Daily Horoscope Panchang

img 0554 1

Horoscope Today October 03, 2024 : Aaj ka Rashifal October 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 October 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 03 अक्टूबर 2024

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा 04 अक्टूबर रात्रि 02:58 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – हस्त शाम 03:32 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – इन्द्र 04 अक्टूबर प्रातः 04:24 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – दोपहर 01:57 से शाम 03:26 तक

सूर्योदय -06:31

सूर्यास्त- 18:23

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपका ध्यान भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे लेकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर काम करना होगा। जीवनसाथी को कामों में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कोई नौकरी से संबंधित परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है, जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां रहेगी। पारिवारिक सदस्य किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी में जुटे रहेंगे। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप उसको लेकर काफी भागदौड़ करेंगे। व्यस्त रहने के कारण आपको थकान सिरदर्द आदि का अनुभव होगा। आपके काम आपको थोड़ी समस्या दे सकते हैं, जिन्हें आप कल पर टालने से बचें। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। धन को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देकर चलने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में यदि आपने लापरवाही की तो बाद में आपको बड़ी समस्या हो सकती है। माताजी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करेंगी। आपको उनकी जिम्मेदारी को ढील नहीं देनी है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ नई चीजों को लेकर आपको खुशी होगी। आपके भाई बहन आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप किसी बाहरी व्यक्ति को सलाह देने से बचें। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं, जिनके लिए आप कोई अच्छा प्लान भी ले सकते हैं। यदि आप किसी नौकरी को लेकर सोच विचारकर रहे थे, तो आप वहां अप्लाई कर सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करने की आप योजना बनाएंगे। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर कंसंट्रेशन खराब रहेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको समस्या होगी और आपका धन भी अधिक खर्च होगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। आपको किसी से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है और आप अपने खाने-पीने पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि यही आपको अंदर से कमजोर बना रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा, जो आपको काम करने में समस्या खड़ी करेगा, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे, नहीं यदि आपको किसी नए घर की खरीदारी के लिए कोई लोन आदि लेना पड़ेगा, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप कुछ कामों में बिल्कुल भी हाथ ना बढ़ाएं। आपके भाई आपको कोई खुशखबरी सुना सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बिजनेस में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर साझेदारी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप कहीं बाहर घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में यदि आप निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप कामों से खुश रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मामा पक्ष आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रति काफी रोमांटिक रहेंगे, जससे उन्हें अपने कामों को करने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने संतान के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर जमीन जायदाद आदि में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको भरपूर प्रेम मिलेगा। साथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा, जिससे वह अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान सकें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को किसी नई प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आध्यात्म में कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। बिजनेस में आपको कम लागत से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। भाई व बहनों का आपका पूरा साथ मिलेगा

main qimg 23a71c6443318b2b623a3f668ce8fabd

Horoscope Today October 03, 2024 : Aaj ka Rashifal October 03, 2024 Read More »

img 7513 1 1

Horoscope Today October 02, 2024 : Aaj ka Rashifal October 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 October 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 02 अक्टूबर 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – (2081)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – (अश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  अमावस्या रात्रि 12:18 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दोपहर 12:23 तक तत्पश्चात हस्त

योग – ब्रह्म 03 अक्टूबर रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – दोपहर 12:28 से दोपहर 01:57 तक

सूर्योदय -06:31

सूर्यास्त- 18:24

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या,आश्विन अमावस्या,सर्व पित्री अमावस्या का श्राद्ध,अज्ञात तिथि वालो का श्राद्ध,महालय समाप्त,पित्र पक्ष समाप्त,कंकणाकृति सूर्यग्रहण (भारत मे नही दिखेगा,नियम पालनीय नही है)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और वह साथी को प्यार जताने के नए-नए तरीके अपनाएंगे। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, क्योंकि बाद में उसमें समस्या आने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी नासमझी के कारण आपका कुछ ध्यान भटक सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई बड़ा कदम उठाना होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपको धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी टेंशनों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको प्रेम जीवन जी रहे लोग इस महीने अपने साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काम को करने के लिए पूरी उत्साह से आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां भरपूर रहेंगी। आप अपनी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप जीवनसाथी से कोई भी बात गुप्त ना रखें, क्योंकि उसके सामने आने से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होना संभव है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिनका तजुर्बा आपके खूब काम आएगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको अपनी मेहनत में प्रयासों को जारी रखना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सोच विचारकर चलना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए टेंशन दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई निर्णय सोचसमझ कर लेने की आवश्यकता है। आपको काम अधिक रहने के कारण आपका ध्यान इधर-उधर ज्यादा लगेगा। आपके खर्च आज थोड़े बढ़ें रहेंगे, जो आपको परेशानी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से मदद मिल सकती है। आपका कोई नौकरी में बदलाव का निर्णय अच्छा रहने वाला है, इसलिए आप बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको सोच विचार अवश्य करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप किसी नए घर की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की पूरी संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने खर्चो को लेकर कोई टेंशन नहीं रहेगी और आप कुछ महंगी शोक भी पूरे कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपका कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिसके लिए आपको थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। नौकरी में कोई वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी बात को बढ़ावा ना दें। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी काम को लेकर आलस्य चल रहा था, तो वह आपका नुकसान कराएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपको उन्हे पूरा करने में समस्या आएगी और पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका धार्मिक कामों के प्रति काफी रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आपको कोई काम को लेकर खुशखबरी सुनने मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान दें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई निर्णय भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। माताजी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। विद्यार्थियों के किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आपको किसी योजना से अच्छा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया सीखने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में बदलाव होने से कुछ समस्या अवश्य आएगी, लेकिन वह उन्हें स्वीकार कर लेंगे। आपकी सोच-समझ से सभी काम पूरे होंगे। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और आपको आपकी मेहनत का काफी लाभ मिलेगा। आप अपने अनुभव से कोई ऐसा काम कर दिखाएंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी। आपको किसी ऐसे धन के मिलने की संभावना है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवारिक सदस्यों के बीच आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि उनमें मनमुटाव रहने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

main qimg 4b9098f1d9c808a6cfab50a2527c2e52

Horoscope Today October 02, 2024 : Aaj ka Rashifal October 02, 2024 Read More »

img 7762 1

Horoscope Today September 30, 2024 : Aaj ka Rashifal September 30, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 30 सितम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी शाम 07:06 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी पूर्ण रात्रि तक

योग – शुभ 01 अक्टूबर रात्रि 01:18 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय -06:30

सूर्यास्त- 18:26

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाब

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

साप्ताहिक राशिफल 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तुलना में आपके लिए अत्यंत ही शुभ और अधिक फलदायी रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपकी सेहत और संबंध दोनों ही अच्छे रहने वाले हैं। आपको स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। पूरे सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। आपके भीतर बड़े से बड़े कार्य को आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास की तारीफ होगी। पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको पूर्व में किये गये निवेश से लाभ हो सकता है।

बाजार अथवा किसी योजना आदि में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वजनों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृष साप्ताहिक राशिफल 

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को बड़ी सूझबूझ और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी बड़े निर्णय को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में लेने की गलती न करें अन्यथा बाद में आपको बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी सीनियर अथवा जूनियर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो उसे विवाद की बजाय संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। इस बात का ख्याल रखें कि कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर ही लाभ होगा।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अपेक्षित सफलता की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस सप्ताह आपके आत्मीय संबंधों में किसी प्रकार का कोई खास बदलाव तो नहीं नजर आ रहा है लेकिन फिर भी आपके भीतर अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चिंता बनी रह सकती है।

प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा सहयोग और समर्थन की अपेक्षा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और नियमों को तोड़ने की गलती भूल से न करें। 

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह सकारात्मक और सौभाग्यदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ समाचार और फल की प्राप्ति होगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप भी लोगों पर अपना पूरा और स्नेह लुटाते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के परिश्रम और प्रयास से प्रसन्न होकर अधिकारीगण उन्हें पुरस्कृत कर सकते हैं।

व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी। व्यवसाय में पूर्व में किये गये निवेश से खासा लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं या फिर आप नौकरी में बदलाव की कामना रखते हैं तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है।

छात्र वर्ग परीक्षा-प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस पूरे सप्ताह आपके भीतर अपने कंपटीटर से आगे बढ़ने की ललक बरकरार रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को पंचमुखी रुद्राक्ष चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय तमाम तरह की अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी सफलता की राह में बाधक बनने का प्रयास करेंगे। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से यह सप्ताह प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने खानपान और बात-व्यवहार दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि आप अपने हिसाब से चीजों को दुरुस्त करने का भरसक प्रयास करेंगे लेकिन आपको उसमें अपेक्षित सफलता कम ही मिल पाएगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपेक्षित लाभ एवं सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। आपको अपनी नीतियों में आमूल-चूल परिवर्तन करने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको घर-परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।

प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाएं आहत करने की भूल न करें। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। पुराने रोग दोबार से उभरने की भी आशंका बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए समय पूरी तरह से शुभ है, प्रयास करने पर अपेक्षित सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। स्थायी संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना साकार हो सकती है।

भौतिक सुख-सुविधा के साथ-साथ वाहन आदि खरीदने की कामना पूरी हो सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। इस सप्ताह यदि आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है।

सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति की विशेष उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा। परिजनों एवं मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने का प्रयास सार्थक साबित हो सकता है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह का पूर्वार्ध सामान्य तो वहीं उत्तरार्ध कुछेक बड़ी परेशानियों का लिए रहने वाला है। जिसमें आर्थिक एवं शारीरिक दोनों तरह की समस्याएं शामिल रहने वाली हैं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के मध्य में आप किसी पुराने रोग के उभरने अथवा मौसमी बीमारी के चपेट में आने के कारण शारीरिक एवं मानिसक रूप से पीड़ित रह सकते हैं। इस दौरान परिवार के किसी महत्वपूर्ण सदस्य द्वारा आपके लिए गलत व्यवहार भी मन को पीड़ा पहुंचा सकता है।

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के कामकाज अथवा जिम्मेदारियों में आमूलचूल बदलाव होने की आशंका बनी रहेगी। अनचाहे कार्य की जिम्मेदारी अथवा अनचाही जगह पर तबादले से आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

वित्तीय दृष्टि से इस पूरे सप्ताह आपको सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। धन के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल और फलदायी रहने वाला है। बीते कुछ समय से जो समस्याएं आपकी बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थीं, इस सप्ताह इष्ट-मित्र की मदद से दूर हो जाएंगीं। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपके भीतर उत्साह और सक्रियता में वृद्धि होगी। आलस्य और कार्यों को टालने वाली प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगेगा और और आप कठिन से कठिन कार्यों को भी पूरे मनोयोग से करते हुए निबटाएंगे।

सप्ताह के मध्य में किसी कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार की कोई अड़चन नहीं नजर आ रही है। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलता रहेगा। व्यवसायियों को अपेक्षित विक्री का लक्ष्य प्राप्त हो जाने पर संतोष का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे।

इस सप्ताह भौतिक सुख साधनों से जुड़ी चीजों को खरीदने का प्लान बन सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ लोगों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनकूल है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री महालक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां न उठानी पढ़ें इसके लिए आपको शुरुआत से चीजों प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। जिसके चलते आपकी नौकरी अथवा व्यवसाय भी प्रभावित हो सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता व्यवसाय के लिए अपेक्षित समय में कमी कर सकती है। कुल मिलाकर करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर अधिकारी वर्ग के साथ नोक-झोंक हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में हालात में कुछ सुधार होंगे लेकिन वो भी न के बराबर रहने वाले हैं। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंध को लेकर घर में तनाव बना रह सकता है। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की योजना में बाधाएं आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती हैं। माता की खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करने होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल 

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति के नये अवसर लेकर आएगा। इस सप्ताह आपको सत्ता और सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति विशेष मदद मिलेगी। जिसके जरिए आप अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। शुभचिंतकों और इष्टमित्रों की मदद से राहों की अड़चनें दूर होंगी। कुल मिलाकर आपको इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

पूरे सप्ताह आपके भीतर सकारात्मकता बनी रहेगी। तन और मन से स्वस्थ रहने के कारण आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपना बेहतर आउटपुट देने में कामयाब होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला हैं।

पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ने से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभप्रद रहने वाला है। धन लाभ एवं उसमें वृद्धि के योग बनेंगे। परिजनों से अपेक्षित सुख एवं सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक हैं। आपके कार्य पहले की तरह समय पर पूरे होते रहेंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। यदि किसी योजना विशेष के लिए आप धन जुटाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। कुल मिलाकर वित्तीय मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि आपको किसी भी योजना में धन निवेश करते समय अथवा भूमि-भवन आदि का क्रय-विक्रय करते समय बहुत सावधानी बरतने की भी आवश्यकता बनी रहेगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी कार्य समय से निबटाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में बेहतर स्थितियां बनेंगी। सीनियर और जूनियर के साथ पनपी गलतफहमियां दूर होंगी।

प्रेम संबंध एवं पारिवारिक मामलों के लिए यह सप्ताह शुभप्रद रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए रिश्ते आएंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन देवों के देव महादेव की पूजा विधि-विधान से करें तथा शिवाष्टकं का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा तो वहीं घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में रमेगा।

सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए शुभ फलदायक है। विदेश में करियर-कारोबार बनाने की दिशा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सौभाग्य और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने के कारण आप कठिन कार्यों को भी अपनी बुद्धि और विवेक के साथ सरलतापूर्वक पूर्ण करने में सफल होंगे। इस दौरान आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे।

नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ सुख-सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और नित्य श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारी से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सप्ताह आपको अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा क्योंकि आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। 

सप्ताह के मध्य में अचानक से आपको घर की मरम्मत आदि जरूरी कार्यों में बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सीनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने अधीनस्थ के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। यदि आप भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने से बड़ों की सलाह की उपेक्षा न करें तथा छोटों की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्कता रहेगी, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा तुलसीपत्र चढ़ाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।

Horoscope Today September 30, 2024 : Aaj ka Rashifal September 30, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!