analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 3233 1

Horoscope Today February 27, 2025 : Aaj ka Rashifal February 27 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 February 2025

main qimg ec195d657f7c359495406b5029b42119

वैदिक पंचांग

दिनांक – 27 फरवरी 2025

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी सुबह 08:54 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र – धनिष्ठा शाम 03:45 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – शिव रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:47 तक

सूर्योदय 07:01

सूर्यास्त – 06:41

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके भौतिक फलों में वृद्धि कारक है। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि में बीते दिनों से सुधार आएगा। आज के दिन से लाभ लेने के लिए भाग्य को कोसना छोड़कर मेहनत पर ध्यान दें। राज समाज से आवश्यकता पड़ने पर उचित सहयोग मिल सकता है। इसके लिए स्वयं में भी आत्मविश्वास जागृत करें। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभिक भाग में निराशा होगी लेकिन धीरे-धीरे कार्य क्षेत्र का वातावरण समझ आने के बाद गुप्त युक्तियों से लाभ के मार्ग प्रशस्त कर लेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। ज्यादा के चक्कर में ना रहे अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। पारिवारिक वातावरण मिलाजुला रहेगा हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद भी घर से सुख की प्राप्ति होगी। बोलचाल में सतर्कता बरतें मुख से अपशब्द निकलने पर किसी से झगड़ा हो सकता है। मानसिक वहम अथवा किसी दवा का दुष्प्रभाव हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा आज आप प्रत्येक कार्य सोच समझकर ही करेंगे फिर भी मध्यान्ह तक की दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। अधिकांश कार्य में रुकावट आने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यवसाय एवं नौकरी में आज बिना झंझट में पड़े लाभ कमाना मुश्किल है। धन की आमद आशा से कम ही होगी। घरेलू सुख सुविधा की वस्तुओं में वृद्धि होगी लेकिन परिजनों में आपसी अनबन के चलते मानसिक दुख भी रहेगा। संतानों से जिस कार्य की अपेक्षा करेंगे उसका उल्टा ही करेंगे। आज इनसे बहस ना करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। पैतृक अचल संपत्ति विषयक शुभ समाचार मिल सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर आप की छवि पहले जैसी ही बनी रहेगी। मधुमेह अथवा अन्य रक्त संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा सुबह सुबह के समय अवश्य ही थोड़ी बहुत शारीरिक अकड़न एवं कमजोरी अनुभव होगी। लेकिन धीरे-धीरे सेहत में स्थिरता आने लगेगी। आध्यात्मिक आकर्षण बढ़ेगा विचारों में धार्मिक भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र पर कई काम एक साथ आने से कुछ दुविधा होगी लेकिन आप आवश्यकता के समय मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यशैली अवश्य मंदी रहेगी जिस कार्य को करना आरंभ करेंगे आरंभ में उस में कुछ ना कुछ रुकावट आएगी फिर भी धीरे-धीरे अधूरे कार्यों को शाम तक काफी हद तक पूरा कर लेंगे। कार्य पूरा होने के बाद भी धन ना मिलने पर मन कुछ समय के लिए उदास होगा। आज सरकार अथवा इससे संबंधित किसी मामले में मानसिक भय भी रहेगा। घर में खर्च अथवा अन्य आर्थिक कारणों से खींचतान हो सकती है। व्यवसायिक यात्रा से सामान्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती अथवा लापरवाही के चलते संकट में फंस सकते हैं। शारीरिक रूप से दिन के आरंभ में ही शिथिलता अनुभव होगी फिर भी इसकी अनदेखी कर दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जिसके फलस्वरूप मध्यान्ह के बाद सेहत में अक्समात गड़बड़ी आने से कार्य में व्यवधान पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य करने से पहले आगे मिलने वाले फलों का विचार अवश्य करें। धन की आमद आज सरल नहीं रहेगी जोड़ तोड़ कर अथवा जबरदस्ती करने पर अल्प आय के योग है। लेकिन आज धन की क्षति किसी न किसी रूप में होने वाली है। आपके अथवा किसी परिजन के द्वारा कोई पाप कर्म भी हो सकता है जिसकी गिलानी बाद में होगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी शत्रुओं में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल कुछ दिन स्थगित करें दुर्घटना अथवा चोरी से हानि हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन बीते कुछ दिनों से जिस कार्य योजना पर प्रयासरत थे उसमें विजय मिलने की संभावना है स्वभाव में अहम की भावना अधिक रहेगी अपनी बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करना एवं गलत बात को भी सही सिद्ध करने का प्रयास करेंगे दांपत्य जीवन एवं घर परिवार व्यवसाय में भागीदारी वाले कार्य को छोड़कर अन्य जिस भी कार्य में भाग्य आजमाएंगे वहां से तुरंत ही अच्छे फल मिल सकते हैं आज बैटरी कार्य अथवा पिता से संबंधित किसी भी कार्य से अक्समात लाभ होने की संभावना है धन की आमद सामान्य से उत्तम रहेगी फिर भी आपको संतोष नहीं दे पाएगी परिवार में पति पत्नी के बीच अनैतिक अथवा कुटुंबी कारणों से तीखी झड़प होने की संभावना है कार्यक्षेत्र पर भी आज भागीदारों के ऊपर आंख बंद कर कर भरोसा ना करें निश्चित ही धोखा हो सकता है दाद खाज अन्य प्रकार के चर्म रोग एवं रक्ताल्पता की शिकायत हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके धन धान्य कोष में वृद्धि करेगा लेकिन खर्च भी आज अनियंत्रित ही रहेंगे। दिन के आरंभिक भाग में आपके सनकी मिजाज के चलते जीवनसाथी अथवा किसी अन्य परिजन से छोटी मोटी बहस होगी। आपके स्वभाव पर इसका फर्क नही पड़ेगा परन्तु परिजन अवश्य ही दुखी होंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर नही करने के कारण नया विवाद बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप के दिमाग में कम समय में ज्यादा धन पाने की युक्तियां लगी रहेगी अनैतिक साधनों का भी प्रयोग करेंगे इससे लाभ भी होगा लेकिन मन में अपमानित होने का भय भी रहेगा। आज हर किसी को संदेह की दृष्टि से ना देखें अन्यथा आप पर भारी पड़ जाएगा। व्यवसाय से संबंधित सरकारी कार्य की खानापूर्ति आज अवश्य करें आने वाले दिनों में इसमें सफलता मिल जाएगी। अन्यथा लंबे समय तक अधूरे रह सकते हैं। ईर्ष्यालु स्वभाव मानसिक अंतर्द्वंद को छोड़ सेहत सामान्य ही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको बौद्धिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार के परिश्रम करने पड़ेंगे। इसका तुरंत कोई लाभ नहीं मिल सकेगा लेकिन निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। दिन को लापरवाही में व्यर्थ ना करें अन्यथा आगे पछताना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आज उधारी के व्यवहार बढ़ने से धन की प्राप्ति ना के बराबर ही होगी। उधारी के व्यवहारों पर नियंत्रण रखें अन्यथा निकट भविष्य में आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण में छोटी-मोटी खींचतान लगी रहेगी फिर भी बाहर की अपेक्षा यही अधिक सहज अनुभव करेंगे। आज आपको कोई झूठ बोलकर ठग सकता है अथवा अन्य लोगों के सामने आपको हास्य का पात्र बना सकता है। हित शत्रुओं से विशेषकर सतर्क रहें। सेहत छोटी मोटी समस्याओं को छोड़ ठीक बनी रहेगी। भोजन भूख लगने पर ही करें अन्यथा पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मानसिक अशांति वाला रहेगा। बचते बचते भी अन्य लोगों के झगड़ों में पड़कर स्वयं का नुकसान करेंगे। आपको भी किसी परिजन के कारण अक्समात क्रोध आ सकता है जिसके कारण घर में व्यवस्था एवं अशांति फैलेगी। कार्यक्षेत्र पर सहयोगी वातावरण मिलने के बाद भी इसका ठीक से लाभ नही उठा पाएंगे। सहकर्मी डरे-सहमे रहने के कारण खुलकर कार्य नहीं कर पाएंगे। अचल संपत्ति से संबंधित मामले किसी ना किसी रूप में मानसिक उद्वेग का कारण बनेंगे। कार्य व्यवसाय से सामान्य आय होगी ज्यादा भागदौड़ से बचें इसका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। परिवार में माता अथवा अन्य किसी स्त्री वर्ग के कारण झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। सोच समझकर ही वाणी का प्रयोग करें यही आपके लिए हितकर रहेगा। गर्म सर्द की परेशानी हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आप को किसी न किसी रूप में अवश्य ही धन लाभ कराएगा। लेकिन दिन के आरंभ से मध्यान्ह तक जिस भी कार्य को करेंगे उस में विलंब अथवा असफलता मिलने से निराशा होगी। फिर भी प्रयास जारी रखें संध्या तक आर्थिक दृष्टिकोण से दिन राहत ही प्रदान करेगा। आज कई दिनों से रुके हुए कार्य में गति आने से भी राहत मिलेगी लेकिन इससे आर्थिक लाभ की अपेक्षा ना ही रखें। परिवार में छोटे भाई अथवा बहनों का ईर्ष्यालु व्यवहार मन को आहत कर सकता है। धर्म अध्यात्म के कार्यों में रुचि नहीं मिलेंगे दिन में परोपकार के कार्यों के अवसर भी मिलेंगे लेकिन इनमें केवल व्यवहारिकता मात्र ही दिखाएंगे। व्यवसायिक यात्रा अवश्य ही लाभदायक रहेगी। पेट संबंधित छोटी मोटी समस्या आज भी लगी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप स्वयं स्वभाव से संतोषी रहेंगे। लेकिन परिजनों का व्यवहार आपके प्रति गैरजिम्मेदाराना रहेगा। कार्य व्यवसाय हो या नौकरी दोनों में ही विविध कष्टों एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आप अपने मन से झंझटों वाले कामों में नहीं पड़ेंगे लेकिन अन्य लोगों के दबाव में आकर ऐसा करना ही पड़ेगा। संध्या के आसपास का समय दिन की अपेक्षा राहत वाला रहेगा किसी घनिष्ट से उपहार सम्मान मिलने पर कुछ समय के लिए अपनी परेशानियों को भूल जाएंगे। आज किसी भी प्रकार के साज सज्जा सौंदर्य एवं सफेद वस्तुओं से जुड़े कार्यों को छोड़कर अन्य सभी में संघर्ष के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। परिवार कुटुंब में सदस्य एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाकर माहौल खराब करेंगे। आज का दिन वाणी का प्रयोग ना करें मूकदर्शक बनकर बताएं तो मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। आंखों में जलन नेत्रज्योति में कमी एवं पित्त संबंधित व्याधि हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके व्यक्तिगत सुख में वृद्धि करेगा। आप स्वभाव से अत्यंत ईर्ष्यालु रहेंगे किसी अन्य विशेषकर प्रतिद्वंदी की खुशी देखकर सहन नहीं कर पाएंगे परिवार हो या कार्यक्षेत्र स्वयं तो जल्दी से कुछ करेंगे नहीं अन्य लोगों के कार्यों में भी नुक्स निकालेंगे जिस वजह से कुछ समय के लिए अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप की कथनी और करनी में भी अंतर रहेगा आज किसी से भावुकता में आकर कोई वादा ना करें। अन्यथा बाद में शर्मिंदा होना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से अनुभव होने के बाद भी कोई विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे। संध्या बाद दिमाग मनोरंजन में अधिक रहेगा आवश्यक कार्यों को छोड़कर मित्र मंडली के साथ मौज शौक में समय व्यतीत करेंगे लेकिन यहां भी आपके आचरण को लेकर कहासुनी हो सकती है। ठंडे पदार्थों ठंडे स्थान एवं जल से दूरी रखें अन्यथा सर्दी जुखाम शीघ्र ही हो सकते है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन के प्रथम भाग में आप जिस भी कार्य से आशा लगाए रखेंगे बाद में वही हानि करेगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही ले जल्दबाजी में जो भी कार्य करेंगे उसमें असफलता निश्चित है। व्यवसाय में अक्समात खर्च करना पड़ेगा लेकिन प्राप्ति कुछ भी नहीं होगी हो सके तो किसी भी प्रकार का निवेश कुछ दिनों के लिए टाले अन्यथा धन निश्चित ही फंसेगा। व्यवसाई वर्गों को आर्थिक कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ऋण वृद्धि होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ाएगा किसी से पूर्व में किया वादा तोड़ना पड़ेगा। संध्या का समय थोड़ा मानसिक राहत वाला रहेगा। जिन लोगों से आप भयभीत हो रहे थे वह दिखावे के लिए सांत्वना एवं सम्मान देंगे। लेकिन यह ज्यादा देर के लिए टिकाऊ नहीं रहेगा इसका ध्यान रहे। ज्वार सर दर्द नेत्र पीड़ा संबंधित शिकायत हो सकती है।

Horoscope Today February 27, 2025 : Aaj ka Rashifal February 27 2025 Read More »

img 7930 1

Horoscope Today February 25, 2025 : Aaj ka Rashifal February 25 2025

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 February 2025

main qimg 0041772743a6ca134d72c7adcf1172af

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 25 फरवरी 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी दोपहर 12:47 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – उत्तराषाढा शाम 06:31 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – व्यतीपात सुबह 08:15 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – शाम 03:47 से शाम 05:14 तक

सूर्योदय 07:03

सूर्यास्त – 06:40

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – भौमप्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्य आपके काम को लेकर अच्छा मार्गदर्शन देंगे। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप अपने बिजनेस में भी कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। विद्यार्थियों की किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने धन संबंधित मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने दिल और दिमाग दोनों खोलकर रखें, तभी कोई काम करें। आपका कोई विरोधी फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। किसी की कहीसुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान होकर धन लगाना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करें, तो उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी बना कर रखें। कोई संपत्ति का सौदा करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी सरप्राइज पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर के कामों को निपटाने के पूरे कोशिश करेंगे। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। जिससे आपको खुशी मिलेगी। माताजी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति कर सकता है, जिसकी चालों को आपको समझना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। एक साथ काफी काम हाथ में लेने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्रों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ नया करने की कोशिश आपके मन में चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जो आपको खुशी देंगे। छोटे बच्चों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने माता-पिता से आज्ञा लेकर जाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। शारीरिक समस्याओं पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी बड़े इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी से धन उधार ना लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। कारोबार में यदि आप कामों को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। दूसरों के मामले में आप ज्यादा ना बोले। आपको अपने किसी परिजन से आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान पर से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर में साफ-सफाई और रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को कोई मौका हाथ लग सकता है। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का आपको मौका मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,उनके कामों को लेकर सराहना होगी, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में बोलेंगे, जिससे आपको बेवजह टेंशन बनी रहेगी। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां पर भी पूरा ध्यान दें। आप संपत्ति को लेकर किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको नुकसान हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका यदि कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा। संतान के साथ आप उनके मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा

Horoscope Today February 25, 2025 : Aaj ka Rashifal February 25 2025 Read More »

img 2401 1

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2025

main qimg c083be8fc2ba11b91d14ecf817a6d3ef

26 फरवरी 2025 बुधवार को महाशिवरात्रि है।

अर्ध रात्रि की पूजा के लिये स्कन्दपुराण में लिखा है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को

‘निशिभ्रमन्ति भूतानि शक्तयः शूलभृद यतः ।

अतस्तस्यां चतुर्दश्यां सत्यां तत्पूजनं भवेत् ॥’ 

अर्थात् रात्रिके समय भूत, प्रेत, पिशाच, शक्तियाँ और स्वयं शिवजी भ्रमण करते हैं; अतः उस समय इनका पूजन करने से मनुष्य के पाप दूर हो जाते हैं । 

शिवपुराण में आया है 

“कालो निशीथो वै प्रोक्तोमध्ययामद्वयं निशि ॥

शिवपूजा विशेषेण तत्काले ऽभीष्टसिद्धिदा ॥ 

एवं ज्ञात्वा नरः कुर्वन्यथोक्तफलभाग्भवेत्”

अर्थात रात के चार प्रहरों में से जो बीच के दो प्रहर हैं, उन्हें निशीधकाल कहा गया हैं | विशेषत: उसी कालमें की हुई भगवान शिव की पूजा अभीष्ट फल को देनेवाली होती है – ऐसा जानकर कर्म करनेवाला मनुष्य यथोक्त फलका भागी होता है |*

चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव हैं। अत: ज्योतिष शास्त्रों में इसे परम कल्याणकारी कहा गया है। वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में आती है। परंतु फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा गया है। शिवरहस्य में कहा गया है ।

“चतुर्दश्यां तु कृष्णायां फाल्गुने शिवपूजनम्। 

तामुपोष्य प्रयत्नेन विषयान् परिवर्जयेत।।

शिवरात्रि व्रतं नाम सर्वपापप्रणाशनम्।”

शिवपुराण में ईशान संहिता के अनुसार 

“फाल्गुनकृष्णचतुर्दश्यामादिदेवो महानिशि। 

शिवलिंगतयोद्भूत: कोटिसूर्यसमप्रभ:॥

अर्थात फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में आदिदेव भगवान शिव करोडों सूर्यों के समान प्रभाव वाले लिंग रूप में प्रकट हुए इसलिए इसे महाशिवरात्रि मानते हैं।

शिवपुराण में विद्येश्वर संहिता के अनुसार शिवरात्रि के दिन ब्रह्मा जी तथा विष्णु जी ने अन्यान्य दिव्य उपहारों द्वारा सबसे पहले शिव पूजन किया था जिससे प्रसन्न होकर महेश्वर ने कहा था की “आजका दिन एक महान दिन है | इसमें तुम्हारे द्वारा जो आज मेरी पूजा हुई है, इससे मैं तुम लोगोंपर बहुत प्रसन्न हूँ | इसीकारण यह दिन परम पवित्र और महान – से – महान होगा | आज की यह तिथि ‘महाशिवरात्रि’ के नामसे विख्यात होकर मेरे लिये परम प्रिय होगी | इसके समय में जो मेरे लिंग (निष्कल – अंग – आकृति से रहित निराकार स्वरूप के प्रतीक ) वेर (सकल – साकाररूप के प्रतीक विग्रह) की पूजा करेगा, वह पुरुष जगत की सृष्टि और पालन आदि कार्य भी कर सकता हैं | जो महाशिवरात्रि को दिन-रात निराहार एवं जितेन्द्रिय रहकर अपनी शक्ति के अनुसार निश्चलभाव से मेरी यथोचित पूजा करेगा, उसको मिलनेवाले फल का वर्णन सुनो | एक वर्षतक निरंतर मेरी पूजा करनेपर जो फल मिलता हैं, वह सारा केवल महाशिवरात्रि को मेरा पूजन करने से मनुष्य तत्काल प्राप्त कर लेता हैं | जैसे पूर्ण चंद्रमा का उदय समुद्र की वृद्धि का अवसर हैं, उसी प्रकार यह महाशिवरात्रि तिथि मेरे धर्म की वृद्धि का समय हैं | इस तिथिमे मेरी स्थापना आदि का मंगलमय उत्सव होना चाहिये |

तिथितत्त्व के अनुसार शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर उपवास की प्रधानता तथा प्रमुखता है क्योंकि भगवान् शंकर ने खुद कहा है –

“न स्नानेन न वस्त्रेण न धूपेन न चार्चया। 

तुष्यामि न तथा पुष्पैर्यथा तत्रोपवासतः।।”

‘मैं उस तिथि पर न तो स्नान, न वस्त्रों, न धूप, न पूजा, न पुष्पों से उतना प्रसन्न होता हूँ, जितना उपवास से।’

स्कंदपुराण में लिखा है 

“सागरो यदि शुष्येत क्षीयेत हिमवानपि। 

मेरुमन्दरशैलाश्च रीशैलो विन्ध्य एव च॥

चलन्त्येते कदाचिद्वै निश्चलं हि शिवव्रतम्।

अर्थात् ‘चाहे सागर सूख जाये, हिमालय भी क्षय को प्राप्त हो जाये, मन्दर, विन्ध्यादि पर्वत भी विचलित हो जाये, पर शिव-व्रत कभी निष्फल नहीं हो सकता।’ इसका फल अवश्य मिलता है।

स्कंदपुराण’ में आता है 

“परात्परं नास्ति शिवरात्रि परात्परम् | 

न पूजयति भक्तयेशं रूद्रं त्रिभुवनेश्वरम् | 

जन्तुर्जन्मसहस्रेषु भ्रमते नात्र संशयः||

शिवरात्रि व्रत परात्पर (सर्वश्रेष्ठ) है, इससे बढ़कर श्रेष्ठ कुछ नहीं है | जो जीव इस रात्रि में त्रिभुवनपति भगवान महादेव की भक्तिपूर्वक पूजा नहीं करता, वह अवश्य सहस्रों वर्षों तक जन्म-चक्रों में घूमता रहता है |

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार एकादशी को अन्न खाने से पाप लगता है और शिवरात्रि, रामनवमी तथा जन्माष्टमी के दिन अन्न खाने से दुगना पाप लगता है। अतः महाशिवरात्रि का व्रत अनिवार्य है।

main qimg e4557497f5871520a4c78a5844ff8670

महाशिवरात्रि Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!