analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7762 1

Horoscope Today September 30, 2024 : Aaj ka Rashifal September 30, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 30 सितम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी शाम 07:06 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी पूर्ण रात्रि तक

योग – शुभ 01 अक्टूबर रात्रि 01:18 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय -06:30

सूर्यास्त- 18:26

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाब

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

साप्ताहिक राशिफल 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तुलना में आपके लिए अत्यंत ही शुभ और अधिक फलदायी रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपकी सेहत और संबंध दोनों ही अच्छे रहने वाले हैं। आपको स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। पूरे सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। आपके भीतर बड़े से बड़े कार्य को आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास की तारीफ होगी। पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको पूर्व में किये गये निवेश से लाभ हो सकता है।

बाजार अथवा किसी योजना आदि में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वजनों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृष साप्ताहिक राशिफल 

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को बड़ी सूझबूझ और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी बड़े निर्णय को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में लेने की गलती न करें अन्यथा बाद में आपको बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी सीनियर अथवा जूनियर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो उसे विवाद की बजाय संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। इस बात का ख्याल रखें कि कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर ही लाभ होगा।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अपेक्षित सफलता की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस सप्ताह आपके आत्मीय संबंधों में किसी प्रकार का कोई खास बदलाव तो नहीं नजर आ रहा है लेकिन फिर भी आपके भीतर अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चिंता बनी रह सकती है।

प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा सहयोग और समर्थन की अपेक्षा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और नियमों को तोड़ने की गलती भूल से न करें। 

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह सकारात्मक और सौभाग्यदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ समाचार और फल की प्राप्ति होगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप भी लोगों पर अपना पूरा और स्नेह लुटाते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के परिश्रम और प्रयास से प्रसन्न होकर अधिकारीगण उन्हें पुरस्कृत कर सकते हैं।

व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी। व्यवसाय में पूर्व में किये गये निवेश से खासा लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं या फिर आप नौकरी में बदलाव की कामना रखते हैं तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है।

छात्र वर्ग परीक्षा-प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस पूरे सप्ताह आपके भीतर अपने कंपटीटर से आगे बढ़ने की ललक बरकरार रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को पंचमुखी रुद्राक्ष चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय तमाम तरह की अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी सफलता की राह में बाधक बनने का प्रयास करेंगे। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से यह सप्ताह प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने खानपान और बात-व्यवहार दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि आप अपने हिसाब से चीजों को दुरुस्त करने का भरसक प्रयास करेंगे लेकिन आपको उसमें अपेक्षित सफलता कम ही मिल पाएगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपेक्षित लाभ एवं सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। आपको अपनी नीतियों में आमूल-चूल परिवर्तन करने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको घर-परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।

प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाएं आहत करने की भूल न करें। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। पुराने रोग दोबार से उभरने की भी आशंका बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए समय पूरी तरह से शुभ है, प्रयास करने पर अपेक्षित सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। स्थायी संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना साकार हो सकती है।

भौतिक सुख-सुविधा के साथ-साथ वाहन आदि खरीदने की कामना पूरी हो सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। इस सप्ताह यदि आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है।

सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति की विशेष उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा। परिजनों एवं मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने का प्रयास सार्थक साबित हो सकता है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह का पूर्वार्ध सामान्य तो वहीं उत्तरार्ध कुछेक बड़ी परेशानियों का लिए रहने वाला है। जिसमें आर्थिक एवं शारीरिक दोनों तरह की समस्याएं शामिल रहने वाली हैं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के मध्य में आप किसी पुराने रोग के उभरने अथवा मौसमी बीमारी के चपेट में आने के कारण शारीरिक एवं मानिसक रूप से पीड़ित रह सकते हैं। इस दौरान परिवार के किसी महत्वपूर्ण सदस्य द्वारा आपके लिए गलत व्यवहार भी मन को पीड़ा पहुंचा सकता है।

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के कामकाज अथवा जिम्मेदारियों में आमूलचूल बदलाव होने की आशंका बनी रहेगी। अनचाहे कार्य की जिम्मेदारी अथवा अनचाही जगह पर तबादले से आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

वित्तीय दृष्टि से इस पूरे सप्ताह आपको सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। धन के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल और फलदायी रहने वाला है। बीते कुछ समय से जो समस्याएं आपकी बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थीं, इस सप्ताह इष्ट-मित्र की मदद से दूर हो जाएंगीं। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपके भीतर उत्साह और सक्रियता में वृद्धि होगी। आलस्य और कार्यों को टालने वाली प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगेगा और और आप कठिन से कठिन कार्यों को भी पूरे मनोयोग से करते हुए निबटाएंगे।

सप्ताह के मध्य में किसी कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार की कोई अड़चन नहीं नजर आ रही है। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलता रहेगा। व्यवसायियों को अपेक्षित विक्री का लक्ष्य प्राप्त हो जाने पर संतोष का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे।

इस सप्ताह भौतिक सुख साधनों से जुड़ी चीजों को खरीदने का प्लान बन सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ लोगों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनकूल है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री महालक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां न उठानी पढ़ें इसके लिए आपको शुरुआत से चीजों प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। जिसके चलते आपकी नौकरी अथवा व्यवसाय भी प्रभावित हो सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता व्यवसाय के लिए अपेक्षित समय में कमी कर सकती है। कुल मिलाकर करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर अधिकारी वर्ग के साथ नोक-झोंक हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में हालात में कुछ सुधार होंगे लेकिन वो भी न के बराबर रहने वाले हैं। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंध को लेकर घर में तनाव बना रह सकता है। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की योजना में बाधाएं आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती हैं। माता की खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करने होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल 

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति के नये अवसर लेकर आएगा। इस सप्ताह आपको सत्ता और सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति विशेष मदद मिलेगी। जिसके जरिए आप अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। शुभचिंतकों और इष्टमित्रों की मदद से राहों की अड़चनें दूर होंगी। कुल मिलाकर आपको इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

पूरे सप्ताह आपके भीतर सकारात्मकता बनी रहेगी। तन और मन से स्वस्थ रहने के कारण आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपना बेहतर आउटपुट देने में कामयाब होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला हैं।

पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ने से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभप्रद रहने वाला है। धन लाभ एवं उसमें वृद्धि के योग बनेंगे। परिजनों से अपेक्षित सुख एवं सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक हैं। आपके कार्य पहले की तरह समय पर पूरे होते रहेंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। यदि किसी योजना विशेष के लिए आप धन जुटाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। कुल मिलाकर वित्तीय मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि आपको किसी भी योजना में धन निवेश करते समय अथवा भूमि-भवन आदि का क्रय-विक्रय करते समय बहुत सावधानी बरतने की भी आवश्यकता बनी रहेगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी कार्य समय से निबटाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में बेहतर स्थितियां बनेंगी। सीनियर और जूनियर के साथ पनपी गलतफहमियां दूर होंगी।

प्रेम संबंध एवं पारिवारिक मामलों के लिए यह सप्ताह शुभप्रद रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए रिश्ते आएंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन देवों के देव महादेव की पूजा विधि-विधान से करें तथा शिवाष्टकं का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा तो वहीं घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में रमेगा।

सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए शुभ फलदायक है। विदेश में करियर-कारोबार बनाने की दिशा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सौभाग्य और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने के कारण आप कठिन कार्यों को भी अपनी बुद्धि और विवेक के साथ सरलतापूर्वक पूर्ण करने में सफल होंगे। इस दौरान आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे।

नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ सुख-सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और नित्य श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारी से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सप्ताह आपको अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा क्योंकि आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। 

सप्ताह के मध्य में अचानक से आपको घर की मरम्मत आदि जरूरी कार्यों में बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सीनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने अधीनस्थ के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। यदि आप भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने से बड़ों की सलाह की उपेक्षा न करें तथा छोटों की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्कता रहेगी, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा तुलसीपत्र चढ़ाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।

Horoscope Today September 30, 2024 : Aaj ka Rashifal September 30, 2024 Read More »

img 7895 1

Horoscope Today September 29, 2024 : Aaj ka Rashifal September 29, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 29 September 2024

आज का पंचांग

दिनांक – 29 सितम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास – आश्विन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी शाम 04:47 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – मघा प्रातः 06:19 सितम्बर 30 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – साध्य रात्रि 12:28 सितम्बर 30 तक तत्पश्चात शुभ

राहु काल – शाम 04:59 से शाम 06:29 तक

सूर्योदय – 06:33

सूर्यास्त – 06:27

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:54 से 05:43 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:06 से दोपहर 12:54 तक

निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:06 सितम्बर 30 से रात्रि 12:54 सितम्बर 30 तक

व्रत पर्व विवरण – द्वादशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरे होने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना होगा, तभी वह पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे। यदि आपको कोई शारिरीक कष्ट चल रहा था, तो उसको लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी समस्याओं को नजर अंदाज न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए झगड़े व झंझटों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम में कोई गलती होने से आपके साथी आपसे नाराज रहेंगे। विद्यार्थी किसी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्या को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखा कर काम को करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप जीवनसाथी से यदि कोई बात गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा में दूर होंगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं। घर व बाहर आप लोगों को अपनी वाणी व व्यवहार से खुश रखने की कोशिश करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपको धैर्य रखकर चलाने की आवश्यकता है। आपकी कोई धन को लेकर काम यदि रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है और माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकलेंगे। आप यदि कहीं घूमने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से जो निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। नौकरी को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप व्यापार में अच्छा निवेश कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। माता-पिता से आप अपनी मन किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप बिना सोचे समझे किसी काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको उस समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आप किसी घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी को लेकर यदि कोई काम आपका लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी धन संबंधित समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपके मन में कुछ उलझन रहने के कारण आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। इससे आपके सभी संबंधी कामों में आपका पूरा साथ दगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी काम करने की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को कहीं बाहर से कोई स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलेगी और आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में भी आपको सफलता मिलती दिख रही है और कोई पारिवारिक समस्या यदि आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में सुख शांति वाला माहौल रहेगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बेफिजूल के कामों में न पड़ें। यदि आप किसी से कर्ज लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने बिजनेस को लेकर योजना बना कर आगे बढ़ें। किसी से आज कोई वादा सोच समझ कर करने की आवश्यकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ परिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपके कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। उन्नति के राह पर आप आगे बढ़ेंगे। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। आप उसे अपनी बुद्धिमत्ता से आसानी से मात दे सकेंगे। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग कामों मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। आप यदि शेयर मार्केट व लॉटरी में निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी

main qimg ddb92e87c21487afc58b89dd03b4f30d

Horoscope Today September 29, 2024 : Aaj ka Rashifal September 29, 2024 Read More »

img 0475 1 1

Horoscope Today September 28, 2024 : Aaj ka Rashifal September 28, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 28 September 2024

main qimg 38acb185a66fc6b0248f519290f2e4c3

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 28 सितम्बर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी दोपहर 02:49 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – अश्लेशा 29 सितम्बर रात्रि 03:38 तक तत्पश्चात मघा

योग – सिद्ध रात्रि 11:51 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 10:59 तक

सूर्योदय -06:30

सूर्यास्त- 18:27

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – इंदिरा एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस में आपको कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी सोच समझकर धन लगाएं। आप किसी नए काम को करने के लिए कुछ समय रूक जाएं। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होने वाली है। जीवनसाथी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ के साथ-साथ खर्चा भी अधिक करना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही रूकावटें दूर होंगी। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके साथ कोई धोखा कर सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई लेनदेन और लिखापढ़ी करके करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके लग्जरी चीजों में वृद्धि होगी और आपको कोई लेनदेन पूरी लिखापढ़ी करके करना होगा, क्योंकि बाद में इसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आपने किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके मन में कुछ उलझनें रहेंगी, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी। आपके बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे, लेकिन आपको कोई गड़बड़ी नहीं करनी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप यदि कोई प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपकी कोई नई कोशिश कामयाब रहेगी, जो जातक नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें किसी दूसरी जगह ट्राई करना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आय के स्रोतों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो छोटे बच्चों के साथ खेलकूद कर आप उसे काफी हद तक दूर करेंगे। आपके बॉस से आपकी खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। आपको अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को लेकर कुछ मेडिकल टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में आप किसी को पार्टनर बना सकते हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मुद्दा सुलझेगा और आपको अकस्मात धन लाभ की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपको खुशी देगी। यदि आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको बड़े सदस्यों से सलाह लेने की आवश्यकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में काम से काम मतलब रखे, तो ही बेहतर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। यदि आप कुछ कर्ज लेने का सोच सोच रहे हैं, तो उसके मिलने में आपको समस्या आएगी, लेकिन आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको समस्या देगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से काम लेने की आवश्यकता है। आप दूसरों के मामले में ज्यादा ना बोले और माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ घूमने फिरने जाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको संतान की किसी बात को लेकर क्रोध आ सकता है, लेकिन आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। आपको यदि नौकरी को लेकर कुछ समस्या चल रही थी, तो आप किसी दूसरी के लिए ट्राई कर सकते हैं। विद्यार्थियों का किसी नए कोर्स में दाखिला लेने का सपना पूरा होगा। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है और विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने कामों से अपने अधिकारियों को खुश करेंगे। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा और आपको कोई परिवारिक समस्या यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन में आप रूमानी दिन व्यतीत करेंगे, क्योंकि आप काफी समय अपने साथी के साथ व्यतीत करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और यदि आप किसी से कोई लेनदेन कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने आंख कान खुले रखने होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है

Horoscope Today September 28, 2024 : Aaj ka Rashifal September 28, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!