Daily Horoscope Panchang

img 7430 1

Horoscope Today May 03, 2024 : Aaj ka Rashifal May 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 May 2024

आज का हिंदू पंचांग

आज दिनांक………………….03.05.2024

कलियुग संवत्………………………… 5126

विक्रम संवत्………………………….. 2081

शक संवत्…………………………….. 1946

संवत्सर………………………….श्री कालयुक्त

अयन………………………………. उत्तरायण

गोल…………………………………….. उत्तर

ऋतु………………………………………ग्रीष्म

मास…………………………………….वैशाख

पक्ष……………………………………… कृष्ण

तिथि…..दशमी. रात्रि. 11.24 तक / एकादशी

वार…………………………………… शुक्रवार

नक्षत्र..शतभिषा. रात्रि. 12.06 तक / पू.भाद्र

चंद्रराशि………………. कुंभ. संपूर्ण (अहोरात्र)

योग…………… ब्रह्म. अपरा. 2.18 तक / ऐंद्र

करण…………… वणिज. अपरा. 12.41 तक

विष्टि(भद्रा)…………. रात्रि. 11.24 तक / बव

सूर्योदय…………………. .प्रातः 5.54.57 पर

सूर्यास्त…………………. .सायं. 7.01.58 पर

दिनमान-घं.मि.सै………………… 13.07.00

रात्रिमान-घं.मि.सै………………… 10.52.17

चंद्रास्त…………………….2.06.45 PM पर

चंद्रोदय…………………….3.10.03 AM पर

राहुकाल..पूर्वा.10.50 से 12.28 तक(अशुभ)

यमघंट…..अपरा. 3.45 से 5.24 तक(अशुभ)

गुलिक……………. प्रातः 7.33 से 9.12 तक

अभिजित………मध्या.12.02 से 12.55 तक

पंचक…………………………………..जारी है

शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)…………..आज है

दिशाशूल………………………… पश्चिम दिशा

दोष परिहार…….. जौ का सेवन कर यात्रा करें

___________________________________

दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..

07.24 AM तक—-शतभिषा—1——-गो

12.59 PM तक—-शतभिषा—2——-सा

06.33 PM तक—-शतभिषा—3——-सी

12.05 AM तक—-शतभिषा—4—- —सु

__________राशि कुंभ – पाया ताम्र________

05.37 AM तक—-पूर्वाभाद्र—-1——–से उपरांत रात्रि तक—-पूर्वाभाद्र—-2——-सो

__________राशि कुंभ- पाया लौह_______

व्रत विशेष……………………………. नहीं है

अन्य व्रत…………………………….. नहीं है

पर्व विशेष……………………………. नहीं है

दिन विशेष………… वैशाख स्नान व्रत जारी

दिन विशेष…………….. प्रेस स्वतंत्रता दिवस

पंचक………………………………… जारी है

विष्टि(भद्रा).अप.12.41 से रात्रि.11.24 तक

खगोलीय………………………………नहीं है

सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है

अमृत.सि.योग…………………………नहीं है

सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है

दिनांक………………………. 04.05.2024 तिथि……… वैशाख कृष्णा एकादशी शनिवार

व्रत विशेष……. वरूथिनी एकादशी (सर्वेषाम्)

अन्य व्रत…………………………….. नहीं है

पर्व विशेष……………….वल्लभाचार्य जयंती

दिन विशेष…………..वैशाख स्नान व्रत जारी

दिन विशेष……राष्ट्रीय कोयला खनिज दिवस

पंचक………………………………… जारी है

विष्टि(भद्रा)…………………………….नहीं है

खगोलीय..गुरु वृद्धत्व प्रारंभ. अपरा.1.51पर

सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है

अमृत.सि.योग………………………… नहीं है

सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है

आज का दैनिक राशिफल

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)

आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आप अपने प्रिय की साथ में आराम महसूस करेंगे। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार का महत्व महसूस कर सकते हैं।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)

आज काम का बोझ और तनाव खीज की वजह बन सकते है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

अभी जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। अगर आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका वह आपसे नाराज हो सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते) आज आप अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज़्यादातर झगड़ों के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके लिए सब कुछ शान्त रहने वाला है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

आज किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

आज आप तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और ख़ुशीयों की सौगात लाते हैं। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। अपना क़ीमती समय सिर्फ़ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर क़दम बढ़ाएँ और उसपर अमल करना शुरू करें। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)

आज अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं- इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल सकता है। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 03, 2024 : Aaj ka Rashifal May 03, 2024 Read More »

img 7701 1

Horoscope Today May 02, 2024 : Aaj ka Rashifal May 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 मई 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी 03 मई रात्रि 01:52 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – धनिष्ठा 03 मई रात्रि 01:49 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – शुक्ल शाम 05:19 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – दोपहर 02:13 से शाम 03:50 तक

सूर्योदय-06:08

सूर्यास्त- 19:03

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों की तारीफ करते नजर आएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आप अपने काम को करने में आलस्य दिखाएंगे, जिस कारण वह अटक सकते हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मी से काम में मदद लेनी पड़ सकती है। आप कुछ स्थान पर अपनी मनमर्जी चलाएंगे जिस वजह से माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर किसी नए मकान, वाहन आदि को लेकर आ सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप यदि अपने किसी मित्र से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको उनकी चिंता थोड़ा कम होगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप यदि पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं।धन संबंधी निवेश से बचें, हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। सरकारी योजनाओ में धन लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी काम के पूरा न होने से लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरी हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने काम को लेकर आगे बढ़ना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपनी कुछ गुप्त बातें किसी के सामने उजागर नहीं करनी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको जीवनसाथी के करियर में तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण काम को आगे के लिए टाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। यदि आपने अपने किसी मित्र से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। यदि आप नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप दान पुण्य के कार्यों में भी कोई ध्यान लगाएंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। घर से दूर रह रहे परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी आपका काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। परिवार में चल रही कलह फिर से सिर उठाएगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, इसलिए आप साथी से कोई भी ऐसी बात ना करें, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। यदि आप नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप दान पुण्य के कार्यों में भी कोई ध्यान लगाएंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। घर से दूर रह रहे परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 02, 2024 : Aaj ka Rashifal May 02, 2024 Read More »

img 6748 1

Horoscope Today May 01, 2024 : Aaj ka Rashifal May 01, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 मई 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी 02 मई प्रातः 04:01 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – श्रवण 02 मई रात्रि 03:11 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शुभ रात्रि 08:02 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:13 तक

सूर्योदय-06:09

सूर्यास्त- 19:02

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से 02 मई प्रातः 04:01 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभाशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री हनुमान जी

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम गाज़री

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस कि किसी गलत बात पर हां में हां न मिलाएं। आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। किसी नए घर मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। घर में किसी अतिथि के आगमन से आपका धन खर्च बढ़ेगा। आप अपने काम में ढील न दें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप काफी लंबे समय से व्यस्त रहेंगे और इस वजह से आप अपने व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं पर ध्यान दें और उन्हें समय रहते पूरा करें। परिवार में लोगों को आप यदि कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी दे सकता है, जिसे आप पूरी करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। कुछ मौसमी प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को साझा करेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी बीमारी के कारण काम करने में कुछ समस्या आएगी। यदि ऐसा कुछ हो, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप यदि किसी को धन उधार लेने से पहले आपको उसे उतारने के बारे में सोचना होगा, नहीं तो बाद में समस्याएं आ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद हो, तो उसमें दोनों पक्ष की बातें सुनकर उसे निपटने की कोशिश करें। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। संतान के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपके सभी आवश्यक काम पूरे होंगे। यदि आपने अपने काम में ढील तो वह अटक सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बचत के स्कीम में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने घर में बिखरे काम को करने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आपके पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें। यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएगा। आपको अपनी माताजी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपने जिसे भी धन उधार दिया है उसके वापस आने की संभावना कम है। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं। आपको अपने काम को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा, नहीं तो आपके वह काम लटक सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी होगी। आप यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह उसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है। आप अपने घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको अपनी पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहें। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहें। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मिलें, तो उसमें कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप उनके किसी भी मामले में बीच में ना बोलें। विद्यार्थी इधर-उधर के कामों में लगने के कारण अपनी पढ़ाई लिखाई में ढील दे सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर के लिए कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव की कार्य की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको अपने धन का कुछ हिस्सा दान धर्म के कार्य में लगाना होगा, जिससे की काफी मुश्किलें कम होगी। जो जातक राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन वह अपने काम में ढील ना दे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 01, 2024 : Aaj ka Rashifal May 01, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!