Daily Horoscope Panchang

img 7430 1

Horoscope Today March 22, 2024 : Aaj ka Rashifal March 22, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 मार्च 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – मघा 23 मार्च प्रातः 04:28 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – धृति शाम 06:36 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 11:14 से दोपहर 12:46 तक

सूर्योदय-06:41

सूर्यास्त- 18:49*

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

कैसी रहेगी आपकी वर्तमान दशा जानिए सिर्फ़ 5 मिनट में आपके जन्म नक्षत्र से ?

Click to know

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लेकर आएगा और आप अपनी मौज मस्ती में लगे रहेंगे। आप अपने रहन-सहन में बदलाव लाने के लिए अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी और उनमें पूरी मेहनत करनी होगी, तभी वह काम पूरे होंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कामों को लेकर तनाव रहेगा, जिस कारण आपके काफी काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बिजनेस की कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, लेकिन आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे। आप किसी से कोई वादा न करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी निवेश को करने में सावधानी बरतनी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है और आप जरूरी जानकारी को किसी को तुरंत शेयर ना करें। आप जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चले, नहीं तो उनकी बातों को समझने की कोशिश करें, नहीं तो दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रुपए पैसे से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस की कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आपके लिए अच्छा धन लेकर आएंगी। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर टालने से बचें और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने खुल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप यदि अधिकारियों से कोई सलाह लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने कामों को लेकर सूची बनानी होगी, तभी आपके काफी काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप संतान की किसी फरमाइश को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से कोई वादा न करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या हो सकती है |

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए वह अत्यधिक धन ना लगाएं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए मुकाम को हासिल करने के लिए रहेगा और सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करना होगा और आप कुछ धन-धन उनके कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी पैतृक संपत्ति के बंटवारे में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। संतान को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने आवश्यक कामों में ढील ना दें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में आपको काफी समय लगेगा। आपकी अपने साथी से कुछ उलझनें हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा। किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने हुनर से अपने बॉस का दिल जीतेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक होंगे और कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई को छोड़कर इधर-उधर के कामों पर लगेगा, जिससे उन्हें परीक्षा में समस्या होगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जिम्मेदारी से भरा काम मिल सकता है, लेकिन फिर भी वह उससे घबराएंगे नहीं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको खान-पान से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है और पारिवारिक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में सदस्यों के आपसी वाद विवाद होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मुद्दा सुलझता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से यदि लोन लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसे स्थगित कर दें, नहीं तो बाद में आपको उसे उतारने में समस्या होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 22, 2024 : Aaj ka Rashifal March 22, 2024 Read More »

img 7701 1 1

Horoscope Today March 21, 2024 : Aaj ka Rashifal March 21, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 मार्च 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वादशी 22 मार्च प्रातः 04:44 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – अश्लेशा 22 मार्च रात्रि 01:27 तक तत्पश्चात मघा

योग – सुकर्मा शाम 05:42 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – दोपहर 02:17 से शाम 03:48 तक

सूर्योदय-06:42

सूर्यास्त- 18:48

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – श्री गोविन्द द्वादशी

Accurate Dasha Prediction in 5 Minutes using Nakshatra Astrology

click here to know

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 10

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 20410, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। संतान को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप छोटे बच्चों की फरमाइशों को पूरा करेंगे, जिससे उनके चेहरे पर खुशी आएगी। आपका कोई उलझा हुआ काम सुलझता दिख रहा है। आपको अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको विरोधियों की चालो में आने से बचना होगा। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी तो वह दूर होती दिख रही हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आप कार्य क्षेत्र में किसी नई योजना की शुरुआत करेंगे तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके भौतिक साधनों में वृद्धि होगी और आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। माता जी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ कटुता चल रही थी तो वह भी दूर होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। कारोबार से जुड़ा फैसला आपको अच्छा मुनाफा देगा। आप भाई व बहनों से अपने काम में आ रही समस्याओं को लेकर सलाह मशवरा ले सकते हैं। आपको कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप लम्बे समय से बीमार है तो उसका इलाज कराने में कोताही न बरतें। आप लंबे समय बाद मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई भी बात सोच समझकर बोलें अन्यथा लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी भजन कीर्तन व पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान की तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने किसी परिजन से विश्वास घात मिलने से आप परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ निवेश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में सदस्यों की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। किसी से मांग कर वाहन चलाना आपको नुकसान देगा। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दे नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करने के लिए रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। किसी अजनबी की बातों में आना आपको नुकसान देगा। आज अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी तो उसके लिए आज आप पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको संतान पर कुछ जिम्मेदारियां डालनी होगी तभी वह उन्हें लेने में समर्थ होगी। आपकी कार्यक्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों का ख्याल रखेंगे। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था तो उनमें राहत मिलती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा। आप कोई फैसला सोच समझ कर लें तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां भरा रहने वाला है। आपका बिजनेस में कुछ नुकसान भी हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। कोई पेट संबंधित समस्या आपको होने की संभावना है। जीवन साथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप दोनों के बीच चल रही अनबन को भी दूर करेगा। यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियो में जमकर मेहनत करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार के लिहाज से उतार-चढाव भरा रहेगा। आप घर व बाहर लोगों से अपना अपना काम निकलवाने के लिए मतलब रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी। आपको किसी काम को पूरा करने में अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ तो मिलेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी बात को लेकर आप जिद्द ना दिखाएं नहीं तो पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कारोबार में आपको किसी को साझेदारी बनाना पढ़ सकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात कर सकते हैं जो बाद में सभी के सामने आ जाएगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सुख साधनों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी दीर्घकालीन निवेश को लेकर भी कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई व बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं नहीं तो उससे बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको सरकारी कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपको संतान के करियर को लेकर चिंता सता सकती हैं। आपको अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बनकर आपके सामने आ सकती हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य रख कर आगे बढें तो आपके लिए बेहतर रहेगा

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 21, 2024 : Aaj ka Rashifal March 21, 2024 Read More »

img 7513 1

Horoscope Today March 20, 2024 : Aaj ka Rashifal March 20, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 20 मार्च 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी 21 मार्च रात्रि 02:22 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – पुष्य रात्रि 10:38 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – अतिगण्ड शाम 05:01 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – दोपहर 12:46 से दोपहर 02:17 तक

सूर्योदय-06:43

सूर्यास्त- 18:48

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – आमलकी एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 102

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन कलहकारी रहेगा। परिजन अथवा किसी प्रियपात्र के लिए मन मे ईर्ष्या के भाव पनपेंगे। आपका गरम स्वभाव भी आग में घी का काम करेगा किसी की हास्य भरी बातो को गंभीर लेने पर विवाद हो सकता है। आज धर्य का परिचय दें। आपकी मामूली गलती का पारिवारिक प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण घरेलू वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी के बाद भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदयक रहने पर भी मन किसी गुप्त चिंता के कारण व्याकुल रहेगा। दिन के आरंभ में किसी स्वयं जन से आनंददायक समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लंबे समय तक लाभ देने वाले सौदे हाथ लग सकते है। व्यवसायी वर्ग की मानसिकता जोखिम वाले कार्यो से शीघ्र पैसा बनाने की रहेगी इसमे सफल भी रहेंगे। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। मित्र मंडली में खर्च करने पर खुशामद होगी। रात्रि में किसी से कलह होगी सावधान रहें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटकेगा इस कारण महत्त्वपूर्ण कार्य अन्य लोगो के भरोसे छोड़ेंगे जिनके लटकने संभावना अधिक रहेगी। मानसिक रूप से चंचल रहेंगे। काम के समय मनोरंजन आज भारी पड़ सकता है ध्यान दें। आपका ध्यान काम पर कम और सुखोपभोग पर अधिक रहेगा लेकिन कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद स्थिति अनुकूल रहने से धन संबंधित समस्या नही रहेगी। नौकरी वाले लोग अन्य की अपेक्षा अधिक निश्चिन्त रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति की जमानत अथवा समझौता भी कराना पड़ेगा जसमे ना चाह कर भी समय एवं धन की बर्बादी होगी। महिलाये घरेलू वस्तुओ की खरीददारी के साथ ही व्यक्तिगत कार्यो पर अधिक खर्च करेंगी। किसी परिजन के नखराले व्यवहार से परेशान भी रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलम्ब से लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नही रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। आज अन्य लोगो के कारण आपके मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती है। फिजूल खर्ची से बचना होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज परिस्थितयां प्रतिकूल रहने वाली है आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा किसी से सहयोग की आकांक्षा आज ना ही रखें स्वयं के बल पर ही थोड़ा बहुत लाभ अर्जित कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे हानि होने के योग बन रहे है प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें। व्यापार में निवेश अथवा वस्तुओ पर खर्च आज ना करें। व्यवसायी वर्ग संतोषी वृति अपनाने से ही आज मानसिक रूप से शांत रह सकते है। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। महिलाये अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिये सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से भले बुरे का ध्यान रख कर ही प्रत्येक कार्य को करेंगे। काम-धंधा ज्यादा उम्मीद नही रहेगी लेकिन नए लोगो से पहचान भविष्य के लिये अवश्य लाभ के मार्ग खोलेगी।दोपहर के समय शिथिलता बनेगी परन्तु व्यस्तता के कारण महसूस नही होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे। आप संबंधों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे लेकिन बाहर के लोगो के कारण परिजनों की उपेक्षा आपसी मतभेद को जन्म देगी घर के लोगो मे ईर्ष्या की भावना कुछ समय के लिए आपको असहज रखेगी। संध्या के समय थोडी गरमा गर्मी होने के बाद माहौल सामान्य हो जाएगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मध्यान तक आपको किसी भी कार्य ने ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे आगे से सहयोग मिलने लगेगा। आज आपके संपर्क में जो भी आएगा वह कुछ ना कुछ खुशिया ही देकर जाएगा। व्यवहार कुशलता से अपने काम बना लेंगे। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उलझन बढ़ाएगा इसके बाद धन की आमद होने से स्थिति सुधरेगी। व्यवसायी वर्ग को अनुबंध पाने के लिए खर्च करना पड़ेगा। दोपहर बाद धन संबंधित उलझने कुछ हद तक शांत रहेंगी। घर के बुजुर्ग अथवा महिलाये आज अकारण ही क्रोध कर सकते है जिससे वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त बनेगा धैर्य बनाये रखें। सेहत रात्रि में अचानक नरम बनेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है।

कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के आरम्भ से मध्यान तक शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी अन्य लोगो के भरोसे रहना पड़ेगा। दोपहर बाद सेहत में सुधार आने लगेगा फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज का दिन सुस्त ही रहेगा लेकिन संध्या के समय आकस्मिक लाभ से उत्साहित तो होंगे परंतु खर्च भी आकस्मिक होने से धन संचय नही कर सकेंगे। घर मे आज किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अन्य घरेलू कार्यो में भी दौड़ धूप लगी रहेगी। नौकरी पेशा जातक कुछ समय के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपकी आवश्यकतायें अधिक रहेंगी लेकिन भाग्य इसकी तुलना में कम साथ देगा। मध्यान तक परिश्रम का उचित फल ना मिलने पर निराशा होगी लेकिन धैर्य धारण करें आज की मेहनत कल अवश्य ही उन्नतिकारक रहेगी। कम समय मे अधिक लाभ कमाने के चक्कर मे हाथ आया लाभ भी निकल सकता है प्रलोभन से बच कर रहे। महिला वर्ग आज कोई उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंशा की पात्र बनेंगी। आर्थिक कारणों से किसी प्रियपात्र से कलह हो सकती है। मध्यान के बाद शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी थोड़ा आराम अवश्य करें। सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होने के कारण घरेलू कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। बुजुर्ग लोग शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगे फिर भी हिम्मत नही हारेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत परिश्रम वाला रहेगा आज आप मेहनत करने के पक्ष में बिल्कुल नही रहेंगे लेकिन कुछ ना कुछ काम लगे रहने से बेमन से मेहनत करनी ही पड़ेगी। आज लापरवाही भी आपमें कुछ अधिक ही रहेगी महत्त्वपूर्ण कार्यो में टालमटोल का नतीजा हानिकर हो सकता है। आर्थिक कार्य मे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएंगे परन्तु धैर्य ना त्यागे कर्म करते रहे संध्या बाद परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे लेकिन विलम्ब से डरे नही। घरेलू खर्चो में भी आज वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा। महिलाये कुछ अनैतिक मांग पूरी करने पर घर का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनाएंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका व्यवहार एक समान नही रहेगा। पल पल में बदलती मनोदशा खुद के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेगी। किसी भी कार्य मे एक बार मे निर्णय नही ले सकेंगे। धर्म कर्म अथवा टोन टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यो की व्यस्तता रहेगी मध्यान बाद का समय व्यावसायिक गतिविधियों के कारण व्यस्त रहेगा जिसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे लेकिन अभी इन्हें प्रभाव में ना लाये। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी की नजर अंदाजि के कारण खराब होगा आज संबंधों के प्रति धैर्य एवं तालमेल बनाने की अधिक आवश्यकता है। संध्या पश्चात सेहत नरम होगी प्रत्येक कार्य मे अरुचि रहेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 20, 2024 : Aaj ka Rashifal March 20, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!