Daily Horoscope Panchang

img 8092 1

Horoscope Today February 07, 2024 : Aaj ka Rashifal February 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 February 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 07 फरवरी 2024

दिन – बुधवारविक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास -माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी दोपहर 02:02 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा 08 फरवरी प्रातः 04:37 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा

योग – वज्र 08 फरवरी रात्रि 02:53 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – दोपहर 12:53 से दोपहर 02:18

सूर्योदय-07:14

सूर्यास्त- 18:30

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 1

शुभ अंक : 7, 16, 1, 34

शुभ वर्ष : 2024

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप धर्म-कर्म के प्रति कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे घरेलू अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य इस वजह से लंबित हो सकते है। दिन के आरंभ में परिजनों से बहस होगी जिसका अशान्ति के अलावा कोई निष्कर्ष नही निकलेगा इससे बचें। कार्य क्षेत्र पर भी अन्य दिन की अपेक्षा कार्य विलंब से चलेंगे मंदी भी रहेगी। आर्थिक स्थिति आज धन की आमद कम एवं खर्च अधिक होने से दयनीय रहेगी। आज आपके द्वारा कोई परोपकार भी होगा जसका लाभ सम्मान के रूप में लंबे समय तक मिलेगा। महिलाये आज धैर्य रहने पर भी मन का गुबार छुपा नही सकेंगे महात्त्वकांक्षाये अधिक रहने के कारण दुखी होंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी शारीरिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा शरीर मे कुछ ना कुछ व्याधि लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय के लिए दिन सामान्य ही रहेगा कार्यो के प्रति लचीला व्यवहार आशाजनक लाभ से वंचित रखेगा। संध्या के आस-पास धन लाभ तो होगा परन्तु उधारी के व्यवहार भी अधिक रहने से बचत नही कर सकेंगे। आज धार्मिक अथवा अन्य सामाजिक कार्यो पर भी खर्च करना पड़ेगा। मित्र अथवा निकट संबंधियों से अशुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक कमी के कारण भविष्य की चिंता सताएगी। महिलाये पारिवारिक वातावरण में शांति बनाने का प्रयास करेंगी परन्तु स्वयं की मनोदशा ठीक ना होने से असफल रहेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपको पारिवारिक अथवा व्यावहारिक दबाव के चलते कोई नापसंद कार्य करना पड़ेगा परन्तु इससे बाद में संतुष्टि ही होगी। नौकरी वाले लोग कार्य कार्य भर बढ़ने से परेशानी अनुभव करेंगे अतिरिक्त आय बनाने का प्रयास आज निष्फल जाएगा। व्यवसायी वर्ग आज धैर्य का परिचय देंगे धन कमाने की लालसा तो रहेगी परन्तु इसके लिये ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। धन लाभ कुछ इंतजार के बाद काम चलाऊ हो ही जायेगा। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा घर के बुजुर्गो से वाद-विवाद होगा फिर भी आत्मीयता बनी रहेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा आप काम की आपाधापी में शरीर की अवहेलना करेंगे लेकिन परिणाम अनुकूल मिलने से सभी परेशानियां भुला देंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यो के लिये आज दिन उपयुक्त है इसके बाद विघ्न आने लगेंगे। कार्य व्यवसाय में भी बड़ो का सहयोग मिलने से आसानी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा पारिवारिक माहौल में धैर्य की कमी के कारण थोड़ी तना-तनी हो सकती है फिर भी स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे परन्तु सफल नही ही सकेंगे। संध्या का समय ज्यादा थकान भरा फिर भी दिन की अपेक्षा शांति से व्यतीत होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कार्यो के साथ ही किसी परिचित के कार्य से भी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग अपना भार आपके ऊपर डालेंगे इस वजह से दिनचार्य में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। कार्य क्षेत्र पर आज पुराने सामान अथवा पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा। नए कार्य का आरंभ आज सोच विचार कर ही करें। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी लेकिन किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा। महिलाये आज घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी हल्की थकान एवं कमजोरी की समस्या से परेशान होंगी। गृहस्थ सुख अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा भाई बंधुओ से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे लेकिन आस पड़ोसियों से आज ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये दुखदायी हो सके है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से परेशानी वाला रहेगा स्वयं गलती करेंगे और डरेंगे भी। सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी गुप्त कारण से खुल कर व्यवहार नही कर सकेंगे। धन लाभ आवश्यकता के समय हो जाएगा परन्तु ले देकर ही। कारोबारियों के लिए आज दिन शुभ है व्यवसाय में उन्नति के साथ ही लंबे समय के लिए अनुबंध मिलेंगे। महिलाये की मनोदशा रहस्यमय रहेगी मन के विचार प्रकट नही करेंगी अंदर ही अंदर गुप्त युक्तियां लगाएंगी। बाहर के लोग आपको बुद्धिमान मानेंगे परन्तु घर के सदस्य इसके विपरीत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी शारीरिक शिथिलता अनुभव होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप कार्यो के प्रति आरम्भ में गंभीर नही रहेंगे लेकिन घरवालो अथवा अन्य स्नेहीजन के ताने सुनकर जबरन कार्य करेंगे फिर भी जिस कार्य को करेंगे उसे अन्य लोगो की अपेक्षा कम समय मे एवं ज्यादा सफाई से करेंगे। व्यवसाय में अचानक उछाल आने से धन लाभ आज बिना मेहनत किये बैठे बिठाये ही हो जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिये आमंत्रित किया जा सकता है। ससुराल पक्ष से भी लाभ होने की सम्भवना है। आज विदेश संबंधित कोई भी कार्य हानि करा सकता है सोच समझकर ही करें। घर के सदस्य आपको भावुक कर खर्च कराएंगे। शरीर कुछ समय के लिए निशक्त बनेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी। आज आपका मन जल्द से किसी कार्य को करने का नही करेगा एवं जिस कार्य को करेंगे उसे करते हुए भी किसी से कलह होगी। आज आपकी मानसिकता निम्न स्तर की रहेगी अन्य लोग आपकी किसी बुरी लत से परेशान रहेंगे। महिलाये आज शांत ही रहेंगी परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही रह सकेंगी लेकिन घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है। आर्थिक लाभ आज जोड़-तोड़ कर ही पाया जा सकता है। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से भी नोकझोक होने की सम्भवना है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आएगा अपनी गलतियों का अहसास होने पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलने से उत्साहित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप अपने मनकी करेंगे सहकर्मीयो के नाराज होने से कुछ समय के लिये अव्यवस्था रहेगी लेकिन जल्द ही सुधर भी जाएगी। आज किसी भी कार्य मे निवेश दुगना होकर ही मिलेगा। व्यवसायियों के लिए शेयर आदि में आज निवेश ना कर अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर निवेश ज्यादा लाभ दिलाएगा। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता प्रदान करेगा। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे उपहार-सम्मान लाभ मिलेगा लेकिन आज सभी सुविधाए होने पर भी इनका पूर्ण उपभोग नही कर सकेंगे। मध्यान पश्चात सेहत का ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप अधिकांश समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे जिस कार्य को करने के लिये लोग परामर्श देंगे आप उसका उल्टा ही करेंगे जिससे आज भी हानि की संभावना अधिक रहेगी। आज पुराने नुकसान से सीख लेने का प्रयास भी करेंगे परन्तु निर्णय लेने के अंतिम समय फिर गलती को दोहराएंगे। कार्य क्षेत्र पर नौकरो की गतिविधि संदिग्ध रह सकती है नजर रखें। धन लाभ के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। आज लोग सहायता भी अहसान जता कर करेंगे। खान-पान में संयम बरते पेट संबंधित व्याधि हो सकती है। महिलाये आज कोई त्रुटि हो जाने से शांत ही रहेंगी। घर के बुजुर्ग आपके हठी स्वभाव से परेशान होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अन्य लोगो की गलती का लाभ आपको मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी स्वयं की अलग पहचान बनाएंगे। स्वभाव में नरमी एवं व्यवहारिकता रहने से नए लाभ के संबंध आसानी से बना सकेंगे। आज आपका मन थोड़ा चंचल भी रहेगा विपरीत लिंगियों के प्रति काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। कार्य व्यवसाय से आज धन लाभ आकस्मिक ही होगा लेकिन आज खर्च सोच समझ कर ही करेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। महिलाओ के सहयोग से भाग्योन्नति मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजना बना रहे है तो आज दिन शुभ है। स्वास्थ्य बीच मे थोड़ा शिथिल हो सकता है ध्यान दें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको व्यावसायिक कार्यो के साथ ही कानूनी मामलों में भी विजय दिलाएगा। आज आप किसी पुराने विवाद से निष्कलंक होकर निकलेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से मेल जोल बढेगा आपकी छवि भी सार्वजनिक क्षेत्र पर धनवानों जैसी बनेगी भले अंदर से कुछ और ही रहे। व्यवसायी वर्ग दिन के आरंभ में निर्णय लेने से डरेंगे लेकिन एक बार लाभ होने के बाद खुलकर व्यवहार करेंगे। अकस्मात कार्य आने से मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा इसपर खर्च भी होगा। आज आप अपने बजट में रहकर ही कार्य करेंगे जिससे आर्थिक विषमताओं का सामना नही करना पडेगा। घर के बुजुर्गो की सेहत को लेकर चिंता होगी। महिला एवं संतान का पूर्ण सुख रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 07, 2024 : Aaj ka Rashifal February 07, 2024 Read More »

img 7701 1

Horoscope Today February 06, 2024 : Aaj ka Rashifal February 06, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 February 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 06 फरवरी 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास -माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी शाम 04:07 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – जेष्ठा सुबह 07:35 तक तत्पश्चात मूल

योग – व्याघात सुबह 08:50 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – शाम 03:42 से शाम 05:07 तक

सूर्योदय-07:15

सूर्यास्त- 18:30

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – षटतिला एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2025, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप परिजनों के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए निर्णय भी लाभ दिलाने वाले ही रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज समय पर करेंगे लेकिन आज विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा जल्द ही बातों में आ जाएंगे। संतोषजनक व्यवसाय रहने से धन की आमद होगी। दैनिक कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। घूमने-फिरने की योजनाएं बनाएंगे परन्तु इसमें व्यवधान आ सकते है। मध्यान के बाद स्थिति परेशानी वाली बनेगी परन्तु कुछ समय के लिये ही। बनते कामो में अड़चने आने लगेगी। व्यवसाय में किये वादे अंतिम समय पर ना निभा पाने के कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन परिस्थितियां बाधा डालने वाली बन रही है आवश्यक कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में धन हानि की संभावना है। उधारी जल्द चुकाने का प्रयास करें अन्यथा मानभंग हो सकता है। कार्य व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। समय पर कार्य पूरा ना कर पाने के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। क्रोध भी आज सामान्य से अधिक रहने से घर-बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे। महिलाओ का मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप जो भी कार्य करेंगे वह अपना हो या किसी अन्य का उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। स्वभाव में व्यवहारिकता रहने से लोग आपसे समीपता बढ़ाना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह किसी की सहायता करनी पड़ेगी इसमे धन एव समय खर्च होंगे लेकिन आत्मशांति भी मिलेगी। दोपहर बाद का समय अधिक सुखदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आज मनमाना व्यवहार करेंगे अपनी बात मनवाने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। जिद्दी व्यवहार के कारण पारिवारिक विवाद का कारण भी बन सकते है। ससुराल-अथवा मायके पक्ष से स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति कर लेंगे। असंयमित खान-पान के कारण उदर शूल-कब्ज की शिकायत रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप भागदौड की जिंदगी को छोड़ चैन से समय व्यतीत करना पसंद करेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आपकी यह कामना पूरी नही हो सकेगी। घर के सदस्य आपके व्यवहार में अचानक आई उदासीनता से परेशान होंगे। आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में रहेंगे। किसी का हस्तक्षेप करने से विवाद पर भी उतर सकते है। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी। परिजन आज आपके ऊपर नजर लगाए हुए है किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें अन्यथा पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने बुद्धि एवं कार्य कौशल से परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रभाव बनाएंगे। लेकिन प्रत्येक क्रिया को संदेह की दृष्टि से देखने के कारण किसी से झगड़ा भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अचनाक धन लाभ होने से सुधरेगी आज आप इच्छा पूर्ति एवं सुखोपभोग पर खर्च करने में सोचेंगे नही। घरेलु कार्यो के कारण व्यवसायिक कार्य स्थगित करने पड़ सकते है इसका विपरीत असर भी अवश्य देखने को मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये खरीददारी पर भी अधिक खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने से मन की चिंता दूर होगी। संध्या का समय मौज-शौक पूर्ण करने में बितायेंगे। स्त्री वर्ग के कारण पीड़ा हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपके मन के विपरीत घटनायें घटित होंगी जिससे मन कुछ समय के लिये विचलित होगा लेकिन आज आपकी विवेक शक्ति प्रखर रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने का साहस रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र पर धन कमाने से ज्यादा महत्त्व व्यवहार बनाने को देंगे। मध्यान बाद का अधिकांश समय आनंद प्रमोद में बितायेंगे। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन आज शारीरिक अस्वस्थता कार्यो में बाधा डालेगी। स्फूर्ति की कमी प्रातः काल से ही बनेगी दैनिक कार्यो को भी लाचारी में करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मन एकाग्र ना होने से उचित लाभ नही मिल सकेगा। आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।आचार्य पं ज्ञान प्रकाश। शास्त्री

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आप सुख-शांति से बिताएंगे। कार्य व्यवसाय में कम मेहनत के बाद भी अधिक लाभ होने से आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा। मनोरंजन अथवा अन्य घरेलू सुखों पर खर्च करने के लिये ज्यादा सोचना नही पड़ेगा। परिजन आज आपकी पसंद का विशेष ख्याल रखेंगे। किसी से धन संबंधित व्यवहारों को लेकर कहाँ-सुनी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ होने में विलंब हो सकता है। संबंधो की लिहाज के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। सेहत उत्तम बनी रहेगी। किसी ऐतिहासिक अथवा धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप काम-काज से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य भी आज आपको आफत ही लगेंगे इसकी जगह मौज शौक यात्रा पर्यटन की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे जहां आवश्यकता नही वहां भी खर्च करेंगे। मान सम्मान मिलने से अहम की भावना भी रहेगी। व्यवसाय के अलावा भी आज विविध क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से पूर्ण सफल नही हो पाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलु आवश्यकताओ की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। स्त्री सुख मिलेगा। आचार्य पं ज्ञान प्रकाश। शास्त्री

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए कष्ट साध्य रहेगा। आज आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। परिवार में आज किसी पुराने विवाद को लेकर आपस मे झड़प हो सकती है। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद होने से अशांति बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रातः काल का समय आलस्य में खराब होगा परन्तु इसके बाद कही से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप मध्यान तक कि गतिविधियों से दिन भर का लाभ कमा लेंगे। नौकरी वाले जातक आज आराम करना पसंद करेंगे। व्यवसाय में बेजिझक निवेश करेंगे शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। आपकी अथवा किसी सहकर्मी की गलती से हानि होने की भी सम्भावना है परंतु इसका दैनिक क्रियाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। घर के सदस्य आपसे कई उम्मीदे लगाए रहेंगे संभवतः उन्हें निराश नही करेंगे। स्त्रीवर्ग आपकी मनोदशा को भली भांति समझेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको हर जगह अनुकूल वातावरण मिलेगा परन्तु आज एक साथ कई काम आने से दुविधा में पड़ जाएंगे जिससे विलंब होगा। मध्यान बाद आप सभी कार्यो को धैर्य से सोच समझ कर करेंगे इसलिए सफलता की संभावना भी अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नौकरों की लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। परिजनों के साथ पर्यटन भोजन पर जाएंगे घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 06, 2024 : Aaj ka Rashifal February 06, 2024 Read More »

img 7913 1 1

Horoscope Today February 05, 2024 : Aaj ka Rashifal February 05, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 February 2024

How to Make Rahu Positive and Strong || Best Remedies For Rahu I राहु के सटीक उपाय #rahu #astrology

वैदिक पंचांग

दिनांक – 05 फरवरी 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास -माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी शाम 05:24 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – अनुराधा सुबह 07:54 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योग – ध्रुव सुबह 10:52 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – सुबह 08:39 से सुबह 10:04 तक

सूर्योदय-07:15

सूर्यास्त- 18:29

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अच्छी आदतों को अपनाना होगा। आप कामकाज की योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है और आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। पिताजी को आज कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती हैं, जिसमें आप ढील ना दें। पारिवारिक कलह के कारण आपका सिरदर्द रहेगा, जिसके कारण आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों साझेदारी में किसी काम को करने का मौका मिल सकता है। यदि आप ऑनलाइन कोई शॉपिंग करेंगे, तो उसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी होने की संभावना बनती दिख रही है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको घर परिवार में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आप अपने खर्चों की पूरी निगरानी बनाकर रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बेवजह का लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आप धन का लेनदेन बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करना होगा। आप अपने किसी परिजनों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने करीबियों के संग कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा के मामले में आपको सावधान रहना होगा। प्रियजनों से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। संतान के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। पारिवारिक खुशियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने व्यवहार से अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलने की संभावना बनती दिख रही है। जो जातक घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। आपकी किसी किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपको छुट्टी के दिन कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप रक्त संबंधी रिश्तों को पूरा बढ़ावा देंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान बनाए रखें। यदि आपको कोई सुझाव दे, तो आप उस पर सोच विचार का अमल करें, लेकिन आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। माताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी बचत करने की आदत अच्छी रहेगी, लेकिन आप अपने भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आय पहले से बेहतर रहेगी, जिसके कारण आप अपने सभी काम आसानी से कर पाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके परिवार में संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आपको सभी मामलों को बहुत ही समझदारी से निपटना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम के कारण परेशान रहेंगे। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छी रहेगी। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए त्याग और सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको रिश्तों में मान सम्मान बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। न्यायिक मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप आवश्यक कामों में सूझबूझ से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। धर्म कर्म से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जो लोग अविवाहित है, उनके लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप छोटे बच्चों को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके महत्वपूर्ण काम गति पकड़ेंगे और आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। वर्क फ्रॉम होम में जो लोग कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो उनके बॉस नाराज हो सकते हैं। आपके कारोबार में तेजी आएगी। सकारात्मक विषयों को गति मिलेगी और आप संतान के लिए किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस में किसी को साझेदार बनाने के लिए यदि सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें। छुट्टी के दिन आप अपने सप्ताह के रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी सुख- सुविधा बढ़ेंगी और आपको किसी सरप्राइज पार्टी के मिलने की संभावना बनती दिख रही है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ेंगे, तभी आप अपने काफी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपका पारिवारिक माहौल कुछ तनाव भरा रह सकता है। यदि आप नौकरी में अधिकारियों को कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल आवश्य करेंगे। आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन आप उन पर बहुत ही सोच विचारकर चलें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी काम के पूरा न होने के कारण समस्या खड़ी हो सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 05, 2024 : Aaj ka Rashifal February 05, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!