Daily Horoscope Panchang

img 0262 1

Horoscope Today September 09, 2024 : Aaj ka Rashifal September 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 09 सितम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि  षष्ठी रात्रि 09:53 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र  विशाखा शाम 06:14 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग  वैधृति रात्रि 12:033 तक तत्पश्चात विष्कंभ

राहुकाल – सुबह 07:57 से सुबह 09:30 तक

सूर्योदय -06:25

सूर्यास्त- 18:46

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – सूर्य षष्ठी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी संघर्षों के बाद पर राहत मिलती दिख रही हैं। आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काफी प्रयास करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां में बिल्कुल ढील ना दें। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने में समय बिताएंगे, जिससे आपके मन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक आपको राहत मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी पुराने काम को लेकर आपको कोई टेंशन हो सकती हैं आपके बिजनेस में आपको अच्छा मिलने की संभावना है। आपको किसी छोटी गलती पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कुछ लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपके किसी परीक्षा के परिणाम आने से आप खुश होंगे। जीवनसाथी का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आप अपने बिजनेस को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई कर रहे थे, तो उसके भी मिलने में आपको आसानी होगी। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह दूर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप यदि एक साथ कई कामों में हाथ डालने की कोशिश करेंगे तो उसमें आपका काफी काम रुक सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही उलझन को लेकर किसी सहयोगी से बातचीत करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कुछ नए अवसर हाथ लगा सकते हैं। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। आपके किसी घर मकान आदि को बनवाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने किसी काम को पूरा करने के लिए अपने साथियों से बातचीत करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय बाद ही राहत मिलती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी सरकारी योजना में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं, जो आपके कॉन्फिडेंस को कमजोर बनाएंगी। विद्यार्थियों को अपने किसी परीक्षा के तैयारी को लेकर मेहनत भरपूर करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी के साथ कोई डील फाइनल करें, तो उसे पूरी लिखापढी करके करें, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के कामों में वृद्धि होगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। घूमने की आप कहीं योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने चीजों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को भी कल पर टालने की कोशिश नहीं करनी है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी परिवार के सदस्यों से कोई धन संबंधी मदद मागेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन भाई-बहनों में किसी बात को लेकर खटपट रहेगी। यदि ऐसा हो, तो आपको उसे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। किसी सरकारी योजना में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपके परिवार में किसी सदस्य से आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई कर रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगो को कोई नुकसान होने की संभावना है। आपकी कोई डील फाइनल तो होगी, लेकिन उसमें कुछ संशय रहेगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी किसी धार्मिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चले, तो बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभरने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी से कोई भी गुप्त जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं, लेकिन आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। परिवार में किसी सदस्य से आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा, जिसके लिए आपको बड़े से सदस्यों से राय लेने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना होगा। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आज आपके गुप्त शत्रु कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे उन्हें बचने की आवश्यकता है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को कोई लेकर कुछ परेशान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में चल रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से मार्गदर्शन ले सकते है। ननिहाल पक्ष से संबंधों में यदि कुछ कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप माता पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे

Horoscope Today September 09, 2024 : Aaj ka Rashifal September 09, 2024 Read More »

img 7513 1

Horoscope Today September 08, 2024 : Aaj ka Rashifal September 08, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 September 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 08 सितम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि  पंचमी शाम 07:58 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र  स्वाती शाम 03:31 तक तत्पश्चात विशाखा

योग  इन्द्र रात्रि 12:05 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – शाम 05:15 से शाम 06:48 तक

सूर्योदय -06:25

सूर्यास्त- 18:46

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।

आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़ी परियोजना का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा, जो आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप किसी पुराने काम को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में थोड़ा समय परिवार को समर्पित करें, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रेरित होंगे। आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम उठाएं और बड़े निवेश से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। रोमांटिक रिश्तों में एक नई ऊर्जा महसूस होगी, जिससे आप और आपका साथी एक-दूसरे के करीब आएंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन आराम को प्राथमिकता दें।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए नए अवसर खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा और आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप अपने काम में नए आयाम जोड़ने में सक्षम होंगे। वित्तीय मामलों में इस सप्ताह स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। रोमांटिक रिश्तों में समझदारी से संवाद करें, जिससे किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचा जा सके।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए पारिवारिक और व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान देने का है। घर में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है, जो सभी के लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना होगा और बड़े निवेश से बचना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग का सहारा लें।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपनी नेतृत्व क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वित्तीय मामलों में आपको लाभ हो सकता है, खासकर यदि आप किसी लंबे समय से चले आ रहे निवेश से जुड़े हैं। रोमांटिक जीवन में थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि किसी छोटे मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह के दौरान आपको अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचारों को स्पष्ट रूप से पेश करना होगा, जिससे आप दूसरों का समर्थन प्राप्त कर सकें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी और आपको अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्ता समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, खासकर पेट संबंधी समस्याओं से बचें।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए सामाजिक मेलजोल और नए संपर्कों का रहेगा। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में पेशेवर रूप से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, और कोई नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको स्थिरता मिलेगी, और आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। रोमांटिक जीवन में संतुलन बनाए रखें और अपने साथी के साथ खुलकर संवाद करें।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी महत्वपूर्ण परियोजना में सफलता मिल सकती है। आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा और वरिष्ठों से सराहना प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बड़े निवेश से बचें। परिवार के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और पर्याप्त आराम को प्राथमिकता दें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए साहस और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए अवसर का सामना करना पड़ेगा, जिसे आप आसानी से संभाल लेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। वित्तीय मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। रोमांटिक रिश्तों में आपके द्वारा की गई पहल से संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

आपकी मेहनत और समर्पण इस सप्ताह रंग लाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महत्वपूर्ण पदोन्नति या पुरस्कार की उम्मीद हो सकती है। वित्तीय मामलों में आपको लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप नए विचारों से भरे रहेंगे, जो आपको किसी रचनात्मक परियोजना में शामिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचारों को साकार करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन नए निवेश से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी और आपसी संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता होगी, खासकर मानसिक शांति के लिए।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए आत्मनिरीक्षण और व्यक्तिगत विकास का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा। वित्तीय मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, और आप अपनी योजनाओं को साकार करने के लिए तैयार होंगे। रोमांटिक रिश्तों में आपसी समझ और संवाद बढ़ेगा, जिससे संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें

Horoscope Today September 08, 2024 : Aaj ka Rashifal September 08, 2024 Read More »

ce9f7312 6295 446c b760 8f22a1986b19 1

Horoscope Today September 07, 2024 : Aaj ka Rashifal September 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 September 2024

main qimg 4306d9588bb215260c56a0f285831bbd

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 07 सितम्बर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि  चतुर्थी शाम 05:37 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – चित्रा दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात स्वाती

योग  ब्रह्म रात्रि 11:17 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:03 तक

सूर्योदय -06:24

सूर्यास्त– 18:47

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप अपने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके मित्र आपकी किसी समस्या का समाधान खोजने में आपकी मदद करेंगे। राजनीति को लेकर आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा, क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ कोई साजिश रचने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके पिताजी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हो सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपको किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान दें और समय-समय पर जरूरी टेस्ट करवाते रहें। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने घर परिवार में किसी बंटवारे को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौजमस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको काम से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको वापस मिल सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी संतान को किसी परिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से जश्न का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप तरक्की करेंगे। आप भगवान की भक्ति में जुटे नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आपके कामों को करने की गति तेज रहेगी। आप अपने धन को लेकर सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन देंगे। संतान की किसी फरमाइश पर आप वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तभी वह परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी पर आप पूरा ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। यदि परिवार में किसी सदस्य को लेकर कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में बदलाव करना नुकसान देगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कामों को लेकर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपनी किसी मित्र की याद सता सकती है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ कटुता चल गई थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने धार्मिक कार्यों मे सोच विचारकर आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी अपने कामों में कुछ कठिनाइयां महसूस करेंगे। आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी के साथ आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भविष्य को लेकर आपको प्लानिंग करनी होगी। सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में धन लगाने से पहले आपको मार्केट की चाल को समझना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाले हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। आपके परिवार के सदस्य आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम में यदि कोई समस्या आएगी, तो आप अपने भाईयों से सलाह कर सकते हैं। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपको खुशी होगी। परिवार में किसी मागंलिक का आयोजन हो सकता है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको किसी भी बड़े निवेश को करने से बचना होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि आज कोई कलह उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें और बातचीत करके उसको निपटने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप व्यस्त रहने के कारण अपने बाकी कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आप किसी से धन उधार न लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। ससुराल पक्ष से यदि आप कोई लेनदेन करें, तो उसमें अपने आंख- कान खोलकर रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोध न करें और आप अपनी वाणी पर पूरा ध्यान दें। घर परिवार में लोगों को आज आपके दिए गए कामों से कुछ उलझने रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य को लेकर किसी प्लान को बना सकते हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिलजुलकर निपटाने की कोशिश करें। कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होते-होते लटक सकती है, जिससे आपको थोड़ी समस्या आएगी। आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर कोई योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे

Horoscope Today September 07, 2024 : Aaj ka Rashifal September 07, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!