Daily Horoscope Panchang

img 7886 1

Horoscope Today May 11, 2024 : Aaj ka Rashifal May 11, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 मई 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी 12 मई रात्रि 02:03 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – मृगशिरा सुबह 10:15 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – सुकर्मा सुबह 10:03 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 09:19 से सुबह 10:57 तक

सूर्योदय-06:03

सूर्यास्त- 19:06

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप चर्चा में रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोग आज प्रमोशन को लेकर चिंता करेंगे। काम में ध्यान केन्द्रित न रहने के कारण कुछ छोटी-मोटी गलती निकल सकती हैं। नौकरी के लिए किसी दूर रह रहे परिजन से फोन काल के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान आज आपकी बिना मर्जी के कोई काम करेगी, जिस कारण आपका उनसे विवाद हो सकता है। आपको किसी अजनबी से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आप उसे मिल बैठकर सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। धन संबंधित समस्या अब समाप्त होने की कगार पर है। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपके आसपास आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं,जिनकी आपको कोई परवाह नहीं करनी है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर यदि कोई निवेश करेंगे,तो उससे आपका नुकसान हो सकता है। आपके साथ किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सोच विचार कर करें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी के भरोसे न रहे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे के काम पर ध्यान देने से बचना होगा। आपको अपनी सेहत को बेहतर करने के लिए योग व व्यायाम को अपने दिनचर्या में बनाए रखना होगा। आप किसी से यदि बिजनेस के लिए धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ नए संपर्कों के माध्यम लाभ लेकर आएगा। आपको बिजनेस में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बिजनेस की योजनाओं को गति दें,तभी वह पूरी होगी। आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन वह जल्द ही दूर भी होंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपका कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो पहले उसकी अच्छी तरह से जांच परख कर लें। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूजा पाठ में भी आपकी रुचि रहेगी। आपके पिताजी को आपसे किसी बात को लेकर शिकायत हो सकती है,जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपनी दिनचर्या में किसी बदलाव को करने के लिए रहेगा। यदि कोई बदलाव करेंगे,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें। आपको खान-पान पर पूरा ध्यान दे होगा,जिससे आपको पेट संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी प्रिय मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी से मांग कर कोई वाहन चलाया,तो उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए रिसर्च में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको अपनी छोटे मोटे लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप आवश्यक कामों को प्राथमिकता देंगे । आज इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। जीवनसाथी से यदि रिश्ते में कुछ दूरियां चल रही थी,तो आपको उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा जिसे आप किसी दूसरे को सौंपने का प्रयास करेंगे, लेकिन यह आपके लिए सही नहीं होग। आप अपने घर के साथ-साथ बाहर के काम पर भी पूरा ध्यान देंगे। धन खर्च बढ़ेगा, नियन्त्रण करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज आप अपने नए घर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान के मन में कुछ उलझने रहेंगी,जिन्हें आप मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 11, 2024 : Aaj ka Rashifal May 11, 2024 Read More »

img 7875 1

Horoscope Today May 09, 2024 : Aaj ka Rashifal May 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 09 मई 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा सुबह 06:21 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – कृत्तिका सुबह 11:55 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – शोभन दोपहर 02:42 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – दोपहर 02:13 से शाम 03:51 तक

सूर्योदय-06:04

सूर्यास्त- 19:05

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – चंद्र -दर्शन (शाम 06:58 से रात्रि 08:26 तक),द्वितीया क्षय तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपके व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। आपके मन में कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप तुरंत आगे बढ़ा सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको बासी भोजन खाने से परहेज रखना होगा, क्योंकि आपको कोई पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपका संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपकी फिजूलखर्ची धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आपके और जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनातनी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप परिवार में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बातचीत कर सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और उसमें कोई कसर न छोड़ें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने भाई या बहन के साथ मिल बैठकर पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको किसी से कोई झूठा वादा न करें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आज आपके और आपके साथी के बीच जो दूरियां चल रही थी, वह दूर होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग करेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके पिताजी यदि कोई सलाह दे, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। आप बिना सोचे समझे किसी योजना में धन का निवेश न करें। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छे सोच से कार्यक्षेत्र में एक नई जगह बनाएंगे। आपके सहयोगियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जल्दबाजी के कारण आपसे काम में कुछ गड़बड़ी होने की संभावना है। आप किसी कानूनी मामले में कोई बात गुप्त ना रखें, नहीं तो विरोधी उसका फायदा उठा सकते हैं। यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को लकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने घर की आंतरिक साज सज्जा में बदलाव ला सकते हैं। परिवार में चल रही आपसी कलह आपके लिए सिर दर्द बनेगी। आप किसी को कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें। आप यदि किसी नए वाहन के खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें अभी कुछ समय रुक जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। आप कोई रहस्य परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजन व्यस्त रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है, जिनसे बचने के लिए आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आपके खर्चे तो बेतहाशा होंगे, जिस कारण आपको आमदनी थोड़ी कम होगी। आप किसी के कहने में आकर अत्यधिक धन व्यय ना करें और अपनी शान शौकत पर कुछ लगाम लगाएं। पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको बाकी काम के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको जिम्मेदारियां तो मिलेंगी,और आपको समय रहते उसे पूरा करना होगा। आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें निवेश थोड़ा संभलकर करना होगा। आप अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं। आज किसी भी काम में भाग्य आपका साथ देगा। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपने काम से मतलब रखें , दूसरे के मामले में न पड़े, अन्यथा लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको काम की अधिकता रहने के कारण तनाव बना रहेगा, जिसका असर आपके काम पर भी रहेगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपने आवश्यक काम की सूची बनाकर आगे बढ़ें। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 09, 2024 : Aaj ka Rashifal May 09, 2024 Read More »

img 7894 1

Horoscope Today May 08, 2024 : Aaj ka Rashifal May 08, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 08 मई 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या सुबह 08:51 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – भरणी दोपहर 01:33 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – सौभाग्य शाम 05:41 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – दोपहर 12:35 से दोपहर 02:13 तक

सूर्योदय-06:05

सूर्यास्त- 19:05

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – वैशाख अमावस्या

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम में वृद्धि होने के कारण दबाव अधिक रहेगा। अपने आसपास रह रहे सभी लोगों को समय दें, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर कार्यक्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर सकते हैं, सावधान रहें। कुछ मौसमी प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है, जिस कारण आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती हैं। आपको अपने पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप कुछ नई योजना शुरू कर सकते हैं। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे और उसमें आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप उन्हें कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपका किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामला यदि कानून में विवादित था, तो उसमें आपको कुछ असुविधा रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं की वृद्धि के लिए अच्छा खासा धन लगाएंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चे पर रोक लगानी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों के लिए आपको कोई पुरस्कारों मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आपका बिजनेस ग्रो करेगा और आपकी योजनाएं मन मुताबिक लाभ देंगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आपको अभिलाषा भी नहीं थी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जिसमें आप अच्छा खासा धन लगाएंगे। आपका कोई पुराना वाद विवाद आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। यदि आपने परिवार से जो बातें गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्य के सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी। आप कार्यक्षेत्र में मनमर्जी चलाने के कारण समस्याओं में आ सकते हैं। आपका कोई लेनदेन संबंधित मामला यदि लंबे समय से उलझा हुआ था, तो वह भी सुलझता दिख रहा है। अजनबियों से किसी भी प्रकार कोई लेनदेन ना करें। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति तो पकड़ेगी, लेकिन फिर भी वह आपको अच्छा लाभ देने में नाकामयाब रहेगी। आप साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो इससे आपको बाद में समस्या होगी। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने आसपास से रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोचकर लाभ उठाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। आप संतान के करियर को लेकर किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे। जो जातक बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता हैं। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नुकसान के होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में भी लोग आपकी बातों को इतना महत्व नहीं देंगे, जीतने की अपने उम्मीद की थी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको आय और व्यय का संतुलन बना कर रखना होगा। अपने खर्चों को सीमित रखें, तभी आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी। आप अपने किसी मित्र से यदि लंबे समय बाद मिलें , तो पुरानी बातें बीच में न लाएं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि आपसे धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस दे सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता सताएगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी मनमर्जी चलाने के कारण कुछ काम में नुकसान उठा सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपके विरोधी आपके खिलाफ कुछ षडयंत्र रच सकते हैं, जिसमें आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। अपने मन में चल रही उलझन को किसी दूसरे से शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहना होगा नहीं तो उनके बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको करियर में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए भाग दौड़ अधिक करनी होगी। इसके बाद ही आप किसी अच्छे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। संभव हो तो आप अपने माता-पिता को लेकर जाएं। कार्य क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होने से आपके अधिकारी भी आपकी ओर आकर्षित होंगे, जिसका आपको भविष्य में खूब फायदा मिलेगा। आप अपने नौकरी से संबंधित काम में ढील ना दे, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप हर काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपने भाई की सेहत को लेकर ढील नहीं देनी है, नहीं तो उनको बाद में किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी संतान से किसी बात को लेकर क्रोधित ना हो, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 08, 2024 : Aaj ka Rashifal May 08, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!