analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 2034 1

Horoscope Today December 02 2024 : Aaj ka Rashifal December 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 December 2024

main qimg f905b54e34350f2387e64d0874f1bf0e

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 02 दिसम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:43 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – ज्येष्ठा शाम 03:45 तक तत्पश्चात मूल

योग – धृति शाम 04:01 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 08:22 से सुबह 09:44 तक

सूर्योदय 07:01

सूर्यास्त – 5:54

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – चंद्र दर्शन (शाम 05:41 से 06:21 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।

चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको बिजनेस की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपकी अपने बॉस से खटपट हो सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में लोगों से काम से काम ही मतलब रखें। आप अपने पिताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका कोई पैतृक संपत्ति का बंटवारा होने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आप बेफिजूल के खर्चों को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप कामों को लेकर मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे आपके कामों में कुछ रुकावट अवश्य आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा को दे सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें नहीं तो वह कानूनी मामला भी हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने सहयोगियों से किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी गलती को आप दोबारा ना दोहराएं। परिवार में सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला आपको परेशान करेगा। यदि आपने किसी से कोई लोन आदि लेने के लिए बोला था, तो वह भी आपको मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बिजनेस में डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी योजना बना सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि वह आपको किसी अच्छे काम की ही सलाह देंगे। परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आएगा, जिसमें आप कोई पुराने गले शिकवे न उखाड़े। संतान को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन को भी घर ला सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग किसी काम में लापरवाही कर सकते हैं, जिससे उनके बॉस से भी उनको डांट खानी पड़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई खास प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आपने यदि किसी पर आंख बंदकर भरोसा किया, तो वह आपके भरोसे कर तोड़ सकता है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनको अपने साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आप कहीं घूमने-फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने से पहले आप उसमें लिखा पढ़ी अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपके साथ धोखा हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति मामले में आपको थोड़ी निराशा रहेगी। आप किसी को कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। पारिवारिक समस्याओं के लिए आप मिल बैठकर बातचीत करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौजमस्ती से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर गुस्सा करने से बचना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से फूले नहीं समाएंगे और बिजनेस में आप कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जिनसे आपको खुशी होगी। आपका कोई लंबे समय से चल रहा कोई कानूनी मामला भी सुलझ सकता है, जो आपको खुशी देगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ गलती हो सकती हैं, जिनसे आपको समस्या होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे।

Horoscope Today December 02 2024 : Aaj ka Rashifal December 02, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today December 01 2024 : Aaj ka Rashifal December 01, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 December 2024

main qimg 48db612a5f06ee1d893e980bd8136c91

IIIIवैदिक पंचांग 

दिनांक – 01 दिसम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या सुबह 11:50 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – अनुराधा दोपहर 02:24 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

योग – सुकर्मा शाम 04:034 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – शाम 04:34 से शाम 05:56 तक

सूर्योदय 07:00

सूर्यास्त – 5:54

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – मार्गशीर्ष अमावस्या

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28 

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता बढ़ाने से आपको खुशी होगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। आपको काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी संतान को नौकरी के लिए कहीं घर से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर सदस्यों में अनबन रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम भरपूर रहेगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आप उसे तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके अंदर छिपी हुई कला बाहर निकलेगी, जिसे देखकर लोग हैरान रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी होगी। पारिवारिक दायित्व का आप आसानी से पूर्ति कर पाएंगे। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। लापरवाही के कारण आप परेशान रहेंगे। बिजनेस में यदि आपने कोई बदलाव किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपको कोई सम्मान मिल सकता है। आपने यदि संतान से किसी काम को लेकर कोई उम्मीद लगाई थी, तो आप उस पर खरे उतरेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप वाहन को सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, लेकिन परिवार में सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनसे आपको बातचीत करके ही दूर करनी होंगी। यदि आपने नौकरी बदलने का सोचा था, तो वह आप बदल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपने लापरवाही दिखाई, तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकती है। आपको किसी से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेना होगा, क्योंकि उसे उतारने में आपको समस्या आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पठन-पाठन में आपका खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी भी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा और खुद की बुराइयों से दूर रखें। किसी पारिवारिक मामले को आप घर से बाहर न जाने दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। किसी ने वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर थकान चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले और आपकी सोच से आपके सहयोगी खुश रहेंगे। आप यदि काम को लेकर कोई सुझाव देंगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर बातचीत चल सकते हैं। आपकी घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उनमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी पूरा ध्यान देंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग-दौड़ से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी खुशियां भी दोगुनी होंगी। किसी घर और मकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जिम्मेदारी से काम करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी बडे इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर सकते हैं। संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप उनके साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके कामों को लेकर टेंशन बनी रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में कोई लापरवाही करने से बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन परिवार में कुछ खटपट रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। नौकरी में आपके कामों की सराहना होगी और प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। आप किसी घर, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आपका मनोबल भी और बढ़ेगा

Horoscope Today December 01 2024 : Aaj ka Rashifal December 01, 2024 Read More »

img 6744 1

Horoscope Today November 29 2024 : Aaj ka Rashifal November 29, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 29 November 2024

main qimg 5a3acd8553d1407914386e6b1a32179e

वैदिक पंचांग

दिनांक – 29 नवम्बर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी सुबह 08:39 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – स्वाती सुबह 10:18 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – शोभन शाम 04:034 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 11:05 से दोपहर 12:27 तक

सूर्योदय 06:59

सूर्यास्त – 5:54

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी

दिनांक : 29 नवंबर 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन बीते कल की तुलना में विपरीत फलदायी रहेगा अपने रूखे व्यवहार के कारण जो लोग आपको सम्मान दे रहे थे वे ही मन ही मन कोसेंगे। कार्य क्षेत्र पर स्वतः बन रहे सौदों को नासमझी में बिगाड़ लेंगे। मध्यान के बाद परिस्थिति कुछ अनुकूल बनेगी धन की आमद किसी के सहयोग से हो जाएगी धार्मिक परोपकार के कार्य मे खर्च होगा संचित कोष में कमी आएगी व्यर्थ के कार्यो में खर्च ना हो इसका ध्यान रखें आगे आर्थिक विषमताओं से बचेंगे। संतान का सुख सहयोग मिलेगा लेकिन मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। माता से सुखदायक समाचार मिलेगा। स्त्री वर्ग से लाभ की संभावना है। सर्दी जुखाम अथवा त्वचा संबंधित रोग हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन सावधानी से बिताए लोगो को आपकी भले के लिये कही बात भी बुरी लगेगी स्वयं का पराक्रम भी आज कमजोर रहेगा जल्दी से किसी निर्णय लेने में परेशानी आएगी। पूर्व में किया कोई गलत कार्य सामने आने पर माता अथवा अन्य निकटस्थ व्यक्ति से कहा सुनी होने की संभावना है आज अपने विचारों को अपने तक ही सीमित रखें लोग आपकी गलती पकड़ने के प्रयास में रहेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थित भी चंचल रहेगी नियमित आय में कमी आएगी आवश्यकता अनुसार लाभ कही न कहींसे हो ही जायेगा संचित कोष में अपनी संकीर्ण प्रवृति से वृद्धि करेंगे संतानों के ऊपर नजर रखें अनैतिक कार्यो में पड़ने की संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप अपनी छवि सुधारने का प्रयास करेंगे दिखावे की मानसिकता रहेगी जिससे व्यक्तित्त्व सुधारने की जगह लोग आपको चापलूस समझेंगे। संतान अथवा अन्य मित्र रिश्तेदार की बीमारी पर खर्च करना पड़ेगा। घर के सदस्यों को प्रसन्न रखने का हर संभव प्रयास करेंगे फिर भी इसमें सफल नही हो पाएंगे। पति अथवा पत्नी में आपसी तालमेल की कमी रहेगी गलतफहमी के कारण कलह भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी असामान्य रहेगी जिस समय लाभ की आशा रहेगी तभी कोई न कोई टांग अड़ाकर इससे दूर करेगा धन लाभ की जगह खर्च अधिक होगा। शत्रु पक्ष आज प्रबल रहेगा अनैतिक कार्यो से बचे अन्यथा स्वयजनो से कलह कोर्ट कचहरी की नौबत आ सकती है। लंबी यात्रा आज ना करें आर्थिक हानि होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपके ऊपर आवेश हावी रहेगा। बुद्धि विवेक रहने के बाद भी अपनी बात मनवाने के लिये किसी पर भी अनैतिक दवाब डालेंगे विशेष लाभ आज माता अथवा किसी अन्य स्त्री के सहयोग से होने की संभावना है परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखनी पड़ेगी अन्यथा लाभ की जगह आपसी मन मुटाव हो सकता है। कार्य क्षेत्र से गुप्त युक्तियों के बल पर धन कमाएंगे अचल संपत्ति के कार्यो से भी लाभ होगा लेकिन आशा से कम ही। संतान से आज संबंध असमान्य रहेंगे एक दूसरे के प्रति राग द्वेष की भावना रहेगी। शत्रु पक्ष पीठ पीछे हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। यात्रा से लाभ होगा पुराने धन की वसूली होने की संभावना है। जोड़ो के पुराने दर्द अथवा गैस कब्ज की शिकायत से परेशानी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे उल्टे हास्य के पात्र बनेंगे। आज आपका दिमाग धन संचय की जगह जमा पूंजी से शौक पूरे करने पर रहेगा। हृदय के साहस में वृद्धि होगी लेकिन इससे किसी न किसी को परेशान ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकारों को लेकर किसी से बहस हो सकती है आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे हाथ आये लाभ से भी वंचित रह सकते है जितना मिले उसी में संतोष करे धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य ही होगा। घर मे किसी परिजन से ईर्ष्या का भाव रहने के कारण वातावरण खराब रहेगा। असंयमित दिनचर्या अधिक थकान बनाएगी। किसी से किया वादा पूरा करने के लिए यात्रा करनी पड़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपकी दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी किसी भी कार्य मे बुद्धि विवेक का कम ही इस्तेमाल करेंगे। कार्य व्यवसाय में भी जोखिम लेने से डरेंगे जिसके फलस्वरूप सीमित साधनों से काम चलाना पड़ेगा। आज आप अपने कुतर्कों से आस पास के लोगो को परेशानी में डालेंगे बेतुकी बाते कर स्वयं की भी हंसी कराएंगे। कंजूस वृति के कारण परिजनों के साथ मित्रो से भी मन मुटाव होगा। परिवार में किसी सदस्य के अमर्यादित आचरण के कारण शर्मिंदा होना पड़ेगा। संतानों का मनमाना व्यवहार भी कुछ समय के लिये विचलित करेगा। संध्या से स्थिति अनुकूल बनेगी दुनियादारी की परवाह छोड़ खुद में मगन रहेंगे। शरीर के ऊपर खर्च होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन चंचलता मन पर हावी रहेगी दिन के आरंभिक भाग में अपने हास्य परिहास से घर का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग की फटकार सुन्नी पड़ेगी। मध्यान का समय व्यक्तित्त्व विकास करेगा लोगो से प्रसंशा सुनने को मिलेगी जिससे मन मे अहम का भाव आएगा। व्यवसाय से आज केवल जोड़ तोड़ के बाद ही धन की आमद हो सकेगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च ना हो इसका ध्यान रखें। पैतृक संबंधी कार्यो अथवा वस्तु की हानि होने की सम्भवना है सतर्क रहने पर भी इससे बच नही पाएंगे। संध्या के समय भाग्य का साथ मिलेगा नए लाभ के संबंध जुड़ेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी भी आएगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन किसी न किसी रूप में हानि देकर जाएगा विशेषकर व्यावसायिक कार्यो में जदबाजी ना करें धोखा होने की संभावना है। सरकारी कार्यो में थोड़ी बहुत राहत मिलेगी लेकिन विवाद के बाद ही। काम धंदा संभावनाओं पर केंद्रीत रहेगा लोग आश्वासन देंगे लेकिन काम के समय अपनी बात से फिर जाएंगे। धन संबंधित नई संमस्या बनेगी धन के डूबने या फंसने के आसार है लेन देन में कहासुनी से बचे बाद में पछताना पड़ेगा। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी किसी की हास्य की बातों को भी दिल से लगाकर दुखी होंगे। परिवार में उदासीनता रहेगी आपस मे तालमेल की कमी रहेगी। यात्रा अतिआवश्यक होने पर ही करें सेहत खराब होगी धन भी व्यर्थ व्यय होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा लेकिन आज आपको पूर्व में किसी की सहायता ना कर पाने का अफसोस भी होगा। स्वार्थ सिद्धि की भावना अधिक रहेगी प्रत्येक कार्य मे अपना लाभ देखेंगे सहकर्मी को आपका मतलबी स्वभाव अंदर से खलेगा विचारों में मतभेद रहने के कारण कुछ कार्य अधूरे रह सकते है लेकिन परिस्थिति जैसी भी हो आपका व्यवहार अन्य के प्रति रूढ़ ही रहेगा। कार्य व्यवसाय से अकस्मात धन मिलने की संभावना है लेकीन धन व्यवसाय से मिलकर व्यवसाय में ही लगाना पड़ेगा परिजनो की आवश्यकताओं को अनदेखा करने पर जिद बहस होगी। संकलन नही कर पाएंगे। घर मे भाई बहनों का स्वभाव जिद्दी रहेगा घर की तुलना में बाहर का वातावरण अधिक शांति देगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन सफलता दायक है दिन के आरंभ से ही लक्ष्य बनाकर धर्य से कार्य करे जो भी कार्य करेंगे उसमे थोड़ी बहुत परेशानी के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी पुरानी योजना से धन की आमद निश्चित होगी कार्य व्यवसाय बेहतर चलेगा लेकिन उधारी के व्यवहार अधिक होने पर आर्थिक लाभ कम ही मिल सकेगा। आज सरल कार्यो की तुलना में जटिल अथवा अनैतिक मार्ग से लाभ की संभावना अधिक है लेकिन सरकार विरोधी गतिविधियों से बचे आगे मान हानि के साथ धन नाश हो सकता है। अपने खर्च में कमी लाकर पैतृक वस्तुओ और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे पति/पत्नी में थोड़ी अनबन के बाद भी आवश्यकता के समय सहयोग अवश्य मिलेगा। जोड़ो संबंधित समस्या बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा प्रयास करने पर ही काम बनते नजर आएंगे थोड़ा भी आलस्य पहले की मेहनत पर भी पानी फेर सकता है। माता से आज विशेष बना कर चले आकस्मिक लाभ मिल सकता है। भूमि भवन संबंधित लेन देन अथवा कागजी कार्य आज करना शुभ रहेगा लेकिन निर्माण कार्य ना करें। व्यवसाय में धन की आमद सामान्य से कम रहेगी जो होगी वह भी उधारी अथवा अन्य खर्च के लिये पर्याप्त नही पड़ेगी आज किसी से अकस्मात उधार लेन देन के प्रसंग बनेंगे सम्भव हो तो आज ना ही करें वापसी में परेशानी होगी। संताने किसी धार्मिक पर्यटन की जिद करेंगी खर्च भी करवाएंगी घर मे पति अथवा पत्नी की सेहत अचानक नरम होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपके घर मे किसी महिला का जिद्दी व्यवहार परेशानी में डालेगा अपनी जिद के कारण स्वयं शारीरिक एवं मानसिक कष्ट भोगेंगी साथ मे आपसे भी भागदौड़ करवाएंगी। मध्यान का समय आपकी सेहत में सुधार आने के बाद फिर से गिरावट लाएगा ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचे अन्यथा अन्य के भरोसे रहना पड़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियां आज सुस्त रहेंगी धन की आमद के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी जो होगा वह भी तुरंत व्यर्थ के कार्यो में खर्च हो जाएगा। किसी से पूर्व में किया वादा पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे मन मे अपमान का भय भी रहेगा। भाग्य पक्ष कमजोर होने के कारण कोई महत्तवपूर्ण निर्णय अनुभवी की सलाह के बाद ही ले आगे के लिये लाभदायक रहेगा।

Horoscope Today November 29 2024 : Aaj ka Rashifal November 29, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!