🕉️ सनातन पंचांग 18 जनवरी 2026: मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि, आज का राशिफल, शुभ-अशुभ योग व विशेष साधना
18 जनवरी 2026 का सनातन पंचांग, मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या, गुप्त नवरात्रि का महत्व, विशेष साधना, मंत्र, जन्मदिन मूलांक फल और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल हिंदी में पढ़ें
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के आधार पर ही शुभ-अशुभ कार्यों का निर्धारण किया जाता है। आइए जानते हैं 18 जनवरी 2026, रविवार का सम्पूर्ण सनातन पंचांग, व्रत-पर्व, गुप्त नवरात्रि का महत्व, विशेष साधनाएँ, जन्मदिन विशेषांक फल तथा सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
⸻
🌤️ आज का पंचांग – 18 जनवरी 2026
• दिनांक: 18 जनवरी 2026
• वार: रविवार
• विक्रम संवत: 2082
• शक संवत: 1947
• अयन: उत्तरायण
• ऋतु: शिशिर ऋतु
• मास: माघ (गुजरात-महाराष्ट्र में पौष)
• पक्ष: कृष्ण
• तिथि: अमावस्या (19 जनवरी रात्रि 01:21 तक), तत्पश्चात प्रतिपदा
• नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (प्रातः 10:14 तक), तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा
• योग: हर्षण (रात्रि 09:11 तक), तत्पश्चात वज्र
• राहुकाल: शाम 04:57 से 06:20 तक
• सूर्योदय: 07:19
• सूर्यास्त: 06:18
• दिशाशूल: पश्चिम दिशा
⸻
🚩 व्रत-पर्व विशेष
• दर्श अमावस्या
• माघ अमावस्या
• मौनी अमावस्या
💥 विशेष शास्त्रीय नियम:
ब्रह्मवैवर्त पुराण (ब्रह्म खंड 27.29-38) के अनुसार अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध माना गया है।
⸻
🌷 गुप्त नवरात्रि 2026 का महत्व
👉 माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम नौ तिथियाँ गुप्त नवरात्रियाँ कहलाती हैं, जिनकी शुरुआत 19 जनवरी 2026, सोमवार से हो रही है।
🙏 वर्ष में कुल चार नवरात्रियाँ होती हैं—
• दो प्रकट नवरात्रियाँ (चैत्र व आश्विन)
• दो गुप्त नवरात्रियाँ (माघ व आषाढ़)
गुप्त नवरात्रियाँ विशेष रूप से साधना, सिद्धि, तंत्र-मंत्र और मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती हैं।
⸻
🌷 शत्रु को मित्र बनाने की विशेष साधना
🙏 नवरात्रि में यदि कोई साधक स्नानादि से निवृत्त होकर तिलक लगाकर दीपक जलाए और बीज मंत्र—
• ‘हूं’ (Hum)
• अथवा ‘अं रां अं’ (Am Raam Am)
की 21 माला जप करे तथा श्री गुरुगीता का पाठ करे, तो शत्रु भी मित्र बन सकते हैं।
⸻
👩 माताओं-बहनों के लिए कष्ट निवारण प्रयोग
🌸 प्रयोग 1 (नवरात्रि का प्रथम दिन)
• अशोक वृक्ष की कुमकुम से पूजा करें
• मंत्र बोलें:
“अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले”
📜 भविष्योत्तर पुराण के अनुसार इससे शीघ्र कष्ट निवारण होता है।
🌸 प्रयोग 2 (माघ शुक्ल तृतीया)
• बिना नमक-मिर्च का भोजन
• मंत्र जप: “ॐ ह्रीं गौरये नमः”
• उत्तर दिशा की ओर मुख
• गाय को चंदन का तिलक, गुड़ व रोटी अर्पित करें
⸻
💶 श्रेष्ठ धन-प्राप्ति हेतु देवी मंत्र
🌷 “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह्”
नवरात्रि में इस मंत्र का जप करने से आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं।
⸻
👦 विद्यार्थियों के लिए विशेष साधना
• प्रथम नवरात्रि को पुस्तकों का पूजन (ईशान कोण)
• तीन दिन सारस्वत्य मंत्र का जप
• सूर्यदेव का भ्रूमध्य में ध्यान
📚 इससे विद्या, स्मरण शक्ति व बुद्धि का विकास होता है।
⸻
🎂 18 जनवरी को जन्मे जातकों के लिए विशेष
• मूलांक: 9 (मंगल ग्रह)
• स्वभाव: साहसी, ऊर्जावान, नेतृत्व क्षमता से भरपूर
• ईष्टदेव: हनुमान जी, माँ दुर्गा
• शुभ दिनांक: 9, 18, 27
• शुभ रंग: लाल, केसरिया, पीला
भविष्यफल संक्षेप:
• करियर: राजनीतिक व प्रशासनिक क्षेत्रों में सफलता
• स्वास्थ्य: सामान्य
• परिवार: विवादों का समाधान
⸻
🌹 आज का राशिफल 18 जनवरी 2026 | Rashifal in Hindi Today | राशि अनुसार भविष्यफल
♈ मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये शुभफलदायी रहेगा। स्वभाव में थोड़ी चंचलता अवश्य रहेगी लेकिन इससे आसपास का वातावरण खुशनुमा ही बनाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के भटकाने से गलत निर्णय हो सकते हैं, देखभाल कर ही कार्य करें। व्यवसाय में चाहकर भी निवेश करना पड़ेगा, इसका भविष्य में सामान्य लाभ मिल जाएगा। उधारी के व्यवहार कुछ समय के लिये बेचैनी बढ़ाएंगे, पुरानी शीघ्र चुकाने के प्रयास करें, नई करने से बचें अन्यथा अपमानित हो सकते हैं। दोपहर के बाद काम करने का मन नहीं करेगा। मित्र-परिजनों के साथ धार्मिक अथवा एकांत स्थान की यात्रा करेंगे। दिखावे से बचें, नहीं तो बाद में आर्थिक विषमताएँ बनेंगी। सेहत में आज सुधार रहेगा।
⸻
♉ वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी दिन आपके लिये प्रतिकूल रहने वाला है। सेहत में आज भी कुछ न कुछ विकार रहने से कार्य करने का मन नहीं करेगा। आज आपको ज्यादा भागदौड़ अथवा मेहनत के कार्य से बचना चाहिए अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। मध्यान के समय कार्यों को जबरदस्ती करेंगे जिससे थकान बढ़ेगी और काम में भी कुछ न कुछ नुकसान रह जाएगा। दोपहर बाद का समय थोड़ा राहत वाला रहेगा। किसी स्वजन की सहायता से धन अथवा अन्य प्रकार से लाभ होगा। सेहत में सुधार तो आएगा परन्तु विपरीत लिंगीय आकर्षण भी बढ़ने से अपमान जैसी स्थिति बनेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आज कम ही मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को शंका की दृष्टि से देखेंगे। यात्रा न करें।
⸻
♊ मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको किसी न किसी रूप में लाभ देकर जाएगा। दिन के आरंभिक भाग में आलस्य दिखाएंगे। मेहनत से बचने की मानसिकता रहने से आवश्यक कार्यों में विलंब होगा जिससे घर के सदस्यों से फटकार भी सुननी पड़ेगी। दोपहर का समय कार्य-व्यवसाय के लिये शुभ रहेगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने से इसका जमकर लाभ उठाएंगे। धन की आमद आशा से अधिक होगी लेकिन सहकर्मी का व्यवहार आज परेशान करने वाला रहेगा। फिर भी संध्या से पूर्व ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संध्या का समय काम की जगह मनोरंजन में बिताना अधिक पसंद करेंगे। मौज-शौक पर खर्च अधिक होगा। व्यसनों से बचें अन्यथा अपमानित हो सकते हैं। जरूरी कार्य आज ही निपटा लें, कल कुछ न कुछ व्यवधान आने से लटक सकते हैं।
⸻
♋ कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके हानि-लाभ बराबर रहेंगे। धन लाभ समय से थोड़ा विलंब से होगा जिससे थोड़ी असुविधा होगी। इसके कारण कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ेगा। मध्यान बाद दिनचर्या स्थिर बनेगी पर व्यस्तता भी बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र के साथ सामाजिक व्यवहारों के लिये भी समय निकालने से परेशानी आएगी। घर के बड़ों का सहयोग मिलने से इसका समाधान हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग दैनिक कार्यों के साथ नए कार्यों में भी भाग्य आजमाएंगे। इसमें लाभ होगा लेकिन आशाजनक नहीं। घरेलू वातावरण गलतफहमी के कारण थोड़ी देर के लिये अशांत बनेगा, कुछ देर में सामान्य भी हो जाएगा लेकिन किसी की जिद पूरी करने के बाद ही। सेहत संध्या बाद विपरीत होने की संभावना है। ठंडे पदार्थों से परहेज करें। धार्मिक यात्रा के योग हैं, इससे मन को शांति मिलेगी।
⸻
♌ सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन के आरंभ से ही आलस्य में भरे रहेंगे। मध्यान तक दिनचर्या धीमी रहेगी। इसके बाद भी काम तो करेंगे लेकिन ध्यान कहीं और ही रहेगा। कार्य-व्यवसाय में धन लाभ के अवसर अवश्य मिलेंगे लेकिन आज सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिससे धन संचय नहीं हो पाएगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक कार्य भार सौंपने पर अधीनस्थ लोग नाराज रहेंगे। नौकरी-पेशा लोगों के लिये दिन आरामदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र के लिये समय न देने से प्रेमीजन नाराज होंगे लेकिन मित्र वर्ग से अच्छी पटेगी। घर में समय पर आवश्यकता पूर्ति करने पर शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन, वाहन व पर्यटन के अवसर मिलेंगे। सेहत बनी रहेगी।
⸻
♍ कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी छोटी-मोटी घटनाओं से अशांत बनेगा फिर भी बीते कल की तुलना में थोड़ी शांति रहेगी। प्रातः काल घर के सदस्यों से बीती बातों के कारण मतभेद रहेंगे। मध्यान बाद स्थिति बदलेगी। घर के सभी सदस्य स्वार्थ से एकमत होंगे। बाहर घूमने-पर्यटन के अवसर मिलने से कड़वाहट में कमी आएगी लेकिन घर के बुजुर्गों को आज संतुष्ट नहीं कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति के मामलों को छेड़ने की जगह अभी विराम दें अन्यथा दिन खराब हो सकता है। कार्य-व्यवसाय से ज्यादा आशा नहीं रहेगी फिर भी आकस्मिक लाभ होने से खुशी मिलेगी। महिलाएँ आज अधिक खर्चीली रहेंगी। संध्या बाद सेहत में बदलाव आने से असहज रहेंगे।
⸻
♎ तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा लेकिन खर्च करते समय सोच-विचार अवश्य करें। ठगे जाने अथवा अन्य कारणों से हानि हो सकती है। घर के बड़े परिजन भी आपकी फिजूलखर्ची से नाराज होंगे। कार्य क्षेत्र से दिन के पूर्वार्द्ध में ही अनुकूल वातावरण मिलेगा। धन की आमद असमय होने से आश्चर्य होगा। दूर रहने वाले स्वजनों से कोई अप्रिय सूचना मिलने से कुछ समय के लिये उदासी रहेगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। आकस्मिक दुर्घटना में चोट का भय है। शरीर में दर्द एवं मूत्राशय संबंधी समस्या हो सकती है।
⸻
♏ वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका स्वभाव संतोषी रहेगा। धन संबंधी उलझनें रहने के बाद भी पारिवारिक कार्यों एवं संबंधों को अधिक महत्व देंगे। मध्यान तक घर में कोई न कोई आपसे असंतुष्ट रहेगा लेकिन संध्या बाद खर्च करने से नाराजगी प्रसन्नता में बदलेगी। मनोरंजन पर खर्च अधिक रहेगा। भाई-बंधुओं से ईर्ष्या युक्त संबंध मानसिक अशांति देंगे। पैतृक कारणों से बहस हो सकती है लेकिन आपका शालीन व्यवहार स्थिति संभाल लेगा। कार्य-व्यवसाय से लाभ मेहनत के बाद साधारण रहेगा। दुर्व्यसनों पर खर्च हो सकता है। सेहत में थोड़ी समस्या रहेगी।
⸻
♐ धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका व्यक्तित्व निखरा रहेगा लेकिन जिद और अहम के कारण लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। मध्यान से पहले एकाग्रता अधिक रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। दोपहर बाद कार्यभार बढ़ेगा जिससे एकाग्रता भंग होगी। मेहनत करेंगे लेकिन तुरंत फल पाने की चाह मानसिक अशांति देगी। धैर्य रखें। आर्थिक लाभ होगा लेकिन थोड़ा विलंब से। पारिवारिक वातावरण सीमित संवाद तक ही शांत रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
⸻
♑ मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन हानिकर रह सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आवश्यक है। कार्य-व्यवसाय में लाभ होते-होते किसी अन्य के पक्ष में जा सकता है। सहायता की उम्मीद रखने वाले लोग टालेंगे। धन की आमद सीमित रहेगी। कार्य स्थल पर नुकसान की संभावना है। घर में भी सावधानी रखें। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आकस्मिक चोट का भय है।
⸻
♒ कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक है। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे परिस्थितियाँ अनुकूल बनती जाएंगी। प्रतिस्पर्धा का असर नहीं पड़ेगा। नौकरी-पेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें, अन्यथा जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धन लाभ सहज रूप से होगा। गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी। महिलाएँ किसी बात पर नाराज हो सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
⸻
♓ मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन कार्य-सफलता दायक रहेगा लेकिन गलत मार्गदर्शन से बचें। घर के बुजुर्गों की सलाह से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे। जोखिम भरे निवेश से बचें। आध्यात्मिक जातकों को साधना में नई अनुभूति होगी। सेहत में पेट एवं ऊपरी भाग से संबंधित समस्या हो सकती है।
सनातन पंचांग 18 जनवरी 2026, मौनी अमावस्या 2026, माघ अमावस्या, गुप्त नवरात्रि 2026, आज का राशिफल हिंदी, Hindu Panchang Today, Rashifal 18 January 2026, Sanatan Dharma, Amavasya Vrat, Navratri Sadhana, Hindu Astrology



