Daily Horoscope Panchang

img 7731 1 1

Horoscope Today December 26, 2023 : Aaj ka Rashifal December 26, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 26 December 2023

आज का पंचांग

दिनांक – 26 दिसम्बर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत् – 2080

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा 27 दिसम्बर प्रातः 06:02 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 10:21 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – शुक्ल 27 दिसम्बर प्रातः 03:22 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहु काल – दोपहर 03:21 से 04:41 तक*

सूर्योदय – 07:18

सूर्यास्त – 06:02

दिशा शूल – उत्तर

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:32 से 06:25 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 01:07 तक

व्रत पर्व विवरण – मार्गशीर्ष पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय जयंती, जोरमेला (पंजाब)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। घुमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वह दूर होंगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अपने कामों पर फोकस करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगारों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आप साझेदारी में कोई काम ना करें और परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें। सोच समझ से आपके काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी नई योजना का पूरा लाभ मिलेगा। किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, जो आपको परेशान करेगा और लेनदेन के मामले में आप अपनी आंख, कान खुले रखें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपका कोई शारीरिक कष्ट फिर से उभर सकता है, जिसमें आपने यदि ढील दी, तो वह बाद में कोई बड़ी समस्या बन सकता है। आपको किसी काम के चलते यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनका पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, क्योंकि व्यापार में आपको किसी पुराने निवेश से कोई नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकलने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए आपको अपने कामों पर पूरा फोकस करना है। पारिवारिक सदस्यों को लेकर चल रही कलह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके अच्छे कामों से उनकी छवि और निखरेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका किसी नए मकान या वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। बिजनेस के मामले में आपका कोई डिसीजन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आप यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाएं। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं और अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें ताकि आप शारीरिक समस्याओं से दूर रह सके। आपके कामों में कुछ रुकावटें तो आएंगी, लेकिन आप उन्हे अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर पाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में किसी योजना को पूरा करने के लिए किसी को पार्टनर बनना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो आपका वह मामला लंबा चल सकता है। आप यदि किसी काम के पूरा न होने के कारण लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा होगा। आज आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपका किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, उसे किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर में किसी शादी, नामकरण मुंडन, जन्मदिन, रिसेप्शन आदि की पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनो का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी बहुत ही देखभाल कर करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग यदि कोई परिवर्तन करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह कर सकते हैं और आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप धन बहुत ही सोच विचार कर लगाये। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी नए काम को लेकर परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अपने कामों को किसी दूसरे पर नहीं टालना है, नहीं तो समस्या बन सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 26, 2023 : Aaj ka Rashifal December 26, 2023 Read More »

img 7913 1 1

Horoscope Today December 25, 2023 : Aaj ka Rashifal December 25, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 25 दिसम्बर 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी 26 दिसम्बर प्रातः 05:46 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 09:39 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – शुभ 26 दिसम्बर प्रातः 04:23 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – सुबह 08:35 से सुबह 09:56 तक

सूर्योदय-07:14

सूर्यास्त- 18:02

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको आवश्यक काम के चलते कहीं जाना पड़ सकता है। आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपने यदि किसी डील को फाइनल किया, तो वह आपके लिए भविष्य में अच्छा लाभ लेकर आएगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम की पूरी नीति बनाकर चलना होगा। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसकी बातों में ना आए। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। इसमें आप अपनी शारीरिक समस्याओं पर भी पूरा ध्यान दें। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मश्वरा आवश्यक करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप वरिष्ठ व सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। धन संबंधित मामलों में कोई जोखिम ना उठाएं और किसी को धन बिना लिखा पढ़ी के न दें, अन्यथा धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय अवश्य निकले।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपका कोई सपना पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको किसी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपका सिर दर्द बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। प्रशासनिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अच्छा प्रमोशन मिल सकता है। आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। माता जी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आपको संतान के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको पार्टनरशिप में कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान की कुछ गलतियों को आप नजर अंदाज ना करें। आपको कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा होने में आपको समय लगेगा। आप किसी की कही सुनी सुनी बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई नुकसान के होने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए कोई भी डील फाइनल करने से बचे। आपने यदि अपने खान-पान में लापरवाही बरती, तो धन संबंधित समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। आप किसी को बड़ी रकम उधार में ना दे, नहीं तो समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने से ज्यादा और के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका काम लटक सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम बनते बनते लटक सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में अपनी पुरानी गलतियों से सावधानी बरतनी होगी। काम पूरा न होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। अगर अधिकारी आपसे कोई गलत बात कह रहे हैं तो उनकी हां में हां न मिलाएं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपको परिवार में लोगों की बातों का पूरा मान रखना होगा। किसी से कोई वादा न करें,नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। उनके साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति के मिलने से समस्या आ सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिससे आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपका कार्य करने में भी मन कम लगेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक लाभ न मिलने से वह परेशान रहेंगे। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी एक अलग पहचान बनेगी और आप किसी से बातचीत बहुत ही संभलकर करें। वाहन के प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बाद पक्की हो सकती है, जिसके कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से बचना होगा

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 25, 2023 : Aaj ka Rashifal December 25, 2023 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today December 24, 2023 : Aaj ka Rashifal December 24, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 December 2023

आज का पंचांग

दिनांक – 24 दिसम्बर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2080

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वादशी प्रातः 05:54 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – सिद्ध सुबह 07:18 तक तत्पश्चात साध्य

राहु काल – शाम 04:40 से 06:01 तक

सूर्योदय – 07:17

सूर्यास्त – 06:01

दिशा शूल – पश्चिम

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:31 से 06:24 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:13 से 01:06 तक

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन आपको अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको रोजगार के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आपके कामों की चिंता सताएगी। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपका कोई धन से संबंधित मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओ से आपको छुटकारा मिलेगा। आप छुटपुट योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को उनके कामों के लिए प्रशंसा मिलेगी। उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे उनका खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा। कानूनी मामले में आप किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार में अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको उसके लिए भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आपको अपने काम के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप व्यवसाय में किसी को पार्टनर बनाने से बचें। अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय से संपत्ति संबंधित विवाद यदि चल रहा था तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको महिला मित्रों से सावधान रहेंगे। उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाइयों से आपके किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रचित होना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आप किसी बड़े काम की योजना ना बनाएं, नहीं तो समस्या होगी। आपको यदि किसी की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपके परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह मिलने आ सकता है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमे आप सफल रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहेगा। आपकी कोई पारिवारिक समस्या फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको परेशान करेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कामों पर फोकस बनाना होगा। आपका मन परेशान रहने के कारण आप उन पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं। किसी योजना को लेकर अपने पिताजी से बात करके ही कहीं निवेश करें। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। आप किसी छुटपुट लाभ के अवसर को भी हाथ से जाने ना दें। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। परिवार के सदस्यों के सामने समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं। आप अपनी सेहत में के प्रति सचेत रहें। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की सलाह पर काम करने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई काम न करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर पकड़ बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप तोल मोल कर निवेश कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई काम पूरा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा ही भी पूरी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें। आप बिजनेस की किसी योजना में धन बहुत ही सोच विचार कर लगाएं। कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आपके घर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। आप अपने मित्रों से धन उधार बिल्कुल ना लें, नहीं तो उससे आपके रिश्ते में समस्या पैदा हो सकती है। परिवार में सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आप किसी तीर्थ स्थान आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 24, 2023 : Aaj ka Rashifal December 24, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!