Daily Horoscope Panchang

img 7625 1

Horoscope Today December 10, 2023 : Aaj ka Rashifal December 10, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 10 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 10 दिसम्बर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी सुबह 07:13 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – स्वाती सुबह 11:50 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – अतिगण्ड रात्रि 10:35 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – शाम 04:36 से शाम 05:58 तक

सूर्योदय-07:06

सूर्यास्त- 17:56

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत,त्रयोदशी क्षय तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको किसी काम को करने में मदद मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां से घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता से आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और आपको यदि किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह भी आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। पूरी लिखा पढ़ी करके ही धन उधार दें। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपको समस्या होगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जॉब करने वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन फिर भी घबराएंगे नहीं, उनका डटकर सामना करेंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी और आप किसी पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आपको किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनमानी चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी बिजनेस संबंधी डील को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें उन्हें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी। आप किसी आवश्यक काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अपने किसी मित्र से धन उधार लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन आप अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं पर पूरा फोकस बनाए रखें। पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और आप अपनी संतान की किसी फरमाइश को पूरा करने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थागित कर दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी काम को लेकर पहले धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसमें ढील ना दें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी नए रिसर्च में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको वरिष्ठ सदस्य यदि किसी काम को करने की सलाह दें, तो उस पर अमल अवश्य करें। संतान की तरक्की में आ रही बाधा आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको यदि नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और जीवनसाथी से यदि दूरियां हो गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुराना काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप किसी बिजनेस संबंधी डील को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके किसी परिजन को रिटायरमेंट मिलने से परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसमें ढील देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार में यदि कोई कलह है और लंबे समय से चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। आपको चिंता रहने के कारण किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किस पहले करूं और किस बाद में। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन आप यदि उन पर लगाम लगाएंगे, तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से बेहतर कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी नई डील को फाइनल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं। संपत्ति संबंधित निवेश से भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन परिवार में लोगों का आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग का अपने व्यवहार के कारण साथी से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें, नहीं तो वह आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों में नहीं आना है, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें उनके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको नौकरी में किसी काम को करने में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो इससे आपका प्रमोशन रुक सकता है और आपका भाई बहनों से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह बढ़ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। संपत्ति की खरीदारी करने की यदि आपने योजना बनाई थी, तो आप उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपको अच्छा धन लाभ मिलने से आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 10, 2023 : Aaj ka Rashifal December 10, 2023 Read More »

img 7792 1

Horoscope Today December 09, 2023 : Aaj ka Rashifal December 09, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 09 दिसम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – चित्रा सुबह 10:43 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – शोभन रात्रि 11:37 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 09:48 से सुबह 11:09 तक

सूर्योदय-07:05

सूर्यास्त- 17:56

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण- उत्पत्ति एकादशी (भागवत),द्वादशी वृद्धि तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 201, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी। संतान से संबंधित किसी भी काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। परिवार में भाई व बहनों से चल रही अनबन आपको बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपको बिजनेस में उतार चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी है। कोशिश करते रहें तभी आप अच्छा लाभ कमा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के सहकर्मी उनका पूरा साथ देंगे, जिससे वह किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपके बॉस आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बड़ों की सलाह पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को को मिलेगी। संतान कोई यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय से पूरा नहीं करेंगे। आपको प्रियजन का साथ बनाए रखना होगा। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत कर सकते हैं, जिनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। निजी विश्व में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार ना दिखाएं। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ परेशानियों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको समाधान मिल जाएगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बंधुजनों से भी आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी लेकिन आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। व्यर्थ की खरीदारी के बाद धन खर्च बढ़ सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करना बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं के खरीददारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप व्यापार की कुछ योजनाओं में भी अच्छा धन लगा सकते हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। नवीन मामले आपके पक्ष में रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कम गति देंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आपको किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। यदि आप लेनदेन से संबंधित किसी समझौते पर बातचीत करें, तो उसमें लिखा पढ़ी अवश्य करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी कानूनी मामले में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी है । किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके रखें। निवेश संबंधी योजनाओं पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है जिससे आपका हौसला और बढ़ेगा। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोशिश करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपको कोई सीख मिले, तो उसे पर अमल अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस के कुछ योजनाएं फिर से आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। आप किसी काम को लेकर उत्साह से आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुके हुए थे, तो उन पर आपको ध्यान देना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो उनमें कोई गलती हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का साथ आप पर बना रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों में पूरी रुचि रहेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियां बढ़ेंगी। आपको अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। यदि आपने नकारात्मक विचार रखते हैं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। किसी संपत्ति संबंधित काम को लेकर आप अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो इससे कोई गलती हो सकती है। बिजनेस में आप कुछ जरूरी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप काम के साथ-साथ अपने परिवार के जिम्मेदारियां में भी ढील ना दें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी काम को अतिउत्साहित होकर ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 09, 2023 : Aaj ka Rashifal December 09, 2023 Read More »

img 7357 1

Horoscope Today December 07, 2023 : Aaj ka Rashifal December 07, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 07 दिसम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी 08 दिसम्बर प्रातः 05:06 तक तकतत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – हस्त पूर्ण रात्रि तक

योग – आयुष्मान रात्रि 12:01 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – दोपहर 01:52 से शाम 03:15 तक

सूर्योदय-07:04

सूर्यास्त- 17:55

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिनe है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 1

शुभ अंक : 7, 16, 1, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है और आप कर्तव्य के प्रति सजग रहेंगे। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनों पर भरोसा बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। व्यापार करने के लोग कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णयों के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर से मदद की आवश्यकता होगी। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे खुशियां बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबके हित की बात करेंगे और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने करियर को लेकर अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको बिजनेस की योजनाओं में आगे बढ़ना होगा। भौतिक विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। निजी बातों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप बिजनेस में किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी साथ और सम्मान में वृद्धि होगी। आप कुछ पुराने रीति-रिवाजों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे। धन संपदा में आप शिष्टता से चले। महत्वपूर्ण मामले आपके पक्ष में रहेंगे, लेकिन निजी संबंधों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपकी छोटी सी गलती से दरार पैदा हो सकती है। आपको आय व्यय के लिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा, तभी आप किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपका काम आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कुछ नया करने की सोच विचार करते रहेंगे। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी और आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कामकाज में संतुलन बनाए रखें। अति उत्साहित होने से बचें। आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। संबंधों के प्रति आपका पूरा झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेनदेन के मामलों को आपको धैर्य से निपटना होगा और उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढे़ं, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको शेयर मार्केट से भी अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको कुछ कामों में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपकी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप आज घरेलू मुद्दों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि किसी काम को करने में समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आप उन्नति के किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका काम लटक सकता हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको रिश्तों को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

मकर राशिफल 2024

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं के कारण चिंता ला सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें और आपको घर बाहर जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए, उसे पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और रक्त संबंधी रिश्तों में आपको तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने करीबियों पर अत्यधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुबंधों से लाभ लेकर आने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और आप अपने मामलों में समानता से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब देखकर ही खर्च करें|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 07, 2023 : Aaj ka Rashifal December 07, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!