Daily Horoscope Panchang

Horoscope Today June 13, 2024 : Aaj ka Rashifal June 13, 2024

main qimg 02c11c00728c5f7a424feb5e560c2ec5

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 जून 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी रात्रि 09:33 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र  पूर्वाफाल्गुनी 14 जून प्रातः 04:08 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – वज्र शाम 06:06 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 06:00 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:20

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज वास्तविक धन निवेश करने का सबसे अच्छा समय होगा। दरअसल, आपको अपने काम में बड़ी सफलता हासिल होगी। पारिवारिक रिश्ते बनाए रखें। आप अपना नया काम शुरू कर देंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए, लेकिन उनके कुछ दोस्त अन्य गतिविधियों में उनका ध्यान भटका सकते हैं। अगर आप नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी। आप किसी काम से अचानक यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहने के कारण धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामों को लेकर सावधानी बरतें। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप अपनी सोच को सकारात्मकता बनाये रखें। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने अधिकारियों को हैरान करेंगे। संतान की संगति आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। आप अपने कामों में सोच समझ कर आगे बढ़े। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपके घर में अधिक काम रहने के कारण समस्याएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल बैठकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें । बिजनेस में आप किसी योजना को लेकर पूरा ध्यान लगाएंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगो को अपने कामों को लेकर किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित किसी मामले में कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आय में वृद्धि के स्रोतों को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी होगी । कार्य क्षेत्र में आपको महिला मित्रों से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपको अपनी माता जी की कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आप जीवन में ऊंचाइयों को छुएंगे, लेकिन अच्छे कामों में कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको भारी पड़ेगा। आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम व योग को शामिल करके स्वस्थ रह सकेंगे। आप आय को बेहतर बनाने के किसी भी अवसर को हाथ से आज जाने ना दें। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर दोनों के बीच असमंजस की स्थिति रहेगी, जिसमें आपको अपने सहयोगियों से बातचीत करनी होगी। आपको निजी जीवन में सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन थोड़ा कम लगेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे, जिन्हें आप किसी दूसरे के सामने बयां ना करें। किसी काम को लेकर बेवजह परेशान होने से अच्छा है कि आप उसको समाधान अपने परिवार के बड़े सदस्यों के साथ मिल बैठकर निकाले। आप अपनी सेहत के प्रति आज पूरी सावधानी बरतें। अपने आराम पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो आपको शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते है। किसी कानूनी मामले में आपको समस्या होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आने वाला है। आपको अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मनोरंजन करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पारिवारिक कामों को कल पर टालने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग विरोधियों से सावधान रहे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप पार्टनरशिप में किसी काम के शुरुआत ना करें। आपको अपनी संतान की किसी फरमाइश को पूरा करना होगा। यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको कोई भी गुप्त जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती हैं। आप किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में ऊंचाइयों को छुएंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को अपनी जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी, उन्हें आज अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह अपने करियर में अच्छा नाम कामाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको अपने बच्चों के खर्चों को सीमित रखना होगा। यदि आपने उन्हें बढ़ाया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपको परेशान करेंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई इच्छा यदि लंबे समय से अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का सीखने की ओर रुझान रहेगा। आपको बिजनेस में छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने कामों से जान जाएंगे, जिससे उनके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है।। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपकी छवि खराब होने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे वह व्यस्त रहेंगे। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way

Horoscope Today June 13, 2024 : Aaj ka Rashifal June 13, 2024 Read More »

img 7890 1

Horoscope Today June 12, 2024 : Aaj ka Rashifal June 12, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 12 जून 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायान

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी शाम 07:16 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र  मघा 13 जून रात्रि 02:12 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग  हर्षण शाम 05:16 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 12:39 से दोपहर 02:19

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – स्कंद षष्ठी,अरण्य षष्ठी

विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीश 

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी सुख संपत्ति में भी इजाफा होगा और कारोबार में आपकी कोई डील यदि लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपके मनमाने व्यवहार के कारण कुछ समस्या आ सकती है। आप किसी के मामले में ज्यादा ना बोले, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर भी पड़ सकता है। परिवार में आप यदि किसी को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उस पर खरे उतरेंगे और राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने कारोबार में अपनी कमाई को बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा। आप किसी को धन उधार ना दे। माताजी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में कोई किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को आज कहीं आवेदन करने का मौका मिल सकता है। आप परिवार में सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कोई सेहत संबंधित समस्या आपको परेशान करेगी, जिससे आप डाक्टरी परामर्श लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। बिजनेस में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आप किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा काम मिल सकता है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की पूरी संभावना है और आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों पर गौर करना होगा, नहीं तो उनसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको किसी निवेश में दिल खोलकर धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे, लेकिन आप अपने आलस्य के कारण कामों में कुछ लापरवाही कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा और आपको भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप यदि अपने परिवार के सदस्यों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिलती दिख रही है। आपको अपने खान-पान से संबंधित मामलों में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय आपको परेशान कर सकता है, क्योंकि आप कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न ले। कोई कानूनी मामला सुलदस्ता दिख रहा है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद जीत मिलने की संभावना है। आप जीवनसाथी को लेकर शॉपिंग पर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। आपको बिजनेस में छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा और आप अपने समय का सदुपयोग करें। बिजनेस में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैं थोड़ा चिंतित हूं क्योंकि आप बहुत घूमते हैं। आपको अजीब गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। आपको और आपके जीवनसाथी को अपने परिवार के लिए समय निकालना चाहिए। इसके अलावा छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषयों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज वह दिन है जब आपको अपने खर्चों को बढ़ाने से सावधान रहना चाहिए, नहीं तो इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता से आपको लाभ होगा। आपको अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए और यदि परिवार के बड़े सदस्यों के बीच किसी विषय पर कोई विवाद हो तो उन्हें चुप करा देना चाहिए। आपको अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं पर ध्यान देना होगा। किसी समस्या के कारण आप अपने बच्चों से नाराज हो सकते हैं। जब माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देती हैं तो उसे समय पर पूरा करना चाहिए।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। कृपया लेन-देन की समस्याओं के प्रति सावधान रहें। आप नई नौकरी लेने में व्यस्त रहेंगे इसलिए आपको अपनी पिछली नौकरी पर कम ध्यान देना होगा और अपने खर्चों के बारे में भी सावधानी से सोचना होगा। अगर आप लंबे समय से बदन दर्द से परेशान हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पारिवारिक मुद्दों को बाहरी लोगों के सामने न लाएँ। कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहेगा। अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, मौज-मस्ती करेंगे और पारिवारिक समस्याओं को भी मिलकर सुलझा लेंगे। नौकरी चाहने वालों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आप कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। आपकी अपने भाई-बहनों के साथ अच्छी बनती है और छात्र नई चीजें सीखते हैं, जिससे उन्हें शिक्षा में आने वाली चुनौतियों से आसानी से पार पाने में मदद मिलती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं और कारोबार अच्छा रहेगा। हालाँकि, आपको किसी को सलाह देने से पहले बहुत सावधान रहना चाहिए। संतान के विकास में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। आय बढ़ाने वाले स्रोतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। रोमांटिक जीवन जीने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई मित्र किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाला रहेगा। आपके जीवन में कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप उन पर सफलतापूर्वक काबू पा लेंगे और अपनी खुशहाली बढ़ाएंगे। आप पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ आपको पूर्ण सुख सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने परिवार वालों से मदद मांगेंगे तो आपको मदद आसानी से मिल जाएगी। यदि आपने पहले से ही सिस्टम में निवेश किया है, तो आपको इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा। आप अपने परिवार में किसी सकारात्मक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 12, 2024 : Aaj ka Rashifal June 12, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today June 11, 2024 : Aaj ka Rashifal June 11, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 11 जून 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी शाम 05:27 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र  अश्लेशा सुबह 11:39 तक तत्पश्चात मघा

योग  व्याघात शाम 04:47 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – शाम 04:00 से शाम 05:40 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। संतानों को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें। व्यक्तिगत विषयों में आप आगे रहेंगे। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कारोबार में सोच समझ कर काम में आगे बढ़ना होगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें और परिवार में सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप बातचीत करके सुलझाए, तो अच्छा रहेगा। परिवार में विवाह योग्य सदस्यो के लिए कोई बेहतर प्रस्ताव आ सकता है और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन आपको स्थिर रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपके सरकारी प्रयास बेहतर रहेंगे। बंधु बंधुत्वों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके किसी नए काम की पहल करने की आदत के कारण आप समस्या में आ सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाएंगे। भाईयों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी कामों में आपको बिल्कुल ढील नहीं देनी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में आपसी समझदारी से चलाना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आप पूरा ध्यान दें। व्यापार में आप कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आप यदि किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को समय देंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा और आप अपने सुख सुविधाओं की वस्तु के खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपके आसपास रहने के कुछ शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन देन आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और अपने कामों को कल पर टालने से बचे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या में आ सकते हैं, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोगों को आज आप एकजुट रखने में कामयाब रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और काम में तेजी से प्रगति करने के लिए अपने प्रयासों पर सबसे अधिक ध्यान देंगे, लेकिन दूसरों की बातों से मूर्ख न बनें। अनचाही सलाह बाद में परेशानी का कारण बनेगी। आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत रखेंगे। आप अपने करियर में अच्छी प्रगति का अनुभव करेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आज किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रशासनिक मामलों को संभालें। व्यावसायिक परिवर्तनों में सावधानी बरतें। आपका बच्चा किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आप पैतृक संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। छात्रों को बौद्धिक और भावनात्मक बोझ से राहत मिलेगी । 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने बड़ों से समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका विश्वास बढ़ेगा। दीर्घकालिक योजना को गति मिलेगी। आपको अपनी माता से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है। आपकी कोई पुरानी गलती आपके वरिष्ठों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए। विद्यार्थी आज अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे और आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लानी होगी। किसी अजनबी की बातों का असर अपने ऊपर न होने दें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज अपनी बुद्धिमत्ता और सोच को प्रदर्शित करने का दिन है। आप भावनात्मक रूप से सबसे आगे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का त्याग न करें। यदि आपको कोई समस्या है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर आप अपने खान-पान पर पर्याप्त ध्यान दें तो आप अपनी बातों और कार्यों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं जिसमें आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी सरकारी कार्यक्रमों का पूरा लाभ उठा सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका व्यवसाय अच्छा नहीं चल सकेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

भाग्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा क्योंकि आप अपने साथी का पूरा ख्याल रखेंगे, अपने परिवार को समय देंगे और सभी का सम्मान करेंगे। प्रमोशन के कारण परिवार के किसी सदस्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अपनों का समर्थन और सहयोग बनाए रखें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आप सभी को साथ लेकर चल पाएंगे। आप साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। आप भूमि, भवन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके प्रयासों का दिन होगा। आप काम में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे, खुश रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों का विश्वास हासिल करना आसान होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन किसी से पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 11, 2024 : Aaj ka Rashifal June 11, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!