Daily Horoscope Panchang

Horoscope Today: May 09 2023॥Aaj Ka Rashifal 09 May 2023

Horoscope Today: May 09 2023॥Aaj Ka Rashifal 09 May 2023

Today’s Horoscope: May 09 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 09 मई 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी शाम 04:08 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्रमूल शाम 05:45 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – सिद्ध रात्रि 09:16 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – शाम 03:51 से शाम 05:29 तक

सूर्योदय-06:04

सूर्यास्त– 19:05

दिशाशूल– उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से शाम 04:08 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कुछ ऐसी योजनाओं को बनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका आत्मसम्मान बढ़ने से आज आपको खुशी होगी। भाई बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे,जिससे माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आ सकता है। आपको धन कमाने की दिशा मैं अपने प्रयासों को तेज करना होगा, तभी आप एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त कर पाएंगे। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको ससुराल पक्ष से आज मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें, नहीं तो आपके कुछ विरोधी उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र आपसे यदि धन उधार मांगे,तो आप उसे न दें । व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे। यदि किसी कानूनी मामले में आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी आपको काफी तक राहत मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है और परिवार में माता-पिता की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपको जुनिर्यस का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में आज सच्ची मेहनत और लगन से काम करना होगा व किसी के साथ धोखा ना करें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। यदि किसी बात को लेकर क्रोध बना हुआ है,तो आज आप उस पर काबू बनाए रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बहनों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी बड़ी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें,नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्या में लगाएंगे,जिससे आपको खुशी होगी। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई धोखा हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला अकेला न लें, घर के सदस्यों की मदद अवश्य लें । कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के कारण अधिकारियों की तारीफ करते नजर आएंगे। जीवन साथी के साथ आज आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं,जिसमें आप उन्हें अपने दिल की बात बताएंगे। यदि आपने आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की है तो उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे,जिसमें उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो,तो बेहतर रहेगा। भाई बहनों से आपकी खूब जमेगी। उनसे आप बिजनेस की समस्याओं को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। भविष्य की यदि आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह आज दूर होगी । आप संतान के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ना लें,नहीं तो इसमें आपको समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों से आज कोई गलती होने के कारण उनका अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है, लेकिन उन्हें अपनी गलती को स्वीकारना बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने रुके हुए काम में को समय से पूरा नहीं कर पाएंगे, जिससे आपको समस्या होगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने पिताजी से अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे,जिससे उन्हें तरक्की भी मिल सकती है। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। माता जी के स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें,नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको घर परिवार में किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। घर परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है,तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आज आपको खुशी होगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रूचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी|

जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 09 2023॥Aaj Ka Rashifal 09 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 08 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 May 2023

Today's Horoscope: May 08 2023Today’s Horoscope: May 08 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 08 मई 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथितृतीया शाम 06:18 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्रज्येष्ठा शाम 07:10 तक तत्पश्चात मूल

योगशिव रात्रि 12:10 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – सुबह 07:42 से सुबह 09:20 तक

सूर्योदय-06:05

सूर्यास्त– 19:05

दिशाशूल– पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय रात्रि 10:07)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीषदिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।

आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा|

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जिससे उन्हे खुशी होगी और भविष्य में उन्हें अच्छा मुनाफा भी दे सकती है। आपको परिवार के सदस्य के साथ आज कुछ कामों को लेकर बातचीत करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी डील को फाइनल करने के बाद अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव लेकर आने वाला है, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा और आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी आप नाकामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपका कोई का मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आपको किसी मनपसंद काम को करने में मजा आएगा और आप भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करेंगे। आप घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।आप कोशिश कामयाब रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छे लाभ के योग बनेंगे। ऑफिस में आपके मन मुताबिक माहौल बनेगा और जो काम आपके अधूरे पड़े हैं, तो आज वह पूरे सकते हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। यदि वह आपको कोई सलाह देंगे, तो वह भी आ जाएगी, लेकिन आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपकी अध्ययन में अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपकी किसी पुरानी गलती से आपको पछतावा होगा। यदि माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आज वह आपको समय रहते पूरी करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके धर्म-कर्म के कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपके कुछ शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनको आप अपनी बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको नौकरी में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और आप अपने माता-पिता से आज अपने मन में चल रही किसी उलझन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अच्छा खासा मुनाफा कमाने को मिलेगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उनसे बच पाएंगे। किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आपको व्यापार में अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगे, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी शादी विवाह, पार्टी, नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी बात को लेकर नाराज रहेगे। आप संतान की नौकरी से संबंधित कामों को लेकर भागदौड़ करने में लगे रहेंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा और आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी से संबंधित आज कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। संतान से जुड़ा कोई फैसला आप ले सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और आपको समझ नहीं आएगा, क्योंकि किसे पहले करूं और किसे बाद में। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपके ऊपर मौसमी प्रभाव पड़ सकता है और नौकरी में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएं, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और यदि चल कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका अपने पारिवारिक रिश्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन उन्हें कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। पारिवारिक रिश्तो में यदि लोगों में किसी बात को लेकर कड़वाहट आ गई थी, तो आज आप उसे भी दूर करने में सफल रहेंगे। आपको संतान के करियर को लेकर कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर देना होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी जरूर मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी नये संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 08 2023॥Aaj Ka Rashifal 08 May 2023 Read More »

Horoscope Today: May 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 May 2023

Today’s Horoscope 07/05/2023

Today Horoscope of May 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 May 2023

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 07 मई 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2080

शक संवत् – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र में वैशाख)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया रात्रि 08:15 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 08:21 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

योग – परिघ रात्रि 02:53 तक तत्पश्चात शिव

राहु काल – शाम 05:21 से 07:10 तक

सूर्योदय – 06:03

सूर्यास्त – 07:10

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:36 से 05:20 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 12:58 तक

आज का राशिफल

मेष Aries Horoscope Today: May 07 2023

आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती अथवा लापरवाही के चलते संकट में फंस सकते हैं। शारीरिक रूप से दिन के आरंभ में ही शिथिलता अनुभव होगी फिर भी इसकी अनदेखी कर दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जिसके फलस्वरूप मध्यान्ह के बाद सेहत में अक्समात गड़बड़ी आने से कार्य में व्यवधान पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य करने से पहले आगे मिलने वाले फलों का विचार अवश्य करें। धन की आमद आज सरल नहीं रहेगी जोड़ तोड़ कर अथवा जबरदस्ती करने पर अल्प आय के योग है। लेकिन आज धन की क्षति किसी न किसी रूप में होने वाली है। आपके अथवा किसी परिजन के द्वारा कोई पाप कर्म भी हो सकता है जिसकी गिलानी बाद में होगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी शत्रुओं में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल कुछ दिन स्थगित करें दुर्घटना अथवा चोरी से हानि हो सकती है।

वृष Taurus Horoscope Today: May 07 2023

आज के दिन बीते कुछ दिनों से जिस कार्य योजना पर प्रयासरत थे उसमें विजय मिलने की संभावना है स्वभाव में अहम की भावना अधिक रहेगी अपनी बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करना एवं गलत बात को भी सही सिद्ध करने का प्रयास करेंगे दांपत्य जीवन एवं घर परिवार व्यवसाय में भागीदारी वाले कार्य को छोड़कर अन्य जिस भी कार्य में भाग्य आजमाएंगे वहां से तुरंत ही अच्छे फल मिल सकते हैं आज बैटरी कार्य अथवा पिता से संबंधित किसी भी कार्य से अक्समात लाभ होने की संभावना है धन की आमद सामान्य से उत्तम रहेगी फिर भी आपको संतोष नहीं दे पाएगी परिवार में पति पत्नी के बीच अनैतिक अथवा कुटुंबी कारणों से तीखी झड़प होने की संभावना है कार्यक्षेत्र पर भी आज भागीदारों के ऊपर आंख बंद कर कर भरोसा ना करें निश्चित ही धोखा हो सकता है दाद खाज अन्य प्रकार के चर्म रोग एवं रक्ताल्पता की शिकायत हो सकती है।

मिथुन Gemini Horoscope Today: May 07 2023

आज का दिन आपके धन धान्य कोष में वृद्धि करेगा लेकिन खर्च भी आज अनियंत्रित ही रहेंगे। दिन के आरंभिक भाग में आपके सनकी मिजाज के चलते जीवनसाथी अथवा किसी अन्य परिजन से छोटी मोटी बहस होगी। आपके स्वभाव पर इसका फर्क नही पड़ेगा परन्तु परिजन अवश्य ही दुखी होंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर नही करने के कारण नया विवाद बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप के दिमाग में कम समय में ज्यादा धन पाने की युक्तियां लगी रहेगी अनैतिक साधनों का भी प्रयोग करेंगे इससे लाभ भी होगा लेकिन मन में अपमानित होने का भय भी रहेगा। आज हर किसी को संदेह की दृष्टि से ना देखें अन्यथा आप पर भारी पड़ जाएगा। व्यवसाय से संबंधित सरकारी कार्य की खानापूर्ति आज अवश्य करें आने वाले दिनों में इसमें सफलता मिल जाएगी। अन्यथा लंबे समय तक अधूरे रह सकते हैं। ईर्ष्यालु स्वभाव मानसिक अंतर्द्वंद को छोड़ सेहत सामान्य ही रहेगी।

कर्क Cancer Horoscope Today: May 07 2023

आज के दिन आपको बौद्धिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार के परिश्रम करने पड़ेंगे। इसका तुरंत कोई लाभ नहीं मिल सकेगा लेकिन निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। दिन को लापरवाही में व्यर्थ ना करें अन्यथा आगे पछताना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आज उधारी के व्यवहार बढ़ने से धन की प्राप्ति ना के बराबर ही होगी। उधारी के व्यवहारों पर नियंत्रण रखें अन्यथा निकट भविष्य में आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण में छोटी-मोटी खींचतान लगी रहेगी फिर भी बाहर की अपेक्षा यही अधिक सहज अनुभव करेंगे। आज आपको कोई झूठ बोलकर ठग सकता है अथवा अन्य लोगों के सामने आपको हास्य का पात्र बना सकता है। हित शत्रुओं से विशेषकर सतर्क रहें। सेहत छोटी मोटी समस्याओं को छोड़ ठीक बनी रहेगी। भोजन भूख लगने पर ही करें अन्यथा पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।

सिंह Leo Horoscope Today: May 07 2023

आज का दिन मानसिक अशांति वाला रहेगा। बचते बचते भी अन्य लोगों के झगड़ों में पड़कर स्वयं का नुकसान करेंगे। आपको भी किसी परिजन के कारण अक्समात क्रोध आ सकता है जिसके कारण घर में व्यवस्था एवं अशांति फैलेगी। कार्यक्षेत्र पर सहयोगी वातावरण मिलने के बाद भी इसका ठीक से लाभ नही उठा पाएंगे। सहकर्मी डरे-सहमे रहने के कारण खुलकर कार्य नहीं कर पाएंगे। अचल संपत्ति से संबंधित मामले किसी ना किसी रूप में मानसिक उद्वेग का कारण बनेंगे। कार्य व्यवसाय से सामान्य आय होगी ज्यादा भागदौड़ से बचें इसका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। परिवार में माता अथवा अन्य किसी स्त्री वर्ग के कारण झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। सोच समझकर ही वाणी का प्रयोग करें यही आपके लिए हितकर रहेगा। गर्म सर्द की परेशानी हो सकती है।

कन्या Virgo Horoscope Today: May 07 2023

आज का दिन आपको कही ना कही से अवश्य ही धन लाभ कराएगा। लेकिन दिन के आरंभ से मध्यान्ह तक जिस भी कार्य को करेंगे उस में विलंब अथवा असफलता मिलने से निराशा होगी। फिर भी प्रयास जारी रखें संध्या तक आर्थिक दृष्टिकोण से दिन राहत ही प्रदान करेगा। आज कई दिनों से रुके हुए कार्य में गति आने से भी राहत मिलेगी लेकिन इससे आर्थिक लाभ की अपेक्षा ना ही रखें। परिवार में छोटे भाई अथवा बहनों का ईर्ष्यालु व्यवहार मन को आहत कर सकता है। धर्म अध्यात्म के कार्यों में रुचि नहीं मिलेंगे दिन में परोपकार के कार्यों के अवसर भी मिलेंगे लेकिन इनमें केवल व्यवहारिकता मात्र ही दिखाएंगे। व्यवसायिक यात्रा अवश्य ही लाभदायक रहेगी। पेट संबंधित छोटी मोटी समस्या आज भी लगी रहेगी।

तुला Libra Horoscope Today: May 07 2023

आज के दिन आप स्वयं स्वभाव से संतोषी रहेंगे। लेकिन परिजनों का व्यवहार आपके प्रति गैरजिम्मेदाराना रहेगा। कार्य व्यवसाय हो या नौकरी दोनों में ही विविध कष्टों एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आप अपने मन से झंझटों वाले कामों में नहीं पड़ेंगे लेकिन अन्य लोगों के दबाव में आकर ऐसा करना ही पड़ेगा। संध्या के आसपास का समय दिन की अपेक्षा राहत वाला रहेगा किसी घनिष्ट से उपहार सम्मान मिलने पर कुछ समय के लिए अपनी परेशानियों को भूल जाएंगे। आज किसी भी प्रकार के साज सज्जा सौंदर्य एवं सफेद वस्तुओं से जुड़े कार्यों को छोड़कर अन्य सभी में संघर्ष के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। परिवार कुटुंब में सदस्य एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाकर माहौल खराब करेंगे। आज का दिन वाणी का प्रयोग ना करें मूकदर्शक बनकर बताएं तो मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। आंखों में जलन नेत्रज्योति में कमी एवं पित्त संबंधित व्याधि हो सकती है।

वृश्चिक Scorpio Horoscope Today: May 07 2023

आज का दिन आपके व्यक्तिगत सुख में वृद्धि करेगा ।आप स्वभाव से अत्यंत ईर्ष्यालु रहेंगे किसी अन्य विशेषकर प्रतिद्वंदी की खुशी देखकर सहन नहीं कर पाएंगे परिवार हो या कार्यक्षेत्र स्वयं तो जल्दी से कुछ करेंगे नहीं अन्य लोगों के कार्यों में भी नुक्स निकालेंगे जिस वजह से कुछ समय के लिए अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप की कथनी और करनी में भी अंतर रहेगा आज किसी से भावुकता में आकर कोई वादा ना करें। अन्यथा बाद में शर्मिंदा होना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से अनुभव होने के बाद भी कोई विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे। संध्या बाद दिमाग मनोरंजन में अधिक रहेगा आवश्यक कार्यों को छोड़कर मित्र मंडली के साथ मौज शौक में समय व्यतीत करेंगे लेकिन यहां भी आपके आचरण को लेकर कहासुनी हो सकती है। ठंडे पदार्थों ठंडे स्थान एवं जल से दूरी रखें अन्यथा सर्दी जुखाम शीघ्र ही हो सकते है।

धनु। Sagittarius Horoscope Today: May 07 2023

आज दिन के प्रथम भाग में आप जिस भी कार्य से आशा लगाए रखेंगे बाद में वही हानि करेगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही ले जल्दबाजी में जो भी कार्य करेंगे उसमें असफलता निश्चित है। व्यवसाय में अक्समात खर्च करना पड़ेगा लेकिन प्राप्ति कुछ भी नहीं होगी हो सके तो किसी भी प्रकार का निवेश कुछ दिनों के लिए टाले अन्यथा धन निश्चित ही फंसेगा। व्यवसाई वर्गों को आर्थिक कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ऋण वृद्धि होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ाएगा किसी से पूर्व में किया वादा तोड़ना पड़ेगा। संध्या का समय थोड़ा मानसिक राहत वाला रहेगा। जिन लोगों से आप भयभीत हो रहे थे वह दिखावे के लिए सांत्वना एवं सम्मान देंगे। लेकिन यह ज्यादा देर के लिए टिकाऊ नहीं रहेगा इसका ध्यान रहे। ज्वार सर दर्द नेत्र पीड़ा संबंधित शिकायत हो सकती है।

मकर Capricon Horoscope Today: May 07 2023

आज का दिन आपके भौतिक फलों में वृद्धि कारक है। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि में बीते दिनों से सुधार आएगा।आज के दिन से लाभ लेने के लिए भाग्य को कोसना छोड़कर मेहनत पर ध्यान दें राज समाज से आवश्यकता पड़ने पर उचित सहयोग मिल सकता है। इसके लिए स्वयं में भी आत्मविश्वास जागृत करें। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभिक भाग में निराशा होगी लेकिन धीरे-धीरे कार्य क्षेत्र का वातावरण समझ आने के बाद गुप्त युक्तियों से लाभ के मार्ग प्रशस्त कर लेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। ज्यादा के चक्कर में ना रहे अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। पारिवारिक वातावरण मिलाजुला रहेगा हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद भी घर से सुख की प्राप्ति होगी। बोलचाल में सतर्कता बरतें मुख से अपशब्द निकलने पर किसी से झगड़ा हो सकता है। मानसिक वहम अथवा किसी दवा का दुष्प्रभाव हो सकता है।

कुंभ Aquarius Horoscope Today: May 07 2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा आज आप प्रत्येक कार्य सोच समझकर ही करेंगे फिर भी मध्यान्ह तक की दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। अधिकांश कार्य में रुकावट आने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यवसाय एवं नौकरी में आज बिना झंझट में पड़े लाभ कमाना मुश्किल है। धन की आमद आशा से कम ही होगी। घरेलू सुख सुविधा की वस्तुओं में वृद्धि होगी लेकिन परिजनों में आपसी अनबन के चलते मानसिक दुख भी रहेगा। संतानों से जिस कार्य की अपेक्षा करेंगे उसका उल्टा ही करेंगे। आज इनसे बहस ना करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। पैतृक अचल संपत्ति विषयक शुभ समाचार मिल सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर आप की छवि पहले जैसी ही बनी रहेगी। मधुमेह अथवा अन्य रक्त संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है।

मीन Pisces Horoscope Today: May 07 2023

आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा सुबह सुबह के समय अवश्य ही थोड़ी बहुत शारीरिक अकड़न एवं कमजोरी अनुभव होगी। लेकिन धीरे-धीरे सेहत में स्थिरता आने लगेगी। आध्यात्मिक आकर्षण बढ़ेगा विचारों में धार्मिक भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र पर कई काम एक साथ आने से कुछ दुविधा होगी लेकिन आप आवश्यकता के समय मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यशैली अवश्य मंदी रहेगी जिस कार्य को करना आरंभ करेंगे आरंभ में उस में कुछ ना कुछ रुकावट आएगी फिर भी धीरे-धीरे अधूरे कार्यों को शाम तक काफी हद तक पूरा कर लेंगे। कार्य पूरा होने के बाद भी धन ना मिलने पर मन कुछ समय के लिए उदास होगा। आज सरकार अथवा इससे संबंधित किसी मामले में मानसिक भय भी रहेगा। घर में खर्च अथवा अन्य आर्थिक कारणों से खींचतान हो सकती है। व्यवसायिक यात्रा से सामान्य लाभ होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology

Basics of Astrology

Bhagvat Geeta || Geeta Saar|| Geeta

Website:- www.analystastro.com

Twitter:- https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Telegram Link:- https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: May 07 2023॥Aaj Ka Rashifal 07 May 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!