Daily Horoscope Panchang

img 9692 2 1

Horoscope Today August 19, 2024 : Aaj ka Rashifal August 19, 2024

img 9706 1my Horoscope Today: Astrological prediction for 19 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -19 अगस्त 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि  पूर्णिमा रात्रि 11:55 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – श्रवण रात्रि 08:10 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शोभन रात्रि 12:47 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 07:54 से सुबह 09:30 तक

सूर्योदय -06:19

सूर्यास्त- 19:04

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको निजी जीवन से लेकर करियर-कारोबार तक में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। इस दौरान व्यक्तिगत और पेशेवेर रूप से खुद को मजबूत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार में कुछ अप्रत्याशित बदलाव को झेलना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक समय और ऊर्जा खर्च करने की आवश्यकता रहेगी।

यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस दौरान धन का लेनदेन सावधानी के साथ करना होगा अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको न सिर्फ कारोबार बल्कि अपने निजी जीवन में बैलेंस बनाकर चलना होगा, अन्यथा आपके कारोबारी एवं आत्मीय रिश्ते बिगड़ सकते हैं। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतें और किसी का उपहास भूलकर भी न करें। यदि भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के संवाद से दूर करने का प्रयास करें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी है। वृष राशि के जो जातक किसी कार्य विशेष के लिए बीते कुछ समय से लगातार प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह भी उससे जुड़ी सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले उनका पूर्वार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार और जीवन से जुड़े अहम कार्यों को इसी दौरान करने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष से मेल-मुलाकात होगी। जिसकी मदद से अटके कार्यों में धीमी गति से ही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में न सिर्फ कार्यक्षेत्र से जुड़ी बल्कि घर-परिवार से संबंधित समस्याएं भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति अथवा किसी जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। अचानक से जीवन में तमाम तरह की समस्याएं सामने आने से आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। हालांकि सुखद पहलू यह है कि इस दौरान आपके संगी-साथी आपकी ढाल बनेंगे और आपके साथ साए की तरह बने रहेंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर कंट्रोल करने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर घर-परिवार के किसी सदस्य से तकरार हो सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ कार्य करने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा गलती होने पर आप अपने बॉस के गुस्से का शिकार भी हो सकते हैं। वाहन सावधानी के साथ चलाएं और सेहत का पूरा ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में श्री शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो उम्मीद का दामन बिल्कुल न छोड़ें क्योंकि इस सप्ताह उसमें आ रही बाधाएं स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके शुभचिंतक आपको नेक सलाह देते हुए नजर आएंगे, जिस पर अमल करके आप अपनी चीजों को सुव्यवस्थित कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी तीर्थ स्थान पर जाने का अचानक प्रोग्राम बन सकता है। इस पूरे सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक-कार्यों में खूब रमेगा। किसी धार्मिक-आध्यात्मिक व्यक्ति की विशेष कृपा आप पर बरस सकती है।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप आप समझदारी के साथ अपने पैसे का सही जगह निवेश करते हैं तो आपको उससे भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आएगा। सप्ताह के अंत तक इस संबंध में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिश्ते-नाते मजबूत होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को किसी भी फैसले को लेते समय जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। रिश्ते-नाते में मिठास बनी रहे और किसी प्रकार की गलतफहमी न पैदा हो इसके लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलें। यदि कार्यक्षेत्र पर हालात आपके अनुकूल नहीं हैं तो आप उससे बजाय भागने के उसे बेहतर बनाने का प्रयास करें। भूलकर भी आवेश में आकर नौकरी में बदलाव जैसा फैसला लेने से बचें।

सप्ताह के मध्य में घरेलू समस्याओं के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको आपके विरोधी आप पर हावी होने तथा आपके बनते काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन की तमाम आपाधापी के बीच आप सप्ताह के उत्तरार्ध में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को पाने के लिए धार्मिक-आध्यात्मिक स्थानों पर अपना समय बिताना पसंद करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में अपने आत्मीय और प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं और अपेक्षाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध एवं जल से अभिषेक तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपनी ऊर्जा, धन और समय का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान कार्य विशेष के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर भी अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने कारोबार से जुड़े बड़े फैसले इसी दौरान करने चाहिए।

सप्ताह के मध्य में आप कुछ चीजों को लेकर खुद को असमंजस की स्थिति में पा सकते हैं। ऐसे में इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा जातकों इस सप्ताह अपने कार्य दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं बेहतर तरीके से पूरे करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा पूर्व में की गई न सिर्फ आपकी मेहनत बेकार जा सकती है, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों की डांट भी सुननी पड़ सकती है।

सिंह राशि के जातकों को अपने करियर और कारोबार की तरह निजी जीवन में भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह परिस्थितियों के अनुसार आपको खुद तय करना होगा कि आपको कब परिवार के सदस्यों के साथ सख्त और कब नरम होना है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर पर हावी होने से बचें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से जल दें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन में मनचाही सफलता और खुशियां मिले तो आपको अपने कार्य और व्यवहार में आमूलचूल बदलाव लाना होगा और अपने शुभचिंतकों को नाराज करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपकी किसी बात या व्यवहार से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। वाद-विवाद बढ़ने पर वर्षों से बने रिश्ते में दरार आ सकती है। करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहे इसके लिए दूसरों से अपेक्षा करने करने की बजाय आपको खुद ही आगे बढ़कर प्रयास करना होगा।

यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में कनिष्ठ लोगों के साथ रुखा व्यवहार न करें और अपने वरिष्ठ लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। यदि आप व्यवसायी हैं तो शार्टकट तरीके से लाभ कमाने से बचें और कागजी काम पूरे करके रखें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। राजनीति से जुड़े जो लोगों को उच्च पद या अहम जिम्मेदारी पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको धन संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान कुछ बड़े खर्च को पूरा करने के लिए आपके सामने उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए अपने से बड़ों को सम्मान तथा छोटों की भावनाओं की कद्र करें और उन्हें समय-समय पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय: तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का एक माला जप करें।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम और रिश्ते-नाते की दृष्टि से मध्यम फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह तुला राशि का नौकरीपेशा जातक हो या फिर व्यवसाय से जुड़ा कारोबारी, वह अपना शत प्रतिशत अपने कार्य में देता हुआ नजर आएगा। खास बात कि उसके प्रयासों को सौभाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और सीनियर आपके कामकाज की खुले मन से प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे।

सप्ताह के अंत तक आपको बड़ा पद अथवा अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी नये कारोबार की शुरुआत करने अथवा किसी बड़ी डील को फाइनल करने के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान पहले से कार्यरत लोगों को विभिन्न स्रोतों से आमदनी होने की संभावना है। इस दौरान किसी योजना में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी बातों का लोग गलत मतलब निकालते हुए आपसे दूरी बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहनों से अनबन होने की आशंका है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभता-सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। यदि आपके कारोबार में बीते समय से कोई अड़चन आ रही थी इस सप्ताह वह किसी व्यक्ति विशेष की मदद से दूर हो जाएगी।

मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आप उसके विस्तार की योजना पर काम करेंगे। आपकी योजना को साकार रूप देने के लिए आपके शुभचिंतक और परिजन पूरी मदद करेंगे। इस संबंध में घर-परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लाभदायी साबित होगी। यह सप्ताह पठन-पाठन एवं शोध से जुड़े कार्यों को करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा।

यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन राम दरबार की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नये अवसरों को लेकर आने वाला है, लेकिन उसका लाभ उठाने के लिए आपको आलस्य और आशंका को त्याग कर कठिन परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस सप्ताह यदि आप अपने धन, समय और उर्जा का सही दिशा में उपयोग करते हैं तो आपको आशा से अधिक सफलता और लाभ मिल सकता हैं। वहीं इसकी अनदेखी करने पर बनते काम बिगड़ जाने से मन में निराशा के भाव जाग सकते हैं।

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह खुले हाथ धन खर्च करने से बचना चाहिए अन्यथा सप्ताह के अंत तक उन्हें उधार मांगने की नौबत आ सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको कारोबार में लाभ तो होगा लेकिन साथ ही साथ खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के मध्य में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये विशेष प्रयास सफल होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी मनोरम स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार में आ रही अड़चनों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र और कारोबार के अलावा निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं भी आपकी बड़ी चिंता का कारण बनेंगी। हालांकि जीवन के कठिन समय में आपके शुभचिंतक एवं परिजन काफी मददगार साबित होंगे और काफी हद तक आप इन समस्याओं का समाधान खोजने में भी कामयाब होंगे।

सप्ताह के मध्य में किसी भी कार्य को करते समय विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में लिया गया निर्णय आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं अन्यथा लंबे समय से बने हुए रिश्तों में दरार आ सकती है। इस सप्ताह खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायाी होने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के पास होने अथवा डील के होने का इंतजार कर रहे हैं तो उसमें थोड़ा विलंब हो सकता है। मकर राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की फीलिंग्स को हर्ट करने से बचना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें तथा मंगलवार के दिन चोला चढ़ाएं।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

जीवन में आने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दें तो कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। करियर और कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे और आपके पद एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी झोली में कोई बड़ा पद गिर सकता है। सत्तापक्ष से जुड़े लोगों के साथ आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप अपनी सूझबूझ से अपने विरोधियों पर काबू पाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि के जो जातक तकनीक के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इसी प्रकार इलेक्ट्रानिक का कारोबार करने वालों को बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्ति से कार्य विशेष के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान आपका घर एवं बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में आपकी सलाह और फैसलों की तारीफ होगी। जीवनसाथी के सहयोग और समर्थन से घर का माहौल सुखमय एवं शांतिपूर्ण बना रहेगा।

प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। लोग आपके प्रेम और सामंजस्य की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिलने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल वाला चौमुखा दीया जलाएं।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय जहां अनुकूल तो वहीं उत्तरार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में मीन राशि के जातकों को जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों सप्ताह की शुरुआत में ही निबटाने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इसी दौरान पूरे मनोयोग से रोजी-रोजगार के लिए प्रयास करना चाहिए। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है।

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि उनकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ भी सकती है। ऐसे में अपना काम निकलवाने के लिए लोगों की प्रशंसा करने में जरा भी कंजूसी न करें और सभी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके घर में कोई धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा।

सप्ताह के मध्य में कामकाज को लेकर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आफिस में लोग आपकी कार्यक्षमता का लोहा मानेंगे। बॉस भी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना होगा अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे लगा समते हैं। इस दौरान लोगों की आलोचनाओं को नजरंदाज करते हुए सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करें। इस सप्ताह प्रेम संबंध में आ रही अड़चनें और गलतफहमियां दूर होंगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए इजाजत दे सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

Horoscope Today August 19, 2024 : Aaj ka Rashifal August 19, 2024 Read More »

img 9394 1

Horoscope Today August 18, 2024 : Aaj ka Rashifal August 18, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 August 2024

🕉️वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक – 18 अगस्त 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत – 1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ऋतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि  चतुर्दशी 19 अगस्त रात्रि 03:04 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – उत्तराषाढा सुबह 10:15 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – आयुष्मान सुबह 07:51 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – शाम 05:30 से शाम 07:06 तक

सूर्योदय – 06:19

सूर्यास्त – 19:05

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण –

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

मेष राशि के जातकों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में विघ्न डालने कोशिश करेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहना है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने बॉस को प्रसन्न रखेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाई बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उनके पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आप मौज मस्ती भरे मूड में रहेंगे। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको किसी राजनीति का हिस्सा बनने से बचना होगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप परिवार के सदस्य के साथ कही जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आपकी कोई पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी। आपको अपने नौकरी में कोई बदलाव करने से बचना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपके कामों की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी अपने किसी साथी से मुलाकात होगी, जिससे आपका अकेलापन भी दूर होगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में ढील देने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन परेशान कर सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने माताजी से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बातों से कष्ट होगा। आपका कुछ धन यदि कहीं डूबा हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई शत्रु आपके कामो में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उन्नति के नए-नए मार्ग मिलेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आपका कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है, इसलिए आप कोई लापरवाही करने से बचें। आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोलें। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको अपने जीवनसाथी से संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए बातचीत करने से आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपका कोई मित्र आपके घर आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप यदि लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने धन का निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें। आपको मानसिक तनाव रहने के कारण समस्याएं आएंगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को पूरा करने में अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके काफी रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपको लंबे समय से कोई काम की चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम कर सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में आप परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई निर्णय न लें। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को राहत मिलने में अभी कुछ और समय लगेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको तरक्की की राह में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

मीन राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यो में भी लगायेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आप किसी काम को लेकर भाई व बहनों से सलाह कर सकते हैं। आपका कुछ धन यदि डूबा हुआ था, तो उसके लिए आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने पिताजी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

जय श्री राम

Horoscope Today August 18, 2024 : Aaj ka Rashifal August 18, 2024 Read More »

img 7894 1

Horoscope Today August 16, 2024 : Aaj ka Rashifal August 16, 2024

Horoscope Today August 16, 2024 : Aaj ka Rashifal August 16, 2024

main qimg 02c11c00728c5f7a424feb5e560c2ec5

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 August 2024

वैदिक पंचांग ~

दिनांक -16 अगस्त 2024

दिन –  शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि  एकादशी सुबह 09:39 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र  मूल दोपहर 12:44 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – विष्कंभ दोपहर 01:12 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – सुबह 11:06 सेफ दोपहर 12:43 तक

सूर्योदय -06:18

सूर्यास्त- 19:06

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।

आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2029

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आपको संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी कोई खास डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी। यदि आप अपने भाई व बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से कोई भी बात बहुत ही तोल-मोल कर बोलनी होगी। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने कामों में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा कम देंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। आपको अपनी तरक्की के राह में आगे बढ़ना होगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी और आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई-बहन से किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपने कुछ सीनियरों से मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके मित्र किसी पार्टी आदि को करने की सलाह देंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा। आपका कोई छुपा हुआ राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बहुत ही सावधान रहकर धन लगाए। आपको कुछ कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको जीवनसाथी से चल रहे मनमुटावों को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करनी होगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति में जीत मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा। अपने खानपान पर ध्यान न देने के कारण आपको पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले, नहीं तो इसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे

जय श्री राम

Horoscope Today August 16, 2024 : Aaj ka Rashifal August 16, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!