Daily Horoscope Panchang

89d15651 1ef0 446a b9e0 9017b17c9e2e

Horoscope Today: June 26 2023॥Aaj Ka Rashifal 26 June 2023

Aaj Ka Rashifal 26 June 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 26 जून 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी 27 जून रात्रि 02: 04 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि 12:44 तक तत्पश्चात हस्त

योग – व्यतीपात सुबह 06:07 तक वरीयान

राहुकाल – सुबह 07:40 से सुबह 09:20 तक

सूर्योदय-06:00

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है।

आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कामकाज के मामले में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा और आपके आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों से आज आपको सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे और महत्वपूर्ण विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ कर सकते हैं, जिसका अभी तक आपके पास कमी थी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामों पर फोकस बनाएं और अपनी आय और अपने खर्चों की एक लिस्ट बनाए तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके बढ़ते खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं और किसी परिवार के सदस्य के साथ आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने सगे संबंधियों की बातों को सुनना होगा और यदि आप कोई योजना बनाने की सोच रहे थे, तो वह भी आज पूरी होगी। आज आपको अपनी बुद्धि से कोई निर्णय लेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ लोगों से मुलाकात होगी और जन कल्याण के कार्यों में भी आज आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और यदि आपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य पर फोकस बनाएंगे और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप बड़ों के साथ विनम्रता बनाए रखें। आप अपनी खुशी आप सबके साथ बाटेंगे और अपने डेली रूटीन में बदलाव करने से आपको समस्या होगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी। तभी वह सफलता से कर सकते हैं और किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना आज आपका पूरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार करके लें। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और जिम्मेदारी का भाव आज आपके अंदर बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन प्रभावी रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विदेश जाने की यदि आप प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। आए और व्यय में आपको संतुलन बनाए रखना होगा और धन संबंधित मामलों में आज आप पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों के आपको सहयोग मिलेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज परिवार के सदस्यों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग आज बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो समस्या होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। परिजनों की सलाह आपके काम आएगी। किसी लक्ष्य को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकते है। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अध्यात्म के कार्यों की ओर बढ़ेंगे और किसी परिजन की सलाह आपके काम आएगी। आपको अपनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में ढील देने से बाद में आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपनी किसी समस्या को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और विश्वास से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और व्यक्तिगत कार्यों पर आप भरोसा करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मेहनत और विश्वास से काम करके आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपके लाभ का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। आप अपने कामों में ढील देने से बचें। राजनीतिक क्षेत्रों में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप कोई काम अपने पिताजी से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भाई का पूरा साथ मिलेगा और आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें। स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। कामकाज को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की किसी और काम के प्रति रुचि जागृति होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा। लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: June 26 2023॥Aaj Ka Rashifal 26 June 2023 Read More »

img 8107

Horoscope Today: June 25 2023॥Aaj Ka Rashifal 25 June 2023

Today’s Horoscope: June 25 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 25 जून 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी रात्रि 12:25 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 10:11 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – व्यतीपात पूर्णरात्रि तक

राहुकाल – शाम 05:43 से शाम 07:24 तक

सूर्योदय-05:59

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको मित्रों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपने किसी काम को अति उत्साहित होकर किया, तो उसमें आज आपसे कोई गलती हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में आज अच्छी नीतियों को अपनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने बल और बुद्धि से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें और विभिन्न कार्यों में नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करें। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में तरक्की मिलने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से कहासुनी हो सकती है और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आप अपने कामों में आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी और आप अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाने का भी पूरा प्रयास करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। भावनात्मक चर्चाएं प्रभावपूर्ण रहेंगी और समन्वय की भावना आपके अंदर बना रहेगी। परिजनों से बातचीत करते समय तालमेल बनाए रखें। आपके जीवन स्तर में सुधार होगा और आप अपने दोस्तों के साथ कुछ खुशी भरे पल साझा करेंगे। आपका किसी नई संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हें समस्या हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्य से आज आप जुड़ेंगे। यदि आपको कोई निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन मंगलमय रहेगा और उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय मे संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। सगे संबंधियों से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। यदि जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नही तो समस्या हो सकती है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। किसी काम को करने में यदि आपने लापरवाही बरती, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बड़ी सोच का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन आज वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आप कुछ नई जानकारी लोगों से साझा करेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय के कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आपको उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। यदि आप अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी आज दूर हो सकते हैं। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप आज उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आपक आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। माता-पिता से आप परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि नौकरी में कार्यरत लोग अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि आज और निखरकर आएगी। कोई मित्र उन्हें आज धोखा दे सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा और आवश्यक कार्यो में आप अनुशासन रखें। आपने यदि किसी अनजान पर भरोसा किया, तो बाद में उससे आपको समस्या होगी और आप अपने कुछ कामों में तेजी बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। किसी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। किसी काम के मामले में आप अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर काम करना होगा और अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचें। विद्यार्थी को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए हैं, तो आपको उन्हें नजरअंदाज करना होगा और विभिन्न योजनाओं को आज आप गति देंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों का दिल जीतने में आप कामयाब रहेंगे। आपकी किसी नए काम में पहल करने की आदत से आज आप परेशान रहेंगे। आप किसी से उधार लेने से बचें और घूमने फिरने के दौरान आप किसी से कोई जरूरी जानकारी लीक ना करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे और कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। जल्दबाजी में यदि आपने कोई काम किया, तो वह आपको नुकसान दे सकता है और आप अपने डेली रूटीन में बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपकी किसी पुराने मित्र से कहासुनी होगी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगी, तो वह उस पर खरी उतरेगी|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: June 25 2023॥Aaj Ka Rashifal 25 June 2023 Read More »

img 7605

Horoscope Today: June 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 June 2023

Aaj Ka Rashifal 23 June 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 23 जून 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी शाम 07:53 तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – मघा पूर्ण रात्रि तक

योग – वज्र 24 जून प्रातः 04:32 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:41 तक

सूर्योदय-05:59

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

“23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने के प्रयासों में तेजी आएगी और आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होगी। आप संवेदनशील मामलों में आगे रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपने परिजनों से आज किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नकारात्मक चर्चाओं से बचें। कुछ नए लोगों से भी आप अपने मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि रहेगी। यदि आप यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें। अपने लक्ष्य को त्यागकर आगे बढ़े, तभी आप कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी सक्रियता रखेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आज दूर होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और आप किसी काम में निसंकोच आगे बढे़ेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपनों पर भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्य में आज आप आगे बढ़ेंगे और रीति नीति का पालन करेंगे। आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी आज निखार आएगा और आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। कलात्मक क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। गरीबों का साथ और सहयोग बना रहेगा। आप अपने आवश्यक कार्य को गति देंगे। किसी बड़े कार्य में निवेश करने से आपको समस्या होगी और आप अपने आय व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने आवश्यक कार्य में यदि ढील बरती, तो बाद में आपको उनके लिए समस्या हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकते हैं, जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और आपके काम में अच्छा उछाल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी बड़ी उपलब्धि के मिलने से खुशी होगी और अनुशासन के कार्यों पर आप पूरा जोर देंगे। आपका साहस और पराक्रम बढे़गा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर होंगे। जीवनसाथी के करियर में तरक्की मिलने से आपको खुशी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं, लेकिन आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे और आपकी किसी मन की इच्छा पूरी होने से आज खुशी होगी। किसी काम की शुरुआत करने से पहले आप माता पिता से बातचीत अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में कुछ नए स्रोतों को भी आप शामिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर आपको जाने के योग बनते दिख रहे हैं और आपकी सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी बड़े निवेश को किया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपकी कोई कीमती वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप लोगों के सामने अपनी बात रखने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय के नियमों पर बिल्कुल ध्यान देंगे। घर परिवार में रिश्तों में कुछ खटपट हो सकती है और यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाए रखना होगा। अपनों के सहयोग से आपके ऊपर कार्य पूरे होंगे। संबंधों का भाव आपको ऊपर बना रहेगा। आप सबका सम्मान करेंगे और कार्यक्षेत्र में आप किसी वाद विवाद में पड़ने से बचें, नहीं वह कानूनी हो सकता है। आपको कुछ कामों के लिए योजनाएं बनानी होगी, तभी वह पूरे होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा और आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करेंगे और नेतृत्व क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करते समय आपको सावधान रहना होगा। आपकी किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदो पर खरी उतरेगी। कोई काम यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत व लगन से कम करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और आपके आर्थिक प्रयास तेज रहेंगे। आप राजनीति के कामों में भी हाथ आजमा सकते हैं और कर्म निष्ठा से काम करने पर आपका जोर रहेगा। व्यापार की कुछ योजना को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत रहेगी, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन यदि आपने अपने काम में लापरवाही दिखाई, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आप अपनी बात बड़ों के सामने रखने में कामयाब रहेंगे। अपनी प्रतिभा से आप लोगों को आसानी से हैरान करेंगे। बुद्धि का प्रयोग करके आप सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मित्रों के साथ चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए उपकरणो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपने कामों में तेजी करनी होगी। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: June 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 June 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!