Daily Horoscope Panchang

img 7158 1

Horoscope Today February 27, 2024 : Aaj ka Rashifal February 27, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 February 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 27 फरवरी 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया 28 फरवरी रात्रि 01:53 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – हस्त पूर्ण रात्रि तक

योग – शूल शाम 04:25 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – शाम 03:47 से शाम 05:14 तक

सूर्योदय-07:02

सूर्यास्त- 18:40

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है।

यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 10, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 10, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और वह अपने कामों को प्राथमिकता देंगे, जिससे उनके काम भी समय से पूरे होंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी योजना में उसके नीति नियमों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आप अपनी आय व्यय पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में किसी काम को ना करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएं रखना होगा। रक्त संबंधी में सुधार आएगा और आप व्यर्थ की बातों में पड़कर अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। बिजनेस की कुछ योजनाओं में तेजी आएगी और विद्यार्थियों यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा और परिवार के लोगों से आपकी करीबियां बढ़ेंगी। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी से बहसबाजी ना करें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा के पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आज अच्छी सफलता हासिल करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिजनों के साथ आप खुशनुमा पल व्यक्तित्व करेंगे। आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा। परिजनों की सीख और सलाह से आप आगे बढ़ें और आपको सभी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई प्रिय या मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त होगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे और कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता और बढ़ेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य पर अपना कोई फैसला नहीं डालना है और उनके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें। माता-पिता का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप किसी बात को लेकर अहंकार ना दिखाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में आप आगे रहेंगे। आप अपनी जरूरी वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। दान धर्म के कार्यो में आपकी काफी रूचि रहेगी। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ बढ़ते खर्च भी आपको परेशान करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। लेनदेन के मामलों में फैसले आपके पक्ष में रहेंगे और आवश्यक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको शासन और सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सुख सुविधाओं पर आपका पूरा जोर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में दिन आनंदमय रहेगा। आपको निजी विषयों में तेजी बनाएं रखनी होगी और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप ऊर्जा से भरे रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके काम नवीन ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिसमें आपका अच्छा खासा धन भी खर्च होगा। किसी संपत्ति का सौदा करते समय आप उसके चलते चल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परस्पर सहयोग का भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रयासों में तेजी आएगी, लेकिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आपके रचनात्मक प्रयास बेहतर रहेंगे और आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 27, 2024 : Aaj ka Rashifal February 27, 2024 Read More »

img 7474 1

Horoscope Today February 26, 2024 : Aaj ka Rashifal February 26, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 26 February 2024

🕉️ वैदिक पंचांग🕉️

दिनांक – 26 फरवरी 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ऋतु

मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया रात्रि 11:15 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी 27 फरवरी प्रातः04:31 तक तत्पश्चात हस्त

योग – धृति शाम 03:27 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 08:30 से सुबह 09:57 तक

सूर्योदय – 07:03

सूर्यास्त – 18:40

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

🕉️ महामृत्युंजय मंत्र पढ़ने के लाभ 🕉️ और कई दोषों का नाश #shiv #shorts #mahadev #youtubeshorts

जिनका आज जन्मदिन है उनका हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। प्रातःकाल से ही शारीरिक थकान व कमजोरी अनुभव होने से आलस्य बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा पर्यटन के विचार बनेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में रूचि रहने से प्रशंसा मिलेगी। आप अपनी व्यवहार कुशलता और संतोषी स्वभाव से सम्मानित होंगे। आज उधारी वसूलने में परेशानी आ सकती है। घर में मेहमानों के आने से वातावरण आनंदित होगा। पारिवारिक खर्च बढ़ने से परेशानी भी होगी। संध्या का समय अत्यन्त थकान वाला रहेगा। बाहर का खाना पेट खराब करेगा, संयम बरतें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये पहले की तुलना में शांति दायक रहेगा आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। अधूरे कार्यो के पूर्ण होने में विलम्ब होने से हताश होंगे परंतु प्रयास करते रहे थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। पूँजी निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। उगाही से लाभ होगा कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के कारण खर्च बढ़ने से असहज अनुभव करेंगे। आज किसी भी प्रकार के उधार व्यवहार से बचे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन अपने कामो को छोड़ अन्य का काम करने में आलस्य दिखाएंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। बुद्धि विवेक रहने पर भी मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय से दूरी बन सकती है। प्रातः काल से ही बाहर घूमने-फिरने का मन बनेगा मध्यान बाद का अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगेकार्य क्षेत्र पर आवेश में आकार किसी से झगड़ा मोल लेंगे। क्रय-विक्रय के व्यापार से लाभ होगा विदेशी वस्तुओ के व्यापार में निवेश आगे के लिये लाभदायक रहेगा।प्रेम प्रसंगों में आपसी सम्बन्ध बिगड़ेंगे। संध्या बाद असंयमित दिनचर्या से थकान रहेगी गैस-कब्ज-पित्त के रोग से परेशानी होगी। संध्या के समय आकस्मिक खर्च के साथ लाभ के योग भी है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। दिन आप के लिए लाभदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। बीते दिनों की तुलना में आज कार्यो में आसानी से सफलता मिलने से आत्मविश्वाश बढ़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर व्यवस्थाएं सुधारने में अधिक समय देंगे बदलाव लाने के लिए खर्च भी कर सकते है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक प्रयत्न करना पड़ेगा मध्यान के समय किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ मिलकर किसी शुभ आयोजन या पर्यटन के अवसर मिलेंगे ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन सरकार की तरफ से अशुभ समाचार भी मिल सकते है। यात्रा से थकान होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए सुख-शांति वाला रहेगा। मित्र-परिजन के साथ मनोरंजन के लिए पर्यटक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। खर्च अधिक रहने से धन सम्बंधित समस्याएं भी बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों का आज कार्य क्षेत्र पर सहयोग मिलेने से थोड़े परिश्रम के बाद आशा से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा आज आप मित्र परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें। महिलाओ का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहने से अधूरे कार्यो को उत्साह से पूर्ण करेंगी लेकिन मिजाज का पता नही रहेगा रंग में भंग भी डाल सकती है। संताने जिद कर बजट से अधिक खर्च करवाएंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्यो में मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन ठीक नही उलझने बढ़ेंगी अधूरे रहेंगे। आज घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी रिश्तेदारो से लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातको को मेहनत का उचित फल मिलेगा विरोधियो पर विजय प्राप्त करेंगे कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकारों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ संध्या का समय आनंद से बितायेंगे। महिला मित्र से मधुर मुलाकात होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से निराशा मिलेगी। मध्यान तक मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भयभीत रहेंगे। क्रोध भी आज अधिक रहने से व्यर्थ विवाद की संभावना अधिक रहेगी। किसी ग़लतफ़हमी के कारण स्वजनों से मनमुटाव होगा कार्य क्षेत्र पर भी हानि के योग है। संतान से पुराने मतभेद उभरने से पारिवारिक वातावरण अशान्त होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आरंभिक बिक्री के बाद आज उदासीनता छायी रहेगी। बीमारी पर खर्च होगा। बुजुर्गो के साथ समय बिताएं मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा से लाभ कम थकान ज्यादा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे काम की अपेक्षा आराम का मन रहेगा लेकिन मध्यान के समय आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। नए कार्यो का आरम्भ अथवा व्यापार में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा लेकिन विदेशी वस्तुओ के व्यापार में आज निवेश ना करें। कार्य क्षेत्र या घर में परिवर्तन अथवा साज सज्जा में बदलाव भी कर सकते है समाज के प्रतिष्ठित लोगो से सम्मान मिलेगा लेकिन आर्थिक लाभ थोड़ा विलम्ब से होगा। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे। आकस्मिक यात्रा से लाभ होगा। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा दिन के पूर्वार्ध में आपके समस्त कार्य सरलता से बनते चले जायेंगे लेकिन लाभ के लिए इन्तजार करना पड़ेगा धन को लेकर किसी से बहस भी होगी। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से असुविधा होगी काम लापरवाही से करेंगे। मध्यान के बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। ससुराल से लाभ होगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। स्वभाव में भावुकता एवं कामुकता अधिक रहने से अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा उठा सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी कार्यो में विलम्ब होने से हताशा बढ़ेगी। दिन का अधिकांश समय अशान्त रहेगा। छोटी सी बात पर घरेलु कलह विकराल रूप ले सकती है। मन में नकारात्मकता हावी रहने से कई बार दुविधा की स्थिति बनेगी। नए कार्यो को आज आरम्भ न करें प्रलोभन में पड़ने से हानि हो सकती है। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे यात्रा में चोटादि का भय है सावधान रहें। सरकारी दस्तावेजो को संभाल कर रखें। संतान के कारण हानि हो सकती है। किसी विदेशी अथवा दूर रहने वाले व्यक्ति से लाभ हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। सेहत ठीक रहेगी लेकिन मन पर संयम नही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन विपरीत फलदायी रहने से आप शारीरिक अस्वस्थ्यता अनुभव करेंगे। रक्तविकार अथवा सर्दी लगने से परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त कार्य भार रहने से थकान अनुभव होगी असंयमित एवं क्रोधी व्यवहार के कारण बने हुए कार्य विवाद की भेंट चढ़ सकते है। नए कार्यो का आरंभ आज ना करें ना ही किसी को उधार दें। मध्यान बाद तक अपने आपको अकेला अनुभव करेंगे। इसके बाद परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने लगेगा लेकिन घरेलू आवश्यकताओं को नजरअंदाज करने से अशांति बढ़ेगी। संध्या के समय सेहत प्रतिकूल रहने पर भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। आज फिजूल खर्च से बचे ऐसे ही खर्च अधिक रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा दिन घरेलू सुख-शांति दायक रहेगा। दिन भर शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे पुराने रोग में सुधार आने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देंगे इसमे भी नए प्रयोगों में रूचि दिखाएंगे। सहयोगात्मक वातावरण रहने से आवश्यक कार्य समय पर पूरा कर लेंगे सीधे की अपेक्षा अनैतिक मार्ग से लाभ होने की संभावना रहेगी कम समय में अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मध्यान पश्चात मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे धार्मिक कार्यो में भी उपस्थिति देंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। सार्वजनिक जीवन अधिक बेहतर बनेगा उधारी वाले परेशान कर सकते है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 26, 2024 : Aaj ka Rashifal February 26, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today February 25, 2024 : Aaj ka Rashifal February 25, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 February 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 25 फरवरी 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:35 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी 26 फरवरी रात्रि 01:24 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – सुकर्मा दोपहर 02:29 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – शाम 05:14 से शाम 06:41 तक

सूर्योदय-07:04

सूर्यास्त- 18:39

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – गुरू प्रतिपदा

Astrology class|| Vedic astrology|| basics of Astrology #astrology #astrotips

https://youtu.be/bQcpYMN914E

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2024

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति रहने से कार्यो में उत्साह रहेगा। रुके हुए कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण होंगे। आज बनाई नई योजनाएं संध्या के समय अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों के लिए भी समय निकालना पड़ेगा। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम बना लेंगे। आप में थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। मित्र रिश्तेदारों के साथ लंबी यात्रा की योजना बनेगी घर में किसी की जिद पूरी करने के कारण छोटा मोटा खर्च भी लगा रहेगा। संध्या बाद सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपके गलत व्यवहार के कारण स्वयं एवं परिजनों को परेशानी में डाल सकते है। सेहत भी साथ नहीं देने से वाणी में तीखापन आएगा प्रियजनों से दूरी बढ़ेगी। आज आप हर मामले में लापरवाह रहेंगे जिस कारण सामाजिक स्तर गिर सकता है। मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा किसी गुप्त कारण से मन में दुविधा बनेगी। कार्य व्यवसाय भी मंद रहने से आर्थिक लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। खर्च बने रहने से संचित धन में कमी आएगी। शेयर के कार्य में निवेश से लाभ की सम्भवना अधिक है। परिवार में तालमेल की कमी रहेगी फिर भी स्त्री से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। लघु यात्रा होगी। दुर्व्यसनों में धन व्यर्थ होने से बचें। विवेक से कार्य करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भी परिस्थितयां आपके पक्ष में रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होने से आय बढ़ेगी नविन स्त्रोत्रों से भी धन लाभ होगा निवेश के लिए दिन अत्यन्त शुभ है। आर्थिक प्रयोजन पूर्ण होने से सुख के साधनो में वृद्धि करेंगे इन पर खर्च भी अधिक रहेगा। सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे सामाजिक मेलजोल बढेगा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्यान बाद विरोधियो से थोड़ा संभल कर चलें आपका हंसना भी किसी के दिल को अखरेगा परिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि अधिक रहेगी परिजन कामना पूर्ति के लिये मीठा व्यवहार करेंगे अन्यथा नाराज होंगे। पर्यटन अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनाएंगे। सेहत छूट पुट बातों को छोड़ ठीक रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आप थोड़ा धैर्य धारण करेंगे। व्यापारी वर्ग आज प्रातः काल से ही कार्य में लग जाएंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर मंदी के चलते आज आपका ध्यान भटक सकता है। मध्यान के बाद नरम सेहत भी कार्यो में थोड़ा व्यवधान डाल सकती है परन्तु जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा ही करके छोड़ेंगे। पूर्व में लिए निर्णय से थोड़ा बहुत धन लाभ होगा संध्या के समय आकस्मिक धन मिलने से दिन भर की कसर पूरी कर लेंगे सरकारी अथवा कमीशन के कार्य में अधिक लाभ की सम्भवना है। धर्म-कर्म में भी रूचि दिखाएँगे धार्मिक अनुष्ठान अथवा यात्रा का आयोजन कर सकते है। परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे घर में खर्च लगे रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपकी इच्छापूर्ति होने वाली है परंतु इसके लिए दृढ़संकल्प शक्ति की अधिक आवश्यकता पड़ेगी। काल्पनिक दुनिया को छोडे लाभ-हानि आपकी मानसिकता के ऊपर निर्भर करेंगे। संकीर्णता त्याग दिल खोल जिम्मेदारी के साथ कार्य करें बेझिझक आर्थिक व्यवहार करें आगे के लिए फायदेमंद साबित होगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से इच्छित सफलता पा लेंगे। मित्र परिचितों से नए सुझाव मिलेंगे।

खान-पान में भी संयम बरते पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है। प्रेम प्रसंगों को लेकर असमंजस रहेगा स्त्री वर्ग से आकर्षण बढेगा परंतु ज्यादा खुलापन मान हानि करा सकता है सतर्क रहें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत असामान्य होने से शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी। कार्यों को आज बेमन से करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने के लिये सब मना करेंगे उन्ही को करने में। आंनद आएगा लेकिन परिश्रम आकस्मिक धन लाभ के रूप में मिल जाएगा फिर भी जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें।भागीदारी के कार्यो में भी हानि की सम्भवना है। नए कार्यो में निवेश अनुभवी की सलाह लेकर करे भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक कारणों से अथवा घर मे कोई नुकसान होने से किसी परिजन से बहस भी हो सकती है। भीड़ भाड़ वाली जगह चोरी होने का डर है सावधान रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा परन्तु आज कार्यों के प्रति लापरवाही अधिक करेंगे जिससे बनते काम बिगड़ भी सकते है। आर्थिक प्रयोजन सरलता से बनेंगे। आज आप भागीदारी के कार्यों पर भी विचार करेंगे। संध्या बाद परिस्थितियां बदलने के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य पहले ही निपटा लें। इसके बाद बनते कार्यो में व्यवधान आने लगेगा। मन दुविधा में फंसने के कारण निर्णय क्षमता गवां देंगे। मेहनत का सार्थक फल नहीं मिलने से निराशा होगी। कोई भी अनैतिक कार्य करने से पहले परिणाम ध्यान में रखें। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक पर्यटन की इच्छा व्यस्तता के चलते निरस्त करनी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन में भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपका सामान्य से अधिक उत्तम रहेगा। आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती होने से दिन भर आनंदित रहेंगे। बस सेहत को लेकर आज थोड़ा आशंकित रहेंगे सर्दी लगने का भय है सावधान रहें। नौकरी पेशा एवं व्यापारियों को अनुकूल वातावरण मिलने से निसंकोच होकर निर्णय ले पाएंगे जिसका फल शीघ्र ही देखने को मिलेगा। मध्यान के बाद का समय आमदनी में बढ़ोतरी कराएगा। सामाजिक सम्मान बढेगा। परिजनों एवं मित्रों के प्रति अत्यधिक दयालुता परेशानी में डाल सकती है सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें। धन लाभ के अवसर रुक रुक कर मिलते रहेंगे इनको हाथ से ना जाने दें। संध्या के बाद मौज-शौक में वृद्धि होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में खालीपन अनुभव करेंगे। समय व्यतीत करने के लिए मनोरंजन के साधन तलाशेंगे इसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा। परंतु मध्यान के बाद कार्यों में व्यस्तता रहने से मनोरंजन के कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। कुछ दिनों से चल रही खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करें व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। परिजनों के साथ संबंधो में थोड़ी खटास रहने से मन भारी होगा फिर भी शांत ही रहेगी। संध्या बाद पर्यटन मनोरंजन की योजना बनाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन भर स्वास्थ्य नरम रहने से शारीरिक क्षमता कम रहेगी। कार्यों का बोझ बढ़ने से काफी परेशानी अनुभव करेंगे फिर भी आपको व्यर्थ की दौड़-धुप करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज दिन भर का परिश्रम बेकार जाएगा प्रतिस्पर्धी आज आपको प्रलोभन में डालेंगे हानि ना हो जाए इसका भी विशेष ध्यान रखें। अव्यवस्था को सुधारने में दिन का अधिकांश समय ख़राब होगा। लाभ और खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में संपत्ति सम्बंधित विवाद बन सकता है जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अन्यथा धन एवं सम्मान दोनों की हानि हो सकती है। व्यवसाय की खीज घर मे उतारने से मतभेद ज्यादा गहरायेंगे। नए कार्यो की शुरुरात अथवा निवेश से आज दूर रहें। संध्या बाद से स्थिति सुधरने लगेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। दिन कार्य क्षेत्र पर भी अनुकूलता से भरा रहेगा पूर्व में किये परिश्रम का फल मिलने लगेगा। आज सभी कार्यों में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। वरिष्ठ जनों से सरलता से अपनी बात मनवा लेंगे। अपने विचार खुल कर प्रकट करने में सफल रहेंगे अधिकारी वर्ग आप पर भरोसा दिखाएँगे। व्यावसायिक कारणों से यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो की लाभदायक रहेगी। सरकारी कार्यों को मध्यान से पहले करे अन्यथा विलम्ब हो सकता है। स्त्री वर्ग से आज लाभ होगा साथ-साथ माथा पच्ची भी करनी पड़ेगी। गृहस्थ सुख का आनंद अधिक व्यस्तता के चलते कम ही ले पाएंगे। सेहत भी आज उत्तम रहेगी। संगीत अभिनय में रूचि बढ़ेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन मध्यम लाभदायक रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहने से थकान अनुभव करेंगे। सरकारी कार्यों में भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल ही जायेगी। व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी करनी पड़ेगी। कार्यों में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता पा लेंगे। आत्मविश्वाश कल की तुलना में बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। बड़बोले पन के कारण मुसीबत में फस सकते है सतर्क रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने से आर्थिक आयोजन कर पाएंगे धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। मित्र परिजनों के साथ सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर टालेंगे। संतानों पर ध्यान दें।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 25, 2024 : Aaj ka Rashifal February 25, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!