analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 0554 1

Horoscope Today October 03, 2024 : Aaj ka Rashifal October 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 October 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 03 अक्टूबर 2024

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा 04 अक्टूबर रात्रि 02:58 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – हस्त शाम 03:32 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – इन्द्र 04 अक्टूबर प्रातः 04:24 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – दोपहर 01:57 से शाम 03:26 तक

सूर्योदय -06:31

सूर्यास्त- 18:23

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपका ध्यान भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे लेकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर काम करना होगा। जीवनसाथी को कामों में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कोई नौकरी से संबंधित परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है, जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां रहेगी। पारिवारिक सदस्य किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी में जुटे रहेंगे। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप उसको लेकर काफी भागदौड़ करेंगे। व्यस्त रहने के कारण आपको थकान सिरदर्द आदि का अनुभव होगा। आपके काम आपको थोड़ी समस्या दे सकते हैं, जिन्हें आप कल पर टालने से बचें। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। धन को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देकर चलने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में यदि आपने लापरवाही की तो बाद में आपको बड़ी समस्या हो सकती है। माताजी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करेंगी। आपको उनकी जिम्मेदारी को ढील नहीं देनी है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ नई चीजों को लेकर आपको खुशी होगी। आपके भाई बहन आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप किसी बाहरी व्यक्ति को सलाह देने से बचें। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं, जिनके लिए आप कोई अच्छा प्लान भी ले सकते हैं। यदि आप किसी नौकरी को लेकर सोच विचारकर रहे थे, तो आप वहां अप्लाई कर सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करने की आप योजना बनाएंगे। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर कंसंट्रेशन खराब रहेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको समस्या होगी और आपका धन भी अधिक खर्च होगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। आपको किसी से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है और आप अपने खाने-पीने पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि यही आपको अंदर से कमजोर बना रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा, जो आपको काम करने में समस्या खड़ी करेगा, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे, नहीं यदि आपको किसी नए घर की खरीदारी के लिए कोई लोन आदि लेना पड़ेगा, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप कुछ कामों में बिल्कुल भी हाथ ना बढ़ाएं। आपके भाई आपको कोई खुशखबरी सुना सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बिजनेस में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर साझेदारी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप कहीं बाहर घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में यदि आप निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप कामों से खुश रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मामा पक्ष आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रति काफी रोमांटिक रहेंगे, जससे उन्हें अपने कामों को करने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने संतान के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर जमीन जायदाद आदि में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको भरपूर प्रेम मिलेगा। साथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा, जिससे वह अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान सकें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को किसी नई प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आध्यात्म में कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। बिजनेस में आपको कम लागत से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। भाई व बहनों का आपका पूरा साथ मिलेगा

main qimg 23a71c6443318b2b623a3f668ce8fabd

Horoscope Today October 03, 2024 : Aaj ka Rashifal October 03, 2024 Read More »

img 7513 1 1

Horoscope Today October 02, 2024 : Aaj ka Rashifal October 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 October 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 02 अक्टूबर 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – (2081)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – (अश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  अमावस्या रात्रि 12:18 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दोपहर 12:23 तक तत्पश्चात हस्त

योग – ब्रह्म 03 अक्टूबर रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – दोपहर 12:28 से दोपहर 01:57 तक

सूर्योदय -06:31

सूर्यास्त- 18:24

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या,आश्विन अमावस्या,सर्व पित्री अमावस्या का श्राद्ध,अज्ञात तिथि वालो का श्राद्ध,महालय समाप्त,पित्र पक्ष समाप्त,कंकणाकृति सूर्यग्रहण (भारत मे नही दिखेगा,नियम पालनीय नही है)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और वह साथी को प्यार जताने के नए-नए तरीके अपनाएंगे। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, क्योंकि बाद में उसमें समस्या आने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी नासमझी के कारण आपका कुछ ध्यान भटक सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई बड़ा कदम उठाना होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपको धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी टेंशनों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको प्रेम जीवन जी रहे लोग इस महीने अपने साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काम को करने के लिए पूरी उत्साह से आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां भरपूर रहेंगी। आप अपनी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप जीवनसाथी से कोई भी बात गुप्त ना रखें, क्योंकि उसके सामने आने से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होना संभव है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिनका तजुर्बा आपके खूब काम आएगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको अपनी मेहनत में प्रयासों को जारी रखना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सोच विचारकर चलना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए टेंशन दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई निर्णय सोचसमझ कर लेने की आवश्यकता है। आपको काम अधिक रहने के कारण आपका ध्यान इधर-उधर ज्यादा लगेगा। आपके खर्च आज थोड़े बढ़ें रहेंगे, जो आपको परेशानी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से मदद मिल सकती है। आपका कोई नौकरी में बदलाव का निर्णय अच्छा रहने वाला है, इसलिए आप बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको सोच विचार अवश्य करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप किसी नए घर की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की पूरी संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने खर्चो को लेकर कोई टेंशन नहीं रहेगी और आप कुछ महंगी शोक भी पूरे कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपका कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिसके लिए आपको थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। नौकरी में कोई वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी बात को बढ़ावा ना दें। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी काम को लेकर आलस्य चल रहा था, तो वह आपका नुकसान कराएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपको उन्हे पूरा करने में समस्या आएगी और पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका धार्मिक कामों के प्रति काफी रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आपको कोई काम को लेकर खुशखबरी सुनने मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान दें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई निर्णय भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। माताजी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। विद्यार्थियों के किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आपको किसी योजना से अच्छा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया सीखने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में बदलाव होने से कुछ समस्या अवश्य आएगी, लेकिन वह उन्हें स्वीकार कर लेंगे। आपकी सोच-समझ से सभी काम पूरे होंगे। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और आपको आपकी मेहनत का काफी लाभ मिलेगा। आप अपने अनुभव से कोई ऐसा काम कर दिखाएंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी। आपको किसी ऐसे धन के मिलने की संभावना है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवारिक सदस्यों के बीच आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि उनमें मनमुटाव रहने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

main qimg 4b9098f1d9c808a6cfab50a2527c2e52

Horoscope Today October 02, 2024 : Aaj ka Rashifal October 02, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today October 01, 2024 : Aaj ka Rashifal October 01, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 October 2024

main qimg d2c1f67ce1c8d47879257aa1cae45533

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 01 अक्टूबर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी रात्रि 09:39 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 09:16 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – शुक्ल 02 अक्टूबर रात्रि 02:18 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – शाम 03:27 से शाम 04:57 तक

सूर्योदय -06:31

सूर्यास्त- 18:25

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – चतुर्दशी का श्राद्ध,आग-दुर्घटना-अस्त्र- शस्त्र अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध

विशेष – चतुर्दशी अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने कामों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आपको थोड़ा सा सावधान रहना होगा। आपकी माताजी आपसे किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकती हैं, जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। यदि आप किसी नए घर की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें काम के साथ-साथ अपने बॉस का भी पूरा साथ मिलेगा, जो उनके कामों में उनकी पूरी मदद करेगा। आपको बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह अपने प्रोडक्ट को अच्छा दिखा सकेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको कोई निवेश सोच समझकर करने की आवश्यकता है, जिसे आप लंबे समय तक के लिए ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर समस्या होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मन कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपको बिजनेस में योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि कोई जोखिम भरा निर्णय लेंगे, तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। माताजी की आपसे किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपकी संतान को नौकरी की किसी परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको उनके करियर को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी और पिताजी से आप बिजनेस को लेकर कोई राय ले सकते हैं, जो आपके खूब कामएगी। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने से आपको पछतावा हो सकता है। पैतृक संपत्ति के आपको मिलने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर धैर्य और संयम दिखाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी संतान से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप जिस योजना में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं, उन्हें थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके ऊपर जिम्मेंदारियों का बोझ डालकर उनके लिए कोई पॉलिटिक्स की जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपका कुछ नया करने का मन करता करेगा और आप संतान की फरमाइश पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपसे अपने प्यार का इजहार करने के लिए उनके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में जुटने की आवश्यकता है, तभी वह परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बहुत अधिक बोझ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मित्रों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपका काम कहीं रुका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से बहुत से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप संतान की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आपको कामों में एक नई पहचान मिलेगी और आपके बॉस भी हैरान रहेंगे। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर बातचीत हो सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई बहन आपसे यदि किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करें, तो आप उचित सलाह अवश्य दें। आपको किसी से कोई धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको साझेदारी में कोई काम करना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होने में आपको समस्या दे सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम अधिक रहने के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। आपके कुछ नए काम आ सकते हैं, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। पारिवारिक जीवन में आपको कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो उन्हें बुरी लग जाएं, नहीं तो आपके बेवजह लड़ाई झगड़ा बढ़ाने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर आपके पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे लोगों को कुछ कठिनाइयां आ सकती है।

Horoscope Today October 01, 2024 : Aaj ka Rashifal October 01, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!