Daily Horoscope Panchang

img 7225 1

Horoscope Today March 25, 2024 : Aaj ka Rashifal March 25, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 25 मार्च 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा दोपहर 12:29 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी सुबह 10:38 तक तत्पश्चात हस्त

योग – वृद्धि रात्रि 09:30 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – सुबह 08:10 से सुबह 09:41 तक

सूर्योदय-06:39

सूर्यास्त- 18:50

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज स्वभाव में थोड़ी तल्खी रहने से आपसी व्यवहारिकता में कमी आएगी। लोग आपसे अपेक्षाये लेकर आएंगे परन्तु निराश होना पड़ेगा। दैनिक कार्य के अतिरिक्त कार्य आने से कुछ समय के लिए असहजता बनेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण सामाजिक कार्यो में बेमन से भाग लेना पड़ेगा फिर भी सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधे में सुधार आयेगा लेकिन रुके कार्य आज भी पूर्ण होने में संदेह रहेगा। नौकरी पेशाओ एवं महिलाओ का आस-पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है। परिवार में किसी से बीमार होने पर चिंता होगी धन खर्च के साथ अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन साधारण रहेगा आज आप अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण अन्य लोगो को परेशान करेंगे लेकिन ध्यान रहें गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें। आप जिसे अपना हितैशी समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। कार्य व्यवसाय से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर अवश्य मिलेंगे इन्हें हाथ से ना जाने दें अन्यथा ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा अन्यथा नही। स्वास्थ्य आज फिर से नरम होगा सचेत रहें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपका स्वभाव बात-बात पर गरम होगा। किसी से किया वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित होना पड़ेगा। जल्दबाजी में कार्य करेंगे त्रुटि होने पर बाद में अफसोस होगा। आज धन संबंधित व्यवहार अधिक आवश्यकता पडने पर ही लिख कर ही करें भूल होने की संभावना हैं। धन लाभ को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे मध्यान बाद आवश्यकता अनुसार होने से राहत मिलेगी। घर का वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार से अशान्त रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की बात ना मानने पर कुछ ना कुछ हानि होगी। आज शांति बनाए रखने के लिये मौन रहना ही बेहतर रहेगा। सर-बदन दर्द रक्त चाप संबंधित परेशानी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में किये शुभकर्मों का फल आज किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा आपकी क्षवि भी उच्चवर्गीय जैसी बनेगी। लेकिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी ईर्ष्या का भाव रखेंगे जानबूझ कर बना बनाया कार्य बिगाड़ सकते है सतर्क रहें। धन की कामना समय से थोड़ा विलम्ब लेकिन पूर्ण होगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। भजन पूजन में समय देंगे। सेहत का भी ख्याल रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप लापरवाहि ज्यादा करेंगे। छोटी-छोटी गलती भी आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है इसका विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य को दिमाग की जगह दिल से करने के कारण सफलता में संशय रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभ से ही खड़ी होंगी जो कि संध्या तक यथावत बनी रहेगी संध्या के आस-पास कही से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में ना पढ़ें अन्यथा छोटे लाभ से भी वंचित रहना पडेगा। मित्र रिश्तेदारों के आगे भी धन संबंधित कार्यो को लेकर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। उधार किसी से भी ना करे चुकाने में परेशानी आएगी। सेहत में छोटी मोटी व्याधी लगी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगी समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी पार पा ही लेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे दोपहर तक लाभ की संभावनाए ही दिखेंगी इसके संध्या के आसपास अकस्मात होने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। महिलाये अधिक चंचल रहेंगी खुद किसी को कुछ भी बोलेंगी लेकिन किसी की मामूली बात को दिल से लगा लेंगी। जुखाम-बुखार होने से परेशानी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई दुखद घटना से मन बेचैन रहेगा। दिनचार्य आज अस्त-व्यस्त ही रहेगी। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण विलम्ब होगा हानि के डर से आज कोई जोखिम लेने से बचेंगे केवल यही निर्णय आज सही रहेगा अन्य में कुछ ना कुछ उलझन ही बनेगी। अकस्मात धन क्षय के योग बन रहे है नए कार्यो में धन ना लगाए पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें अन्यथा निरस्त किये जा सकते है। पारिवारिक वातावरण में विवेक की कमी रहेगी छोटी-छोटी बात पर आपस में उलझेंगे। शारीरिक दृष्टिकोण से भी आज दिन प्रतिकूल रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपके लिये आज का दिन आशा से कम लाभदायक लेकिन फिर भी संतोषजनक रहेगा। संतोषी प्रवृति रहने के कारण व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। आज आपको आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा कार्य क्षेत्र अथवा घर मे कोई ना कोई आपके व्यवहार से असंतोष जतायेगा लेकिन आप जानकर भी अनजान बनेंगे। धार्मिक पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु ध्यान एकाग्र नही रहने के कारण आध्यात्म लाभ नही मिल पायेगा। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार कम रहने से शांति अनुभव करेंगे फिर भी अधिकारी वर्ग से आज कम ही बनेगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। आध्यात्म में भी उन्नति के योग बन रहे है पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप धार्मिक कार्यो के लिये अपने नियत कार्यक्रम को रद्द करेंगे जिससे बाद में अधिकांश कार्य अस्त-व्यस्त होंगे। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी लेकिन परोपकार के कार्य स्वार्थ पूर्ति के लिये ही करेंगे। दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य संबंधित शिकायत रहेगी मध्यान तक धीरे धीरे सुधार आने लगेगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज आश्वासनों से ही काम चलाना पड़ेगा। नए अनुबंध हाथ लगेंगे लेकिन आज इनपर कार्य आरम्भ नही कर पाएंगे। गृहस्थ में आज शांति स्थापित होगी फिर भी बुजुर्गो को संतुष्ट रखना नामुमकिन होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। शारीरिक रूप से असमर्थ रहने के कारण आवश्यक कार्यो में विलंब होगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन मे नकारत्मक भाव आएंगे किसी की हित मे कही बाते भी उल्टी लगेंगी। कार्य व्यवसाय में आज किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वो भी समय पर नही मिलेगा। धन की आमद अनिश्चित रहेगी खर्च निकालने के लिये भी जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। उधार के व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास लगा रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करेंगे। घर के बुजुर्ग वर्ग दुखी होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ी तेजी रहने के कारण किसी के मार्गदर्शन को भी अहम से जोड़ेंगे आज आप किसी अन्य के आधीन होकर काम करना पसंद नही करेंगे। मनमौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिए परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आपके लिये शांति दायक रहेगा। जिस कार्य को करेंगे उसमे ही विलम्ब होगा फिर भी अपनी सूझ बूझ से लाभ बना ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से लाभ कमाएंगे। नौकरी वाले लोग भी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार का वातावरण आपसी समझ की कमी के कारण कुछ समय के लिये गरम होगा। पित्त, कफ से परेशानी होगी।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 25, 2024 : Aaj ka Rashifal March 25, 2024 Read More »

img 7222 1

Horoscope Today March 24, 2024 : Aaj ka Rashifal March 24, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 24 मार्च 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी सुबह 09:54 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 07:34 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – गण्ड रात्रि 08:34 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – शाम 05:19 से शाम 06:51 तक

सूर्योदय-06:40

सूर्यास्त- 18:49

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा,हुताशनी पूर्णिमा,होल‍िका दहन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शनि ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शनि से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 610, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको मित्रों का भरपूर समर्थन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। अधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप आवश्यक काम में जल्दबाजी न दिखाएं। आज के दिन अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। आवश्यक कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कुछ समस्या हो सकती है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए घर मकान, दुकान आदि की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज के दिन आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी जीवन शैली पहले से आकर्षक रहेगी। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यापार में तेजी आएगी। आपको योजनाओं को बनाना अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बनाए रखने के लिए रहेगा। आज अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखें। नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं। किसी तर्क वितर्क में आपको पड़ने से बचना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप करना आपको नुकसान देगा, इसलिए किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आर्थिक मामले पहले से बेहतर रहेंगे। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कला व कौशल से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों की और आपका रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको तालमेल बना कर रखना होगा ताकि आपकी तरक्की के रास्ते खुले रहे। संतान आपको यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। भौतिकी विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। निजी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपको किसी से अनावश्यक बातों में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कामों का बोझ तो रहेगा, लेकिन फिर भी अपने काम आसानी से कर पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो उसमें सावधानी बरतें व पूरी लिखा पढ़ी करके दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको परिजनों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में आपकी पूरी रुचि रहेगी। भाईचारे मजबूत होगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी से वादा या वचन भरा है, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। रचनात्मक कार्यों में आप पूरा ध्यान देंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको सामंजस्यता दिखानी होगी। घर में किसी शुभ व मांगलिक र कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण आपके घर परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है और आप किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर परिवार में आज दिन आनंदमय रहेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको छुटपट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। कला व कौशल में सुधार आएगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की में भी कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरु चरणों से बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सहजता रहेगी। करीबीयों की सलाह आपके खूब काम आएगी और किसी बजट बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश की आप पूरी तैयारी करके रखें। त्याग व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी सोच समझ के आगे बढें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर आपको तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपने कामों में ढील न दें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप आज किसी पर जल्दी भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी बड़ा ध्यान देंगे। वाणिज्यिक विषयों में आप बेहतर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों में यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक के साथ किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। शासन व प्रशासन के मामले में आपको तेजी दिखानी होगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आप अपने घर के कामकाज पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम में अनुशासन पर चलें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा करेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 24, 2024 : Aaj ka Rashifal March 24, 2024 Read More »

img 7792 1

Horoscope Today March 23, 2024 : Aaj ka Rashifal March 23, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 23 मार्च 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी सुबह 07:17 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी पूर्ण रात्रि तक

योग – शूल शाम 07:35 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – सुबह 09:43 से सुबह 11:14 तक

सूर्योदय-06:40

सूर्यास्त- 18:49

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 10, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 20510, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातक अपने कामों के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे, जिस कारण उनको तनाव हो सकता है। आप अपनी दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर कोई जरूरी कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने धन संबंधित मामलों को भी घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप धन भी अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातक आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं जो उनकी आय को बढ़ाएगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी तो वह भी आपको प्राप्त होती दिख रही है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। आपका ध्यान आप केंद्र केंद्रित रखें, जिसके लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी की डील बहुत ही देखभाल कर फाइनल करें। उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच लें। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम के लिए सराहना मिल सकती है। आपकी माताजी आपसे कोई जरूरी बात कर सकती हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आप किसी के कहने में आकर किसी योजना में धन ना लगाएं। आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। इसके लिए आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान ले सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे ईर्ष्यालू व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों के लिए आपक़ो कोई पुरस्कार मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातक अपने शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान रहेंगे। आपको लोगों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओ की शुरुआत करेंगे। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले धन लगाया था तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी बाकी कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय निकालें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखेंगे, तो बाद में वह लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती है। आपकी संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा जिसे देखकर आपके साथी परेशान हो सकते हैं। आप कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी ना चलाएं। सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप बिजनेस की कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई व बहनों की सलाह आपके खूब काम आएगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन लेनदेन से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला यदि लंबे समय से रुक रहा था तो वह भी सुलझेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में चल रही कलह है आज फिर से सिर उठाएगी। आप उसे अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकोंके लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पार्टी आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका रुतबा आपका खूब काम आएगा। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों से आपको सराहना मिलेगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य लेना होगा। जो जातक विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातक अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे लेकिन फिर भी उनके काफी काम छूट सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकते हैं जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ सपने देखेंगे जिन्हें पूरा करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। आपका कोई पुराना प्रॉपर्टी से संबंधित मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 23, 2024 : Aaj ka Rashifal March 23, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!