Daily Horoscope Panchang

img 8083

Horoscope Today: July 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 July 2023

Today’s Horoscope: July 04 2023

वैदिक पंचांग www.analystastro.com

दिनांक – 04 जुलाई 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा दोपहर 01:38 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – पूर्वाषाढा सुबह 08:25 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – इन्द्र सुबह 11:50 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पूर्णिमांत श्रावण मासारम्भ,अशून्य शयन व्रत,विद्यालाभ योग (अमावस्यांत आषाढ

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और उन्हें तनाव बना रहेगा। आपको आज अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच आपसी तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपका किसी नए निवेश को करने का मौका मिले तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका ध्यान अध्यात्म के कार्य की ओर झुकेगा और पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि में भी आज आपका खूब मन लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपका यदि कहीं पैसा रुका हुआ था, तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल करना होगा। आज आपके मन की किसी इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों में लापरवाही करने से बचें और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों की परवाह करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें साथी के बातों को समझना होगा, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। संतान के भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नए मौके लगेंगे। आज आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखना होगा। आप यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें आज चार चांद लगेंगे, क्योंकि यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस लौट सकता है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर अपने कामों की ओर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। माताजी से आज आपके किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आपके पिताजी को आज कोई धन संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से वाद विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन आपसे यदि वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आप मित्रों के साथ आज कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई विरोधी आज आपके खिलाफ सोची समझी साजिश रच सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचे। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए अत्यधिक धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रोजगार के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अचानक लाभ मिलने से आज खुशी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपको कोई रोग सता रहा था, तो उसे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को किसी बड़ी प्रॉपर्टी को खरीदने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कामों के समय से पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। आपको वाहन चलते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे और आपका मन भी परेशान रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और पौष्टिक भोजन करें। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आज वह कर सकते है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता के सहयोग से आप संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही है और उसे नजरअंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके घर की छोटी-छोटी चीजों का पूरा ध्यान रखेंगे। भाई बहनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: July 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 July 2023 Read More »

Shravan Month

Horoscope Today: July 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 July 2023

Today’s Horoscope:July 03 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 जुलाई 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा शाम 05:08 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – मूल सुबह 11:02 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – ब्रह्म शाम 03:45 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 07:41 से सुबह 09:22 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी बात को लेकर अपने जूनियर से कहासुनी हो सकती है, लेकिन यदि आपको किसी बड़े निवेश को करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। जीवनसाथी के साथ आप किसी छोटी-मोटी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी में पड़ सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना भी बहुत कम है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्चा आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कुछ नए लोगों से संपर्क बनाने में आप कामयाब रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी कानूनी वाद विवाद में जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे रहे हैं, उन्हें अपने किसी साथी की बातों में आकर क्रोध आ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। आपको भागदौड़ अधिक रहने के कारण अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा काम करने का मौका मिल सकता है। आपकी सेहत में चल रही समस्याओं को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने सीनियर से किसी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना आज पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी पर अधिक विश्वास करने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे और कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आप अपनी समस्याओं को लेकर अपने किसी गुरुजन से बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से वापस मिल जाएगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी पुरानी संपत्ति से अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी काम में लापरवाही दिखाई, तो इससे आपको समस्या हो सकती है और धन संबंधित आज आपको कोई मदद मिलेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने किसी परिजन को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया खरीदने के लिए रहेगा। आपको अत्यधिक कम के कारण शारीरिक थकान हो सकती है और आप अपने घर की आवश्यकताओं के पूर्ति पर आज अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। किसी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिल सकती है। यदि आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरीद उतरेगी। पिताजी को यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो वह दूर हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको आज मनपसंद भोजन करने का मौका मिलेगा और आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती व खेलकूद में व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों से मिलने के आज आपके योग बनते दिख रहे हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी करीबों को यदि कोई सलाह मशवरा देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपको यदि कोई सेहत संबंधी समस्या चल रही थी, तो उसमे राहत मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। तनाव रहने के कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने धन संबंधित समस्याओं को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचारकर निवेश करना होगा और आपके घर आज किसी पूजापाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप माता-पिता के आशीर्वाद से किसी छोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज किसी नए मकान, दुकान, प्लॉट, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा और आपकी कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा और यदि आप माताजी को अपने मन की किसी इच्छा को बताएंगे, तो वह उसे पर खरी उतरेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से आ रही समस्या को लेकर बातचीत कर सकते है और भाई व बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मान सम्मान मिलेगा। आप आज बीते पल की कुछ यादों को ताजा करेंगे और संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: July 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 July 2023 Read More »

img 7500

Horoscope Today: July 1 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 July 2023

Today’s Horoscope Today: July 1 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 जुलाई 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्रअनुराधा शाम 03:04 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योग – शुभ रात्रि 10:44 तक शुक्ल

राहुकाल – सुबह 09:21 से सुबह 11:02 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – शनिप्रदोष

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती हैं और आपका विश्वास भी आज चरम पर रहेगा। परिवार से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। दिए गए कार्य को समय रहते पूरा करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। सम्पत्ति खरीदने बेचने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी के साथ साथ आप पार्ट टाईम कार्य भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित होगी । पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी बुज़ुर्ग सदस्य को शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। बड़ों की सलाह आज आपके काम आएगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन प्रभावशाली रहेगा। अपने ज़रूरी कामों को समय रहते पूरा करें। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को बातचीत कर और बच्चों की काउंसलिंग करके सुलझाया जा सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर पूरा करने से आसानी होगी। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ कर दें। यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपना काम निकलवाने के लिए आज अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।आवेश में आकर आप कोई भी निर्णय नहीं ले।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको नुकसान हो सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। किसी मागंलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई परेशानी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि रहेगी और दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था वो आपको आज वापस मिल सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। आपको परिवार के सदस्यों के करियर को लेकर कोई जल्दबाजी करने से बचना होगा। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने का होगा। न्यायिक मामलों में ढील देने से आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। आपको लुभाने के लिए आपको कई प्रस्ताव मिल सकते हैं लेकिन फिर भी निर्णय लेते समय अच्छे से विचार कर लें। किसी दूर रह रहे परिजन से आप कोई शुभ सूचना मिल सकती है। माता जी के प्रति आपको सचेत रहना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रशासनिक कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है। आपको किसी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। आपके लिए किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा पढ़ने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी सुख संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप भाग्य के दृष्टिकोण से आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आप मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। निजी रिश्तो में आप कोई ऐसा काम ना करें जिससे कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की एक सूची बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कारोबार में किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी जरूरी काम में सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा,नहीं तो परीक्षा के समय उन्हें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: July 1 2023॥Aaj Ka Rashifal 01 July 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!