Daily Horoscope Panchang

img 7500

Horoscope Today December 23, 2023 : Aaj ka Rashifal December 23, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 December 2023

आज का पंचांग

दिनांक – 23 दिसम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत् – 2080

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी सुबह 07:11 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – भरणी रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – शिव सुबह 09:08 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहु काल – सुबह 09:58 से 11:18 तक

सूर्योदय – 07:17

सूर्यास्त – 06:00

दिशा शूल – पूर्व

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:31 से 06:24 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:12 से 01:05 तक

व्रत पर्व विवरण – मोक्षदा एकादशी (भागवत)

विशेष – एकादशी को शिम्बी (सेम) और द्वादशी को पूतिका (पोई) खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी निर्णय को समय पर लेना होगा, नहीं तो समस्या सकती है। आपको किसी काम के पूरा होने के लिए आज अपने भाइयों से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने घर की सुख सुविधाओं के खरीदारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी कार्य को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान बनाए रखें, नहीं तो उनके कारण आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आप अध्ययन व आध्यात्म के प्रति अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय में आपको छुटपुट लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं, जिन पर आप अमल करें। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक ले जा पाएंगे। संपत्ति संबंधित डील को लेकर आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी गलती होने के कारण आपका प्रमोशन रुक सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपने यदि अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाया, तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। आप किसी काम को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे और अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की पूरी हरकतों पर निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई विरोधी आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आप अपने घर की साफ-सफाई व रंगाई, पुताई आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। मित्रों से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। यदि आपके परिवार में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लेना ही बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रोजगार की तलाश में परेशान लोगों को किसी अच्छे रोजगार के अवसर हाथ लग सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या होने के कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आप अपने पैतृक संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं। आपके किसी काम को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह जीवनसाथी की मदद से दूर होता दिख रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आज किसी काम को लेकर परेशान ना हो, वह किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आसानी से पूरा हो जाएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा। व्यवसाय में किसी काम के पूरा न होने से आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान इधर-उधर भटकने के कारण उनका पढ़ाई मे मन कम लगेगा, जिसका असर उनकी परीक्षा पर भी पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसिक चिंताओं को लेकर आने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आप इस समय में बदलाव बिल्कुल ना करें। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप यदि कुछ कामों के प्रयास के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपके वह काम पूरे होंगे। संतान के लिए आप किसी नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं, लेकिन आप उसका प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है, जो आपको परेशान करेंगे। आप अपने मित्रों से कोई भी धन संबंधित लेनदेन ना करें। यह आपके आपसी रिश्तों को खराब कर सकता है। परिवार में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई नुकसान होता दिख रहा है, क्योंकि आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 23, 2023 : Aaj ka Rashifal December 23, 2023 Read More »

img 7889 1

Horoscope Today December 22, 2023 : Aaj ka Rashifal December 22, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 दिसम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी सुबह 08:16 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 09:36 तक तत्पश्चात भरणी

योग – परिघ सुबह 11:11 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक

सूर्योदय-07:13

सूर्यास्त- 18:01

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण- मोक्षदा एकादशी (स्मार्त), श्रीमद्भगवद्गीता जयंती,शिशिर ऋतु प्रारंभ,वर्ष का सबसे छोटा दिन,एकादशी क्षय तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं|

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को साझेदारी में करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देंगे और परिवार में अपनों के सहयोग से किसी काम में राहत मिलती दिख रही है। आपको संतान की जिद और अहंकार भरी बातों को पूरा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे किसी गलत बात को मनवा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप व्यर्थ के झगड़े और झंझटों से दूर रहें। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको कार्यक्षेत्र में आज मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करना बेहतर रहेगा, लेकिन आप किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से बेवजह ना उलझें बल्कि उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। परिवार में सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है और आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन यदि आपने बीमारियों पर पकड़ समय से बनाई, तो आप किसी बड़ी बीमारी के होने से बच सकते हैं, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई समस्या आ सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope):

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो उससे आज आपको मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने के पूरे अवसर मिलेंगे, लेकिन यदि आपने उन पर ध्यान नहीं दिया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आप अपने कुछ पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। पिताजी को पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपको लोगों की मीठी बातों में आने से बचना होगा। आपका अपने भाई बहनों से चल रहा विवाद भी दूर होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर अग्रसर होना होगा, तभी वह अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं पूरा कर पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope):

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। वाहन आज आप संभालकर चलाएं। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति होने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपका कोई काम विरोधी आज बनते बनते बिगाड़ सकते हैं। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिलने से आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके और आपके जीवनसाथी के साथ कोई बाहरी व्यक्ति लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। काम की अधिकता रहने के कारण आप शरीर पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। आप कोई काम बहुत ही सोच विचारकर करें। आपका व्यवसाय से संबंधित कोई काम पूरा हो सकता है। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप बहुत ही सोच विचार करके चले।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर उनके लिए किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप चिन्तित है, तो आपकी वह चिंता व्यर्थ होगी। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी योजना में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको किसी प्रकार का नुकसान होने से आप परेशान रहेंगे और आपको अपने विरोधियों के खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने से बचना होगा। आपको किसी पुराने निवेश से कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो उसे उतारने में आपको समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिसके कारण आपके आपसी रिश्तों में भी दरार खड़ी हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी निवेश के लिए सोच विचार न करें, नहीं तो बाद में उन्हें उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में जीवनसाथी से किसी बात के कारण मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें आप बढ़ने ना दें। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope):

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाली लेकर आएगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले यदि लंबे समय से टल रहा था, तो उसमें आपको अच्छी सफलता हाथ लगेगी और बिजनेस में चल रही कोई समस्या आज दूर होती दिख रही है। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन मित्रों का आपका सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 22, 2023 : Aaj ka Rashifal December 22, 2023 Read More »

img 7701 1

Horoscope Today December 21, 2023 : Aaj ka Rashifal December 21, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 दिसम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी सुबह 09:37 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – रेवती रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग – वरीयान दोपहर 01:28 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – दोपहर 01:58 से शाम 03:19 तक

सूर्योदय-07:12

सूर्यास्त- 18:00

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी विशेष काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। परिजनों का साथ और सहयोग आप पर बना रहेगा। राजनीतिक में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका कोई विरोधी उन्हें धोखा दे सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई समस्या सकती है। आपका कोई पुराना काम लंबे समय से यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार में अपनों से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपको किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे और अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। नौकरी में आपकी अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जो आपकी तरक्की में बाधा बनेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आपको पिताजी से किसी जरूरी जानकारी को लेकर वाद विवाद में नहीं पड़ना है। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा कर सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप लाभ के अवसरों को हाथ से जाने न देंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी और आपका किसी ने वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आप किसी अजनबी की बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो आपका बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खान-पान पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव ना लाएं नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपके रुठे व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को साथी से अपने मन की बातों को छुपाने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि उनके मन में बहुत कुछ चल रहा होगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे और आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह भी चलते-चलते बंद हो जाएगा। परिवार में आपकी कोई छोटी सी गलती समस्या बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपक किसी दूसरे काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आपको उसे सुधारने की कोशिश करनी है, नहीं तो इसका असर आपके आपसी रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आप बिजनेस में कुछ अवरोधों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे और तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ के अवसरों पर जीत दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर, वाहन और मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन कोई काम पूरा न होने से परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय जरूरी बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपको किसी काम के चलते लंबे दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ सकती है, इसलिए बहुत ही सोच विचारकर निवेश करें, तो बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी अजनबी की सलाह पर न चलाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। उन्हें आज अपने किसी विरोधी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में किसी को कोई बड़ी रकम उधार में ना दें, नहीं तो समस्या आ सकती है। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा, जिससे आप भगवान की भक्ति में काफी लीन नजर आएंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। बिजनेस में आप किसी परिवर्तन को कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। माता जी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 21, 2023 : Aaj ka Rashifal December 21, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!