Daily Horoscope Panchang

img 7858 1

Horoscope Today September 23, 2024 : Aaj ka Rashifal September 23, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 23 सितम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  षष्ठी दोपहर 01:50 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र  रोहिणी रात्रि 10:07 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – सिद्धि 24 सितम्बर रात्रि 03:10 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – सुबह 07:58 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय -06:28

सूर्यास्त- 18:32

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते है। आप अपने कामों को सोच समझकर करें, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। पिताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, वह नौकरी में अच्छा नाम कमाएंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरी में यदि आपको कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आज विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी की खरीदारी यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो आप अभी कुछ समय और रुक जाएं। नौकरी को लेकर आपके मन में कुछ टेंशन रहेगी, क्योंकि आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव बहुत ही सोच विचार के साथ करें। यदि आप किसी नई योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ समस्या आ सकती है। आपका कोई मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका मन बेवजह के कामों को लेकर परेशान रहेगा। माता-पिता आपके कामों में आपको पूरा साथ देंगे। आप अपने भाइयों से मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। संतान की संगत की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आपके परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपके अंदर छुपी हुई प्रतिभा बाहर निकलेगी, जिसे देखकर लोग हैरान रहेंगे। परिवार में आपकी दी गई सलाह लोगों को पसंद आएगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर यदि कोई फैसला लेंगे, तो बहुत ही सोच समझकर चलें। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने कामों पर पूरा फोकस रखने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके विरोधी परेशान कर सकते है। आप किसी नई प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप यदि मार्केटिंग से जुड़ा कोई काम करते हैं, तो आपको बड़ा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनके कामों से उनको सम्मान मिलने की संभावना है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। आपका कोई पुराना वाद विवाद यदि आपको परेशान कर रहा था, तो आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है, नहीं तो उसमें आपको भी खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। माता-पिता के साथ आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को आपकी याद सता सकती है। आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। यदि घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। आप अपने बिजनेस में जितनी मेहनत करेंगे, उसमे उतना लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको निराशा हाथ लगेगी। यदि संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आप आपने मित्र की मदद कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी जरूरी मामले को संयम रखकर निपटाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में नवीनता ला सके ले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें, क्योंकि बेफिजूल के खर्चे में बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जो उनके कामो में उनकी सहायता करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप आज किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए कोई लोन आदि ले सकते हैं, जिससे वह आसानी से पूरा हो जाएगा

main qimg c4fce6848cbc990985d190d652267774

Horoscope Today September 23, 2024 : Aaj ka Rashifal September 23, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today September 22, 2024 : Aaj ka Rashifal September 22, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 September 2024

main qimg ddb92e87c21487afc58b89dd03b4f30d

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 22 सितम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु  शरद ॠतु

मास  अश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  पंचमी शाम 03:43 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र  कृत्तिका रात्रि 11:02 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग  हर्षण सुबह 08:18 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – शाम 05:04 से शाम 06:35 तक

सूर्योदय -06:28

सूर्यास्त- 18:33

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और किसी को धन उधार ना दें, क्योंकि आपके उस धन के फंसने की पूरी संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई लड़ाई-झगड़ा हो, तो आप उसमें अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें, क्योंकि आपको उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को लेकर नई-नई योजनाएं बनाएंगे। आपके आस-पडोस में यदि कोई लड़ाई झगड़ा हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आपको उनके कुछ जरूरी टेस्ट भी कराने पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चों को लेकर कुछ चिंता रहने की संभावना है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आने वाला है। नौकरी से जुड़े लोगों के मामले सुलझेंगे। व्यापार में आपको किसी को कोई गुप्त जानकारी नहीं देनी है। आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में ही हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें उसके लिए पछतावा होगा। भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार के सदस्यों में आज बंटवारे को लेकर कुछ खटपट रह सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के सहयोगी उनकी किसी काम को लेकर आलोचना कर सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की बातो को इग्नोर करना होगा। यदि आप किसी काम को शुरुआत करें, तो उसे पूरा करके ही करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप अपनी माताजी से मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके मन में कामों को लेकर उथल-पुथल रहेगी। आप अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचें, नहीं तो उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपने यदि छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान नहीं दिया, तो आपके हाथ से कुछ अच्छे अवसर निकल सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। यदि आपको किसी काम को लेकर उलझनें चल रही है, तो आप उसमें आगे ना बढ़ें। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप समय निकलेंगे। आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी कंपनी से ऑफर आने की संभावना है। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उस काम को ना करें। आपको बिजनेस के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में धन लगा रहे लोगों को अपने कामों में कुछ कठिनाइयां होगी। आप अपने घर किसी धार्मिक पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी कला- कौशल से आज अपने अधिकारियों को खुश करेंगे।आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनानी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी से समझौते को लेकर बहुत ही सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जो आपको खुशी देगी। आपके पिताजी से आपकी कोई कहासुनी हो सकती है। व्यापार में आपका डूबा हुआ धन आपको इस सप्ताह मिलने की संभावना है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी के मामले में बेवजह पड़ने से बचना होगा। आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। किसी नए काम को लेकर आप योजना बना सकते हैं। आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों से आप कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों से बातचीत करते समय आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी नए काम को लेकर योजना बना सकते हैं। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको बिजनेस में लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ 

Horoscope Today September 22, 2024 : Aaj ka Rashifal September 22, 2024 Read More »

img 4994 1

Horoscope Today September 21, 2024 : Aaj ka Rashifal September 21, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 21 सितम्बर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  चतुर्थी शाम 06:13 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र  भरणी रात्रि 12:36 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग  व्याघात सुबह 11:36 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 11:00 तक

सूर्योदय -06:28

सूर्यास्त- 18:34

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप कुछ नए मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपके परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। नौकरी में आपको कामों को करने में कुछ कठिनाइयां होगी। विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, जो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में काम करने में सोच विचार कर करना होगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। व्यापार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की यदि एक दूसरे से नाराजगी चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने निवेश के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट को लेकर आप परेशान रहेंगे। आप भाग दौड़ में अधिक लगे रहेंगे। आपको किसी बेवजह के विवाद में पढ़ने से बचना होगा। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। माता-पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके मित्रों के सहयोग से आपका बिजनेस में डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को आज काम के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी सोच समझ से काफी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी सहयोगी की बात पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करना है। आपको अपने भविष्य को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनने की आवश्यकता है। आपका कोई विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी नए काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको अपनी सेहत मे लापरवाही करने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में कोई सदस्य आपसे करियर को लेकर कोई सलाह मश्वरा ले सकते है। आप अपने घर के रिनोवेशन को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में ढील देने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आपको कामों को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अच्छा नाम कमाएंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा, उनके कामों से लोग प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने कामों से लोगों को हैरान करेंगे। आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी

main qimg f92b1b7b6353be841a5c8a2fbdb63c94

Horoscope Today September 21, 2024 : Aaj ka Rashifal September 21, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!