Daily Horoscope Panchang

img 7500

Horoscope Today: Astrological prediction for July 22, 2023

Aaj Ka Rashifal 22 July 2023

Horoscope Today: July 22 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 July 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 जुलाई 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी सुबह 09:26 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी शाम 04:58 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – वरीयान दोपहर 01:25 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – सुबह 09:27 से सुबह 11:06 तक

सूर्योदय-06:09

सूर्यास्त- 19:21

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप को बेमतलब की राय देने वाले बहुत मिलेंगे। सही दिशा में जा रहे कार्य भ्रमित होने के कारण गलत मार्ग ले लेंगे। व्यवसायीयों की कार्य क्षेत्र पर आज आपकी मर्जी नहीं चल पाएगी। परिजन अथवा सहकर्मी के अनुसार ही कार्य करना पड़ेगा। नौकरी पेशाओं को भी आज किसी न किसी के अधीन होकर कार्य करना पड़ेगा। मन में राग द्वेष रहने के कारण सहयोगियों के खुलकर समर्थन नहीं करेंगे। धन को लेकर मध्यान तक बेचैन रहेंगे। इसके बाद संध्या के समय आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। आज आप अपनी गलतियों को अनदेखा कर अन्य की कमियां खोज खोज कर निकालने पर घर में कलह हो सकती है। ठंड से बचें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी बचते बचते कलह की भेंट चढ़ेगा आज स्वभाव कल की तुलना में थोड़ा नरम रहेगा लेकिन आस पास का वातावरण ना चाहने पर भी क्रोध करने को विवश करेगा घर मे संतानों अथवा धन को लेकर आपस मे कहा सुनी होगी संतानों का उद्दंड व्यवहार मानसिक चिंता बढ़ाएगा। कार्य स्थल पर भी आर्थिक विषयो को लेकर किसी से खींच तान होने की संभावना है धन की आमद के लिये दिन भर प्रयासरत रहेंगे मध्यान के समय थोड़ी बहुत होगी भी लेकिन तुरंत खर्च होंने से बचत नही होगी। नौकरी वाले आज अधिकारी वर्ग से सावधान रहें आपके ऊपर नजर लगाए हुए है थोड़ी सी लापरवाही से पश्चाताप करना पड़ेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन धन लाभ वाला है दिन के पूर्वार्ध से ही धन लाभ की संभावनाए बनेगी व्यवसायियों को दिन भर थोड़ी थोड़ी होती रहेगी लेकिन आशाजनक टलते टलते संध्या तक ही हो सकेगी। आज बचत पर विशेष ध्यान रखे आगे लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर बदलाव करने के विचार बनेंगे आज की जगह दो दिन बाद करना बेहतर रहेगा। आपका स्वभाव आज धन संबंधित मामलों को छोड़ अन्य सभी कार्यो में संतोषि रहेगा समाज मे मान सम्मान मिलेगा लेकिन घर मे आपकी कद्र कम ही होगी फिर भी इन सब पर ध्यान ना देकर अपने आप ने मस्त रहेंगे। आरोग्य बना रहेगा। महिलाए इधर उधर की बाते ना करे तो ही बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा सामाजिक अथवा अन्य कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी पूर्वनिर्धारित योजनाएं इस कारण प्रभावित होंगी। कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वाशन ही मिल सकेगा। पुराने धन संबंधित मामले आज जोर जबरदस्ती करने पर अधिक उलझ सकते है लोग आपको गलती करने पर संभलने का मौका नही देंगे इसलिये ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त व्यस्त ही रहेगा परिजनों में एकता रहने पर भी विचार भिन्न रहने से निर्णय लेने में परेशानी आएगी। घर मे बुजुर्गों की देखभाल के लिये भी समय निकालना पड़ेगा। संध्या का समय शारीरिक रूप से थकान वाला रहेगा सेहत संबंधित कोई नई समस्या जन्म लेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपके अंदर भावुकता हद से ज्यादा रहेगी आपके विचार जल्दी से किसी से मेल नही खाएंगे खास कर परिजन से बात बात पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। संतान अथवा घर के बड़ो की बाते मन को अखरेगी लेकिन विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ध्यान कम ही लगेगा मन इधर उधर की लोगो की कार्य शैली में भटकेगा। मध्यान तक व्यवसाय में मंदी रहेगी इसके बाद थोड़ी बहुत लेनदेन के बाद धन की आमद खर्च चलाने लायक हो जाएगी। आज आपके हित शत्रु अधिक प्रबल रहेंगे मन की बात किसी को ना बताये। संध्या का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। पुराने रोग के कारण सेहत में विकार आने की संभावना है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भी आपके लिये हानिकर रहेगा जो सोचेंगे उसके विपरीत कार्य होने से मन मे नकारात्मक भाव बनेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कार्य क्षेत्र पर अधिक चौकस रहे चोरी अथवा अन्य कारणों से आर्थिक क्षति होने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा जातक भी लापरवाही में गलती करेंगे जिसकी भरपाई करने में परेशानी आएगी। धन लाभ के लिये आज परिश्रम के बाद भी लोगो का मुह ताकना पड़ेगा। लेदेकर कार्य करने की मानसिकता की जगह आज शांति से समय बिताए कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा। घर मे भी टूट फुट अथवा परिजन की सेहत खराब होने पर धन व्यय होगा। मानसिक तनाव के कारण सेहत दिन भर नरम रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप बोलचाल में आगे रहेंगे जहां नही बोलना वहां भी जबरदस्ती अपना विचार रखने से स्वयजनो की फटकार सुननी पड़ेगी लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि भले इंसान जैसी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी व्यवहारिकता का लाभ मिलेगा लेकिन आशा से कम ही मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा इसके बाद किसी घनिष्ठ की सहायता से धन लाभ होगा। उधारी के पैसे भी मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अधूरे सरकारी कार्य निकट भविष्य में पूर्ण होने की संभावना है संबंधित कागजात आज ही पूर्ण कर लें। पारिवारिक वातावरण थोड़ा क्षुब्ध रहेगा फिर भी शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप कई दिनों की मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलने से उत्साहित रहेंगे लेकिन ध्यान रहे आज आपके मार्ग में अड़चनें डालने वाले प्रसंग भी बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपसे ईर्ष्या भाव भी रखेंगे लेकिन स्वयं के बुद्धि विवेक से कार्य करे घर के बुजुर्गों को अनदेखा ना करे इनका मार्गदर्शन ही आज सफलता में सहायक बनेगा। व्यवसाय में थोड़ा उतार चढ़ाव रहने के बाद भी जरूरत के अनुसार धन आसानी से मिल जाएगा ज्यादा के चक्कर मे ना पड़े अन्यथा हाथ आये को भी गंवा देंगे। घरेलू वातावरण में सुख शांति अनुभव करेंगे सेहत को लेकर मध्यान में आशंकित होंगे लेकिन बाद में सामान्य हो जाएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही मन मे बड़ी बड़ी योजनाएं चलेंगी लेकिन इनको साकर रूप देने में कोई ना कोई अभाव आड़े आएगा। धर्म कर्म में निष्ठा रहेगी लेकिन मन इधर उधर ज्यादा भटकने से पूजा पाठ में एकाग्रता नही आएगी कार्य व्यवसाय में आज किसी न किसी की खुशामद के बाद ही लाभ पाया जा सकता है। लेकिन जिससे सहयोग की आशा लगाएंगे वही आपसे अपना स्वार्थ सिद्ध करेगा। घर मे भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी परिजन अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन मदद के लिये तैयार नही होंगे। धन की आमद संध्या के आसपास आंशिक होने से थोड़े बहुत खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्यो में असफलता मिलने से निराश होंगे। रात्री में स्वास्थ्य में अचानक गिरावट अनुभव होगीं

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही है आज भी प्रातः काल से ही शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे लेकिन कार्यव्यस्तता के चलते अनदेखी करेंगे जिससे मध्यान के आस पास अत्यधिक थकान और कमजोरी अनुभव होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर योजनाएं तो बहुत बनाएंगे लेकिन आज पूरी होने में संदेह रहेगा। धन की आमद कही से अवश्य होगी पर आज व्यर्थ के खर्च भी होने से लाभ खर्च बराबर रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे लेकिन आज परिजनों का भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। संतानों से आदर सम्मान मिलने से मन को राहत मिलेगी। रात्रि बाद से स्थिति में हर प्रकार से सुधार आने लगेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी आपके लिये शुभ बना हुआ है लेकिन आलस्य भी आज काम के समय ही आएगा जिससे दिन की समाप्ति पर मन ही मन खेद होगा। आज मध्यान तक कि दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी लोगो को व्यवहार करना सिखाएंगे परन्तु स्वयं का लचीला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन मनमानी के कारण दिन का उचित लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी धन की आमद एक साथ कई साधनों से होगी। नौकरी पेशाओ को सहकर्मी की कार्य प्रणाली पसंद नहीं आएगी मन मे ईर्ष्या का भाव रहेगा जल्दी से किसी का सहयोग नही करेंगे। घर का वातावरण आज सामान्य रहेगा लेकिन आपकी मौज शौक की प्रवृति बुजुर्गों को खलेगी। धन के निवेश में सावधानी बरतें आगे धोखा होने की संभावना है। सेहत में सुधार रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिये भाग दौड़ वाला रहेगा व्यावसायिक कार्यो के साथ आज सुख सुविधा जुटाने के लिये भी दौड़ धूप करनी पड़ेगा कार्य क्षेत्र पर नई मशीनरी अथवा अन्य कारणों से धन का निवेश होगा घर मे भी कुछ न कुछ खर्च लगे रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी धन खर्च की तुलना में आमद कम रहने से संचित कोष में कमी आएगी। नौकरी वालो के लिये आज का दिन यादगार रहेगा किसी प्रियजन से उपहार सम्मान लाभ और अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। घर मे परिजन की प्रसन्नता के लिये व्यक्तिगत खर्च में कटौती कर बेमन से खर्च करेंगे। असंयमित खान पान एवं दिनचर्या के कारण सेहत में नरमी आएगी। घर के बुजुर्ग से आज भी वैचारक मतभेद हो सकते है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrologyhttps://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrologyhttps://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geetahttps://www.youtube.com/playlist?list=PLXiGp86vJXsNs5NdbD9XL2Sfi6kqpvgSQ

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 22, 2023 Read More »

img 1429

Horoscope Today: Astrological prediction for July 21, 2023

Horoscope Today: July 21 2023॥Aaj Ka Rashifal 21 July 2023

वैदिक पंचांग Book consultation

दिनांक – 21 जुलाई 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया सुबह 06:58 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्रमघा दोपहर 01:58 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योगव्यतीपात दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:45 तक

सूर्योदय-06:09

सूर्यास्त- 19:21

दिशाशूल– पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी आवश्यक कार्य को लेकर घर से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप दिन का काफी माता पिता की सेवा में लगाएंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज काफी हद तक दूर होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में कुछ नए संबंध बनेंगे और आपके अपनों के सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लिया, तो इससे आपके रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और आप पिताजी की सेहत को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपके मन में यदि कुछ कामों को लेकर उलझन चल रही है, तो उनमें आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आगे बढ़ें। वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी।आप माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत के लिए सोच सकते हैं। परिवार में यदि लोगों से आप सब आपका कोई आपसी मतभेद चल रहा है, तो वह भी आज दूर होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी पद व प्रतिष्ठा से आगे बढ़ेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम से बचने के लिए रहेगा और आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। यदि आपने किसी बड़े काम में जोखिम उठाया, तो उससे आपको समस्या आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी और आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर माहौल तनावपूर्ण रहेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहे, नहीं तो बाद में कोई समस्या आ सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। किसी कानूनी मामले में आज आपको ढील देने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आज किसी बात को लेकर विलंब हो सकता है, जिनके लिए आपको प्रतीक्षा करनी होगी और रियल एस्टेट अथवा शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आपका पुराना रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और व्यापार में आप किसी को पार्टनर बनाने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है और अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखें। यदि आप कही घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा भी अवश्य करें, नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार में मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके प्रयासों से भी आपको अच्छा लाभ नहीं मिलेगा जितना की अपने उम्मीद की थी, उतना लाभ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। पारिवारिक सदस्यों में आज किसी बात को लेकर आपसी मतभेद पनप सकता है। आप किसी बड़े काम में हाथ आजमाने के चक्कर में छोटे की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। व्यापार में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और आपका मन आज भगवान की भक्ति में लगेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करें। यदि आप व्यापार में किसी नए काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो उसके लिए अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप कोई काम शुरू करने की सोच रहे थे, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा और ऑफिस में आपके जूनियर आपके काम में आपका पूरा सहयोग देंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे और यदि आपने अपने धन को कहीं इन्वेस्टमेंट किया, तो भविष्य में उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद बनती दिख रही है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कोई मतभेद पनप सकता है, जो लंबा चल सकता है, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा और व्यापार में यदि आपने किसी की बात मानी, तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप आज घर व बाहर लोगों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrologyhttps://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrologyhttps://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geetahttps://www.youtube.com/playlist?list=PLXiGp86vJXsNs5NdbD9XL2Sfi6kqpvgSQ

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 21, 2023 Read More »

img 1467

Horoscope Today: Astrological prediction for July 20, 2023

Horoscope Today: July 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 July 2023

वैदिक पंचांग Book Consultation

दिनांक – 20 जुलाई 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – अश्लेशा सुबह 10:55 तक तत्पश्चात मघा

योग – सिध्दि सुबह 11:23 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक

सूर्योदय-06:08

सूर्यास्त- 19:21

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। भविष्य पर आप जोर बनाए रखें। पारिवारिक गतिविधियों में आपकी रूचि रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलेंगे और भाईचारा भी आपका मजबूत रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। समाज में आप अपने कार्यों से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जरूरी कार्य को करने में देर ना करें। स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आज उससे पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव में वृद्धि लेकर आएगा। आप भावनाओं में बहकर किसी को मदद के चक्कर में धन उधार दे सकते हैं। बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखें। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में परिवार आज किसी पार्टी का आयोजन कर सकता है। धनधान्य में वृद्धि होगी और आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पिताजी का आज कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसको लेकर आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप सबके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विभिन्न प्रयास आपके गति पकड़ेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर साथियों से कहासुनी हो सकती है और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर प्रेम और स्नेह रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। त्याग व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हे आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी गलती के कारण आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कामों के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, जो आपको खुशी देगी। महत्वपूर्ण गतिविधियों में आपसे तालमेल बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को आज घर में ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने कोई बात बाहर लेकर चले तो बाद में लोग आपका मजाक बना सकते हैं। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। अधिकारियों से आजादी मुलाकात होगी और आप अपने माता-पिता से अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई जरूरी जानकारी लीक नहीं करनी है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आज जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। पिताजी को आज कोई घूमने फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आप खूब धन लगाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी साख व सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर परिवार में कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही ना बरतें नहीं, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा। आप किसी काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए मामले आज गति पकड़ेंगे और मेहनत करते रहें। स्वास्थ्य समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह कोई बीमारी बन सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आप अपने किसी काम में आज ढील देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। जरूरी विषयों में आप कोई निर्णय लेने में देरी ना करें और अपने डेली रूटीन में बदलाव को बनाए रखें, तभी आप सेहतमंद रह सकेंगे, नहीं तो आपको कुछ समस्याएं हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज भी होंगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अत्यधिक मेहनत करेंगे, तभी उन्हें कोई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और घर परिवार में चल रही समस्याएं आपके लिए सिरदर्द बनेगी, लेकिन आपके निरंतर प्रयासों से में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी सरकारी काम के नियमों में सकारात्मक सोच बनाएं रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है आस्था और विश्वास से आपका मनोबल ऊंचा होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में तेजी आएगी और कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कला और कौशल में भी सुधार आएगा। अध्ययन अध्यापन के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शासन और प्रशासन के मामलों में आपके प्रयास तेज होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप आज किसी निर्णय को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में आप स्वयं पर फोकस बनाए रखें। संतान को नई नौकरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें। घरेलू संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta https://www.youtube.com/playlist?list=PLXiGp86vJXsNs5NdbD9XL2Sfi6kqpvgSQ

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

Facebook Page:- Facebook Page

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for July 20, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!