Daily Horoscope Panchang

img 8083 1

Horoscope Today July 09, 2024 : Aaj ka Rashifal July 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -09 जुलाई 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि  तृतीया सुबह 06:08 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र  अश्लेशा सुबह 07:52 तक तत्पश्चात मघा

योग  सिध्दि 10 जुलाई रात्रि 02:27 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक

सूर्योदय-06:04

सूर्यास्त- 19:23

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपका दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आपको आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। आपकी आय के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। माता-पिता से आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च बढ़ेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने कामों से घबराएंगे नहीं। आपको एक लक्ष्य को पकड़कर चलना बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो आपको उसमें कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपने यदि किसी मित्र के कहने में आकर बिजनेस के किसी स्कीम में धन लगाया, तो वह आपके लिए बेकार रहेगी। सरकारी नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई विरोधी आज आपको परेशान कर सकता है। माता-पिता से आज कोई भी बात ना छुपाए नहीं तो उन्हें इस बात का बुरा लग सकता है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाए तो आप उसे पूरा जरूर करें। आपकी मेहनत का आज आपको पूरा फल मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। करियर में भी आज आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ किसी कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे उनके रिश्ते में चल रहे अनबन भी दूर होंगी। आपको सरकारी क्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी से कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप परेशान रहेंगे। सरकारी नौकरी के प्रयासो में लगे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी धन संबंधित मामलों मे बहुत ही सावधान रहकर काम करना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने बड़ी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं में अच्छा धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर ध्यान ना लगाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपकी खुशियां बढ़ेंगी और दोनों के बीच प्रेम गहरा होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी काम को लेकर योजना तो बनाएंगे, लेकिन आपके उसे पूरे होने में विघ्न बाधा तो आयेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिये कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपको अपनी माताजी सेहत की चिंता सता सकती है। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो उनमें आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में अच्छे से पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़े सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल आवश्यक करें, तो आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। कारोबार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके सहयोगी भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी समय में आपको आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 09, 2024 : Aaj ka Rashifal July 09, 2024 Read More »

img 7158 1

Horoscope Today July 07, 2024 : Aaj ka Rashifal July 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 July 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -07 जुलाई 2024

दिनरविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनदक्षिणायन

ऋतुवर्षा ॠतु

मासआषाढ

पक्षशुक्ल

तिथि द्वितीया 08 जुलाई प्रातः 04:59 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र  पुष्य 08 जुलाई प्रातः 06:3 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग  हर्षण 08 जुलाई रात्रि 02:13 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल शाम 05:44 से शाम 07:25 तक

सूर्योदय-06:03

सूर्यास्त– 19:23

दिशाशूलपश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरणभगवान जगन्नाथ रथयात्रा,चंद्रदर्शन (रात्रि 07:17 से 08:38 तक),रविपुष्यामृत योग (सूर्योदय से 08 जुलाई सूर्योदय तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्ययोजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापारव्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने कामों को समय से पूरा करेंगे, जिससे आपके मन में यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी कम होंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत कर सकता है। जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी इस समय में पूरा ध्यान देंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो उनके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यदि परिवार में किसी बात को लेकर खटपट हो रही थी, तो वह भी दूर होगी और सभी एकजुट नजर आएंगे। जीवनसाथी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी काम में बिना सोच समझे निवेश किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि आपके बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। किसी घर, मकान और दुकान आदि खरीदने का सपना आपका पूरा होगा, लेकिन आप कोई काम अपने पिताजी से बिना पूछे ना करें, नहीं तो उसमें आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और उनकी सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी, क्योंकि वह अपने करियर में अच्छा नाम कामाएंगे। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी मदद करेगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। यदि आपके बिजनेस में आपका धन का कही फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने खर्चों को बढ़ाएं, उन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। बिजनेस के किसी काम को लेकर आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने आसपास रह रहे लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा और जो जातक किसी काम को लेकर परेशान थे, तो उनका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपकी कामों के साथसाथ किसी अन्य एक्टिविटी के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप नौकरी के साथसाथ किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप शारीरिक मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको सोच समझकर काम करने होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में लोगों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से नई पहचान मिलेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह का प्रस्ताव सकते है। आप परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सचेत रहना होगा। संतान के करियर में यदि कुछ समस्याएं रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों में नहीं आना है। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप यदि किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उसमें किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा। मातापिता के साथ आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप कोई भी धन का लेनदेन बहुत ही सोच विचारकर करें, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आप अपने कुछ फैसलों को लेकर परेशान रहेंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में कोई जल्दबाजी करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो लापरवाही के कारण आपके पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी जो आपको परेशान करेंगी आप पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचें, नहीं तो आपको उसमें समस्या होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और बिजनेस में कुछ उतारचढ़ाव के बावजूद भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को करने में कुछ समस्याएं आएगी, जिनके लिए उन्हें अपने अधिकारियों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिस पर धन भी अच्छा खासा खर्च होगा। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौजमस्ती करने में व्यतीत करेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 07, 2024 : Aaj ka Rashifal July 07, 2024 Read More »

img 7878 1

Horoscope Today July 04, 2024 : Aaj ka Rashifal July 04, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 July 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -04 जुलाई 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी 05 जुलाई प्रातः 04:57 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र  मृगशिरा 05 जुलाई रात्रि 03:54 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग  गण्ड सुबह 07:00 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:02 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई औरशुभ आशीर्वाद

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान आपसे यदि किसी काम को लेकर सलाह ले, तो आप उन्हें जो सलाह देंगे वह उसके विपरीत चल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति बढ़ाने वाला रहेगा। यदि भाई या बहन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता आपको यदि किसी काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। नौकरी पेशा जातक यदि नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे थे, तो वह कहीं अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी को काम के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए साथी की दस्तक हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी वह पूरे हो सकेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश के लिए बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। आपको किसी निवेश से नुकसान होने की संभावना है। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप योजना बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप लेनदेन के मामले में अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप बहुत ही सूझ बूझ से र्काय करें। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी सदस्य के साथ आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे। आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। आप आपकी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन मे स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने साथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरंदाज करना होगा, नहीं तो वह समस्या बन सकती हैं। परिवार में यदि रिश्तो में कुछ अनबन चल रही है, तो आपको उसे दूर करने का प्रयास करें। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप अपने खर्चों को सीमित रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। बिजनेस की योजनाओं में भी आप चार चांद लगाएंगे, जिनको आप गति देंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ाने से आप प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने पिताजी से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि आपने किसी सदस्य को कोई सलाह उसे बहुत ही सोच विचार कर दें। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको बिजनेस में छोटे-मोटे काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। जो जातक अपने धन के निवेश को लेकर योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने भाई व बहनों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके मन मे प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपने दोस्तों को सहकर्मियों पर पूरा विश्वास बनाए रखना होगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओ को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने काम में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनसे आपको घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। भाग्य का साथ मिलने से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। वरिष्ठ सदस्य आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप प्रत्येक काम तो करने के लिए उत्साह से आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में लंबे समय से कुछ समस्याएं चली आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने गृहस्थ जीवन के तालमेल बैठा कर चलना होगा, नहीं तो साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 04, 2024 : Aaj ka Rashifal July 04, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!