Daily Horoscope Panchang

img 7895 1

Horoscope Today June 30, 2024 : Aaj ka Rashifal June 30, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 30 जून 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  नवमी दोपहर 12:19 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र  रेवती सुबह 07:34 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग  अतिगण्ड शाम 04:15 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – शाम 05:44 से शाम 07:25 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त– 19:23

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक (समाप्त:सुबह 07:34)

विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052, 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। त्याग एवं सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 30, 2024 : Aaj ka Rashifal June 30, 2024 Read More »

img 4994 1

Horoscope Today June 29, 2024 : Aaj ka Rashifal June 29, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 29 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 29 जून 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  अष्टमी दोपहर 02:19 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र  उत्तरभाद्रपद सुबह 08:49 तक तत्पश्चात रेवती

योग  शोभन शाम 06:54 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 09:21 से सुबह 11:02 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके घर आज किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते में यदि कुछ मनमुटाव लंबे समय से चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप अपनी कला में निखार लेकर आएंगे। आपको जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपका कोई धन से संबंधित मुद्दा यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको काम अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी सोच से लोग आपकी और आकर्षित होंगे। आप किसी अच्छे लाभ के चक्कर में परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान इधर-उधर रहने के कारण वह परीक्षा पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे, जिस कारण आपको प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी रहेंगे। आपके कुछ खर्च मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपने भाई व बहनों से यदि कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह फाइनल होते-होते रुक सकती है, जिसमें आपका धन भी फंस सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात को कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कोई लेनदेन न करें, नहीं तो उसमें आपको किसी बात को लेकर झूठा साबित किया जा सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नये लोगों से मिलकर आपको खुशी होगी। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय घुम्ने फिरने में व्यतीत करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज एक लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो अभी आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में आपकी साख बढ़ेगी। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसे लेकर वह उनकी समस्याएं आज बढ़ेगी। आपको अपने आवश्यक कामों को कल पर डालने से बचना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को छोड़कर किसी इधर-उधर के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे उन्हें समस्या हो सकती है। आप अपनी माताजी को कोई गिफ्ट लाकर दे सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्या में बढ़ चढकर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक गतिविधियों में पूरे रुचि रहेगी। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज आपके धन धान्य में वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आपके लिए कमजोर रहेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई काम में आज बहुत ही सोच विचार कर हाथ डालना होगा। आपकी कुछ लापरवाही आपका बिजनेस में आपका कोई भारी नुकसान कर सकती हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको कुछ पेट संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी आपके खाने-पीने की लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अपने कामों से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप चिंताग्रस्त स्थिति में रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी व बच्चों के लिए कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सताएगी, जिसके लिए आप अपने मित्रों से कोई बातचीत करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों में चल रही अनबन को मिल बैठकर सुलझाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी से काम करने के लिए रहेगा। आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आप अपने महत्वपूर्ण मामलों में बहुत ही सोच विचार कर आगे बढे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। कुछ नई सोच से आप अपने बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी कला कौशल से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कुछ अनजान लोगों से आपको दूरी बना कर रखनी होगी। आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत मामलों पर आप पूरा ध्यान दें। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभुत होगी, जो आपको खुशी देंगी और आपकी इन्कम भी बढ़ेगी। आप किसी भी काम को करने के लिए जल्दबाजी न दिखाएं। माता-पिता आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी की खूब केयर करेंगे, जिससे कि गृहस्थ जीवन में चल रही अनबन दूर होगी। आप एक दूसरे के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां में पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे लोग आपके काम को को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिसका असर उनकी छवि पर भी पड़ सकता है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 29, 2024 : Aaj ka Rashifal June 29, 2024 Read More »

img 7907 1

Horoscope Today June 28, 2024 : Aaj ka Rashifal June 28, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 28 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 28 जून 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  सप्तमी शाम 04:27 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र  पूर्वभाद्रपद सुबह 10:10 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग  सौभाग्य रात्रि 09:39 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – सुबह 11:01 से दोपहर 12:42 तक

सूर्योदय-06:00

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। 

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने साथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विरोधी आपसे किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और आप अपने बिजनेस में धन लगाएंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। कलात्मक क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर छुपी कला बाहर निकलेगी। आपकी संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आप उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार देने से बचें ,नहीं तो उससे आपके रिश्तों में लड़ाई झगड़ा पैदा हो सकता है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकाले। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान की खुशी के लिए उनके लिए कुछ वस्तुओं को लेकर आ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। पिताजी को कोई समस्या होने से आपको उन्हें डॉक्टरी चेकअप समय रहते करना होगा। भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा। अविवाहित जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर की समस्याओं पर पूरा ध्यान देंगे और यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसा करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप किसी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, तो आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका कोई विरोधी आपका खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप साझेदारी में किसी काम को करेंगे, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों का मन किसी प्रतियोगिता में लगेगा, जिसमें वह भाग ले सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपकी दी गई सलाह परिवार के सभी सदस्य मानेंगे। आप अपने लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई गुप्त राज पता चल सकता है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। आप अपने घर में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आपने यदि किसी लेनदेन को बिना सोचे समझे किया, तो उसमें आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको कुछ कामों में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। अपने यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी पुरानी बीमारी के उभरने की समस्या है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आप किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको कोई पारिवारिक समस्या यदि लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। यदि आप घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके प्रतिद्धंदी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको बचने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको औरों से ज्यादा अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने मित्रों और सहकर्मियों से कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर नहीं करनी है और आप धन संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो उनसे आपको धोखा मिल सकता है। कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मुद्दा सुलझ जाएगा, जिससे आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार से अपने आसपास रह रहे लोगों को आकर्षित करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए काम की तलाश हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

मीन राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ेंगी, लेकिन आपको उनसे घबराएंगे नहीं। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप काम से दबे रहने के कारण अपने कामों पर थोड़ा ध्यान कम देंगे। आपको किसी भी विपरीत स्थिति में धैर्य से काम लेना होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने का एक मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 28, 2024 : Aaj ka Rashifal June 28, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!