analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7856 1

Horoscope Today November 04, 2024 : Aaj ka Rashifal November 04, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 November 2024

main qimg 8353a90c001c437826ac83a38d06d080

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक – 04 नवम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत – 1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ऋतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – अनुराधा सुबह 08:04 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

योग – शोभन सुबह 11:44 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 08:08 से सुबह 09:33 तक

सूर्योदय 06:44

सूर्यास्त – 5:59

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन का अधिकांश समय भी व्यर्थ के कार्यों में पड़कर नष्ट करेंगे। दिन का आरंभ पारिवारिक कलह से होगा इससे दिन भर मानसिक रूप से अशान्ति बनी रहेगी। महिलायें आज वाणी वर्तन पर विशेष ध्यान दें किसी भी बात का अध्ययन करने के बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दें अन्यथा गलतफहमी में स्थिति गंभीर हो सकती है। व्यवसायी वर्ग आज आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। किसी से झगड़ा भी होने की सम्भवना है। व्यवहारिक बने अन्यथा भविष्य के लाभ से हाथ धोना पड़ेगा। इधर उधर की बातों को छोड़ काम से काम रखें। दिन भर की मेहनत धन लाभ के रूप में संध्या के समय मिल सकती है। परिजनों के आगे आज मौन ही रहें। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये कार्य व्यवसाय में नई संभावनाए जगायेगा। शारीरिक रूप से भी आज बेहतर अनुभव करेंगे कार्यो के प्रति गंभीरता दिखाएंगे लेकिन महिलाये आज अन्य दिन की अपेक्षा अधिक आलस्य में रहेंगी घर के कार्य भी अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को मध्यान तक ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या बाद ही मिल सकेगा। नए कार्यो में निसंकोच होकर निवेश कर सकते है। नौकरी करने वाले लोग भी आज संध्या के समय मेहनत का उचित फल मिलने से पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर अनुभव करेंगे। धन लाभ मध्यान पश्चात हो हो सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज स्थिर रहेगा। परिजनों को छोटी-मोटी गलती को अनदेखा करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मिला जुला फल देगा आज आपको दिन भर किसी न किसी कारण से मानसिक दबाव से गुजरना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन प्राप्ति के लिये आज कुछ नापसंद कार्य भी करना पड़ेगा। मध्यान तक कार्यो को लेकर उदासीन बने रहेंगे सहायता मांगने पर भी नही मिलेगी। इसके बाद ही स्थिति में सुधार आने लगेगा। नौकरी वालो को आज अधिकांश कार्यो में निराश होना पड़ेगा अधिकारी वर्ग आपकी क्षमता को कम आंकेंगे। मित्र रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। परिजन किसी अन्य की गलती का जिम्मेदार आपको ठहराएंगे। संध्या बाद परिस्थितियां एक दम उलट होने से राहत अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका स्वभाव मिलनसार रहेगा कैसी भी परिस्थिति मिले हंस कर निकाल देंगे लेकिन आपके मन मे कुछ अलग ही तिकड़म लगी रहेगी मन का भेद ना देने पर परिजनों से मामूली विवाद भी हो सकता है फिर भी आज आपकी किसी की भी परवाह किये बिना अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिये आर्थिक कमी अनुभव होगी पर खर्च पर नियंत्रण रहने से ज्यादा खलेगी नही। सामाजिक कार्यो में कम रुचि लेंगे धार्मिक कार्यो में पूरा समय देंगे दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे। घर मे परिचितों के आवागमन से चहल-पहल रहेगी। संध्या के आस-पास आकस्मिक खर्च आएंगे। परिजन आपसे अकारण ही नाराज हो सकते है। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरते आपकी अविवेकी मानसिकता भविष्य में परेशानी में डाल सकती है। दिन में ज्यादातर समय काम कम होने से आलस्य प्रमाद फैलाएंगे मध्यान के समय थोड़ा बहुत काम मिलने से व्यस्त रहेंगे आज महत्त्वपूर्ण कार्य एवं व्यवसाय में आर्थिक फैसले जानकारों से सलाह के बाद ही ले संध्या बाद हानि हो सकती है। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक होगा महिलाये खर्च करने से बचे निकट भविष्य में आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों के प्रति लचीला व्यवहार भी कुछ ना कुछ हानि कराएगा। गृहस्थ में दिन भर शांति रहेगी लेकिन संध्या बाद शोक का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आज आप फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगे पारिवारिक प्रसन्नता के लिए आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे धन लाभ समय पर होने से ज्यादा अखरेगा नही। काम-धंधे में आशानुकूल वृद्धि होगी फिर भी आज ज्यादा विस्तार ना करें संध्या बाद से कारोबारी मंदी आ सकती है निवेश भी देखभाल कर ही करें धन फंसने की सम्भवना है। सहकर्मी किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे फिर भी दिनचार्य सुचारू रूप से चलती रहेगी। संध्या बाद दिन भर के कार्य कलापो के आंकलन से संतोष में रहेंगे। बाहर घूमने पर्यटन आदि की योजना अंत समय मे टालने से परिजन नाराज होंगे। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका स्वभाव संतोषी रहेगा लेकिन मित्र परिजनों के उकसावे में आकर बेमन से कार्य करेंगे इसका परिणाम आरम्भ में निराशाजनक रहेगा बाद में कुछ न अंकुश शुभ ही होगा। व्यवसायियों को मध्यान बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मेल जोल होगा इसका परिणाम निकट भविष्य में अवश्य मिलेगा। संध्या बाद धन लाभ होने से आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओ की मनोकामना पूर्ण होने में आज भी अड़चन आएंगी फिर भी परिस्थितियों को देखते हुए परेशान नही होंगी। लेकिन संताने अवश्य ही किसी जिद के कारण माहौल खराब कर सकती है। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना रहेगा दिन के आरंभ से ही शुभ संयोग बनेंगे आज आपके साथ अधिकांश घटनायें आकस्मिक घटेंगी। कार्य व्यवसाय में भी आज आकस्मिक काम आएगा तैयारी ना होने के कारण कुछ समय के लिये असहज रहेंगे लेकिन शीघ्र ही स्थिति को संभाल भी लेंगे। धन लाभ के साथ ही व्यवसाय में वृद्धि भी होगी लेकिन किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी। सहकर्मियों का व्यवहार मध्यान तक ठीक ठाक बना रहेगा इसके बाद किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आवश्यक कार्य मध्यान रहते कर ले इसके बाद कुछ ना कुछ विघ्न आते रहने से अधूरे रह सकते है। सेहत भी दिन भर ठीक रहेगी संध्या बाद आकस्मिक शारीरिक कष्ट होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपको सावधानी से बिताने की सलाह है। किसी भी कार्य मे जोर-जबरदस्ती ना करें अन्यथा हाथ लगी पूंजी भी नष्ट हो सकती है। गृहणियां भी प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें जल्दबाजी में बड़ा नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर किसी पुराने वैर के कारण लाभ आये सौदे हाथ से निकल सकते है। व्यवसायिक यात्रा में आज केवल आश्वासन से की कम चलाना पड़ेगा फिर भी प्रयासरत रहें संध्या से स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। लेदेकर थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ हो जाएगा लेकिन खर्च सोच समझ कर ही करें अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है। पारिवारिक में आज वैर विरोध की भावना अधिक रहेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये विशेष लाभदायक बन रहा है इसका फायदा उठाये वैसे तो आज आप व्यवहारिक ही रहेंगे परन्तु अपने स्वार्थ के लिये कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है जिससे बाद में धन व मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से लाभ होगा नए अनुबंद भी मिल सकते है दुविधा में ना पढ़ें संध्या से पहले सभी आर्थिक कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद परेशानी होगी। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। बेरोजगारों को नई कार्य नियुक्ति मिल सकती है। आज आपसे ईर्ष्या करने वाले भी अधिक रहेंगे इनको अनदेखा करें। पारिवारिक वातावरण में संध्या पश्चात किसी परिजन के उद्दंड व्यवहार से अशांति फैलेगी। थकान बनेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य को उत्साह से करेंगे व्यस्तता भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही रहेगी परन्तु आज आपकी मानसिकता कार्यो में शीघ्र परिणाम पाने की रहेगी मेहनत का आशाजनक परिणाम इंतजार के बाद ही पर मिलेगा जरूर। आपको स्वयं के कार्य के साथ ही किसी अन्य का कार्य भी करना पड़ेगा इसमे तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी बाद में मान बड़ाई मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अधूरे सरकारी कार्य किसी कमी के कारण आज भी लटके रहेंगे हिम्मत ना हारें आज नही तो कल सफलता मिल ही जाएगी। अधिकारियो से जिद बहस करने से बचे। परिजनों का सहयोग कार्य क्षेत्र पर भी मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य शिथिल रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी परन्तु आज आप अन्य लोगो को स्वयं की अपेक्षा नगण्य मानेंगे जिससे घर के साथ ही कार्य क्षेत्र पर भी लोग आपसे केवल मतलब का व्यवहार रखेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन भी समृद्धिकारक बना रहेगा व्यवहार कुशलता बनाये रखें पूर्ण लाभ के अधिकारी बनेंगे। मेहनत का फल किसी भी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले जातक आज विजातीय आकर्षण में फंसे रहने के कारण कार्य पर ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे। पारिवारिक वातावरण में आज भी आनंद छाया रहेगा लेकीन स्त्री को छोड़ अन्य सभी से स्वार्थ के व्यवहार रहेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत तकलीफ होगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

Horoscope Today November 04, 2024 : Aaj ka Rashifal November 04, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today November 03, 2024 : Aaj ka Rashifal November 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 November 2024

main qimg aaf28f174b3f87a2587ef4d8c2798403

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक – 03 नवम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत – 1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ऋतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया रात्रि 10:05 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – अनुराधा पूर्ण रात्रि तक

योग – सौभाग्य सुबह 11:40 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – शाम 04:37 से शाम 06:02 तक

सूर्योदय – 06:43

सूर्यास्त – 18:00

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – भाईदूज, यम द्वितीया, चंद्र-दर्शन (शाम 05:47 से 06:47 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें और बधाई अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

🐏 राशि फलादेश मेष 

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

🐂 राशि फलादेश वृष 

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन 

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

🦀 राशि फलादेश कर्क 

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे।

🦁 राशि फलादेश सिंह 

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें। तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा।

👩‍🦰 राशि फलादेश कन्या 

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

⚖ राशि फलादेश तुला 

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शत्रुओं का पराभव होगा।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक 

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

🏹 राशि फलादेश धनु 

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

🐊 राशि फलादेश मकर 

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

🏺 राशि फलादेश कुंभ 

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

🐟 राशि फलादेश मीन 

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नए मित्र बनेंगे। दूरस्थ क्षेत्र से अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात हो

Horoscope Today November 03, 2024 : Aaj ka Rashifal November 03, 2024 Read More »

img 7571 1

Horoscope Today November 02, 2024 : Aaj ka Rashifal November 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 November 2024

main qimg 4983f09460f643ff0b56f3fcd8db1f40

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 नवम्बर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:21 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – विशाखा 03 नवम्बर प्रातः 05:58 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग – आयुष्मान सुबह 11:19 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – सुबह 09:32 से सुबह 10:57 तक

सूर्योदय 06:43

सूर्यास्त – 18:00

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों पर को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपका विश्वास मजबूत रहेगा। यदि आपको काम को लेकर कुछ चुनौतियां आ रही थी, तो उनका भी आप डटकर सामना करेंगे। आप अपने माता-पिता से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें वह आपकी पूरी मदद करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज दूर होंगी और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आप किसी से धन उधारना लें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों आप पूरा साथ देंगे। आपको अपनी सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन लेना चाहते थे, वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। आपकी संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपको अपने जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी के बहकावे में आकर आप बड़ा निवेश न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। आपको अपने बिजनेस को आगे ले जाने को लेकर कुछ योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। आपकी संतान को कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके पिताजी कोआपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी से धन को लेकर कोई वादा ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर समझदारी दिखानी होगी, तभी वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आप अपने घर पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। यदि आपको कुछ उलझनें चल रही थी, तो वह भी दूर होंगे। आपका कोई लेन-देन से संबंधित मामला आपको परेशान करेगा। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए आपको अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप उसमें ढील देंगे, तो वह बढ़ सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था,तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने भाइयों की कोई बात बुरी रख सकती है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, इसलिए आपको उनका सम्मान करना होगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको नौकरी को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। युवा जातक अपने क्रिएटिविटी को दिखाकर कार्यक्षेत्र में अपने बॉस को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपके कुछ का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको कोई पुराना लेनदेन सुलझता दिख रहा है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिए कमजोर रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनके लिए आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपको किसी डील को फाइनल करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आप अपनी संतान से कुछ किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, उन्हें कोई स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम को देने का मौका मलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपकी परीक्षा पूरी हो सकती है। आपका कोई वाद विवाद सुलझ सकता है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहानी होगी। आपको कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपको अपने कामों को लकर अपने किसी मित्र से मदद देनी पड़ सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही है तो उसके लिए आप किसी अच्छा डॉक्टर से परामर्श लेनी होगी, नहीं तो उसके बढ़ाने की संभावना है। आपका प्रमोशन मिलने से होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको यदि किसी प्रकार की कोई समस्या चल रही थी तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। धार्मिक कार्य में आपका काफी रुझान रहेगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप यदि शुगर व थायराइड से परेशान है, तो आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आप अपने घर कोई सुख सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। संतान पर भी आप कुछ जिम्मेदारी देंगे। विद्यार्थी यदि पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं दोगुनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको कामों में प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई उलझन आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपनी शौन शौकत की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि कोई नई नौकरी की तलाश कर रहे थे तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

Horoscope Today November 02, 2024 : Aaj ka Rashifal November 02, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!