधू्राप्ति नमोऽस्तु ते।।6।।

वेद-श्रुति-महा-पुण्ये, ब्रह्मण्ये जात-वेदसि,

जम्बू-कटक-चैत्येषु, नित्यं सन्निहितालये।।7।।

त्वं ब्रह्म-विद्यानां, महा-निद्रा च देहिनाम्।

स्कन्ध-मातर्भगवति, दुर्गे कान्तार-वासिनि।।8।।

स्वाहाकारः स्वधा चैव, कला काष्ठा सरस्वती।

सावित्री वेद-माता च, तथा वेदान्त उच्यते।।9।।

स्तुतासि त्वं महा-देवि विशुद्धेनान्तरात्मा।

जयो भवतु मे नित्यं, त्वत्-प्रसादाद् रणाजिरे।।10।।

कान्तार-भय-दुर्गेषु, भक्तानां चालयेषु च।

नित्यं वससि पाताले, युद्धे जयसि दानवान्।।11।।

त्वं जम्भिनी मोहिनी च, माया ह्रीः श्रीस्तथैव च।

सन्ध्या प्रभावती चैव, सावित्री जननी तथा।।12।।

तुष्टिः पुष्टिर्धृतिदीप्तिश्चन्द्रादित्य-विवर्धनी।

भूतिर्भूति-मतां संख्ये, वीक्ष्यसे सिद्ध-चारणैः।।13।।

।। फल-श्रुति ।।

यः इदं पठते स्तोत्रं, कल्यं उत्थाय मानवः।

यक्ष-रक्षः-पिशाचेभ्यो, न भयं विद्यते सदा।।1।।

न चापि रिपवस्तेभ्यः, सर्पाद्या ये च दंष्ट्रिणः।

न भयं विद्यते तस्य, सदा राज-कुलादपि।।2।।

विवादे जयमाप्नोति, बद्धो मुच्येत बन्धनात्।

दुर्गं तरति चावश्यं, तथा चोरैर्विमुच्यते।।3।।

संग्रामे विजयेन्नित्यं, लक्ष्मीं प्राप्न्नोति केवलाम्।

आरोग्य-बल-सम्पन्नो, जीवेद् वर्ष-शतं तथा।।4।।

प्रयोग विधि –

उक्त स्तोत्र ‘महाभारत’ के ‘भीष्म पर्व’ से उद्धृत है।

१॰ इसकी साधना भगवती के मन्दिर अथवा घर में एकान्त में करनी चाहिये। ‘घी’ के दीपक में बत्ती के लिये अपनी नाप के बराबर रूई के सूत को 5 बार मोड़कर बटे तथा बटी हुई बत्ती को कुंकुम से रंगकर भगवती के सामने दीपक जलायें।

नवरात्र या सर्व सिद्धि योग से पाठ का प्रारम्भ करें कुल 9 या 21 दिन पाठ करें तथा प्रतिदिन 9 या 21 बार आवृत्ति करें। पाठ के बाद हवन करें। लाल वस्त्र तथा आसन प्रशस्त है। साधना काल में ब्रह्मचर्य का पालन करें।

इससे सभी प्रकार की बाधाएं समाप्त होती है तथा दरिद्रता का नाश होता है। शासकीय संकट, शत्रु बाधा की समाप्ति के लिये अनुभूत सिद्ध प्रयोग है।

२॰ नित्य दुर्गा-पूजा (सप्तशती-पाठ) के बाद उक्त स्तव के ३१ पाठ १ महिने तक किए जाएँ। या

३॰ नवरात्र काल में १०८ पाठ नित्य किए जाएँ, तो उक्त “दुर्गा-स्तवन” सिद्ध हो जाता है।

shree arjun krit durga stavan श्री अर्जुन कृत श्रीदुर्गा स्तवन Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!