Daily Horoscope Panchang

img 7158 1

Horoscope Today March 10, 2024 : Aaj ka Rashifal March 10, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 10 March 2024

बड़े बड़े धनवान लोगों के इस भाव में होते हैं राहु || जानिए कुंडली में कैसा है आपका राहु?

वैदिक पंचांग

दिनांक – 10 मार्च 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या दोपहर 02:29 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद 11 मार्च रात्रि 01:55 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – साध्य शाम 04:14 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – शाम 05:17 से शाम 06:46 तक

सूर्योदय-06:52

सूर्यास्त- 18:45

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या,फाल्गुन अमावस्या,द्वापर युगादि तिथि,पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा। स्वयं को समय दे पाओगे।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। कोई योजना या तैयारी बनेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 10, 2024 : Aaj ka Rashifal March 10, 2024 Read More »

img 6871 1

Horoscope Today March 09, 2024 : Aaj ka Rashifal March 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 09 मार्च 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी शाम 06:17 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र – धनिष्ठा सुबह 07:55 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – सिद्ध रात्रि 08:32 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – सुबह 09:51 से सुबह 11:20 तक

सूर्योदय-06:53

सूर्यास्त- 18:44

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 10, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 10, 27, 72

शुभ वर्ष : 202, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जो गति पकड़ेंगी और आपको अच्छा धन देंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने भाई व बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको अपने मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आप यदि अपनी किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगायें, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय कर पाएंगे। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें जीत भी अवश्य मिलेगी। आप अपनी बेफिजूल के खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। आज के दिन संतान के भविष्य को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहेगा। यदि किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो बॉस की सलाह आपके काम आएगी। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज के लिए जिद कर सकती है। पिताजी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप बिना सोचे समझे कोई डील फाइनल न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। किसी बाहरी व्यक्ति से आप कोई आवश्यक जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि आप बिजनेस संबंधी कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या आपकी सही हो जाएगी। पिताजी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपुर मात्रा में मिलेगा और आप मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजेंगे। यदि आप किसी बैंक व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं गति पकडे़ंगी। प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके मन में बना रहेगा। आप सोच समझ से आगे बढ़ेंगे, जिसके कारण नौकरी में आपके बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे। हालांकि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझते सुलझते रह सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा। आप किसी की कहा सुनी बातों में ना आएं, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आपका मन कुछ कामों को लेकर परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने मित्र की सेहत में गिरावट होने के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसे वह टीमवर्क के जरिए करके समय से पूरा कर पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों का आज कुछ लोग विरोध कर सकते हैं, जिसका असर उनकी छवि पर भी पड़ेगा। आपको अपने साथियों की किसी गलत बात पर हां मे हां मिलाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको खरि खोटी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि किसी संपत्ति की खरीद व फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्य क्षेत्र में कोई आपको धोखा दे सकता है। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की कोशिश करें। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में चल रहे वाद-विवाद भी समाप्त होंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 09, 2024 : Aaj ka Rashifal March 09, 2024 Read More »

img 6860 1

Horoscope Today March 08, 2024 : Aaj ka Rashifal March 08, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 March 2024

शिवरात्रि २०२४ विशेष :- https://analystastro.com/shivratri-2024/

रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत | Fast Shiva Tandava Stotram | Powerful Shiva Aradhana

वैदिक पंचांग

दिनांक – 08 मार्च 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी रात्रि 09:57 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – श्रवण सुबह 10:41 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शिव रात्रि 12:46 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – सुबह 11:20 से दोपहर 12:49 तक

सूर्योदय-06:54

सूर्यास्त- 18:44

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत,महाशिवरात्रि व्रत,रात्रि जागरण,शिव पूजन,(निशिथकाल:रात्रि 12:13 से रात्रि 01:01 तक),प्रहर- प्रथम:शाम 06:33 से,द्वितीय:रात्रि 09:35 से, तृतीय: मध्यरात्रि 12:36 से,चतुर्थ:09 मार्च प्रातः 03:39 से),पारणा 09 मार्च सूर्योदय के बाद),विश्व महिला दिवस,पंचक (आरंभ:रात्रि 09:20)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों की चिंता सता सकती है और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है और किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोलें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा, नहीं तो विरोधी कामों में रोड़ा अटका सकते हैं और बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपको नुकसान देगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों में वृद्धि कर सकते हैं, जिससे कारण आपके ऊपर तनाव बना रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आज आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आप अपने खर्चों में भी उतनी ही बढ़ोतरी कर सकते हैं। संतान को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और करियर में तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप व्यर्थ के कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती हैं। आप अपने आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको चिंता सताएगी, जिसके लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करुं और किसे बाद में। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काम लटक सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं सिर चढ़कर बोलेंगी, जिन्हें आप दूर करने की पूरी कोशिश करें। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसे उतारने में समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की दस्तक हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करके अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार ना लें, नहीं तो आपके रिश्तों में खटपट हो सकती है। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है और आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आपको अपने मित्र से किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकते हैं। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी पूरे हो सकते हैं। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा। परिवार में चल रही कलह को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी बारी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा या वचन ना भरे, नहीं तो बाद में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप अपनी चतुर बुद्धि से शत्रुओं को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरे होंगे। आपको किसी घर मकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा, लेकिन यदि आप किसी से धन उधार ले, तो उसे समय रहते निपटाए, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे, जिस पर आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती हैं। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े और आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। महत्वपूर्ण मामलों को आपको सूझबूझ से निपटाना होगा, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपके घर किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे और यदि किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 08, 2024 : Aaj ka Rashifal March 08, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!