Daily Horoscope Panchang

img 7878 1

Horoscope Today June 27, 2024 : Aaj ka Rashifal June 27, 2024

Horoscope Today June 27, 2024 : Aaj ka Rashifal June 27, 2024

main qimg 02c11c00728c5f7a424feb5e560c2ec5

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 27 जून 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  षष्ठी शाम 06:39 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र  शतभिषा सुबह 11:36 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग  आयुष्मान रात्रि 12:28 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – दोपहर 02:22 से शाम 04:03 तक

सूर्योदय-06:00

सूर्यास्त– 19:23

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने काम में चल रही समस्याओं के दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से आप फूले नहीं समाएंगे। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया था, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अपने मन में चल रही समस्याओं को दूर करेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे और आगे उसे दोबारा नहीं दोहराएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर रखना होगा। अपने काम को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आप अपने काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य पर पूरा फोकस बनाकर रखें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता लाने के लिए आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, तभी आपके काम आसानी से पूरे हो सकेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने कामों में सोच समझकर आगे बढ़ें और आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो उसमे अभी कुछ समय रुक जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपको अपनी समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। आप किसी से कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियां को आसानी से पूरा कर सकेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको अपने बिजनेस को आगे ले जाने के लिए कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह दूर होती दिख रही है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी की बातों का आपको सम्मान करना होगा, नहीं तो उनके नाराज होने की संभावना बनती दिख रही है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करेंगे, तो उसमें आपको सावधान रहकर करना होगा। आपने यदि किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है । आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अपने स्वास्थ्य में नरमी बनाए रखनी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको अपने किसी परिजन की याद सता सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उसे बढ़ाने का मौका मिलेगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। आप यदि किसी को पार्टनर बनाएंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आज आपकी अपने किसी नए साथी से मुलाकात हो सकती है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी मन में चल रही उलझन को लेकर पारिवारिक सदस्यों से बातचीत करेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। आपको किसी सहयोगी की बातों में आने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपकी किसी गलती के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर फोकस बनाएं ताकि आप उन्हें आसानी से पूरा कर सके।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। बिजनेस में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। किसी विपरीत परिस्थिति का यदि आपको सामना करना पड़े, तो आप उसमें अपने किसी सहयोगी से मदद ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपको यदि लंबे समय से कुछ पारिवारिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप लापरवाही के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आप अपने खर्च में भी कटौती कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। अपनी आय के बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके किसी पिछले किए गए काम के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। आप अपनी खुशियां दूसरों के साथ साझा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों से अपने काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस में आ रही समस्या के कारण अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में रिश्तों में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप कही घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में यदि आपका धन लंबे समय से फंसा हुआ था, तो आपको उस धन के मिलने की पूरी संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 27, 2024 : Aaj ka Rashifal June 27, 2024 Read More »

img 7915 1 1

Horoscope Today June 26, 2024 : Aaj ka Rashifal June 26, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 26 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 26 जून 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी रात्रि 08:55 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र  धनिष्ठा दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग  विष्कंभ सुबह 06:14 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – दोपहर 12:42 से दोपहर 02:22 तक

सूर्योदय-06:00

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीर्वाद

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2025, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस में अपनी योजनाओं पर आप अच्छा धन लगाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग रहेगा। आप किसी काम को समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने मित्रों के परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उनके काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने सहयोगी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलने की संभावना है। आप कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया है, तो आप उसे भी उतारने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको परिवार में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको कला कौशल से लाभ मिलेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी की योजना बना सकते हैं। आप सोच विचार कर ही कहीं धन का संचय करें अन्यथा आपको धन हानि की संभावना हो सकती है। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। आप किसी की कहीं सुनी बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें। रुपये पैसे से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आपको अपनी संतान से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत करनी होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए शुभ है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके काम में अड़ंगे लगा सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने अपने खान-पान में लापरवाही बरती, तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप किसी से कोई लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको घूमने करने का दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला लंबे समय से यदि विवादित चल रहा था, तो उसके दूर होने की संभावना है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है । बिजनेस में आपसे कोई चूक होने के कारण आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। संतान और जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान ने यदि कोई परीक्षा दी थी तो उसके शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको व्यवसाय में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। अपने किसी भी जरूरी काम को लेकर किसी भी अजनबी ओर भरोसा न करें। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की बातों की केयर करनी होगी। उन्हें समय दें , तभी अपने रिश्ते में चल रही अनबन को आसानी से दूर कर पाएंगे। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। अपनी कोई गुप्त जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने शेयर ना करे। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की कोशिश करनी होगी। आपकी भौतिक वस्तुओं में इजाफा होगा। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी खूब आस्था बढ़ेगी। आप किसी से लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। विरोधी आपसे किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी होगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है|

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में किसी डील से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आज आपको जल्दबाजी मे कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो उससे आपको समस्या होगी। आपको अपने मित्र के कोई बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपका किसी नई जमीन खरीदने का प्रयास सफल होते दिख रहे है। नौकरी बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिलेगी। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके काम से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। खर्च बढ़ने से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। बिजनेस में रुका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ने से घबराएं नहीं। किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 26, 2024 : Aaj ka Rashifal June 26, 2024 Read More »

img 8092 1

Horoscope Today June 25, 2024 : Aaj ka Rashifal June 25, 2024

Horoscope Today June 25, 2024 : Aaj ka Rashifal June 25, 2024

main qimg 0041772743a6ca134d72c7adcf1172af

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 25 जून 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास-आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी रात्रि 11:10 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र  श्रवण दोपहर 02:32 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग  वैधृति सुबह 09:06 तक तत्पश्चात विष्कंभ

राहुकाल – शाम 04:03 से शाम 05:43 तक

सूर्योदय-06:00

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी ( चन्द्रोदय:रात्रि 10:24),अंगारकी चतुर्थी,मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से रात्रि 11:10 तक),पंचक [आरम्भ:रात्रि 01:49 (26 जून 01:49 AM)]

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहनेवाला है। आप अपने किसी भी कार्य में ढील न दें, इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कुछ विवाद आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आपको किसी भी तरह की गलती से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें नहीं तो अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी समय बेहतर है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाले रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उनको अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। आप कुछ नयी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं मे इजाफा होगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य समिति आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको आपकी आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजना पर अच्छा धन लगाएंगे, जो आपकी आय को बढ़ायेगा। आप फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं अन्यथा आर्थिक हानि भी हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करनी होगी। आप किसी की कहीं सुनी बातों में ना आएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरीक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने बिना सोचे समझे अपने धन का कहीं निवेश किया, तो उसमें आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपके प्रभाव में प्रताप में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपकी कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा जल्द ही दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अपने काम के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार के किसी बड़े सदस्य से अपने दिल की बात कर सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। आप आध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। किसी काम में आप बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आपको किसी सहयोगी की मदद की आवश्यकता होगी, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो इस समय में वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। परोपकार के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी और आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप कोई भी कार्य जिम्मेदारी से करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस की दी गई सलाह पर आप अमल करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जो जातक अपने कामों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, आज उनके पूरा होने की आपको पूरा होने की संभावना है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने के लिए रहेगा। आज आपको इन्कम के कुछ नए सोर्स मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचाना होगा। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 25, 2024 : Aaj ka Rashifal June 25, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!